Salient points of speech of Hon'ble Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing a public rally in Balurghat, West Bengal

Press | Apr 10, 2024

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा बालुरघाट,पश्चिम बंगाल में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

बंगाल में बॉम्बब्लास्ट की जाँच हाईकोर्ट ने NIA को दी लेकिन ममता दीदी इन गुंडों को बचाना चाहती हैं।NIA की टीम पर हमला करवाया गया। हम बॉम्ब ब्लास्ट करने वालों को उल्टा लटका कर सीधाकरेंगे।

*******************

ममता दीदी एक महिलामुख्यमंत्री होने के बावजूद भी संदेशखाली के गुनाहगारों के साथ खड़ी हैं।

*******************

ममता दीदी बंगालमें घुसपैठ बंद नहीं कर सकती क्योंकि वो उनका वोटबैंक है। बंगाल में भाजपा के जीतनेके बाद परिंदा भी पर नहीं मार सकता, ये मोदी की गारंटी है।

*******************

कांग्रेस को शरियातो मंजूर है लेकिन यूसीसी नहीं चाहिए।

*******************

राहुल बाबा कोथाईलैंड इतना पसंद है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वहां की तस्वीर ही लगवा दी।

*******************

ममता बनर्जीCAA पर भ्रम फैला रही है और जनता को गुमराह कर रही है।

*******************

ममता बनर्जी चाहेकितना भी विरोध कर ले, मोदी सरकार शरणार्थी भाइयों को CAA के तहत नागरिकता देने केलिए संकल्पित है।

*******************

 

आज केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्रीअमित शाह नेपश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में बालुरघाट में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करतेहुए कहा की तृणमूल सरकार के गुंडे महिलाओंपर अत्याचार करते रहे और जब उनको पकड़ने के लिए ईडी की टीम पहुंची तो उन पर पथराव कियागया। महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी ममताबनर्जी ने राजनीतिक तुष्टीकरण के लिए संदेशखाली के अपराधियों का समर्थन किया। श्री शाह ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियताऔर शासन के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डालते हुए 400 सीटों के लक्ष्य को पूरा करने काआह्वान किया।

 

श्री शाहने कहा कि बालुरघाट की जनसभा में आए लोगों की संख्या ही बता रहीहै कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित हो चुकी है। 19 अप्रैल को बंगाल के लोग भाजपा को विजयी बनानेका संकल्प ले चुके हैं। बलूरघाट के क्षेत्र में फैली गरीबी की जिम्मेदार कम्युनिस्टपार्टी और तृणमूल कांग्रेस है। बंगाल के क्षेत्रीय उत्पादन तात की साड़ी, दही और मुखड़ासिल्क को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र और बंगाल दोनों ही जगह भाजपा की सरकार बनानी है।2014 और 2019 में बंगाल की जनता ने भाजपा को क्रमशः 2 और 18 सीटों पर अपना आशीर्वाददिया इसी क्रम में 2024 में बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि प्रदेश की 30 से अधिकसीटें जिताकर, भाजपा को 370 के पार पहुंचाना है।

 

केंद्रीय मंत्रीएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के कारण सोनार बांग्ला कहा जाने वाला राज्यआए दिन बम विस्फोट की गूंज से दहल उठता है। ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल में सिर्फदलाली और भ्रष्टाचार किया है। सशक्त भारत की कल्पना सशक्त बंगाल के बिना नहीं की जासकती है और बंगाल को सशक्त बनाने के लिए राज्य में घुसपैठ की रोकथाम आवश्यक है। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहींकरती, क्योंकि यह घुसपैठिए ही टीएमसी का वोटबैंक हैं। बंगाल में घुसपैठ की समस्या को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी और बंगाल में भाजपा की सरकार ही हल कर सकती है।असम भी घुसपैठ की समस्या से परेशान था, मगर असम की जनता ने राज्य में भाजपा पर विश्वासजताया और भाजपा सरकार ने इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया। आज कोई भी व्यक्ति असमसीमा से घुसपैठ नहीं कर सकता। बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ की समस्या कानिपटारा किया जाएगा, जिसके बाद बंगाल की जमीन पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।

 

श्री शाहने कहा कि विपक्षी दल मिलकर राम मंदिर के मुद्दे को अटका, भटका औरलटका रहा थे, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण करवाकर राम लला की प्राण-प्रतिष्ठाकी। 500 वर्षों के बाद 17 अप्रैल को रामलला अपना जन्मदिन अपने भव्य घर के अंदरमनाएंगे।  कांग्रेस एवं तृणमूल ने तुष्टीकरणके लिए धारा 370 को जारी रखा था लेकिन 5 अगस्त2019 को धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभूतपूर्व अंग बनानेका काम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हुआ है।

 

केंद्रीय मंत्रीएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा अनेक काम किये गए हैं। 25 करोड़ लोगों को गरीबीरेखा से ऊपर लाया गया, 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न मुहैया कराया गया, 12 करोड़लोगों को शौचालय दिए, 4 करोड़ पक्के घर बनाए, 10 करोड़ लोगों को उज्जवला का कनेक्शन और14 करोड़ लोगों को नल से जल पहुंचाया गया। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 5लाख तक का स्वास्थ्य का खर्चा मोदी सरकार उठा रही है।

 

श्री शाह ने तृणमूलसरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकारद्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी  योजनाएंममता बनर्जी द्वारा राज्य के आम नागरिक तक नहीं पहुंचने दी जाती हैं। श्री अमितशाह ने जनता से कहा कि आगामी चुनाव में370 पार करके ममता सरकार को उखाड़ फेंकिए और सभी जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचनेलगेगी। कोई भी कोयले की तस्करी, गौ तस्करी और घुसपैठ नहीं कर पाएगा, क्योंकि यह पश्चिम बंगाल वहां के लोगों का है और इस बातसे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने हमेशा तीन तलाक का विरोध किया परंतु भारतीय जनतापार्टी की सरकार ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीनतलाक को समाप्त किया।

 

केंद्रीय मंत्रीएवं सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता आज भीमुस्लिम पर्सनल लॉ की मांग करते हैं और यूसीसी का विरोध करते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में थाइलैंड की तस्वीरलगाते हैं क्योंकि राहुल गांधी बार-बार वहां छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। विपक्षीपार्टियों का देश की गरीबों और जनता के साथ कोई सरोकार नहीं है। मोदी सरकार द्वारापारित सीएए कानून पर ममता बनर्जी बंगाल की जनता को गुमराह कर रही हैं। विपक्ष यह भ्रमफैलाने में लगा है कि इस कानून के तहत लोगों से उनकी नागरिकता छीनकर शरणार्थियों परमुकदमे किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री श्रीअमित शाह ने लोगों को आश्वस्त किया कि सीएए के तहत भारत में आए शरणार्थियों को नागरिकतादी जाएगी और किसी पर भी कोई मुकदमा नहीं किया जाएगा। एक ओर ममता बनर्जी बंगाल में आएरोहिंग्याओं का समर्थन करती हैं, मगर दूसरी ओर हिन्दु, सिख और बौद्ध शरणार्थियों कोबरगला रही हैं। ममता बनर्जी चाहे कितना भी विरोध कर ले, मोदी सरकार देश में आए सिख,हिन्दु और बौद्ध शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के लिए संकल्पित है। पहलेके समय बंगाल में संगीत सुनाई देता था, आज बम-धमाके सुनाई पड़ते हैं। कुछ समय पहले हीबंगाल के भूपतिनगर बम ब्लास्ट हुआ, जिसकी जांच उच्च न्यायालय ने एनआईए को सौंपी। लेकिनममता बनर्जी की सरकार ने एनआईए पर केस दर्जकर, बम ब्लास्ट के आरोपियों को बचाने का काम कर रही हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जे नेतृत्व वाली सरकार सभी आरोपियों को उल्टा करके, सीधा करने का कामकरेगी।

 

श्री शाह ने ममताबनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि संदेशखाली जैसी शर्मनाक घटना पर भी तृणमूल सरकारद्वारा राजनीति की गई। वर्षों तक ममता बनर्जी की नाक के नीचे तृणमूल सरकार के गुंडे महिलाओं पर अत्याचार करते रहे और जब उनको पकड़ने केलिए ईडी की टीम गई तो उन पर पथराव किया गया। पश्चिम बंगाल की जनता यह समझ चुकीहै कि महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी ममताबनर्जी ने राजनीतिक तुष्टीकरण के लिए संदेशखाली के अपराधियों का समर्थन किया। तृणमूलकांग्रेस की सरकार और ममता बनर्जी को जिताने का मतलब है संदेशखाली जैसी घटनाओं को बढ़ावादेना और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी को जिताने का मतलब है पश्चिम बंगाल की नई तस्वीर स्थापित करते हुए विकास केमार्ग प्रशस्त करना। उन्होंने जनता से संदेशखाली के अपराधियों को दंड देने और प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी को एक फिर से प्रधानमंत्री बनाने और 400 से अधिक सीटों पर विजयीबनाने का आग्रह किया।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: