Salient points of speech of Hon'ble HM Shri Amit Shah addressing Karyakarta Sammelan, Raipur (Chhattisgarh)

Press, Share | Jan 28, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार की विचारधारा किसी के विरोध की नहीं है बल्कि देश की एकता, अखंडता और देश को प्यार करने की विचारधारा है। यदि राहुल गाँधी और श्रीमान केजरीवाल को इतना भी पता नहीं तो उन्हें फिर से राजनीति का क, ख, ग सीखना पड़ेगा
*********
हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समग्र भारत एकजुट होकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और हमारा भारत एक बार पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित होगा
*********
भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विचारधारा के आधार पर चलती है जबकि कांग्रेस सहित तमाम बाकी पार्टियों का किसी भी विचारधारा से कोई लेना-देना ही नहीं है। हम पराजय में और निखर कर उभरते हैं। यही भावना आगे की लड़ाई के लिए हमारा मार्गदर्शन करती है
*********
हम वही भारतीय जनता पार्टी हैं जिसकी एक समय लोक सभा में केवल दो सीटें थी और तब के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने हमारा खुला मजाक उड़ाया था। आज स्थिति ये है कि लोक सभा में देश की जनता ने कांग्रेस को विपक्षी पार्टी के लायक भी सीटें नहीं दी
*********
यह सही है कि कांग्रेस के झूठे प्रलोभनों और भ्रांतियों के कारण हम छत्तीसगढ़ का विधान सभा चुनाव हारे लेकिन छः महीनों में ही लोक सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को पहचान गई और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ एकजुट होकर खड़ी हो गई
*********
छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें रचनात्मक विपक्ष का दायित्व दिया है, हम प्रदेश के आदिवासियों, युवाओं, बहनों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। साथ ही, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीति को उजागर करते रहेंगे
*********
हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हमें पराजय हतोत्साहित नहीं कर सकता। छत्तीसगढ़ की फिसड्डी कांग्रेस सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में विफल रही है। प्रदेश की जनता आज भी रमन सिंह सरकार के विकास कार्यों को याद कर रही है
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विगत छः सालों में देश में कई क्रांतिकारी बदलाव किये हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों की जीवन-स्तर को ऊपर उठाने के लिए एक के बाद एक कई योजनाओं का सूत्रपात किया और पूरा देश उनकी विकास यात्रा का सहभागी बना
*********
कांग्रेस की सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश की सुरक्षा को तार-तार कर दिया। पहली बार देश की रक्षा नीति में बदलाव आया और इसकी अलग से नीतियाँ बनी। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से देश को पहली बार एहसास हुआ कि हम अपनी सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं
*********
डीबीटी, उज्ज्वला योजना, उजाला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत अभियान और प्रधानमंत्री सौभाग्य जैसी योजनाओं ने न केवल देश की मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया बल्कि महिला सशक्तिकरण और किसानों को सशक्त बनाने का अनूठा उदाहरण भी पेश किया
*********
आजादी के 70 सालों में भारत महज दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन पाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पांच ही वर्षों में भारत को तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिष्ठित किया और अब हमने अगले पांच वर्षों में भारतवर्ष को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है
*********
धारा 370 और 35A हटाना समग्र हिंदुस्तान की इच्छा थी लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने वोट बैंक की लालच में इसे नहीं हटाया। दूसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पल की भी देरी किये बगैर 370 और 35A को खत्म कर जम्मू-कश्मीर को सच्चे मायनों में भारत का अभिन्न अंग बनाया
*********
यह हम सब भारतवासियों का सौभाग्य है कि हम अपनी जिंदगी में भगवान् श्रीराम का भव्य मंदिर देख पायेंगे। अगले चार महीनों में भगवान् श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी
*********
CAA के विरोध की आड़ में कांग्रेस, आप पार्टी, सपा-बसपा, तृणमूल और कम्युनिस्ट पार्टियों द्वारा देश में भ्रम और झूठ फैलाकर देश को दंगा और आगजनी में झोंकने का पाप किया जा रहा है। राहुल गाँधी एंड कंपनी और केजरीवाल एंड कंपनी बताएं कि CAA की किस धारा में नागरिकता जाने का सवाल है?
*********
मैं आज फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि भारत के नागरिक किसी भी मुसलमान की नागरिकता जाने का कोई सवाल ही नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून तो महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरकार पटेल, आचार्य कृपलानी जैसे नेताओं के वादों का सम्मान है
*********
दो दिन पहले ही एक सरजील इमाम नाम के शख्स का देशद्रोही वीडियो वायरल हुआ। देशद्रोही ताकतों की सात पुश्तें भी असम को हिंदुस्तान से अलग नहीं कर सकती। आज ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे दिल्ली में जेल की हवा खानी पड़ेगी
*********
मुझे समझ में नहीं आता कि अरविन्द केजरीवाल, राहुल गाँधी, अखिलेश यादव, बहन मायावती, ममता बनर्जी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कई मुद्दों पर एक जैसी भाषा क्यों दिखती है चाहे वह धारा 370 का मामला हो, CAA हो या फिर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हो
*********
मैं पूछते-पूछते थक गया, इन लोगों के बीच रिश्ता क्या है, बताते भी नहीं। क्यों आपके विचार एक समान दिखाई देते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान राहुल गाँधी के बयान का उपयोग भारत के खिलाफ करता है
*********

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा कार्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और एकजुट हो प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गरीब विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए राज्य के घर-घर जाकर इसकी अलख जगाएं।

श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विचारधारा के लिए राजनीति में आई है जबकि कांग्रेस सहित तमाम बाकी पार्टियों का किसी भी विचारधारा से कोई लेना-देना ही नहीं है। हम पराजय में और निखर कर उभरते हैं। यही भावना आगे की लड़ाई के लिए हमारा मार्गदर्शन करती है। हम वही भारतीय जनता पार्टी हैं जिसकी एक समय लोक सभा में केवल दो सीटें थी और तब के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने हमारा खुला मजाक उड़ाया था। आज स्थिति ये है कि लोक सभा में कांग्रेस को विपक्षी पार्टी के लायक भी सीटें देश की जनता ने नहीं दी। यदि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी, श्री लालकृष्ण आडवाणी जी और श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे हमारे मनीषी नेता उस वक्त निराशा में डूबे होते तो हम आज यहाँ तक नहीं पहुँचते। हमने सच्चे मन से जनता की सेवा की है, विकास को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाया है। यह सही है कि कांग्रेस के झूठे प्रलोभनों और भ्रांतियों के कारण हम छत्तीसगढ़ का विधान सभा चुनाव हारे लेकिन छः महीनों में ही लोक सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को पहचान गई और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ एकजुट होकर खड़ी हो गई। यह सिद्ध हो गया कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। राज्य की जनता ने हमें रचनात्मक विपक्ष का दायित्व दिया है, हम प्रदेश के आदिवासियों, युवाओं, बहनों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। साथ ही, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीति को उजागर करते रहेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि मैं आज छत्तीसगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करने आया हूँ कि चुनाव में मिली जय-पराजय भारतीय जनता पार्टी का भाग्य तय नहीं कर सकती, भाजपा का भविष्य पार्टी कार्यकर्ताओं का कठोर परिश्रम तय करता है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हमें पराजय हतोत्साहित नहीं कर सकता। छत्तीसगढ़ की फिसड्डी कांग्रेस सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में विफल रही। प्रदेश की जनता आज भी रमन सिंह सरकार के विकास कार्यों को याद कर रही है।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विगत छः वर्षों में देश में कई क्रांतिकारी बदलाव किये हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों की जीवन-स्तर को ऊपर उठाने के लिए एक के बाद एक कई योजनाओं का सूत्रपात किया और पूरा देश उनकी विकास यात्रा में सहभागी बना। उन्होंने कहा कि देश में जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी, उसने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश की सुरक्षा को तार-तार कर दिया। पहली बार देश की रक्षा नीति में बदलाव आया और इसकी अलग से नीतियाँ बनी। कांग्रेस की सरकारों में देश में आतंकी हमले होते थे लेकिन कांग्रेसी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी। पहली बार मोदी सरकार में हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक किया और देश को पहली बार एहसास दिलाया कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए कोई भी कठोर कदम उठा सकता है।

गृह मंत्री ने कहा कि डीबीटी, उज्ज्वला योजना, उजाला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत अभियान और प्रधानमंत्री सौभाग्य जैसी योजनाओं ने न केवल देश की मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया बल्कि महिला सशक्तिकरण और किसानों को सशक्त बनाने का अनूठा उदाहरण भी पेश किया। आजादी के 70 सालों में भारत महज दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन पाया। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि इन 70 सालों में लगभग 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की ही सरकार रही। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पांच ही वर्षों में भारत को तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिष्ठित किया और अब हमने अगले पांच वर्षों में भारतवर्ष को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ये फैसले वही ले सकते हैं जिन्हें खुद की नहीं, देश की जनता की परवाह होती है।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी के 70 सालों की समस्याओं को एक-एक करके सुलझाना शुरू किया है। धारा 370 और 35A हटाना समग्र हिंदुस्तान की इच्छा थी लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने वोट बैंक की लालच में इसे नहीं हटाया। जब दूसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनी और राज्य सभा में भी हमारा बहुमत हुआ तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पल की भी देरी किये बगैर 370 और 35A को खत्म कर जम्मू-कश्मीर को सच्चे मायनों में भारत का अभिन्न अंग बनाया। कांग्रेस एंड कंपनी और तमाम विपक्षी पार्टियों ने कहा ऐसा करने से खून की नदियाँ बहेगी, नरसंहार होगा लेकिन आज तक जम्मू-कश्मीर में पुलिस को एक भी गोली चलाने की नौबत नहीं पड़ी। इसी तरह मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक और श्रीराम जन्मभूमि का मुद्दा भी सुलझाने की पहल की।

गृह मंत्री ने कहा कि जब केंद्र में मोदी सरकार का गठन हुआ और सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि की सुनवाई शुरू हुई। सर्वोच्च न्यायालय का सर्वानुमति से निर्णय भी आ गया कि मंदिर वहीं बनेगा जहां भगवान् रामलला का जन्म हुआ था और आज तो मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल आया हूँ। अगले चार महीनों में भगवान् श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह हम सब भारतवासियों का सौभाग्य है कि हम अपनी जिंदगी में भगवान् श्रीराम का भव्य मंदिर देख पायेंगे।

नागरिकता संशोधन कानून पर बोलते हुए श्री शाह ने कहा कि CAA के विरोध की आड़ में कांग्रेस, आप पार्टी, सपा-बसपा, तृणमूल और कम्युनिस्ट पार्टियों द्वारा देश में भ्रम और झूठ फैलाकर देश को दंगा और आगजनी में झोंकने का पाप किया जा रहा है। ये भ्रम फैला रहे हैं कि CAA से भारत के मुसलमानों की नागरिकता चली जायेगी। मैं आज फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि भारत के नागरिक किसी भी मुसलमान की नागरिकता जाने का कोई सवाल ही नहीं है। राहुल गाँधी एंड कंपनी और केजरीवाल एंड कंपनी बताएं कि CAA की किस धारा में नागरिकता जाने का सवाल है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून तो महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरकार पटेल, आचार्य कृपलानी जैसे नेताओं के वादों का सम्मान है जिसके तहत हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अपनी इज्जत बचाने और सम्मान भरी जिंदगी जीने का सपना संजोये भारत आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को भारतवर्ष की नागरिकता दे रहे हैं। हम अपने ही वादे से कैसे मुकर सकते हैं? यह दुनिया का सबसे बड़ा मानवता का कार्य है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं जबकि कांग्रेस, आप, सपा-बसपा, तृणमूल और वामपंथी पार्टियों ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दंगे कराये। कांग्रेस को CAA का राजनीतिक विरोध करने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला क्योंकि देश की जनता अब इन लोगों की सच्चाई समझ आ रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि दो वर्ष पहले जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने देश के खिलाफ राष्ट्र विरोधी नारे लगाए लेकिन जब केस चलाने के लिए परमिशन देने की बारी आई तो दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने परमिशन ही नहीं दी। कान खोल कर सुन लें राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल, जो भी देश को तोड़ने की बात करेगा, उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे ही होगी। आपने देखा होगा, दो दिन पहले ही एक सरजील इमाम नाम के शख्स का देशद्रोही वीडियो वायरल हुआ। अरे सरजील इमाम देश को क्या तोड़ेगा? देशद्रोही ताकतों की सात पुश्तें भी असम को हिंदुस्तान से अलग नहीं कर सकती। आज ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे दिल्ली में जेल की हवा खानी पड़ेगी।

श्री शाह ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि अरविन्द केजरीवाल, राहुल गाँधी, अखिलेश यादव, बहन मायावती, ममता बनर्जी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कई मुद्दों पर एक जैसी भाषा क्यों दिखती है चाहे वह धारा 370 का मामला हो, CAA हो या फिर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हो। मैं पूछते-पूछते थक गया, इन लोगों के बीच रिश्ता क्या है, बताते भी नहीं। क्यों आपके विचार एक समान दिखाई देते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान राहुल गाँधी के बयान का उपयोग भारत के खिलाफ करता है।

गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार की विचारधारा किसी के विरोध की नहीं है, देश की एकता, अखंडता और देश को प्यार करने की विचारधारा है। यदि राहुल गाँधी और श्रीमान केजरीवाल को इतना भी पता नहीं तो उन्हें फिर से राजनीति का क, ख, ग सीखना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हम पराजय से हौसला खोने वालों में से नहीं है। विचारधारा कभी मरती नहीं, वह तो अमर होती है, अपराजित होती है और हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के इसी विचारधारा के अनुयायी हैं, इसलिए हम पराजित नहीं हो सकते। यह सदियों तक चलने वाली विचारधारा है। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समग्र भारत एकजुट होकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और हमारा भारत एक बार पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित होंगें।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: