Press | Apr 12, 2024
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा सिकंदराबाद(तेलंगाना) में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
मोदी जी के 400 पार के लक्ष्यमें 12 से अधिक कमल तेलंगाना से भेजने हैं
10 वर्षों में भाजपा ने संकल्प पत्र के अपने वादों को पूरा किया
CAA लाकर संविधान निर्माताओं का वादा मोदी सरकार ने पूरा किया
युवा सोशल मीडियावॉरियर्स मोदी जी के एजेंडे को तेलंगाना के हर घर में पहुंचाएं
कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के चलते किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया
दशकों तक अल्पसंख्यकोंकी बात करने वालों ने मुस्लिम महिलाओं की बात नहीं सुनी
मजलिस के एजेंडेपर चल रही है कांग्रेस और TRS
भ्रष्ट और परिवारवादमें व्यस्त दल तेलंगाना का भला नहीं कर सकते
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज मंगलवारको सिकंदराबाद, तेलंगाना के इंपीरियल गार्डन में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर्स मीटको संबोधित किया और उनसे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अपना योगदानदेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किशन रेड्डी, भाजपाओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, भाजपा आईटी सेल प्रभारी श्री अमित मालवीय,पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री एटेला राजेन्द्र और श्री प्रभाकर मंच पर उपस्थित रहे। आधुनिकभारत में सोशल मीडिया वालंटियर्स के महत्त्व को रेखांकित करते हुए श्री शाह ने कांग्रेसपर जोरदार हमला बोला और श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों पर विस्तारसे चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता संशोधन क़ानून से शरणार्थियों को मिलने वालेसमान अधिकार और सम्मान को भी रेखांकित किया।
श्री शाह ने कहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश में नागरिक संशोधन क़ानून लागू किया है। कांग्रेस पार्टी नागरिक संशोधनअधिनियम का विरोध करती थी, आजादी के समय से कांग्रेस पार्टी और संविधान निर्माताओंका वादा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जो शरणार्थी आएंगे उन्हें नागरिकतादी जाएगी। लेकिन तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस इसका विरोधकरती थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समाज के लोगों को नागरिकता देकरउनका सम्मान किया है। इस अधिनियम के लागू होने के बाद भारत में आए हुए शरणार्थियोंको एक समान अधिकार मिलेंगे।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि अप्रैल और मई में देश में आम चुनाव होने वाले हैं और जनता,सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी, इसका निर्णय लेने वाली है। जनता के इस बड़े फैसलेमें भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया वारियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।चुनाव के इस दौर में जितना घर-घर जाकर प्रचार करने वाले कार्यकर्ता का महत्व है, उतनाही महत्व सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक संदेश पहुंचाने वाले कार्यकर्ता का है।देश की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लेलिया है। श्री शाह ने सभी सोशल मीडिया वारियर्स के साथ आह्वान किया कि ये चुनाव भारतीयजनता पार्टी को तेलंगाना में 12 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने का चुनाव है। तेलंगानाके सभी कार्यकर्ताओं का 400 पार के लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहना ही है परंतु उन400 में से 12 कमल तेलंगाना से दिल्ली भेजने हैं, इस लक्ष्य को भी पूरा करना है।
श्री शाह ने आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में देश को राजनीतिकस्थिरता दी है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने आया राम - गया राम की राजनीति को समाप्त कर एकछत्र नेतृत्व के साथ पूरे10 वर्षों तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई है। प्रधानमंत्री जी ने देश को पिछले10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। कांग्रेस और बीआरएस पर लाखों करोड़ोंरुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप हैं, परंतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी पर विपक्षी दल 25 पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा सकते।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनकल्याण की नीतियों वाला शासन दिया है और देश को समृद्धतथा सुरक्षित बनाया है। श्री शाह ने कहा कि भाजपा के शासन में आने के बाद भारतीयअर्थव्यवस्था विश्व में 11 वें नंबर से 5 वें नंबर पर आ गई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटीहै कि भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद हम 5 वें नंबर से तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्थाबन जाएंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनहित की नीतियां लागूकर के लगभग 60 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।
श्री शाह ने कहाकि आज भारत स्मार्ट डाटा उपभोग, फिनटेक केक्षेत्र में विश्व में नंबर 1, मोबाईल उत्पादन में नंबर 2 पर है, भारत तीसरा बड़ा ऑटोमार्केट है और चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुँचने वाला भारत पहला देश बन गया है जोकी सिर्फ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण संभवहो पाया है। उन्होंने कहा कि 2019 में घोषणापत्र जारी करते समय विपक्ष कह रहा था कि पहले पेज पर ऐसे वादे किया गए है जिन्हें कभीपूरा नहीं किया जा सकता है। जिसमें सबसे पहले नंबर पर भव्य राम मंदिर के निर्माणका वादा था। कांग्रेस पार्टी 70 वर्षों तकराम मंदिर के मुद्दे को लटकाती रही, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने अपना वादा पूरा कर राम लला को भव्य राम मंदिर में विराजमान किया। कांग्रेसने वोट बैंक की ओछी राजनीति करते हुए राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भी बहिष्कार किया।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने 2019 के घोषणा पत्र के दूसरे वादे का जिक्र करते हुए कहा कि दूसरेवादे में कहा गया था कि कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी जाएगी और आज यह गर्व से कहाजा सकता है कि 70 साल से लंबित इस मुद्दे को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने 5 अगस्त 2019 को समाप्त कर दिया। तीसरा वादा था कि तीन तलाक की प्रथा को समाप्तकर दिया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दी है। कांग्रेसपार्टी 70 साल तक सत्ता में रही लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर पाई वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेविधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 % आरक्षण देकर सम्मानित और सशक्त किया है।
श्री शाह ने कहाकि 2014 में सोशल मीडिया मीट का आयोजन इतनेबड़े स्तर पर नहीं होता था, आगरा के छोटे से हॉल में 300 लोगों की क्षमता होती थी।उस समय लोग कहते थे की फोन और इंटरनेट डाटा का रेट बहुत महंगा पड़ता है इसलिए वे सोशलमीडिया पर ज्यादा काम नहीं कर पाते। लेकिनआज सभी साइबर योद्धाओं के हाथ में मेक इन इंडियाका फोन है और सबसे सस्ते डाटा के साथ इंडिया की सफलता की कहानी दुनियाभर तक पहुंच रहीहै। यह डिजिटल क्रांति आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व केकारण ही मिली है।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि तेलंगाना में 3 पार्टियों के बीच चुनाव है। कांग्रेस, बीआरएस और मजलिस तीनों परिवारवादी पार्टियांहैं। यह दल तेलंगाना का भला नहीं कर सकते, इनका एक ही लक्ष्य है वो है अपने परिवारका भला करना। उन्होंने कांग्रेस के घोटालों की सूची जनता के सामने पेश करते हुएकहा कि कांग्रेस शासन में कोयला ब्लॉक घोटाला, 2G, शारदा, चिटफंड, हिमाचल सेब बिक्री,आईएनएक्स मीडिया, नौकरी के बदले जमीन, जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन, अगस्ता वेस्टलैंडघोटाले सहित अनेकों घोटाले हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया और बीआरएसके भी बहुत सारे घोटाले हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल है।
श्री शाह ने कांग्रेस,बीआरएस और मजलिस पर तंज कसते हुए कहा कि यहतीनों ही पार्टियां तेलंगाना को विकसित तेलंगाना नही बना सकती क्योंकि ये केवल अपनेपरिवार को विकास की ओर ले जाना चाहती हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में तेलंगाना का विकास तीव्र गति से हो सकता है और विकास की दिशा मेंकाम हो सकता है। अपने संघर्षपूर्ण जीवन की शुरूआत चाय बेचने से करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 23 वर्ष से दृढ़ निश्चय कर गरीबकल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं जिसका उदाहरण यह है कि उन्होंने आज तक एक भी छुट्टीनहीं ली। वे देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे हैलेकिन उन पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं लगा।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अपनेदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देते हैं और लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी अपनी छुट्टियांमनाने विदेश जाते हैं। कांग्रेस की 10 वर्षों की सरकार ने संयुक्त आंध्र प्रदेशके लिए मात्र 2 लाख करोड़ आवंटित किए थे लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेअकेले तेलंगाना के लिए 2 लाख 42 हजार करोड़ रुपए दिए हैं।
श्री शाह ने कहाकि कांग्रेस के पास न तो पूर्व प्रदर्शन है और न ही ट्रैक रिकॉर्ड है। जब कांग्रेस से पूछा जाता है कि 70 वर्षों तकक्यों 60 करोड़ जनता के पास बैंक अकाउंट नहीं थे, क्यों 13 करोड़ महिलाओं को गैस सिलेंडरनहीं मिले, क्यों 14 करोड़ घरों में शौचालय और पीने का पानी नहीं था और क्यों 60 करोड़लोगों को मुफ्त अनाज नहीं मिलता था तो इनके पास कोई उत्तर नहीं होता लेकिन आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में ये सभी कीर्तिमान स्थापितकिए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना काल में वैक्सीन का मजाक उड़ाते थे और वैक्सीनको मोदी वैक्सीन बता हुए वैक्सीन न लगवाने की बात कहते थे लेकिन माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश से वैक्सीन लगवाने की अपील की परिणामस्वरूप पूरा देशकोरोना से सुरक्षित रूप में बाहर आ गया। कांग्रेस की सरकार में आए दिन पाकिस्तान सेआए आतंकवादी देश में आतंकी हमला कर देते थे और मनमोहन सरकार कुछ भी नहीं करती थी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केनेतृत्व में देश की सेना ने पुलवामा हमले के दस दिन के अंदर ही सर्जिकल और एयरस्ट्राइककी और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर दिया।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आतंकवाद एवंनक्सलवाद को खत्म कर देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। इन दस वर्षों में विकसित भारतकी नींव डाली गई है। कांग्रेस के पास न तो ट्रैक रिकॉर्ड है और न ही भविष्य का एजेंडाहै। इसके उलट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पास पिछले 10 वर्षों काहिसाब भी है और आगामी 25 वर्षों का विजन भी। यशस्वीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की 130 करोड़ की जनता के साथ आह्वान कियाहै कि 15 अगस्त 2047 को जब देश अपनी आजादी के सौ वर्ष मनाएगा, तब भारत देश एक विश्वगुरूके रूप में स्थापित होगा। हर क्षेत्र में भारत विश्व में सर्वप्रथम होगा। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर और पूर्ण विकसित राष्ट्र बनानाहै। एक ओर घमंडिया गठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियां अपने बेटे बेटियों को आगे बढ़ानेके लक्ष्य के साथ काम कर रही हैं वहीं दूसरी ओर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा भारत माताको विश्वगुरू बनाने के लिए समर्पित है। उन्होंने सोशल मीडिया वारियर्स से अपीलकरते हुए कहा कि सभी सोशल मीडिया वारियर्स को अगले 45 दिनों तक संकल्पित रहकर आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों और विजन को तेलंगाना के जन जन तक पहुंचानाहै।