Salient points of speech of Hon'ble HM Shri Amit Shah addressing public meetings in Matiala and Nangloi Jat, New Delhi

Press, Share | Jan 23, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा नई दिल्ली के मटियाला और नांगलोई जाट में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

दिल्ली की जनता तय करे कि अगले पांच साल तक उन्हें दिल्ली प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की तरह काम करने वाली कर्मठ सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार। भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली को विश्व की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने के लिए कटिबद्ध है
*********
मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को याद दिलाने आया हूँ कि आपने जो दिल्ली की जनता से वादे किये थे, उसे आप तो भूल गए लेकिन न तो दिल्ली की जनता भूली है और न ही भारतीय जनता पार्टी भूली है
*********
झूठे वादे करने का यदि कॉम्पिटिशन हो जाए तो श्रीमान अरविन्द केजरीवाल उसमें फर्स्ट आ जाएँ। चाहे 1000 स्कूल और 20 कॉलेज बनाने का वादा हो, नए अस्पताल और फ्री वाई-फाई का वादा हो, 15 लाख सीसीटीवी का वादा हो दिल्ली की सड़कों पर 5 हजार डीटीसी बसों को उतारने का वादा - कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ
*********
अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का झूठा सपना भी दिखाया था लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे अधिकृत कर 50 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों का अधिकार दिया है। पांच साल में हम हर झुग्गी की जगह पर दो रूम का फ्लैट बनाकर देने वाले हैं
*********
केंद्र सरकार की कुल 112 योजनायें हैं लेकिन इन योजनाओं के लिए सबसे बड़ा रोड़ा केजरीवाल सरकार है। एक बार यह रोड़ा हट जाए तो ये सभी योजनायें दिल्ली वासियों के घर-घर तक पहुँचने की शुरुआत हो जायेगी
*********
पिछले 5 साल में केजरीवाल ने एक भी चुनाव नहीं जीता। पहले वाराणसी में हारे, हरियाणा में हारे, पंजाब में हारे, एमसीडी चुनाव में हारे, फिर लोकसभा चुनाव में भी सारी सीटें हार गए। एक चुनाव जीतने के बाद सारे चुनाव दिल्ली की जनता ने उन्हें हराए हैं
*********
अरविन्द केजरीवाल ने 8 लाख युवाओं को नौकरी देने दिलाने का भरोसा दिलाया था लेकिन इन्हें नौकरी दिलाना तो दूर, जो युवा स्थायी नौकरी में थे उनकी भी नौकरी स्थायी नहीं रह पाई।
*********
केजरीवाल सरकार अन्ना की कल्पना का जन-लोकपाल तक नहीं ला पाए जिनके आंदोलन को सीढ़ी बना कर वह दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोकपाल का बिल पास किया लेकिन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में उसे भी स्वीकार नहीं किया
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2024 तक देश के हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद केजरीवाल बोल गए कि हम दिल्ली के हर घर में पीने का पानी पहुंचा देंगे। आप क्या साफ पानी दोगे केजरीवाल जी, मोदी जी पहले ही पूरे देश को पानी देने का वादा कर चुके हैं, क्या दिल्ली देश में नहीं हैं?
*********
केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना स्वच्छ करेंगे लेकिन यमुना स्वच्छ करना तो दूर, दिल्ली के घरों में आने वाला पानी भी उन्होंने दूषित कर दिया और दिल्ली की जनता पूरे देश में सबसे दूषित पानी पीने को मजबूर है
*********
यमुना को स्वच्छ करना श्री केजरीवाल के बूते की बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मिलकर जिस प्रकार गंगा को स्वच्छ करने का काम किया है, उसी प्रकार यमुना भी हम स्वच्छ बनायेंगे
*********
केजरीवाल सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता के डर से दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना को भी के लागू नहीं होने दिया
*********
साढ़े चार साल केजरीवाल ने यह कहते हुए गुजार दिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उन्हें काम करने नहीं देते हैं, इस कारण दिल्ली में विकास काम नहीं हो रहा लेकिन अब कह रहे हैं कि दिल्ली में पांच साल में विकास हुआ, 'लगे रहो केजरीवाल'। जब काम ही नहीं करने दिया गया तो ये पांच साल अच्छे कैसे बीते?
*********
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A लागू कर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसे सुधारते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 खत्म कर दिया और आज तिरंगा शान के साथ जम्मू-कश्मीर में लहरा रहा है
*********
हम श्रीराम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के पक्ष में थे तो कांग्रेस इसे सुप्रीम कोर्ट में लटकाए रखना चाहती थी। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही, भगवान् श्रीराम का मंदिर बनने नहीं दिया गया। जब भी सुप्रीम कोर्ट में इस विषय को लेकर सुनवाई होती थी तो कांग्रेस सुनवाई की राह में लटकाए रखती थी
*********
केंद्र में जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार आई और सुप्रीम कोर्ट में जल्दी-जल्दी सुनवाई हुई और अब कुछ ही महीनों में भगवान् रामलला के जन्मस्थान पर अयोध्या में भगवान् श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है
*********
ये मोदी सरकार है, हिंदुस्तान की धरती पर देशविरोधी नारे लगाने वालों की असली जगह जेल की सलाखों के पीछे ही होगी। कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी को हमें जितने भी अपशब्द कहने हैं, कहें लेकिन भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो जेल में डाला जाएगा
*********
हमने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अपनी इज्जत बचाकर भारत आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारी शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कही तो, केजरीवाल और राहुल गांधी ने अंड़ागा लगा दिया। इन लोगों ने युवाओं और माइनॉरिटी को भड़काकर दिल्ली में दंगे कराएं
*********
आज भी निर्लज्ज होकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहते हैं कि हम शाहीन बाग वालों के साथ हैं। CAA नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट बैंक की लालच में जनता को गुमराह कर रही है। ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज आयें नहीं तो दिल्ली सहित समस्त देश की जनता उन्हें कड़ा सबक सिखाएगी
*********

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार का आगाज किया और मटियाला के पालम रोड स्थित महिला पार्क और नांगलोई में डीटीसी डिपो के नजदीक विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान उत्तम नगर में एक भव्य पदयात्रा भी की और स्थानीय लोगों से संवाद किया और दिल्ली की जनता से प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की पूर्व बहुमत सरकार बनाने का आह्वान किया।

भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ ही दिन बाद दिल्ली की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिल्ली प्रदेश की नई सरकार तय करने वाली है। दिल्ली की जनता का एक वोट तय करेगा कि अगले पांच साल तक दिल्ली प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की तरह काम करने वाली कर्मठ सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए श्री शाह ने कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को याद दिलाने आया हूँ कि आपने जो दिल्ली की जनता से वादे किये थे, उसे आप तो भूल गए लेकिन न तो दिल्ली की जनता भूली है और न ही भारतीय जनता पार्टी भूली है। अरविन्द केजरीवाल ने 1000 स्कूल बनाने का वादा किया था, 20 कॉलेज बनाने का वादा किया था लेकिन लेकिन वे ही बताएं कि कितने स्कूल और कॉलेज बने? उनके एक भी वादे पूरे नहीं हुए। केजरीवाल सरकार ने 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया था लेकिन कुछ हजार लगवा कर अपने काम का ढिंढोरा पीट रहे हैं और दिल्ली की जनता के सामने दिखावा कर रहे हैं। 5 हजार डीटीसी बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारने का वादा भी श्री केजरीवाल ने किया था किंतु मात्र तीन सौ बसें ही उतर पायीं। श्री केजरीवाल ने 8 लाख युवाओं को नौकरी देने दिलाने का भरोसा दिलाया था लेकिन इन्हें नौकरी दिलाना तो दूर, जो युवा स्थायी नौकरी में थे उनकी भी नौकरी स्थायी नहीं रह पाई। केजरीवाल सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि फ्री वाई-फाई का वादा भी झूठा ही निकला। मैं सड़क मार्ग से आ रहा था, मोबाइल में कोशिश करता रहा लेकिन दिल्ली सरकार का वाई-फाई नहीं लगा। केजरीवाल सरकार अन्ना की कल्पना का जन-लोकपाल तक नहीं ला पाए जिनके आंदोलन को सीढ़ी बना कर वह दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोकपाल का बिल पास किया लेकिन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में उसे भी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने हमलों को नई धार देते हुए कहा कि झूठे वादे करने का यदि कॉम्पिटिशन हो जाए तो श्रीमान अरविन्द केजरीवाल जी उसमें फर्स्ट आ जाएँ।

गृह मंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने 15 अस्पताल बनवाने का भी झूठा वादा किया। केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना स्वच्छ करेंगे लेकिन यमुना स्वच्छ करना तो दूर, दिल्ली के घरों में आने वाला पानी भी उन्होंने दूषित कर दिया और दिल्ली की जनता पूरे देश में सबसे दूषित पानी पीने को मजबूर है। यमुना को स्वच्छ करना श्री केजरीवाल के बूते की बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मिलकर जिस प्रकार गंगा को स्वच्छ करने का काम किया है, उसी प्रकार यमुना भी हम स्वच्छ बनायेंगे। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का झूठा सपना भी दिखाया था। भारत सरकार ने इस मामले भी कई पत्र लिखे जिसका कोई जवाब नहीं आया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस बार दरख्वास्त करने की बजाय दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों का सर्वे कराकर 1731 कॉलोनियों में रहने वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को पांच हजार रुपये में उनके घरों का अधिकार दिला दिया। उन्होंने कहा कि पांच साल में हम हर झुग्गी की जगह पर दो रूम का फ्लैट बनाकर देने वाले हैं। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत देश 50 करोड़ परिवारों को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त देने की व्यवस्था की है। इस योजना के तहत देश भर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस योजना को वोट बैंक के कारण दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना को भी केजरीवाल सरकार ने वोट बैंक के लिए लागू नहीं होने दिया। केंद्र सरकार की कुल 112 योजनायें हैं लेकिन इन योजनाओं के लिए सबसे बड़ा रोड़ा केजरीवाल सरकार है। एक बार यह रोड़ा हट जाए तो ये सभी योजनायें दिल्ली वासियों के घर-घर तक पहुँचने की शुरुआत हो जायेगी। केजरीवाल ने नए-नए फ्लाई ओवर बनाने की बात कही थी, वो तो बनाए नहीं और मोदी जी जो फ्लाई ओवर बना रहे हैं, उन पर भी रोड़ा अटका रहे हैं।

श्री शाह ने कहा कि साढ़े चार साल केजरीवाल ने यह कहते हुए गुजार दिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उन्हें काम करने नहीं देते हैं, इस कारण दिल्ली में विकास काम नहीं हो रहा लेकिन अब कह रहे हैं कि दिल्ली में पांच साल में विकास हुआ, 'लगे रहो केजरीवाल'। जब काम ही नहीं करने दिया गया तो ये पांच साल अच्छे कैसे बीते? उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में केजरीवाल ने एक भी चुनाव नहीं जीता। पहले वाराणसी में हारे, हरियाणा में हारे, पंजाब में हारे, एमसीडी चुनाव में हारे, फिर लोकसभा चुनाव में भी सारी सीटें हार गए। एक चुनाव जीतने के बाद सारे चुनाव दिल्ली की जनता ने उन्हें हराए हैं।

गृह मंत्री ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा धारा 370 निरस्त किये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A लागू कर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसे सुधारते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 खत्म कर दिया और आज तिरंगा शान के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लहरा रहा है। धारा 370 और 35A का उन्मूलन जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त राज्य की दिशा में ले जाएगा। श्री शाह ने कांग्रेस और अन्य विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि धारा 370 की समाप्ति पर राहुल गाँधी एंड कंपनी और केजरीवाल की पार्टी ने तुरंत आपत्ति जताई थी और कहा था कि धारा 370 को निरस्त मत करो, खून-खराबा होगा लेकिन यह मोदी सरकार है, एक भी गोली नहीं चलाई गई और अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा बन गया है।

श्री शाह ने कहा कि हम श्रीराम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के पक्ष में थे तो कांग्रेस इसे सुप्रीम कोर्ट में लटकाए रखना चाहती थी। लगभग पांच सदियों तक भगवान् राम के भव्य मंदिर के लिए कई जन-आंदोलन हुए, कई लोगों ने अपनी शहादत दी। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही, भगवान् श्रीराम का मंदिर बनने नहीं दिया गया। जब भी सुप्रीम कोर्ट में इस विषय को लेकर सुनवाई होती थी तो कांग्रेस सुनवाई की राह में लटकाए रखती थी। केंद्र में जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार आई और सुप्रीम कोर्ट में जल्दी-जल्दी सुनवाई हुई और अब कुछ ही महीनों में भगवान् रामलला के जन्मस्थान पर अयोध्या में भगवान् श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है।

गृह मंत्री ने कहा कि दो साल पहले जेएनयू में कुछ छात्रों ने भारत के टुकड़े होने का नारा दिया, श्री केजरीवाल और राहुल एंड कम्पनी देशद्रोही नारे लगाने वालों के समर्थन में जेएनयू जा पहुँचे और कहने लगे कि ये उनको वाणी स्वतंत्रता का अधिकार है। क्या देश को टुकड़े-टुकड़े करने का ख्वाब पाले बैठे लोगों को जेल में नहीं डाल देना चाहिए? मोदी सरकार ने तुरंत इन देशद्रोही नारे लगाने वालों को जेल की सलाखों का अंदर भेज दिया। ये मोदी सरकार है, हिंदुस्तान की धरती पर देशविरोधी नारे लगाने वालों की असली जगह जेल की सलाखों के पीछे ही होगी। कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी को हमें जितने भी अपशब्द कहने हैं, कहें लेकिन भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो जेल में डाला जाएगा।

श्री शाह ने नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देनी चाहिए या नहीं? उनके साथ वहां प्रताड़ना होती है, वो बेचारे कहां जांए? हमने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अपनी इज्जत बचाकर भारत आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारी शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कही तो, केजरीवाल और राहुल गांधी ने अंड़ागा लगा दिया। इन लोगों ने युवाओं और माइनॉरिटी को भड़काकर दिल्ली में दंगे कराएं। आज भी निर्लज्ज होकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहते हैं कि हम शाहीन बाग वालों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि CAA नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट बैंक की लालच में जनता को गुमराह कर रही है। ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज आयें नहीं तो दिल्ली सहित समस्त देश की जनता उन्हें कड़ा सबक सिखाएगी।

भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। देश के दुश्मनों को घर में घुसकर मारने का काम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2024 तक देश के हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद केजरीवाल बोल गए कि हम दिल्ली के हर घर में पीने का पानी पहुंचा देंगे। आप क्या साफ पानी दोगे केजरीवाल जी, मोदी जी पहले ही पूरे देश को पानी देने का वादा कर चुके हैं, क्या दिल्ली देश में नहीं हैं? प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2022 तक एक ऐसे भारत का सपना देखा है जहाँ हर गरीब के पास अपना घर हो और घर में रसोई गैस, बिजली, पानी और शौचालय हो। मैं आज दिल्ली की जनता से विनती करने आया हूँ कि आप प्रधानमंत्री मोदी जी को एक मौका दीजिये ताकि दिल्ली विश्व की सबसे खुबसूरत राजधानी बन सके।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: