Press | Sep 27, 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा फारबिसगंज (अररिया, बिहार) में आयोजित कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के भाजपा के मंडल स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलनमें दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
राहुल बाबा और लालू जीअपनी पार्टी और बेटे को जिताने के लिए मैदान में हैं, पर भाजपा बिहार सेघुसपैठियों को भगाने के लिए मैदान में है
NDA को दो तिहाई सीटों सेजितवा दें, मैं आपको वादा करता हूँ कि हम बिहार की धरती सेघुसपैठियों को चुन-चुन कर भगाएँगे
बिहार का यह चुनावप्रदेश को प्रगति पर ले जाने, घुसपैठिया मुक्त करनेऔर जंगलराज को फिर से आने से रोकने का चुनाव है
कोशी और सीमांचल केलोगों में किसी का वोट नहीं कटा, क्योंकि केवल जो घुसपैठकरके आए हैं, उनका वोट कटा है
राहुल बाबा, चाहे कितनी भी यात्राएँनिकल लो, भाजपा संकल्प है कि हम एक-एक घुसपैठिये कोचुन-चुन कर बाहर निकालेंगे
एक सोनिया जी के लाल, दूसरे लालू जी के लाल, ये दोनों शहजादे बताएँकि आपने बिहार के लिए क्या किया है?
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज अररिया (बिहार)में कोशी, पूर्णियाऔर भागलपुर क्षेत्र के भाजपा के मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधितकिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार में एक बार फिर विकास के प्रति समर्पित एनडीएकी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एनडीए को 160 से अधिक सीटों पर विजयी बनाकर सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल,बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय, अररिया सांसद श्री प्रदीप सिंह सहित पार्टीके अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
श्री शाह ने कहाकि जब चुनाव के नगाड़े बजते हैं तो सभी राजनीतिक दल जनसभाएं करते हैं, लेकिन भारतीयजनता पार्टी ऐसा दल है, जो सबसे पहले कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करती है। आज यहांभागलपुर, कोशीऔर पूर्णिया क्षेत्र के 4,000 सेअधिक चयनित कार्यकर्ता उपस्थित हैं। 2020 केविधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़कर हर जिले में एनडीए गठबंधन नंबर एक पर रहा था।नवगछिया, भागलपुर, बांका,अररिया, पूर्णिया, कटिहार,सुपौल, सहरसाऔर मधेपुरा में भी एनडीए गठबंधन नंबर एक पर रहा है। किशनगंज की जो कसर बाकी थी, इस बार भाजपा कार्यकर्ता उसे भी पूरा करकेदिखाएंगे।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव के लिए यह चुनाव अपनी पार्टी को जिताने का चुनाव है। लालू प्रसाद यादव के लिए अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव है,लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को खदेड़ देने का चुनाव है। बिहार की जनता एक बार एनडीए को दो-तिहाई बहुमतसे विजयी बनायेगी, तो बिहार की पवित्र भूमि से घुसपैठियों को चुन-चुन कर भगाया जाएगा। भाजपा के लिए यह चुनाव कोशी क्षेत्र को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का चुनाव है। बिहार की जनता को इस बार चार बार दीपावली मनानी है। पहली दीपावली पारंपरिक रूप से प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाई जाएगी। दूसरी दीपावली उस ऐतिहासिक अवसर के लिए, जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 75 लाख जीविकादीदियों के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि हस्तांतरित की है। तीसरी दीपावली इसलिए मनाई जानी है कि माननीय प्रधानमंत्रीजी ने जीएसटी में सुधार करते हुए 395 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स 15 से 20 प्रतिशत तक कम किए हैं और चौथी दीपावली, तब जब बिहार की जनता 160 से अधिक सीटें देकर एनडीए और भाजपा की सरकार बनाएगी।
श्री शाह ने कहाकि जिस तरह से जीविका दीदियों के पास ₹10,000 पहुंचे, उसीतरह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर वर्ष ₹6,000 किसानों के खातों में भेजे जा रहे हैं औरइस बार उनके पास बम्पर फसल होने वाली है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस दीपावली, हम सबको यह संकल्प लेना है कि अपनी सभी खरीदारी में स्वदेशीउत्पादों को प्राथमिकता देंगे। बिहार में लालूएंड कंपनी ने राज्य को लूटने और अनेक घोटाले करने का कार्य किया, वहीं कांग्रेस ने12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले कर देश के संसाधनों को लूटने का काम कियाहै। पिछले 11 वर्षोंमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने इस पारदर्शिता के साथ कार्यकिया है कि कोई भी उनपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाया है।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि अभी कुछ समय पहले राहुल गांधी बिहार आए थे और उन्होंने एकयात्रा भी निकाली थी, वहयात्रा उन्होंने इसलिए निकाली कि चुनाव आयोग बिहार की मतदाता सूची से घुसपैठियों कोबाहर कर रहा है। लालू यादव और राहुल गांधी चाहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में मताधिकार मिले। राहुल गांधी यह कान खोलकर सुन लें कि बिहार क्या, वे कहीं भी यात्रा निकाल लें, मगर भाजपा का यह संकल्प है कि चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाला जाएगा। लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टियां घुसपैठियोंको बचाना चाहती हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहती है।
श्री शाह ने कहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के विकास के लिए ढेर सारे कार्यकिए हैं। पूर्णिया की धरती से ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मखानाबोर्ड की घोषणा की। भागलपुर में 2400 मेगावॉट का कोयला विद्युत संयंत्र स्थापित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूर्णिया को एयरपोर्ट देने का वादा किया था,वह वादा भी पूरा हो चुका है। आज पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया चारों एयरपोर्ट शुरू हो चुके हैं और बिहटा एयरपोर्ट भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार को कुल छह एयरपोर्ट दिए हैं। पहले नेपालकी नदियां जब भारत आती थीं, तो कोशी में बाढ़ आती थी,लेकिन अब उसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2025 केबजट में कोसी-मेची लिंक परियोजना की घोषणा की है,जिससे बाढ़ की जगह खेतों में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। लालू प्रसादयादव और इंडी गठबंधन ने बिहार के लिए कोई काम नहीं किया। माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने 1 करोड़ 17 लाख माताओं को गैस सिलेंडर दिए, 1 करोड़50 लाख लोगों को शौचालय प्रदान किए और48 लाख माताओं को मातृ वंदना योजना का लाभ दिया और कल 75,000 जीविका दीदियों के बैंक अकाउंट में 10,000 रुपए ट्रांसफर किए गए। बिहार की एनडीए सरकारने वृद्धा पेंशन, विधवापेंशन और दिव्यांग पेंशन ₹400 सेबढ़ाकर ₹1100 करनेका कार्य किया है।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के संयुक्त प्रयास से 900 करोड़ रुपये की लागत से सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की शुरुआत की गई है। राहुलगांधी, भारतीयजनता पार्टी का माखौल उड़ाते थे कि ‘मंदिरवहीं बनाएंगे, लेकिनतिथि नहीं बताएंगे’।कांग्रेस के नेता अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ताने देते थे, लेकिन देश और बिहार की जनता ने आदरणीय श्रीनरेन्द्र मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो2019 में श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भूमि पूजनकिया, प्राण-प्रतिष्ठा भी की और अब वहां भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। 550 साल से रामलला एक टेंट में थे, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने ‘जयश्री राम’ काउद्घोष कर भव्य राम मंदिर बनाने का कार्य भी पूरा किया। एनडीए सरकार ने 12वीं पास छात्रों को ₹4000, डिप्लोमा धारकों को ₹5000 और स्नातक को₹6000 इंटर्नशिप देने की घोषणा की है। हर गरीबको 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का कार्य कियाहै यानी लगभग 1 करोड़ 67 लाख लोगों को इसका लाभ मिला है। आशा कार्यकर्ताका मानदेय ₹1000 सेबढ़ाकर ₹3000 कियागया, जबकि ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹300 से बढ़ाकर₹600 किया गया।
श्री शाह ने कहाकि सोनिया गांधी के लाल और लालू प्रसाद यादव के लाल,ये दोनों शहजादे जवाब दें कि उन्होंने बिहार के लिए क्या काम कियाहै! जब केन्द्र में सोनिया-मनमोहन और लालू प्रसाद यादव की सरकार थी तब बिहार को 10 साल में केवल 2 लाख 80 करोड़ रुपये दिए गए थे। वर्ष 2014 से 2025 तक आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार को लगभग 16 लाख करोड़ रुपये देने का काम किया है, जिसमें सड़क और सिंचाई के प्रोजेक्ट, बरौनी के कारखानों का पुनर्जीवन, शुगर मिलों को फिर से चालू करना, कोशी-मेची लिंक परियोजना और कई बिजली केकारखाने शामिल हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 समाप्त की,तीन तलाक समाप्त किया, सीएए से हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दी और जब पाकिस्तानी आतंकवादियोंने पहलगाम में आतंकी हमला किया, तोऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को समृद्ध किया, देश के अर्थतंत्र को ग्यारहवें नंबर सेचौथे नंबर पर पहुंचाया और देश को सुरक्षित बनाया है। जब लालूयादव बिहार के मुख्यमंत्री थे,तब बिहार में प्रति व्यक्ति आय केवल ₹8,000 थी। आज यह ₹68,000 हो गई है, यानी प्रति व्यक्ति आय में ₹60,000 की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही बिहार को भी समृद्ध बनाने का काम किया गया है।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनावबिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का चुनाव है। यह बिहार से घुसपैठियों को निकालने का चुनाव है। यह चुनाव इस लिए है कि लालू प्रसाद यादव का जंगलराज फिर से न आए। यह चुनाव देशव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मजबूत करने का चुनाव है। सीमांचल मेंएनडीए कई सीटें जीत रही है। भाजपा और एनडीए को हर जिले में अपनी सीट बढ़ानी होगी। हम 160 का आंकड़ा पार करेंगे और फिर से एनडीए सरकार बनाएंगे और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मजबूत करेंगे।