Salient points of speech of Hon'ble HM Shri Amit Shah Adressing Public Meetings in Badli and Bawana, Delhi

Press, Share | Jan 25, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दिल्ली के बादली और बवाना में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

दिल्ली की जनता ने झूठे वादे करने वाली और लोगों को गुमराह कर दिल्ली को दंगों और आगजनी में धकेलने वाली केजरीवाल सरकार की विदाई तय करते हुए दिल्ली में कमल खिलाने का निश्चय ले लिया है
*********
हम शांत, विकसित, सुंदर, झुग्गी-मुक्त और वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर वाली दिल्ली के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं और यह काम केवल और केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं और कोई नहीं
*********
सरकारों में स्पर्धा विकास कार्यों, गरीब कल्याण की नीतियों पर अमल और देश की सुरक्षा के लिए होता है लेकिन हमने आज तक ऐसी सरकार नहीं देखी जो केवल और केवल झूठ की ही खेती करता हो। यदि झूठ बोलने का कोई कंपीटिशन हो तो श्रीमान केजरीवाल निस्संदेह पूरे भारत में प्रथम आयेंगे
*********
अरविन्द केजरीवाल सरकार ने तो शिक्षा का सत्यानाश करके रख दिया है। बच्चों का ड्रॉप-आउट रेशियो बढ़ रहा है, फेल हो रहे हैं लेकिन आप पार्टी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं
*********
जिस लोकपाल बिल का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर केजरीवाल जी ने दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया था, आज तक लोकपाल दिल्ली में लागू नहीं हुआ।
*********
स्वच्छ पीने का पानी दिल्ली वासियों को देने का वादा भी केजरीवाल जी ने किया था लेकिन आज दिल्ली की जनता सबसे गंदा पानी पीने को मजबूर है, यह रिपोर्ट BIS के सर्वे में आया है
*********
आज दिल्ली की जनता जहर जैसा पानी पीने और जहर जैसी हवा में सांस लेने को मजबूर है तो इसके जिम्मेदार केवल और केवल अरविन्द केजरीवाल और आप पार्टी की सरकार है
*********
अब केजरीवाल जी नया झूठ लेकर आये हैं कि अगले पांच सालों में वे दिल्ली के हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाएंगे जबकि पूरे भारत के हर घर में शुद्ध पीने का पानी 2024 तक पहुंचाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले साल 15 अगस्त को ही ले लिया है। क्या दिल्ली भारत से बाहर है? केजरीवाल बस प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के काम पर अपना ठप्पा लगाना चाहते हैं
*********
जब श्रीमान केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के हक की अनदेखी की तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन्द्रीय स्तर पर ही सर्वे कराकर 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया और 40 लाख से अधिक लोगों को उनके मकान का अधिकार दिया
*********
अब प्रधानमंत्री जी झुग्गी-मुक्त दिल्ली का लक्ष्य लेकर निकले हैं और ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान' की योजना के तहत हर झुग्गी वासियों को मूलभूत सुविधाओं से युक्त दो कमरों का घर देने का निर्णय लिया है
*********
हम अरविन्द केजरीवाल नहीं हैं, भारतीय जनता पार्टी हैं और हमारे नेता देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जो कहते हैं, कर के दिखाते हैं
*********
बादली के झील में गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि जो लागत आएगी, हम उसका वहन करेंगे लेकिन हम इसे ऐसी झील बनायेंगे कि दुनिया भर के लोग इसे देखने आयें
*********
MCD और भारत सरकार दिल्ली के लिए कोई भी विकास के कार्य करना चाहती है तो केजरीवाल सरकार इसमें अड़ंगे लगाती है। एक तो खुद काम करते नहीं, ऊपर से मोदी सरकार के विकास कार्यों में भी बाधा पहुंचाती है केजरीवाल सरकार। ऐसी सरकार को दिल्ली से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विगत छः वर्षों में देश बदला है, अब दिल्ली को बदलने की बारी है। दिल्ली में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुन कर आती है तो हम दिल्ली को विश्व की सबसे खूबसूरत राजधानी बनायेंगे, यह भारतीय जनता पार्टी की गारंटी है
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले छः वर्षों में कई ऐसे फैसले लिए जिससे आज से पहले भारत में लागू करने का किसी ने सोचा तक नहीं था। मुझे समझ में नहीं आता कि निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिए, पारित किया इसे संसद ने तो फिर कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी को तकलीफ क्यों हो रही है?
*********
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कांग्रेस एंड कंपनी, केजरीवाल सरकार, तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा और वामपंथी पार्टियों ने तो झूठ फैलाने की पराकाष्ठा ही पार कर दी। इन लोगों ने न केवल झूठ की राजनीति की बल्कि CAA के विरोध की आड़ में दिल्ली सहित कई जगहों पर दंगे भी कराये
*********
कांग्रेस एंड कंपनी, केजरीवाल सरकार, तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा और वामपंथी पार्टियों को तो दंगाइयों के साथ खड़े होने में भी शर्म नहीं आती। मनीष सिसोदिया कहते हैं कि हम शाहीन बाग़ के साथ हैं। दिल्ली की शांति को वोट बैंक के लालच में इन लोगों ने खत्म कर दिया है
*********

दिल्ली में कमल खिलना तय

केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज शनिवार को दिल्ली के बादली (जे जे कॉलोनी) और बवाना (पूठ कुर्द) में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और दिल्ली की जनता से झूठे वादे करने वाली केजरीवाल सरकार को बाहर का रास्ता दिखाते हुए दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

श्री शाह ने कहा कि इस बार का विधान सभा चुनाव केवल दिल्ली का भविष्य नहीं, देश की सुरक्षा का भविष्य भी तय करने वाला चुनाव है। दिल्ली की जनता ने झूठे वादे करने वाली और प्रदेश को गुमराह कर दिल्ली को दंगों और आगजनी में धकेलने वाली केजरीवाल सरकार की विदाई का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता ने प्रदेश में कमल खिलाने का निश्चय ले लिया है।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकारों में स्पर्धा विकास कार्यों, गरीब कल्याण की नीतियों पर अमल और देश की सुरक्षा के लिए होता है लेकिन हमने आज तक ऐसी सरकार नहीं देखी जो केवल और केवल झूठ की ही खेती करता हो। यदि झूठ बोलने का कोई कंपीटिशन हो तो श्रीमान केजरीवाल निस्संदेह पूरे भारत में प्रथम आयेंगे। अरविन्द केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में झूठ की इन्तहां पार कर ली है। केजरीवाल सरकार ने 1000 स्कूल और 50 कॉलेज खोलने का वादा किया था, 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया था, फ्री वाई-फाई देने का वादा किया था, 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, अस्थायी शिक्षकों को परमानेंट करने का वादा किया था लेकिन इनमें से कोई भी वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। अरविन्द केजरीवाल सरकार ने तो शिक्षा का सत्यानाश करके रख दिया है। बच्चों का ड्रॉप-आउट रेशियो बढ़ रहा है, फेल हो रहे हैं लेकिन आप पार्टी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं।

श्री शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 5,000 डीटीसी की नई बसों को सडकों पर उतारने का वादा किया था लेकिन संख्या बढ़ानी तो दूर की बात, उल्टे डीटीसी बसों की संख्या ही 1000 से अधिक घट गई। जिस लोकपाल बिल का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर केजरीवाल जी ने दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया था, आज तक लोकपाल दिल्ली में लागू नहीं हुआ। स्वच्छ पीने का पानी दिल्ली वासियों को देने का वादा भी केजरीवाल जी ने किया था लेकिन आज दिल्ली की जनता सबसे गंदा पानी पीने को मजबूर है, यह रिपोर्ट BIS के सर्वे में आया है। अरविन्द केजरीवाल ने तो यमुना को भी शुद्ध करने का वादा किया था लेकिन आज यमुना की स्थिति सबसे बदतर है। नदियों को कैसे स्वच्छ किया जा सकता है, यह जानने के लिए अरविन्द केजरीवाल को प्रयागराज के कुंभ में जाना चाहिए था कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिल कर माँ गंगा के जल को निर्मल कैसे बनाया। आज दिल्ली की जनता जहर जैसा पानी पीने और जहर जैसी हवा में सांस लेने को मजबूर है तो इसके जिम्मेदार केवल और केवल अरविन्द केजरीवाल और आप पार्टी की सरकार है। अब केजरीवाल जी नया झूठ लेकर आये हैं कि अगले पांच सालों में वे दिल्ली के हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाएंगे जबकि पूरे भारत के हर घर में शुद्ध पीने का पानी 2024 तक पहुंचाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले साल 15 अगस्त को ही ले लिया है। क्या दिल्ली भारत से बाहर है? केजरीवाल बस प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के काम पर अपना ठप्पा लगाना चाहते हैं। अरविन्द केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार चुनावों से पहले श्रीमान केजरीवाल ने सत्ता में आने पर सरकारी मकान और सरकारी गाड़ी न लेने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही दोनों का भरपूर उपयोग किया केजरीवाल जी ने।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने चार सालों से अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के मोदी सरकार के निर्णय को लटका कर रखा था। जब केजरीवाल जी ने दिल्ली वासियों के हक की अनदेखी की तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन्द्रीय स्तर पर ही सर्वे कराकर 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया और 40 लाख से अधिक लोगों को उनके मकान का अधिकार दिया। अब प्रधानमंत्री जी झुग्गी-मुक्त दिल्ली का लक्ष्य लेकर निकले हैं और ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान' की योजना के तहत हर झुग्गी वासियों को मूलभूत सुविधाओं से युक्त दो कमरों का घर देने का निर्णय लिया है। हम अरविन्द केजरीवाल नहीं हैं, भारतीय जनता पार्टी हैं और हमारे नेता देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जो कहते हैं, कर के दिखाते हैं।

श्री शाह ने कहा कि बादली आने के रास्ते में कचड़े का पहाड़ दिखा। अभी-अभी नगर निगम ने इसे हटाने का काम हाथ में लिया है। यहाँ की झील में गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि जो लागत आएगी, हम उसका वहन करेंगे लेकिन हम इसे ऐसी झील बनायेंगे कि दुनिया भर के लोग यहाँ देखने और घूमने आयें।

निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल एंड कंपनी फेज IV के मेट्रो में रोड़ा अटकाती है। 2015 के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव और 2019 के लोक सभा चुनाव, दोनों में अरविन्द केजरीवाल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। MCD और भारत सरकार दिल्ली के लिए कोई भी विकास के कार्य करना चाहती है तो केजरीवाल सरकार इसमें अड़ंगे लगाती है। एक तो खुद काम करते नहीं, ऊपर से मोदी सरकार के विकास कार्यों में भी बाधा पहुंचाती है केजरीवाल सरकार। ऐसी सरकार को दिल्ली से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विगत छः वर्षों में देश बदला है, अब दिल्ली को बदलने की बारी है। दिल्ली में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुन कर आती है तो हम दिल्ली को विश्व की सबसे खूबसूरत राजधानी बनायेंगे, यह भारतीय जनता पार्टी की गारंटी है।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले छः वर्षों में कई ऐसे फैसले लिए जिससे आज से पहले भारत में लागू करने का किसी ने सोचा तक नहीं था। मुझे समझ में नहीं आता कि निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिए, पारित किया इसे संसद ने तो फिर कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी को तकलीफ क्यों हो रही है? पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वोट बैंक के लालच में धारा 370 और 35A लागू किया लेकिन इसे ख़त्म कर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का सपना साकार किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने। इसी तरह 500 साल पुरानी श्रीराम मंदिर के विवाद का भी हल हुआ और अगले चार महीने में ही भव्य राम मंदिर बनने की शुरुआत हो जायेगी। इस पावन कार्य में भी कांग्रेस ने बार-बार रोड़े अटकाए लेकिन कोर्ट के सामने उसकी चाल धरी की धरी रह गई। हमने पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक किया लेकिन कांग्रेस, केजरीवाल, सपा-बसपा, ममता बनर्जी, कम्युनिस्ट इसके सबूत मांगते हैं जबकि पाकिस्तान इस पर दहाड़ें मार-मार कर रो रहा है। जेएनयू में दो साल पहले कुछ देशद्रोही तत्वों ने देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात की थी, मोदी सरकार ने उसे उठा कर जेल में डाला लेकिन जब चार्जशीट दायर करने की बात आई तो दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इसकी परमिशन ही नहीं दी। कान खोल कर सुन लें राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल, यह मोदी सरकार है और हमारी सरकार मेंक टुकड़े-टुकड़े गैंग की जगह जेल की सलाखों के पीछे ही होगी। दिल्ली में हमारी सरकार आते ही टुकड़े-टुकड़े गैंग पर चार्जशीट फाइल की जायेगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कांग्रेस एंड कंपनी, केजरीवाल सरकार, तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा और वामपंथी पार्टियों ने तो झूठ फैलाने की पराकाष्ठा ही पार कर दी। इन लोगों ने न केवल झूठ की राजनीति की बल्कि CAA के विरोध की आड़ में दिल्ली सहित कई जगहों पर दंगे भी कराये। इन्हें तो दंगाइयों के साथ खड़े होने में भी शर्म नहीं आती। केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया कहते हैं कि हम शाहीन बाग़ के साथ हैं। दिल्ली की शांति को वोट बैंक के लालच में इन लोगों ने खत्म कर दिया है। ऐसे लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाने का समय आ गया है।

श्री शाह ने कहा कि हम शांत, विकसित, सुंदर, झुग्गी-मुक्त और वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर वाली दिल्ली के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं और यह काम केवल और केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं और कोई नहीं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: