Salient points of speech of Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah in the public rally in Bhongir, Telangana

Press | May 09, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा तेलंगाना के भोंगिरमें आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

ये चुनाव राहुल की चाइनीज गारंटी और मोदी जी की भारतीय गारंटी के बीच है।


कांग्रेस, AIMIM और BRS पार्टी तुष्टिकरण का ट्रायंगल हैं।


कांग्रेस वादाखिलाफी करती है, तेलंगाना को दिया कोई वादा पूरा नहीं किया।


राहुल बाबा की गारंटी सूर्यास्त तक भी नहीं चलती।


तेलंगाना 10 से अधिक सीट देकर मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य में योगदान देगी।


हम मुस्लिक आरक्षण खत्म कर वंचितों को वापस देंगे।


कांग्रेस, AIMIM और BRS तेलंगाना में शरियत और कुरान के आधार पर कानून चलाना चाहते हैं।


तुष्टिकरण की ए, बी, सी काअर्थ ही क्रमश: ओवैसी, बीआरएस और कांग्रेस है।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बृहस्पतिवार को तेलंगाना के भोंगिर  में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीआरएसके भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया और साथ ही भाजपा को 400 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में भाजपा तेलंगानामहासचिव डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू, पूर्व भाजपा सांसद श्री चाड़ा सुरेश रेड्डी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गंगीड़ी मनोहर रेड्डी, भोंगिर प्रत्याशी बोरा नरसैयाह गौड़ सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

 

श्रीशाह ने कहा कि आज हमारा देश लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का गवाह बन रहा है। आगामीलोकसभा 2024 का चुनावआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बनाम राहुल गांधी है, “वोट फॉर जिहाद” वर्सेज “वोट फॉर विकास” है, इंडी गठबंधन के “परिवार कल्याण”  के विरुद्ध “देश की जनता का कल्याण” है और  राहुल गांधी की “चाइनीज गारंटी” के खिलाफ मोदीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र की “भारतीय गारंटी” का चुनाव है। देश भर में मोदी-मोदी के नारे लग रहे है, तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा 200 सीटों के करीब पहुंच गई है और अब तेलंगाना की जनता को भाजपा के पक्ष में मतदानकर 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है। तेलंगाना की जनता ने 2019 में भाजपा को 4 सीटों पर आशीर्वाद दिया लेकिन इस बार भाजपा तेलंगाना में 10 से अधिक सीटों पर विजयी होने जा रही है। तेलंगाना कायह 'डबल-डिजिट स्कोर' निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 400 के पार पहुंचा देगा।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थितिइतनी खराब हो गई है कि उन्हें चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और भोंगिर मेंकांग्रेस ने ऐसे उम्मीदवार को उतारा है जिसने राहुल गांधी का फर्जी हस्ताक्षर कियाथा। इस उम्मीदवार को पहले कांग्रेस ने निष्कासित किया मगर अन्य कोई और उम्मीदवार नमिलने के कारण फिर से उन्हीं को चुनाव में उतारा गया। भाजपा के सरकार में आने परआरक्षण खत्म किए जाने का झूठ फैलाकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है और भाजपा ने ऐसा कोई काम नहींकिया है, परन्तु कांग्रेस सरकार ने तेलंगाना में मुस्लिमसमुदाय को 4 प्रतिशत आरक्षण देकर एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के हितों पर डाका डाला है। भाजपाने अपनी तीसरे कार्यकाल में मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर एससी, एसटी और ओबीसी को उनके अधिकार वापस देने का संकल्पलिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी दीहै। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं और राहुल गांधीकी गारंटी तो सूर्यास्त तक भी नहीं टिकती। राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनावमें किए गए किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज माफ करने, किसानों को हर वर्ष 15 हजार रुपए, मजदूरों को हर वर्ष ₹12 हजार, चावल और गेहूं की खरीद पर ₹500बोनस, विद्यार्थियों को 5 लाख रुपए तक का बिना गारंटी का ऋण, छात्राओंको निशुल्क स्कूटी और हर तहसील में अंतरर्राष्ट्रीय विद्यालय बनाने के वादे को अब तकपूरा नहीं किया है। कांग्रेस अपने वादे को कभी भी पूरा नहीं करती है।

 

श्रीशाह ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को पिछले 70 वर्षों से रोक रखा था लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनेकार्यकाल में न्यायालय के माध्यम से राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त भी किया, भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर दी। कश्मीरभारत का एक अखंड हिस्सा है लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेकहते हैं कि कश्मीर का राजस्थान और तेलंगाना सहित भारत के अन्य राज्यों से क्या लेनदेनहै? खड़गे जी जानते नहीं है कि भोंगिर सहित पूरे तेलंगानाका बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान तक दे सकता है। कांग्रेस ने धारा 370 को 70 वर्ष तक लगाए रखा था लेकिनआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को सदैव के लिए भारत का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। यशस्वीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त कर देश कोसुरक्षित बनाया है लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस और बीआरएस मिलकर मजलिस को नहीं रोक पा रहेहैं। तुष्टिकरण की ए, बी, सी का अर्थ ही क्रमश: ओवैसी, बीआरएस और कांग्रेस है, और ये तीनों पार्टियां मिलकर तेलंगाना में तुष्टिकरणकरती हैं। ये तीनों पार्टियां राम मंदिर की शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाती हैं, हैदराबाद विमोचन दिवस नहीं मनाती हैं, सीएए का विरोध करती हैं, तेलंगाना में शरिया का शासन लगाना चाहती हैं, तीन तलाक को वापस लाना चाहती हैं और प्रभु श्री रामकी प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करती हैं।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भुवनगिरीसहित तेलंगाना में टैक्सटाइल के विकास के लिए बड़ी मात्रा में निवेश किया है। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की टैक्सटाइल नीति फार्म से फाइबर तक, फाइबर से फैक्ट्री तक, फैक्ट्री से फैशन तक और फैशन से एक्सपोर्ट तक का पूरा चैनल बनाने एवं किसानोंको मजबूत करने के ध्येय के साथ स्पष्ट है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने टैक्सटाइल में पीएलआई नीति लागू कर 8 लाख लोगोंको रोजगार दिया है, 1500 करोड़ की लागत से नेशनल टैक्सटाइलमिशन की शुरुआत की है और 14 हजार करोड़ की लागत से कोचमपल्लीमें हैंडलूम पार्क एवं व्हाइट गोल्ड टैक्सटाइल पार्क की स्थापना की है। भाजपा सरकारने 140 करोड़ की लागत से भोंगिर -भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया, बीबीनगर में एम्स की स्थापना की, जनगांवएवं भुवनगिरी रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण शुरू किया और कुमारवेल्ली में अत्याधुनिक रेलवेस्टेशन का निर्माण किया है। इसके अलावा रायगिरी से वारंगल तक फोरलेन सड़क और सूर्यपेटसे सिद्धिपेट से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण चल रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकारइस क्षेत्र में 2 लाख 31 हजार लोगों को प्रधानमंत्रीआयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य बीमा और 1 लाख 21 हजार किसानों को प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष ₹6 हजार का लाभ दे रही है।

 

श्रीशाह ने कहा कि तेलंगाना ने लंबे समय तक बीआरएस को शासन करने का मौका दिया लेकिनबीआरएस ने अपने शासन में सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार किया। इस बार जब जनादेश रेवंतरेड्डी को मिला, तो रेवंत रेड्डी ने तेलंगानाको कांग्रेस का एटीएम बना दिया, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा तेलंगानामें दस से अधिक सीटों पर विजयी होने पर राज्य को देश में प्रथम स्थान पर ले आएगी। भाजपा प्रत्याशी को दिया गया एक-एक वोटसीधा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मिलेगा। आदरणीय गृहमंत्री श्रीअमित शाह ने स्थानीय प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर पूरे देश में 400 से अधिक सीटों के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनानेकी अपील की। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: