Salient points of speech of Hon'ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing public meeting in Muzaffarpur, Bihar

Press | Nov 05, 2023

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताश्री अमित शाह द्वारा मुजफ्फरपुर, बिहार में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधनके मुख्य बिंदु

 

बिहार की जनता के आशीर्वादसे 2024 में मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।


बिहार ने जंगलराज केखिलाफ वोट दिया था, मगर नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के लालच ने बिहार को जंगलराजकी भेंट चढ़ा दिया


बिहार के जातिगत सर्वेका निर्णय भाजपा ने बिहार सरकार में रहते हुए लिया था


लेकिन लालू-नितीश कीसरकार ने जातिगत सर्वे में भी तुष्टीकरण कर बिहार के अति-पिछड़ों के साथ अन्याय करनेका काम किया


INDI गठबंधन के राजमें बिहार में मुस्लिम तुष्टीकरण चरम पर है, इसको रोका ना गया तो सीमांत क्षेत्र केअंदर बहुत बड़ी दिक्कत आने वाली है


पूरा बिहार गैंग वॉरका अड्डा बन गया है, हर रोज अपरहण होने लगे हैं। रोजगारी रैली में लाठी चार्ज कर युवाओंको अपना असली चेहरा दिखाने का काम लालू यादव और नीतीश कुमार ने किया


भ्रष्टाचार का विरोधकरने वाले नीतीश बाबू आज भष्टाचारी लोगों के साथ मिल कर सत्ता का सुख भोग रहे हैं


नीतीश बाबू, तेल औरपानी का कभी मिल नहीं सकते हैं - ये अलग-अलग ही रहते हैं और आगे भी देखिएगा लालू जीआपकी क्या गत करते हैं


केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज रविवार को बिहारके मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया और बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटूराम की संज्ञा देते हुए कहा कि पलटू राम ने प्रधानमंत्रीबनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में जनता नेजब भी आशीर्वाद दिया इस पलटूराम ने जनादेश का अपमान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन मेंलालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

 

श्री शाह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने यहां आकर इस रैलीको रेला बना दिया है। उन्होंने बिहार की जनता को छठ महापर्व की अग्रिम बधाई देतेहुए कहा कि छठ का उत्साह लोगों में अभी से ही देखने को मिल रहा है, मैं छठी मईया से प्रार्थना करता हूँ कि बिहारजल्द ही जंगलराज और पलटूराम से मुक्त हो। मुजफ्फरपुर के क्रांतिकारी खुदीराम बोस,जुब्बा साहनी और पंडित सहदेव झा को प्रणाम कर उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता काहृदय से धन्यवाद करना चाहता हूँ। 2014 मेंबिहार की जनता ने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में 39 सीटें दी, मतलब जो एक सीट2019 में रह गई, 2024 में उसे भी मिलाकर सभी 40 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दीजिएऔर 2025 में बिहार में कमल के फूल की भाजपा सरकार बनवा दीजिए क्योंकि पलटूराम हमेशाही जनादेश का द्रोह कर पलट जाते हैं। बिहारकी जनता ने जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था, मगर पलटूराम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्रीबनने के लिए बिहार की जनता को जंगलराज की भेंट चढ़ा दिया है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत नेG-20 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमें दिल्ली घोषणापत्र को सभी देशों ने सर्वसहमतिसे स्वीकार कर के देश का मान-सम्मान ऊँचा उठाने का काम किया। अफ्रीकन यूनियन को जी20में शामिल करने के साथ-साथ आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, और बायोफ्यूल अलायंस पर भारतके इनिशिएटिव को सफलता मिली।

 

श्री शाह ने बिहारके मुख्यमंत्री पर बरसते हुए कहा कि मैं आज यहाँ पलटू बाबू को कहने आया हूँ कि आपने बिहार की जनता के जनादेश का द्रोह कियाहै लेकिन मोदी जी ने 9 साल में इस देश में से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है।उन्होंने हुंकार भरते हुए प्रश्न किया कि मुझे बताओ बिहार के निवासियों कि कश्मीर हमाराहै या नहीं है, धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं हटनी चाहिए थी लेकिन ये आरजेडी और जदयू धारा 370 हटाने के पक्ष में नहींथी, उनका कहना था कि धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। लालू जी,खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकर फैंकने की हिम्मत नहीं हुई है। मोदी जी ने ट्रिपल तलाक को प्रतिबंधित किया, सर्जिकलस्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर के आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया, चंद्रमा पर तिरंगापहुंचाने का काम किया, नया संसद भवन बनाने का काम किया और माताओं-बहनों को 33% आरक्षणविधानमंडल और संसद में देकर मातृशक्ति का सम्मान करने का काम भी प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका एक ही एजेंडा है - माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी का विरोध करना। इनकोजब शासन मिला, तब 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले किए थे और भ्रष्टाचार का विरोध करने वालेनीतीश बाबू आज इन लोगों के साथ सत्ता का सुख भोग रहे हैं। नीतीश जी, शर्म कीजिये, आपजिंदगी भर लालू की खिलाफत कर के राजनीति की, आज लालू की गोद में बैठे हो। उन्होंनेकहा कि 2G घोटाला करने वाले इंडी गठबंधन वाले चाहिए या 5G देने वाले नरेन्द्र मोदीचाहिए। इंडी गठबंधन वाले परिवार की दुकान चलानेवाले लोग हैं, एक को प्रधानमंत्री बनना है और दूसरे को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनानाहै, मैं यहाँ दोनों को कहने आया हूँ कि नीतीशबाबू, प्रधानमंत्री पद की चाह छोड़ दो, इंडी गठबंधन ने तो आपको संयोजक भी नहीं बनायाआप कहीं के भी नहीं रहे। मैंने पहले ही कहा था लेकिन आप माने नहीं ,तेल और पानीका कभी मिल नहीं सकते हैं - ये अलग-अलग ही रहते हैं और आगे भी देखिएगा लालू जी आपकीक्या गत करते हैं। अब हर रोज छटपटा रहे हैं, लालू जी से निकालना तो है लेकिन रास्तानहीं बचा है, कभी कांग्रेस को गाली बोलते हैं, कभी कार्यक्रम में नहीं जाते लेकिन उनकेपास कोई रास्ता नहीं बचा है। 2 प्रकार के जैम(JAM) हैं बीजेपी सरकार का जैम (JAM) है जनधन अकाउंट, आधार और मोबाईल जबकि बिहार सरकारका जेम (JAM) है जातिवाद-परिवरवाद, अपराध और अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण।

 

श्री शाह ने जनता सेकहा कि नीतीश कुमार ने जो जातिगत सर्वे करायाहै वह एक छलावा है। बिहार के जातिगत सर्वे का निर्णय भाजपा ने बिहार सरकार में रहतेहुए लिया था, लेकिन मगर लालू-नितीश की सरकार ने यादव और मुसलमानों की संख्या बढ़ा करअति-पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय करने काकाम किया। कांग्रेस ने भी हमेशा से पिछड़ा समाज का बहिष्कार और विरोध भी किया परंतुश्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा पिछड़ा समाज का सम्मान करने का काम किया है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकारके मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं जो 35% से अधिक है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक  मान्यता दी है। जब लालू यादव 10 साल तक UPAसरकार मे थे तब ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता क्यों नहीं दी गई थी। इसके साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालयऔर सैनिक स्कूल में ओबीसी समाज को 27% आरक्षण देने का काम आदरणीय प्रधानमंत्री जी नेकिया है। हमारी सरकार ने आईआईटी में सारे पिछड़ा और ईबीसी छात्रों की फीस माफ की तथा नीट एवं मेडिकल के दाखिलोंमें ओबीसी समाज और अति-पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसियोंमें पिछड़ा समाज और अति-पिछड़ा समाज को 27% आरक्षण दिया, प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिकछात्रों की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया और DBT के माध्यम से सीधा बैंक के खातेमें फीस भेजने का काम आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने किया।

 

मोदी जी ने देश के60 करोड़ गरीबों को आगे आने का रास्ता प्रशस्त किया है, और इंडी गठबंधन वाले कहते हैकि जितनी जिसकी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, उस हिसाब से उनके सर्वे में सबसे ज्यादाईबीसी आया है, तो क्यावें घोषणा करेंगे कि उनके गठबंध का मुख्यमंत्री अति-पिछड़ा समाज से होगा? इन्होंने हमेशातुष्टीकरण करने का ही काम किया है, मुजफ्फरपुर, सासाराम, बिहार शरीफ, पूर्णिया, कटिहार,भागलपुर इसके सहित समग्र बिहार में मुस्लिम तुष्टीकरण का काम किया है, इसको रोका नागया तो सीमांत क्षेत्र के अंदर बहुत बड़ी दिक्कत आने वाली है। पूरा बिहार गैंग वॉर काअड्डा बन गया है, भाजपा के नेता श्री राजेश हासदा की गोली मार कर हत्या की गई और हररोज अपरहण होने लगे हैं, फिर से लालू राज आ गया है। 10 लाख नौकरी देने वालों ने रोजगारीकी रेली पर लाठी चार्ज कर कर युवाओं को अपना असली चेहरा दिखाने का काम लालू यादव औरनीतीश कुमार ने किया है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री ने जनता से सम्मुख होते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने मुजफ्फरपुर में 200 करोड़ रुपये का 100 बेड वाला कैंसर अस्पताल बनवाया, लीची कोGI टैग दिया, और डाक टिकट पर शाही लीची को स्थान देकर मुजफ्फरपुर के किसानों को पूरेदेश में बाजार देने का काम किया। भाजपा सरकार ने दरभंगा एयरपोर्ट बनवाया जिसपर अबतक16 लाख यात्री यात्रा कर चुके है, 40 रुपये करोड़ की लागत से इंडियन टर्मिनल बिल्डिंगका काम चल रहा है, और दरभंगा एम्स, जिसके लिए श्री गोपालजी ठाकुर ने गड्ढे में बैठकरनीतीश सरकार के खिलाफ धरना देकर ये दरभंगा की जनता को दिखाया की किस तरह की जमीन सरकारद्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा जब केंद्रमें सोनिया-मनमोहन की सरकार थी और लालू जी मंत्रिमंडल में थे, तब 10 साल में  बिहार को 1 लाख 50 हजार रुपये दिए गए, परंतु मोदीजीने 9 साल में बिहार की विकास के लिए 6 लाख करोड़ का अनुदान और हस्तांतरण किया है। इसकेअलावा 4 लाख 50 हजार करोड़ रुपये दिए हैं, जिनमें 2 नई वंदे भारत ट्रेन, 3 मेट्रो ट्रेन,2584 करोड़ से 49 रेल्वे नए रेलवे स्टेशन, पटना हवाईअड्डा और गया के हवाईअड्डे का आधुनिकरणकरने का काम श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

 

श्री शाह ने कहा किश्री नरेन्द्र मोदी ने 89 लाख किसानों को प्रतिवर्ष6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बिहार में 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान योजना के लाभार्थीहैं, 1.3 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं, 1 करोड़ 80 लाख गरीबों को प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह5 किलो अनाज दिया जा रहा है। कल ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीने ऐलान किया है कि वे अगले और 5 साल तक गरीबों को और अनाज देने का काम करेंगे। बिहारमें मोदी सरकार ने 23 लाख गरीबों को गैस का सिलिंडर दिया और 26 हजार गरीबों को घर देनेका काम भी भाजपा की सरकार ने किया है।

 

अपने वक्तव्य का समापनकरते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जनता को बताया कि ये I.N.D.I. अलायंसवाले नीतीश-लालू और कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण के काम को लटका के रखा था, परंतुहमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने प्रभु श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन किया और अब 22 जनवरी2024 को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है। उन्होंने बिहारवासियों से निवेदन करते हए सभी को 22 जनवरी को जब पूरे देश के मंदिरों में आरती होगी,तब वे भी उसमे शामिल होकर रामलला के विराजमान होने का स्वागत करें और उनकी आराधना करें।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: