Salient points of speech of Hon'ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah hold a mega roadshow in Kanyakumari, Tamil Nadu

Press | Apr 13, 2024

केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताश्री अमित शाह ने कन्याकुमारी में एक भव्य रोड शो किया

 

मोदी जी ने तमिल भाषा, संस्कृति और गौरव को देश और दुनिया मेंआगे बढ़ाया


DMK ने सनातन और राम मंदिर का विरोध कर तमिललोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई


AIADMK और DMK ने भ्रष्टाचार करके तमिल नाडु के विकासको ठप किया


तमिलनाडु की जनता भी 400 पार का नारा लगा रही है


भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाबनेगा,येमोदी की गारंटी है

 

केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज शनिवारको तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक भव्य रोड-शो किया और इस दौरान रोड शो में उमड़े जनसैलाबको संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। देश कीजनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 400 सीटों के साथ एक बार फिरप्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

 

श्री शाह ने कहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने तमिल भाषा, संस्कृति और गौरव को पूरे देश में आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे कामकिये हैं। उन्होंने तमिल भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझे तमिल भाषा में बात न कर पाने का दु:ख है,परंतु मेरा यह प्रयास रहेगा कि 7-8 वर्षों बाद जब तमिल की जनता से मेरा वार्तालाप हो,तो वह तमिल भाषा में हो।

 

एआईडीएमके और डीएमकेपर निशाना साधते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियोंने भ्रष्टाचार करके तमिलनाडु के विकास को बाधित किया है। डीएमके ने सनातन धर्म और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का विरोध करकेकरोड़ों तमिल वासियों को दुख पहुंचाया है। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मानकरती है और सबको साथ लेकर चलने की सोच रखती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में भारतीयजनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र को लेकरचल रही है। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार “विकसित भारत” की संकल्पना को पूरा करेगी देशका विकास करेगी। उन्होंने तमिलनाडु की जनता से एआईडीएमके और डीएमके को छोड़कर भारतीयजनता पार्टी और एनडीए को समर्थन देने की अपील की।

 

श्री शाह ने कहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाया है। उन्होंने तमिलनाडु की जनता को विश्वासदिलाते हुए कहा कि जनता तीसरी बार श्री पोनराधाकृष्णन को वोट देकर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगी, तो भारतविश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, ये मोदी की गारंटी है। उन्होंनेकहा कि तमिलनाडु में लोग 400 पार का नारा लगा रहे हैं, लेकिन ये 400 पार का आंकड़ा लोकसभाप्रत्याशी श्री पोन राधाकृष्णन की जीत के साथ सुनिश्चित होगा।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: