Salient points of speech of Hon'ble HM Shri Amit Shah addressing public meetings in Najafgarh, Bijwasan and Palam (Delhi)

Press, Share | Jan 29, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा नजफगढ़, बिजवासन और पालम में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

दिल्ली की फिजां बदल गई है। केजरीवाल की झूठी राजनीति से तंग आकर इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है
*********
आपके एक वोट की ताकत बहुत बड़ी है। दिल्ली विधान सभा चुनाव में दिया गया आपका एक वोट समग्र भारत में यह संदेश भेजेगा कि दिल्ली शाहीन बाग़ के साथ है या भारत माँ के बेटों के साथ? आपका एक वोट यह संदेश देने वाला है कि देश किस रास्ते पर चलने वाला है?
*********
दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो पांच साल से झूठ पर झूठ बोल रही है और जब हम केजरीवाल सरकार के हर झूठ का पर्दाफ़ाश करते हैं तो वे कहने लगते हैं कि आप दिल्ली का अपमान कर रहे हो!
*********
एक ज़माना था जब ‘इंडिया इज इंदिरा' और ‘इंदिरा इज इंडिया' कहा जाता था लेकिन उनका भी राज चला गया। श्रीमान केजरीवाल, आप अपने आप को दिल्ली समझते हो क्या? केजरीवाल झूठ बोलना आपका काम है, दिल्ली तो यहाँ के सच्चे निवासियों की है जिन्होंने आपको सत्ता से हटाने का मन बना लिया है
*********
आप पार्टी की सरकार ने माँ यमुना को स्वच्छ करने का वादा किया था। मैं चुनौती देता हूँ अरविन्द केजरीवाल को कि वे यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएँ! यमुना को शुद्ध करना तो छोड़ो, केजरीवाल जी ने तो दिल्ली वालों को गंदा पानी पीने को मजबूर कर दिया
*********
केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की सड़कों को यूरोप जैसी बनायेंगे लेकिन मैं अब दिल्ली के गाँव-गाँव घूम रहा हूँ। मुझे तो कई जगह मालूम ही नहीं पड़ता सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क
*********
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर का जिम्मेदार केवल और केवल केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता है। दिल्ली की हवा में जहर घुला है और केजरीवाल सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाये
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने झुग्गी झोपड़ियों की जगह गरीबों को मकान देने की पहल की लेकिन केजरीवाल ने इसमें भी रोड़े अटकाए। दिल्ली की जनता इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाए, हम दिल्ली के गरीबों को “जहां झुग्गी, वहां पक्का मकान" देने का वादा पूरा करेंगे
*********
जब 2019 में केंद्र में पुनः मोदी सरकार का गठन हुआ तो केंद्रीय स्तर पर ही सर्वे करा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कर लगभग 50 लाख लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देने का बड़ा काम किया
*********
मोदी सरकार ने गाँवों को शहरी गाँवों का स्टेटस देने का काम किया है। अब शहरी विकास से जुड़ी सभी योजनायें गाँवों में आएगी। मोदी सरकार ने धारा 81 के तहत सभी दर्ज मुकदमें भी वापिस लेकर जनता को राहत देने का काम किया है
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 70 सालों से अटकी और लटकी हुई समस्याओं का एक-एक करके समाधान किया है चाहे वह धारा 370 और 35A का खात्मा हो, राम मंदिर के विवाद को हल करने का प्रयास हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना
*********
केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता को गुमराह कर उकसाती है, दंगे करवाती है। दिल्ली में दंगे कौन करा रहा है, यह दिल्ली की जनता को मालूम है। आज भी निर्लज्ज होकर केजरीवाल के मंत्री कहते हैं कि ‘आप’ पार्टी शाहीन बाग़ के साथ है
*********
श्रीमान केजरीवाल जनता को बताएं कि आप शाहीन बाग़ के साथ हो क्या? सवाल पूछने पर केजरीवाल चुप हो जाते हैं क्योंकि उन्हें भी मालूम है कि दिल्ली की जनता ने उनको गद्दी से उतारना तय कर लिया है
*********
सरजील इमाम ने शाहीन बाग़ से देश को टुकड़े करने की बात की, असम को हिंदुस्तान से अलग करने की बात की थी, मोदी सरकार ने उसे गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है
*********
हमने तो सरजील को पकड़ लिया लेकिन मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूँ कि इस मामले में भी चार्जशीट फाइल करते समय परमिशन दोगे या नहीं?
*********
जेएनयू में भी दो साल पहले टुकड़े-टुकड़े गैंग ने देश को तोड़ने की बात की थी, हमने उन देशद्रोही ताकतों को जेल में डाला भी था लेकिन केजरीवाल सरकार सवा साल से चार्जशीट की परमिशन नहीं दे रही क्योंकि केजरीवाल को अपना वोट बैंक खिसकने का डर है
*********
मैं आज अरविन्द केजरीवाल से पूछना चाहता हूँ कि केजरीवाल जी, दिल्ली की जनता को बताओ कि आप देशद्रोहियों के खिलाफ चार्जशीट की परमिशन देना चाहते हो या नहीं?
*********
अरविन्द केजरीवाल वोट बैंक, तुष्टिकरण और झूठे वादे करने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने छः वर्षों में देश बदला है, देश की सोच को ऊपर उठाया है, अब दिल्ली को बदलने की बारी है
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर गरीब को घर, घर में गैस, बिजली, पानी और शौचालय पहुंचाया। साथ ही देश के हर गरीब को आयुष्मान भारत का कार्ड उपलब्ध कराया ताकि गरीबों को पांच लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य लाभ मिल सके
*********
दिल्ली की केजरीवाल सरकार है कि वह दिल्ली के गरीबों का हक मार कर बैठी है और उसने दिल्ली की जनता को आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित रखा है
*********

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्ली विधान सभा चुनाव के मद्देनजर नजफगढ़ और बिजवासन में आयोजित आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और दिल्ली की जनता से झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने वाली केजरीवाल सरकार को लोकतांत्रिक माध्यम से करारा सबक सिखाते हुए दिल्ली प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी सरकार के गठन का आह्वान किया।

श्री शाह ने कहा कि दिल्ली की फिजां बदल गई है। केजरीवाल की झूठी राजनीति से तंग आकर इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने दिल्ली की जनता को उनके वोट की अहमियत बताते हुए कहा कि आपके एक वोट की ताकत बहुत बड़ी है। दिल्ली विधान सभा चुनाव में दिया गया आपका एक वोट समग्र भारत में यह संदेश भेजेगा कि दिल्ली शाहीन बाग़ के साथ है या भारत माँ के बेटों के साथ? आपका एक वोट यह संदेश देने वाला है कि देश किस रास्ते पर चलने वाला है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो पांच साल से झूठ पर झूठ बोल रही है और जब हम केजरीवाल सरकार के हर झूठ का पर्दाफ़ाश करते हैं तो वे कहने लगते हैं कि आप दिल्ली का अपमान कर रहे हो! एक ज़माना था जब ‘इंडिया इज इंदिरा' और ‘इंदिरा इज इंडिया' कहा जाता था लेकिन उनका भी राज चला गया। श्रीमान केजरीवाल, आप अपने आप को दिल्ली समझते हो क्या? केजरीवाल, झूठ बोलना आपका काम है जबकि दिल्ली तो वहां के सच्चे निवासियों की है जिन्होंने आपको दिल्ली की सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।

केजरीवाल सरकार के झूठे वादों की एक-एक करके पोल खोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल जी ने सरकारी मकान और सरकारी गाड़ी न लेने की बात की थी लेकिन सत्ता में आते ही चट से मकान भी हथिया लिया और गाड़ी भी। केजरीवाल सरकार ने 1000 नए स्कूल बनाने के वादे किये थे, नए स्कूल तो बनाना दूर की बात, जो पहले के बने हुए भी थे, उसे भी बर्बाद करके रख दिया। केजरीवाल ने 50 कॉलेज खोलने का वादा किया था, एक का भी नाम दे दें अरविन्द केजरीवाल! केजरीवाल सरकार ने पांच साल शशां किया लेकिन किया कुछ नहीं। 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा भी झूठा ही निकला। 5000 नई बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारने का वादा किया था, एक भी नई बस तो दूर, जो बसें थी, उसमें से भी 1000 बसें कम हो गई। अस्थायी नौकरियों को स्थायी करने का आश्वासन भी केजरीवाल सरकार ने दिया था, वह भी पूरा नहीं हुआ। फ्री वाई-फाई का वादा भी झूठा ही निकला। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की सड़कों को यूरोप जैसी बनायेंगे लेकिन मैं अब दिल्ली के गाँव-गाँव घूम रहा हूँ। मुझे तो कई जगह मालूम ही नहीं पड़ता सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। आप पार्टी की सरकार ने माँ यमुना को स्वच्छ करने का वादा किया था। मैं चुनौती देता हूँ अरविन्द केजरीवाल को कि वे यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएँ! यदि आपको यमुना को स्वच्छ करना सीखना ही था तो प्रयागराज के कुंभ जाते, वहां डुबकी लगाते तो पता चलता कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने किस तरह स्वच्छ और निर्मल बनाया है। यमुना को शुद्ध करना तो छोड़ो, केजरीवाल जी ने तो दिल्ली वालों को गंदा पानी पीने को मजबूर कर दिया।

श्री शाह ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर का जिम्मेदार केवल और केवल केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता है। दिल्ली की हवा में जहर घुला है और केजरीवाल सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने झुग्गी झोपड़ियों की जगह गरीबों को मकान देने की पहल की लेकिन केजरीवाल ने इसमें भी रोड़े अटकाए। दिल्ली की जनता इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाए, हम दिल्ली के गरीबों को “जहां झुग्गी, वहां पक्का मकान" देने का वादा पूरा करेंगे। दिल्ली की जनता अनधिकृत कॉलोनी को लेकर कई वर्षों से परेशान थी। श्रद्धेय साहिब सिंह वर्मा के समय से ही हम इसके लिए संघर्षशील थे। 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केजरीवाल सरकार से अनधिकृत कॉलोनियों का नक्शा उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा, पुनः 2017 में पत्र लिखा लेकिन केजरीवाल सरकार सोई रही। जब 2019 में केंद्र में पुनः मोदी सरकार का गठन हुआ तो केंद्रीय स्तर पर ही सर्वे करा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कर लगभग 50 लाख लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देने का बड़ा काम किया। मोदी सरकार ने गाँवों को शहरी गाँवों का स्टेटस देने का काम किया है। अब शहरी विकास से जुड़ी सभी योजनायें गाँवों में आएगी। मोदी सरकार ने धारा 81 के तहत सभी दर्ज मुकदमें भी वापिस लेकर जनता को राहत देने का काम किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 70 सालों से अटकी और लटकी हुई समस्याओं का एक-एक करके समाधान किया है चाहे वह धारा 370 और 35A का खात्मा हो, राम मंदिर के विवाद को हल करने का प्रयास हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना। धारा 370 के खात्मे पर राहुल गाँधी एंड कंपनी और राहुल गाँधी एंड कंपनी ने खून की नदियाँ बहने की बात कही थी जबकि आज तक वहां एक भी गोली चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। जम्मू-कश्मीर की जनता ने बता दिया है कि वे हिंदुस्तान के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकवादियों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की तो राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल इसके सबूत मांगने लगे। मुझे तो समझ में ही नहीं आता कि राहुल गाँधी, अरविन्द केजरीवाल और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा एक जैसी क्यों है?

नागरिकता संशोधन क़ानून की चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार किया और पाकिस्तान में तब जो हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन इत्यादि अल्पसंख्यक रह गए थे, उन पर भीषण अत्याचार किया गया। महात्मा गाँधी पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार पटेल, आचार्य कृपलानी से लेकर डॉ मनमोहन सिंह तक ने अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत में बसाने का वादा किया था लेकिन कांग्रेस ने शरणार्थियों के अधिकारों के लिए कभी कुछ भी नहीं किया क्योंकि वह वोट बैंक की राजनीति करती है। ऐसा उन्होंने इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्होंने अपने वोट बैंक के खोने का डर था। केजरीवाल के सांसद ने संसद में गरज-गरज कर पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने का विरोध किया था और आज भी केजरीवाल कह रहे हैं कि भाजपा पाकिस्तानियों को बसाने की बात कर रही है। श्रीमान केजरीवाल, दिल्ली की लगभग 30% आबादी बंटवारे के समय पाकिस्तान से आये हमारे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन भाइयों की है। केजरीवाल जी, आप दिल्ली वासियों को पाकिस्तानी कह कर उसका अपमान कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता को गुमराह कर उकसाती है, दंगे करवाती है। दिल्ली में दंगे कौन करा रहा है, यह दिल्ली की जनता को मालूम है। आज भी निर्लज्ज होकर केजरीवाल के मंत्री कहते हैं कि ‘आप’ पार्टी शाहीन बाग़ के साथ है। श्रीमान केजरीवाल, दिल्ली की जनता को बताओ कि आप शाहीन बाग़ के साथ हो क्या? जब हम सवाल पूछते हैं तो केजरीवाल चुप हो जाते हैं क्योंकि उन्हें भी मालूम है कि दिल्ली की जनता ने उनको गद्दी से उतारना तय कर लिया है।

श्री शाह ने कहा कि सरजील इमाम ने शाहीन बाग़ से देश को टुकड़े करने की बात की, असम को हिंदुस्तान से अलग करने की बात की थी, मोदी सरकार ने उसे गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है। हमने तो सरजील को पकड़ लिया लेकिन मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूँ कि इस मामले में भी चार्जशीट फाइल करते समय परमिशन दोगे या नहीं? उन्होंने कहा कि जेएनयू में भी दो साल पहले टुकड़े-टुकड़े गैंग ने देश को तोड़ने की बात की थी, हमने उन देशद्रोही ताकतों को जेल में डाला भी था लेकिन केजरीवाल सरकार सवा साल से चार्जशीट की परमिशन नहीं दे रही क्योंकि केजरीवाल को अपना वोट बैंक खिसकने का डर है। मैं आज अरविन्द केजरीवाल से पूछना चाहता हूँ कि केजरीवाल जी, दिल्ली की जनता को बताओ कि आप देशद्रोहियों के खिलाफ चार्जशीट की परमिशन देना चाहते हो या नहीं?

गृह मंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल वोट बैंक, तुष्टिकरण और झूठे वादे करने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने छः वर्षों में देश बदला है, देश की सोच को ऊपर उठाया है, अब दिल्ली को बदलने की बारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर गरीब को घर, घर में गैस, बिजली, पानी और शौचालय पहुंचाया। साथ ही देश के हर गरीब को आयुष्मान भारत का कार्ड उपलब्ध कराया ताकि गरीबों को पांच लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य लाभ मिल सके लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार है कि वह दिल्ली के गरीबों का हक मार कर बैठी है और उसने दिल्ली की जनता को आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित रखा है। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप 08 फरवरी 2020 को झूठे वादे करने वाली केजरीवाल सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएँ और विकास के प्रति समर्पित भारतीय जनता पार्टी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: