Press | Feb 14, 2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पुदुचेरी के कराईकल में आयोजित विशाल जनसभा में दिएगए संबोधन के मुख्य बिंदु
मोदीजी ने EU, इंग्लैंड के साथ FTA और अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को शत-प्रतिशत प्रोटेक्शनदिया है
देशकी जनता राहुल गांधी की झूठ की मैन्युफैक्चरिंग दुकान को पहचान गई है, इसलिए उनकी बारी नहीं आने वाली है
पुदुचेरीमें 60% वोटशेयर और 24 सेज़्यादा सीटों के साथ एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय है
CAGने खुलासा किया है कि पुदुचेरी में कांग्रेसकी सरकार ने ₹15 हज़ार करोड़ के घोटाले किए, जो पुदुचेरी के तीन साल के बजट के बराबरहै
कांग्रेससरकार ने पुदुचेरी को कांग्रेस का ATM बना दिया था, लेकिन हमने पुदुचेरी को स्वायत्तUT बनाया
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज शनिवार को पुदुचेरी के कराईकल मेंआयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले श्री शाह ने कराईकल के कमराज सलाई,कोट्टुचेरी में वॉल राइटिंग कर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआतकी। श्री अमित शाह ने पुदुचेरी की जनसभा में प्रदेश की डबल इंजन सरकारकी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखाप्रहार किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी और मुख्यमंत्री श्री रंगास्वामी के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ,राजनीतिक स्थिरता आई और पुदुचेरी को स्वायत्त पहचान मिली। श्री अमित शाहने कांग्रेस सरकार के शासन पर घोटालों और अव्यवस्था के आरोप लगाए तथा भाजपा गठबंधनके विकास, उद्योग, आईटी, मछुआरों और किसानों के हितों की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पुदुचेरी में पुनः एनडीए सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंचपर भाजपा के पुदुचेरी विधानसभाचुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया, पुदुचेरी भाजपा प्रदेशाध्यक्षश्री रामलिंगम, पुदुचेरी के प्रदेश प्रभारी श्री निर्मल कुमार सुराणा,विधानसभा अध्यक्ष श्री आर. सेल्वम, पुदुचेरी सरकारके मंत्री ए. नमशिवायम जी और श्री ए. जॉन कुमार जी, विधायक एस. सेल्वा गणपति, सांसदश्री कल्याण सुंदरम जी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
श्री अमित शाहने कहा कि आज इस विशाल सभा के दो उद्देश्य हैं। पहला उद्देश्य यह है कि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी और श्री रंगास्वामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जो कार्यकिए हैं, उनका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जाए। दूसरा उद्देश्य यह है कि यूपीएऔर इंडी अलायंस की जो कपटपूर्ण राजनीति है, उसे बेनकाब किया जाए और उसका पर्दाफाश कियाजाए। पाँच वर्ष पहले पुदुचेरी की जनता ने यहाँ आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी और रंगास्वामी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाई थी। इस सरकार ने तीनप्रमुख कार्य किए हैं। पहला, यहाँ भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया है। दूसरा, पहले कीकांग्रेस सरकार ने पुदुचेरी को दिल्ली में बैठे अपने मालिकों का एटीएमबना दिया था, जबकि वर्तमान सरकार ने पुदुचेरी को एक स्वायत्त केंद्र शासित प्रदेश बनाने का कार्य किया है। तीसरा,पुदुचेरी में राजनीतिक स्थिरता स्थापित करने का काम किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रीने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2019 में पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुएथे। मैं सबसे पहले उन 40 बहादुर जवानों को, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया,मनपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन पाकिस्तानीआतंकवादी हमारे जवानों पर हमले करते थे और इस प्रकार के हमलों की परंपरा को एक तरहसे रूटीन बना दिया गया था, जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या रक्षा मंत्रीकी ओर से कोई प्रतिक्रिया तक नहीं आती थी। किंतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने एक नई परंपरा स्थापित की। वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए हमले के जवाब मेंएयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा किया गया। पहले सर्जिकलस्ट्राइक, फिर एयरस्ट्राइक और अंत में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को मजबूतजवाब देने का कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। आज माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है और दुनिया कीकोई भी ताकत भारत की ओर नज़र उठाने की हिम्मत नहीं कर सकती। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने भारत को समृद्ध बनाने के साथ-साथ सुरक्षित करने का भी कार्य कियाहै।
श्री शाह ने कहाकि पुदुचेरी की जनता ने एनडीए-भाजपा के नेता श्री रंगास्वामी और आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पुदुचेरी की जनता ने 44 प्रतिशत मत देकर 30 में से 16 सीटें प्रदान की थीं।इस बार भारतीय जनता पार्टी, एआईएनआरसी और एआईडीएमके के गठबंधन ने 60 प्रतिशत मतों केसाथ 24 से अधिक सीटें जीतेगा। नारायणसामी जो गड्ढे करके गए थे, पिछले पाँच वर्षों मेंश्री रंगास्वामी की सरकार उन गड्ढों को भरने का कार्य कर रही है। पुदुचेरी में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाका माहौल बनाया था, लेकिन पिछले पाँच वर्षों में भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्तकरने और अव्यवस्था को व्यवस्था में बदलने का कार्य किया है। अब समय अगले पाँच वर्षोंमें पुदुचेरी को विकसित पुदुचेरी बनाने का है। आगामी पाँच वर्षों के लिएसमदृष्टि के साथ पुदुचेरी केविकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ा जा रहा है। पहले पुदुचेरीके फैसले दिल्ली दरबार में गांधी परिवार द्वारा किए जाते थे, लेकिनअब पुदुचेरी के निर्णय स्वयं पुदुचेरी कर रहा है। भाजपा की सरकार तीन क्षेत्रोंपर विशेष ध्यान देने का कार्य करेगी। पहला, पुदुचेरी के मछुआरों केउत्पाद विश्व के बाजार तक पहुँचें, इसके लिए एक सशक्त इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा।दूसरा, पुदुचेरी को युवाओं के लिए आईटी और एआई आधारित सॉफ्टवेयरतथा डाटा सेंटर उद्योग का केंद्र बनाया जाएगा। तीसरा, पुदुचेरी के प्रत्येक युवाके लिए रोजगार की व्यवस्था करना भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
श्री अमित शाहने कहा कि हाल ही में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मलेशिया गए थे, जहाँबड़ी संख्या में तमिलवासी भाई-बहन निवास करते हैं। वहाँ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने मलाया यूनिवर्सिटी में थिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की तथामलेशिया में बसे हुए तमिल लोगों के लिए थिरुवल्लुवर स्कॉलरशिप की शुरुआत की। साथ ही,मलेशिया में तमिल भाषा को अधिकृत माइनॉरिटी भाषा का दर्जा भी प्राप्त हुआ है। नारायणसामीकी सरकार ने पुदुचेरी को गांधी परिवार का एटीएम बना कर रखा थाऔर उनका उद्देश्य दिल्ली के हाईकमान की तिजोरी भरना था। उनके कार्यकाल में पीजी औरडिप्लोमा सीटों की खुलेआम नीलामी कराई गई तथा पैसों के लालच में एससी और एसटी की आरक्षितसीटें भी धनवान लोगों को बेचने का कार्य किया गया। कांग्रेस सरकार ने सेंटैक घोटालाकिया, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। परिवहन माफियाओं को जनता को परेशान करने के लिएखुला छोड़ दिया। हाल ही में आई सीएजी की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि 15 हजार करोड़रुपये के डेवलपमेंट फंड में कांग्रेस की नारायणसामी सरकार ने घोटाला और भ्रष्टाचारकिया है। इतनी बड़ी राशि पुदुचेरी के लगभग तीन वर्ष के बजट के बराबर है। कांग्रेसकी सरकार ने एससी समाज का अपमान किया, दलित समाज के विधायक की जमीन हड़पी और एससी समाजकी सीटों को बेचने का कार्य किया। नारायणसामी के समय में एक भी उद्योग यहाँ नहीं आया,जबकि पिछले पाँच वर्षों में श्री रंगास्वामी जी की सरकार में जोहो ने पुदुचेरी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर खोला है। साथ ही, हाल ही में एसरने पुदुचेरी में नए लैपटॉप बनाने की फैक्ट्री स्थापित की है, जहाँ बने लैपटॉपअब दुनिया के 70 देशों में भेजे जाएंगे।
भाजपा के वरिष्ठनेता ने कहा कि इस बजट में बायो-फार्मा शक्ति के माध्यम से वॉल्यूम-ड्रिवन हाई-वैल्यूरिसर्च की एक बड़ी व्यवस्था पुदुचेरी में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।समर्थ 2.0 के माध्यम से पुरानी टेक्सटाइल फैक्ट्रियों को पुनर्जीवित कर पुदुचेरी का टेक्सटाइल पूरे विश्व में पहुँचे, इसके लिए कार्य किया जाएगा।साथ ही, नारियल प्रमोशन योजना के अंतर्गत नारियल रिप्लांटेशन ब्रीड के लिए भी बड़ाप्रयास किया जाएगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हर रोज़ झूठ बोलने की एक नई परंपराशुरू कर रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा यूरोपीय यूनियनऔर इंग्लैंड के साथ किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तथा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डीलसे देश के मछुआरों को सबसे अधिक लाभ होने वाला है। लेकिन राहुल गांधी देश के मछुआरोंऔर किसानों को गुमराह करना चाहते हैं और झूठ बोलकर भ्रांति फैलाना चाहते हैं। हम इसमंच से राहुल गांधी को जवाब देना चाहते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि वे ट्रेड डीलऔर एफटीए की बारीकियों को ध्यान से देखें, क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने देश के किसानों और पशुपालकों को 100 प्रतिशत संरक्षण देने का कार्य कियाहै। इस एफटीए और ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। किसानों का नुकसानमनमोहन सिंह सरकार के समय हुआ था, जब कई वैश्विक समझौते किए गए और किसानों के हितोंको बेच दिया गया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों, पशुपालन करनेवाले भाइयों-बहनों और मछुआरों को शत प्रतिशत संरक्षण देने का कार्य किया है। राहुलगांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो और उसे बार-बार बोलो।लेकिन देश की जनता राहुल गांधी के इस झूठ मैन्युफैक्चर करने वाली फैक्ट्री को पहचानचुकी है। वर्ष 2029 में भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनतापार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनेगी और राहुल गांधी और विपक्ष की बारी तब भीनहीं आएगी।
श्री अमित शाहने कहा कि हम पुदुचेरी के किसानों, मछुआरों और टेक्सटाइल उद्योगसे जुड़े लोगों को यह आश्वस्त करने आए हैं कि न तो टेक्सटाइल उद्योग को कोई नुकसानहुआ है और न ही मछुआरों को, बल्कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसानोंको शत प्रतिशत संरक्षण देने का कार्य किया है। टेक्सटाइल और मछुआरों के क्षेत्र काकामकाज पूरी तरह से बढ़ने वाला है और किसानों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सुनिश्चित की है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी पुदुचेरी की जनता से मिलने आ रहे हैं और अनेक विकासयोजनाओं की घोषणा तथा कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने पुदुचेरी को विकसित पुदुचेरी बनाने का जो वादाकिया है, उसे पूरा करने के लिए अगले पाँच वर्ष विकास के पाँच वर्ष होंगे। श्री शाहने पुदुचेरी के मतदाताओं से अपील की कि वे एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएं औरश्री रंगास्वामी तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुदुचेरी के विकास को आगे बढ़ाएं।