Press, Share | Feb 04, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दिल्ली के सदर बाजार (दिल्ली कैंट), नेहरू नगर (पटेल नगर विधान सभा) और मलकागंज (तिमारपुर) में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार दिल्ली में कमल खिलाना है। इसलिए वे कह रहे हैं कि देश बदला है, अब दिल्ली बदलेंगे
*********
इस चुनाव में एक ओर अरविन्द केजरीवाल और राहुल गाँधी की जोड़ी है निर्लज्जता के साथ कहते हैं कि हम शाहीन बाग़ के साथ हैं जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में काम करने वाली देशभक्तों की टोली है
*********
अरविन्द केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली विधान सभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाना चाहिए लेकिन विकास के मामले में तो केजरीवाल सरकार का रिकॉर्ड और भी खराब है। विकास के नाम पर चुनाव जरूर लड़ा जाना चाहिए लेकिन चुनाव का मुद्दा देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता भी होनी चाहिए
*********
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के एक घंटे में ही हम आयुष्मान भारत योजना लागू करेंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना को हरी झंडी दिखाएँगे और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को मिलना शुरू होगा
*********
जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों को हमने जेल में डाला लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार चार्जशीट फ़ाइल करने की परमिशन ही नहीं देती। दिल्ली में हमारी सरकार बनते ही दोषियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने की परमिशन दी जायेगी
*********
सरजील इमाम शाहीन बाग़ से हिंदुस्तान को काटने की बात करता है, असम को भारत से अलग करने की बात करता है। हमने उसे पकड़ कर जेल में डाला लेकिन अब बारी केजरीवाल सरकार की है, वह इस मामले में भी चार्जशीट फाइल करने की परमिशन देगी या नहीं?
*********
अरविन्द केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता करके कहा कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करे, हम उसके साथ विकास के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। केजरीवाल जी, हमारे लिए मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी दिल्ली की हर आम जनता है जो आपसे सवाल-जवाब करने को तैयार है, बताओ कहाँ आना है?
*********
अरविन्द केजरीवाल से बहस करने के लिए हमारा एक कार्यकर्ता ही काफी है। विश्व में यदि कोई झूठ बोलने की स्पर्धा हो जाए तो अरविन्द केजरीवाल निर्विवाद रूप से पहले स्थान पर काबिज होंगे। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा झूठ बोलने वाला आदमी कभी नहीं देखा।
*********
अरविन्द केजरीवाल जी, आप अपने-आप को दिल्ली समझने की भूल न करो। दिल्ली तो प्रदेश की जनता है। आपके झूठ की पोल खोलना दिल्ली की जनता का अपमान नहीं है। दिल्ली की जनता के विश्वास का अपमान तो अरविन्द केजरीवाल ने किया है
*********
आप पार्टी सरकार ने दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी और फ्री वाई-फाई लगाने का वादा किया था, डीटीसी की 5000 नई बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारने का वादा किया था, 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, 1000 स्कूल और 50 कॉलेज खोलने का वादा किया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ
*********
अरविन्द केजरीवाल ने यमुना मैया को साफ करने का वादा किया था लेकिन यमुना को स्वच्छ करना तो दूर की बात, उन्होंने तो दिल्ली की जनता को सबसे गंदा पानी पीने को मजबूर कर दिया
*********
दिल्ली में यमुना यदि स्वच्छ हुई है तो अरविन्द केजरीवाल इसमें एक डुबकी लेकर दिखाएँ! पहले दिल्ली जल बोर्ड मुनाफे में था लेकिन केजरीवाल के चेयरमेन बनने के बाद दिल्ली जल बोर्ड 800 करोड़ रुपये के घाटे में चली गई है
*********
हमने अनधिकृति कॉलोनियों को अधिकृत करने का वादा किया, केजरीवाल सरकार द्वारा इसमें रोड़ा अटकाने के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे पूरा किया। अब हम दिल्ली में हर झुग्गी की जगह दो कमरों का पक्का मकान देने वाले हैं क्योंकि हम अरविन्द केजरीवाल नहीं। हम जो कहते हैं, कर के दिखाते हैं
*********
अरविन्द केजरीवाल ने तो दिल्ली में न ही आयुष्मान भारत योजना लागू होने दिया, न ही किसान सम्मान निधि लागू होने दिया और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना को ही लागू होने होने दिया
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ने पिछले छः सालों में 70 सालों से लटके हुए समस्याओं का एक-एक करके समाधान किया है
*********
चाहे धारा 370 की बात हो, ट्रिपल तलाक पर बैन हो, आतंकियों पर स्ट्राइक हो या फिर CAA को लागू करने की बात - राहुल गाँधी, अरविन्द केजरीवाल और इमरान खान की भाषा एक जैसी क्यों है?
*********
देश का हर नागरिक अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में है लेकिन कांग्रेस इसमें भी रोड़े अटकाए हुए थी। ये सपना भी मोदी सरकार में सच होने जा रहा है
*********
आज भी कांग्रेस और केजरीवाल सरकार निर्लज्ज होकर कहती है कि वे शाहीन बाग़ के साथ हैं। केजरीवाल जी, आप शाहीन बाग़ के साथ रहो, हम दिल्ली की जनता के साथ हैं
*********
अरविन्द केजरीवाल को जितने भी शाहीन बाग़ करना है, कर लें लेकिन हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को हम हिंदुस्तान नागरिकता देकर रहेंगें
*********
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्ली के सदर बाजार (दिल्ली कैंट), नेहरू नगर (पटेल नगर विधान सभा) और मलकागंज (तिमारपुर) में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और दिल्ली में विकास के प्रति समर्पित भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मोती नगर विधान सभा में नटराज सिनेमा से लेकर सुदर्शन पार्क ब्रिज तक एक भव्य रोड शो भी किया।
श्री शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता 8 फरवरी को केवल अपने लिए विधायक ही नहीं चुनेगी, केवल सरकार ही नहीं चुनेगी बल्कि दिल्ली और देश को सुरक्षित रखने के लिए मतदान करने वाले हैं। यह चुनाव दो पार्टियों के बीच नहीं, दो प्रत्याशियों के नहीं, दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। इस चुनाव में एक ओर अरविन्द केजरीवाल और राहुल गाँधी की जोड़ी है निर्लज्जता के साथ कहते हैं कि हम शाहीन बाग़ के साथ हैं जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में काम करने वाली देशभक्तों की टोली है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश की सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। हमने जब पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक किये तो केजरीवाल एंड कंपनी और राहुल गाँधी एंड कंपनी ने हमारे जवानों की वीरता का मजाक उड़ाते हुए इसके सबूत मांगे। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली विधान सभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाना चाहिए लेकिन विकास के मामले में तो केजरीवाल सरकार का रिकॉर्ड और भी खराब है। विकास के नाम पर चुनाव जरूर लड़ा जाना चाहिए लेकिन चुनाव का मुद्दा देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता भी होनी चाहिए।
गृह मंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता करके कहा कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करे, हम उसके साथ विकास के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। केजरीवाल जी, हमारे लिए मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी दिल्ली की हर आम जनता है जो आपसे सवाल-जवाब करने को तैयार है, बताओ कहाँ आना है? आपसे बहस करने के लिए हमारा एक कार्यकर्ता ही काफी है। उन्होंने कहा कि विश्व में यदि कोई झूठ बोलने की स्पर्धा हो जाए तो अरविन्द केजरीवाल निर्विवाद रूप से पहले स्थान पर काबिज होंगे। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा झूठ बोलने वाला आदमी कभी नहीं देखा।
अरविन्द केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए श्री शाह ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने पिछले पांच साल में झूठ बोलने के अलावे और कोई काम नहीं किया है। केजरीवाल ने 1000 यूरोप जैसे स्कूल और 50 कॉलेज खोने का वादा किया था लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया। जब हमारे सांसदों ने स्कूलों की पोल खोलने शुरू किये तो केजरीवाल कहने लगे कि दिल्ली की जनता का अपमान मत करो। अरे अरविन्द केजरीवाल जी, आप अपने-आप को दिल्ली समझने की भूल न करो। दिल्ली तो प्रदेश की जनता है। आपके झूठ की पोल खोलना दिल्ली की जनता का अपमान नहीं है। दिल्ली की जनता के विश्वास का अपमान तो अरविन्द केजरीवाल ने किया है।
गृह मंत्री ने कहा कि आप पार्टी सरकार ने दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी और फ्री वाई-फाई लगाने का वादा किया था, डीटीसी की 5000 नई बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारने का वादा किया था, बसों में कमांडो देने का वादा किया था, 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, अस्थायी कर्मचारियों को परमानेंट करने का वादा किया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। डीटीसी में बसों की संख्या बढ़ने के बजाय 1000 से अधिक घट ही गई। अरविन्द केजरीवाल ने यमुना मैया को साफ करने का वादा किया था लेकिन यमुना को स्वच्छ करना तो दूर की बात, उन्होंने तो दिल्ली की जनता को सबसे गंदा पानी पीने को मजबूर कर दिया। दिल्ली में यमुना यदि स्वच्छ हुई है तो अरविन्द केजरीवाल इसमें एक डुबकी लेकर दिखाएँ! पहले दिल्ली जल बोर्ड मुनाफे में था लेकिन केजरीवाल के चेयरमेन बनने के बाद दिल्ली जल बोर्ड 800 करोड़ रुपये के घाटे में चली गई है।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था, पूरा हुआ। हमने अनधिकृति कॉलोनियों को अधिकृत करने का वादा किया, केजरीवाल सरकार द्वारा इसमें रोड़ा अटकाने के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे पूरा किया। अब हम दिल्ली में हर झुग्गी की जगह दो कमरों का पक्का मकान देने वाले हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, अरविन्द केजरीवाल नहीं। हम जो कहते हैं, कर के दिखाते हैं क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। अरविन्द केजरीवाल ने तो दिल्ली में न ही आयुष्मान भारत योजना लागू होने दिया, न ही किसान सम्मान निधि लागू होने दिया और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना को ही लागू होने होने दिया।
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ने पिछले छः सालों में 70 सालों से लटके हुए समस्याओं का एक-एक करके समाधान किया है। देश की समस्त जनता चाहती थी कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बने। कांग्रेस की चार-चार पीढ़ियों की सरकारें रही लेकिन धारा 370 नहीं हटा। केंद्र में जैसे ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार का गठन हुआ और राज्य सभा में हमारा बहुमत आया, उन्होंने एक ही झटके में धारा 370 और 35A ख़त्म कर जम्मू-कश्मीर में विकास का नया रास्ता खोला लेकिन राहुल गाँधी एंड कंपनी और केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही थी क्योंकि उन्होंने अपने वोट बैंक का डर सता रहा था। इसी तरह जब हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक किया, तब भी राहुल गाँधी एंड कंपनी और केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही थी, सेना से सबूत मांग रही थी। चाहे धारा 370 की बात हो, ट्रिपल तलाक पर बैन हो, आतंकियों पर स्ट्राइक हो या फिर CAA को लागू करने की बात - राहुल गाँधी, अरविन्द केजरीवाल और इमरान खान की भाषा एक जैसी क्यों है? इसी तरह देश का हर नागरिक अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में है लेकिन कांग्रेस इसमें भी रोड़े अटकाए हुए थी। ये सपना भी मोदी सरकार में सच होने जा रहा है।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का मानवता का बड़ा काम किया है लेकिन कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी मुसलमानों को गुमराह कर दिल्ली को दंगों की आग में झोंकना चाहती है। मैंने बार-बार बोला कि CAA नागरिकता देने का प्रावधान है, लेने का नहीं लेकिन ये समझना ही नहीं चाहते क्योंकि इन्हें इनका वोट बैंक प्यारा है। आज भी कांग्रेस और केजरीवाल सरकार निर्लज्ज होकर कहती है कि वे शाहीन बाग़ के साथ हैं। अरविन्द केजरीवाल को जितने भी शाहीन बाग़ करना है, कर लें लेकिन हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को हम हिंदुस्तान नागरिकता देकर रहेंगें। जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों को हमने जेल में डाला लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार चार्जशीट फ़ाइल करने की परमिशन ही नहीं देती। सरजील इमाम शाहीन बाग़ से हिंदुस्तान को काटने की बात करता है, हमने उसे पकड़ कर जेल में डाला लेकिन अब बारी केजरीवाल सरकार की है, वह इस मामले में भी चार्जशीट फाइल करने की परमिशन देगी या नहीं? ये लोग दिल्ली का विकास कर ही नहीं सकते, दिल्ली का विकास केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।