Salient points of speech of Hon'ble HM Shri Amit Shah addressing public meetings in Mundka, Sadar Bazar, Paharganj and Rajinder Nagar, Delhi

Press, Share | Feb 03, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दिल्ली के मुंडका, सदर बाजार, पहाड़गंज और राजिंदर नगर में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

दिल्ली विधान सभा चुनाव में एक ओर राहुल गाँधी और केजरीवाल एंड कंपनी है जो वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में यकीन रखते हैं, कहते हैं कि शाहीन बाग के साथ हैं जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली है जो दिल्ली के विकास के प्रति कटिबद्ध है
*********
दिल्ली की जनता ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय लेते हुए तय कर लिया है कि उनका वोट दिल्ली के विकास और दिल्ली की सुरक्षा को जाएगा, शाहीन बाग़ को नहीं
*********
दिल्ली प्रदेश में केजरीवाल सरकार की नाकामी के कारण विकास का ट्रांस्फर्मर जल चुका है। अब इसे बदलने का समय आ गया है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाने के लिए कटिबद्ध होकर काम करने के लिए तैयार है
*********
झूठ बोलने में अरविन्द केजरीवाल का कोई सानी नहीं है। सरकारों में तो विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है लेकिन केजरीवाल सरकार तो झूठ के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यदि झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता होती तो केजरीवाल सरकार हमेशा अव्वल आती
*********
अरविन्द केजरीवाल ने आज नया चुनावी घोषणापत्र जारी किया है लेकिन वे ये नहीं बता रहे कि उनके पुराने घोषणापत्र के कितने वादे पूरे हुए। उन्होंने तो अपनी पार्टी के वेबसाईट से पुराना घोषणापत्र भी हटा लिया क्योंकि जनता इसे लेकर उनसे प्रश्न पूछ रही थी। लेकिन सवाल पूछना दिल्ली की जनता का अधिकार है
*********
प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों का सर्वे कराकर 1731 कॉलोनियों में रहने वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों का मालिकाना अधिकार दिला दिया। अब हम पांच साल में हर झुग्गी की जगह पर दो रूम का फ्लैट बनाकर देने वाले हैं
*********
दिल्ली के विकास को लाल डोरे ने भी अवरुद्ध कर रखा है। हमने तय किया है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर लाल डोरा को खत्म कर इसे नीला डोरा किया जाएगा
*********
दिल्ली प्रदेश की कांग्रेस और केजरीवाल सरकार ने किरायेदारों की समस्या को हल करने की कोई कोशिश नहीं की। हम उनके हितों का संरक्षण करने वाला कानून लेकर आएंगे
*********
केजरीवाल सरकार ने 1000 नए स्कूल और 50 नए कॉलेज बनाने बनाने का वादा किया था, 5000 नई बसें उतारने का वादा किया था, फ्री वाई-फाई और 15 लाख सीसीटीवी लगवाने का भी वादा किया था लेकिन इसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ
*********
केजरीवाल जी ने 8 लाख युवाओं को नौकरी देने दिलाने का भरोसा दिलाया था लेकिन इन्हें नौकरी दिलाना तो दूर, जो युवा स्थायी नौकरी में थे उनकी भी नौकरी स्थायी नहीं रह पाई
*********
केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना स्वच्छ करेंगे लेकिन यमुना स्वच्छ करना तो दूर, दिल्ली के घरों में आने वाला पानी भी उन्होंने दूषित कर दिया और आज दिल्ली की जनता पूरे देश में सबसे दूषित पानी पीने को मजबूर है
*********
यदि अरविन्द केजरीवाल ने यमुना को स्वच्छ किया है तो मैं उन्हें चुनौती देता हूँ कि वे मीडिया की उपस्थित में यमुना मैया में डुबकी लगाएं!
*********
आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हो चुके हैं लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस योजना को वोट बैंक के कारण दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना को भी केजरीवाल सरकार ने लिए लागू नहीं होने दिया
*********
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A लागू कर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसे सुधारते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 खत्म कर दिया और आज तिरंगा शान के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लहरा रहा है
*********
हम श्रीराम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द भव्य मंदिर के पक्ष में थे तो कांग्रेस इसे सुप्रीम कोर्ट में लटकाए रखना चाहती थी। अब चार महीने में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है
*********
मोदी सरकार ने जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाला लेकिन जब चार्जशीट फाइल करने की बारी आई तो केजरीवाल सरकार ने इसकी परमिशन ही नहीं दी। दिल्ली में भाजपा सरकार के बनने पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ चार्जशीट दायर की जायेगी
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नागरिकता संशोधन कानून को लागू किया तो केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों को भड़काकर दिल्ली में दंगे कराए। आज भी ये निर्लज्जता से कहते हैं कि वे शाहीन बाग़ के साथ हैं
*********
शाहीन बाग़ में जिन्ना वाली आजादी की मांग हो रही है, शरजील इमाम असम को हिंदुस्तान से काटने की बात करता है लेकिन देश की आजादी को कोई खंडित नहीं कर सकता क्योंकि केंद्र में मोदी सरकार है
*********
दिल्ली में दंगे कराने वाले लोग दोबारा सत्ता में आये तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह पाएगी। ये लोग वोट बैंक की लालच में देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। देश की जनता अब इनकी तुच्छ राजनीति को समझ गई है
*********
मुझे समझ में नहीं आता कि अरविन्द केजरीवाल, राहुल गांधी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा एक जैसी क्यों है चाहे वह धारा 370 का उन्मूलन हो, CAA की बात हो या फिर आतंकवादियों पर स्ट्राइक की बात हो
*********

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्ली के मुंडका, सदर बाजार, पहाड़गंज और राजिंदर नगर में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और दिल्ली की झूठी केजरीवाल सरकार पर हमलों की बौछार करते हुए विकास के प्रति समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

श्री शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता का एक वोट दिल्ली का भविष्य तय करेगा। दिल्ली विधान सभा का यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है। एक ओर राहुल गाँधी और केजरीवाल एंड कंपनी है जो वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में यकीन रखते हैं, कहते हैं कि शाहीन बाग के साथ हैं जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली है जो दिल्ली के विकास के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय लेते हुए तय कर लिया है कि उनका वोट दिल्ली के विकास और दिल्ली की सुरक्षा को जाएगा, शाहीन बाग़ को नहीं। दिल्ली की जनता को पांच साल बाद आज केजरीवाल सरकार द्वारा ठगे जाने का अहसास हो रहा है, यही धोखा तो केजरीवाल जी ने अन्ना के साथ भी किया था।

गृह मंत्री ने कहा कि झूठ बोलने में अरविन्द केजरीवाल और झूठ की राजनीति करने में केजरीवाल सरकार का कोई सानी नहीं है। सरकारों में तो विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है लेकिन केजरीवाल सरकार तो झूठ के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यदि झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता होती तो केजरीवाल सरकार हमेशा अव्वल आती। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जी ने आज नया चुनावी घोषणापत्र जारी किया है लेकिन वे ये नहीं बता रहे कि उनके पुराने घोषणापत्र के कितने वादे पूरे हुए। यहीं नहीं, अरविन्द केजरीवाल ने तो अपनी पार्टी के वेबसाईट से पुराना घोषणापत्र ही हटा लिया क्योंकि जनता इसे लेकर केजरीवाल सरकार से प्रश्न पूछ रही थी। भले ही केजरीवाल सरकार ने अपना पुराना घोषणापत्र वेबसाईट से हटा लिया लेकिन सवाल पूछना दिल्ली की जनता का अधिकार है। पर, अब तो केजरीवाल जी जन-सभा भी नहीं करते, केवल रोड शो कर रहे हैं क्योंकि उन्हें जनता के सवालों से अब डर लगने लगा है।

श्री शाह ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने 1000 स्कूल बनाने का वादा किया था, 50 कॉलेज बनाने का वादा किया था लेकिन वे ही बताएं कि कितने स्कूल और कॉलेज बने? केजरीवाल सरकार ने 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया था लेकिन ये वादा भी पूरा नहीं हुआ। 5 हजार डीटीसी बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारने का वादा भी श्री केजरीवाल ने किया था किंतु पुराने बसों में से भी 1000 से अधिक बसें कम हो गई। श्री केजरीवाल ने 8 लाख युवाओं को नौकरी देने दिलाने का भरोसा दिलाया था लेकिन इन्हें नौकरी दिलाना तो दूर, जो युवा स्थायी नौकरी में थे उनकी भी नौकरी स्थायी नहीं रह पाई। फ्री वाई-फाई का वादा भी झूठा ही निकला। अरविन्द केजरीवाल ने 15 अस्पताल बनवाने का भी झूठा वादा किया। केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना स्वच्छ करेंगे लेकिन यमुना स्वच्छ करना तो दूर, दिल्ली के घरों में आने वाला पानी भी उन्होंने दूषित कर दिया और दिल्ली की जनता पूरे देश में सबसे दूषित पानी पीने को मजबूर है। यमुना को स्वच्छ करना श्री केजरीवाल के बूते की बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मिलकर जिस प्रकार गंगा को स्वच्छ करने का काम किया है, उसी प्रकार यमुना भी हम स्वच्छ बनायेंगे। यदि अरविन्द केजरीवाल ने यमुना को स्वच्छ किया है तो मैं उन्हें चुनौती देता हूँ कि वे मीडिया की उपस्थित में यमुना मैया में डुबकी लगाएं!

गृह मंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का झूठा सपना भी दिखाया था। भारत सरकार ने इस मामले भी कई पत्र लिखे जिसका कोई जवाब नहीं आया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस बार दरख्वास्त करने के बजाय दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों का सर्वे कराकर 1731 कॉलोनियों में रहने वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों का मालिकाना अधिकार दिला दिया। उन्होंने कहा कि हम पांच साल में हर झुग्गी की जगह पर दो रूम का फ्लैट बनाकर देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास को लाल डोरे ने भी अवरुद्ध कर रखा है। हमने तय किया है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर लाल डोरा को खत्म कर इसे नीला डोरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश की कांग्रेस और केजरीवाल सरकार ने किरायेदारों की समस्या को हल करने की कोशिश नहीं की। हम उनके हितों का संरक्षण करने वाला कानून लेकर आएंगे।

श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत देश 50 करोड़ परिवारों को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त देने की व्यवस्था की है। इस योजना के तहत देश भर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हो चुके हैं लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस योजना को वोट बैंक के कारण दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना को भी केजरीवाल सरकार ने वोट बैंक के लिए लागू नहीं होने दिया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A लागू कर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसे सुधारते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 खत्म कर दिया और आज तिरंगा शान के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लहरा रहा है लेकिन कांग्रेस और केजरीवाल एंड कंपनी इसके विरोध में थी। इसी तरह हम श्रीराम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के पक्ष में थे तो कांग्रेस इसे सुप्रीम कोर्ट में लटकाए रखना चाहती थी। केंद्र में जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार आई, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और सर्वसम्मत से निर्णय आया तो अब चार महीने में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।

गृह मंत्री ने कहा कि जब दो साल पहले जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने देश के खिलाफ नारेबाजी की तो अरविन्द केजरीवाल और राहुल गाँधी देशद्रोही तत्वों के समर्थन में उतर आये। मोदी सरकार ने तुरंत इन देशद्रोही नारे लगाने वालों को जेल की सलाखों का अंदर डाल दिया लेकिन जब चार्जशीट फाइल करने की बारी आई तो केजरीवाल सरकार ने इसकी परमिशन ही नहीं दी। हमने देश को तोड़ने की बात करने वाले शरजील इमाम को गिरफ्तार कर जेल में डाला लेकिन केजरीवाल बताएं कि वे चार्जशीट फाइल करते वक्त परमिशन देंगें या नहीं?

CAA का जिक्र करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अपनी इज्जत बचाकर भारत आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारी शरणार्थियों को नागरिकता दी तो, केजरीवाल और राहुल गांधी इसके विरोध में उतर आये। इन लोगों ने माइनॉरिटी को भड़काकर दिल्ली में दंगे कराए। इतना ही नहीं, आज भी ये निर्लज्जता से कहते हैं कि वे शाहीन बाग़ के साथ हैं। ऐसा कहकर ये वोट बैंक की लालच में देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। अगर ऐसे लोग दोबारा सत्ता में आये तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह पाएगी। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग़ में देश के खिलाफ जिन्ना वाली आजादी की मांग हो रही है, शरजील इमाम असम को हिंदुस्तान से काटने की बात करता है लेकिन देश की आजादी को कोई खंडित नहीं कर सकता क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस और केजरीवाल सरकार ने तो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का भी विरोध किया था। देश की जनता इनकी तुच्छ राजनीति को अच्छे तरीके से समझ गई है। मुझे समझ में नहीं आता कि अरविन्द केजरीवाल, राहुल गांधी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा एक जैसी क्यों है चाहे वह धारा 370 का उन्मूलन हो, CAA की बात हो या फिर आतंकवादियों पर स्ट्राइक की बात हो।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2024 तक देश के हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2022 तक एक ऐसे भारत का सपना देखा है जहाँ हर गरीब के पास अपना घर हो और घर में रसोई गैस, बिजली, पानी और शौचालय हो। हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: