Press | Apr 23, 2024
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित विशाल रैली में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु
महाराष्ट्रमें एनडीए की शानदार विजय होगी
मोदीजी विकास की काँवड़ यात्रा लेकर देश की चारों दिशा में निकले हुए हैं
जब तकभाजपा का एक भी कार्यकर्ता है, CAA को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता
कांग्रेसकुछ भी कह ले, न कांग्रेसको सत्ता में वापस आने देंगे और न ट्रिपल तलाक को वापस लेने देंगे
सोनियामनमोहन सरकार के 1 लाख 91 हजार करोड़ रुपए के मुकाबले मोदी सरकार ने 10 साल में 7 लाख 15 हजार करोड़ रुपए दिए
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आजमंगलवार को महाराष्ट्र के अकोला में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर आरक्षण केमुद्दे पर जनता को गुमराह करने को लेकर निशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशअध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले अकोला लोकसभा प्रत्याशी श्री अनूप संजय धोत्रे सहितअन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।
श्री शाहने कहा कि आज हनुमान जन्मोत्सव है, और कुछ समय पूर्व ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने अयोध्या में राम लला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की है। इंडी गठबंधनवाले कहते हैं राम मंदिर नहीं बनना चाहिए था, आजादी के बाद 70 सालों तक कांग्रेस ने राममंदिर के मुद्दे को लटका कर रखा लेकिन जनता ने आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को दूसरीबार प्रधानमंत्री बनाया और 5 वर्षों में ही फैसला भी आ गया, भूमि पूजन भी हो गया और भव्य राम मंदिर बनकर भी तैयारहो गया है। 500 वर्षों के बाद इस राम नवमी पर भव्य राम मंदिर में राम लला के कपाल पर तिलक होते हुए भक्तों ने देखा है और यह आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कारण ही संभव हुआ है। श्री शाह ने कहा कि अकोला की कावड़ यात्रा पूरे देश में प्रसिद्ध है। जिस तरहसे पूर्णा नदी का पानी लेकर भक्त महादेव का अभिषेक करने जाते हैं उसी तरह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी विकास की कांवड़ यात्रा लेकर पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चारों दिशाओं में निकले हुए हैं। समग्रदेश का विकास करके विकसित भारत बनाना ही इस कांवड़ यात्रा का संकल्प है।
कांग्रेसपर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को अर्थव्यवस्थाके क्षेत्र में विश्व में 10वें स्थान पर छोड़ के गई थी, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश 5वें स्थानपर पहुंच गया है। यदि अकोला की जनता आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्रीबना दे तो देश को तीसरे स्थान की अर्थव्यवस्था बनाने का कार्य किया जाएगा। देश का अर्थतंत्रजब तीसरे स्थान पर आएगा तो इसका लाभ युवाओं, किसानों, महिलाओं, दलितोंऔर आदिवासियों को होगा। महाराष्ट्र की जनता को ये संकल्प लेना है कि महाराष्ट्र कीहर सीट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की झोली में डालनी है। श्री शाहने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी अनूप संजय धोत्रे को दिया गया एक-एक वोट आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मिलने वाला है। कांग्रेस अध्यक्षखड़गे कहते हैं कि महाराष्ट्र वालों का कश्मीर से क्या लेना देना? खड़गे साहबको पता नहीं है कि अकोला का एक-एक युवा कश्मीर के लिए अपनी जान दे सकता है। कांग्रेस सरकार ने 70 वर्षों तक धारा 370 को अनौरस बच्चे की तरह गले लगाकर रखा था, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्नअंग बना दिया। सोनिया-मनमोहन की सरकार में आए दिन पाकिस्तान से आतंकी आकारबम धमाके करके चले जाते थे और कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति के कारण कुछ नहींकरते थे। भाजपा सरकार में पुलवामा और उरी में आतंकियों ने हमला करने की गलती की, 10 दिनों के भीतर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल और एयरस्ट्राइक करके आतंकियोंको खत्म करने का कार्य किया गया।
श्रीशाह ने कहा कि महाराष्ट्र से नक्सलवाद से मुक्त करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस पार्टी कहती है कि वो शासन में आए तो तीन तलाक वापसलेकर आएंगे। श्री शाह ने कहा कि न कांग्रेस पार्टी को वापस आने देंगे, न तीन तलाक को वापस आने देंगे। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में हमारे हिन्दू, सिख, बौद्ध और जैन भाइयों पर अत्याचार हुए, उनकी बहन-बेटियोंके साथ दुराचार किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक लाकर शरणार्थी भाइयों को नागरिकता देने का काम किया है। श्री शाहने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता पी चिदम्बरम सीएए कानून को रद्द करने की बात करते हैं, लेकिन जबतक भाजपा का एक छोटा बच्चा भी जीवित है, देश सेसीएए समाप्त नहीं हो सकता। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में गरीब कल्याण हेतु अनेक काम किये हैं। देशके 80 करोड़ गरीबों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज निःशुल्क उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था कीहै। 12 करोड़ शौचालय बनाए, 4 करोड़ गरीबों को घर दिए, 10 करोड़ लोगों को उज्जवला योजनाके तहत गैस कनेक्शन दिए, 4 करोड़ लोगों को नल से जल दिया, 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र मेंकहा है कि आगामी 5 वर्षों में 70 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति का नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा, जनता के घर में पाइप से गैस भेजा जाएगा।
इंडीएलायंस पर प्रहार करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टीझूठ फैला रही है, कि भारतीय जनता पार्टी शासन में आई तो देश से आरक्षणखत्म कर दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 से शासनमें है, और भाजपा ने पूर्ण बहुमत का उपयोग 370 को हटाने, तीन तलाकहटाने, आतंकवाद समाप्तकरने और सीएए लाने में किया। जब तक देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, कोई भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का आरक्षण नहीं हटा सकता। श्री शाहने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और श्री एकनाथ शिंदेके मार्गदर्शन में जल प्रबंधन के लिए 89 करोड़ लागत की बेनगंगा- नलगंगा इन्टरलिंकिंग परियोजना को मंजूरी प्रदान कीगई है, जिससे अकोला का जल संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।इस योजना के माध्यम से नागपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला और बुढ़ाना जिले की लगभग 4 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई करने का प्रबंध हो जाएगा।भाजपा सरकार ने अकोला में ई-बस सेवा को शुरुआत की है। अकोला में वेटेरनिटी कॉलेजखोला, 160 करोड़ की लागत से विदर्भ-मराठवाडा डेयरी प्रोजेक्ट डाला गया, बुधानामें मॉडर्न ऑरेंज प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट डाला,1700 करोड़ की लागत से वैस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अकोला में 2 लाख माताओंको उज्जवला योजना के तहत गैस सिलिन्डर देने का कार्य किया।
श्री शाहने कहा कि 10 वर्षों तक महाराष्ट्र मेंशासन करने के बाद भी राज्य के विकास के लिए क्या किया? श्री शाह ने कहा कि सोनिया-मनमोहन ने महाराष्ट्र को 1 लाख 91 हजार करोड़ रुपये दिए थे लेकिन भाजपा सरकार ने 7 लाख 15 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। 2 लाख 90 हजार करोड़ रुपये मूलभूत ढांचेके विकास के लिए, 75 हजार करोड़ रुपये सड़क निर्माणके लिए, 2 लाख 10 हजार करोड़ रेलवे के विकास के लिए और 4 हजार करोड़एयरपोर्ट के लिए देने के कार्य किया है। आज भाजपा सरकार में महाराष्ट्र का स्थान निवेशके क्षेत्र में पहला है। आधी शिवसेना, आधी एनसीपी और इन दोनों ने मिलकर आधी की हुई कांग्रेस, ये तीनआधी पार्टियां महाराष्ट्रका भला नहीं कर सकती हैं। महाराष्ट्र का विकास आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में श्री एकनाथ शिंदे, श्री देवेन्द्र फडणवीस और श्री अजीत पवार की सरकार ही कर सकती है। यह समय पूरे देश का साथ रहने का है, पूरे देश ने तय कर लिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को विश्व में शीर्ष परपहुंचाना है। श्री शान ने लोकसभा प्रत्याशी अनूप संजय धोत्रे को विजय दिलाने की अपीलकरते हुए कहा कि कमल का बटन इतनी जोर से दबाना है कि बटन अकोला में दबे और करंट इटलीमें जाकर लगे।