Press, Share | Dec 27, 2019
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा शिमला में हिमाचल सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम और राइजिंग हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
यह भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति है कि हमारी सरकारें स्वयं अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा देश और प्रदेश की जनता के सामने रखती है और यही हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग करता है। इसी कड़ी में आज हिमाचल सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रख रही है
*********
भारतीय जनता पार्टी सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम मानती है जबकि कांग्रेस और उसकी तरह सोच रखने वाली अन्य विपक्षी पार्टियां सत्ता को उपभोग का माध्यम समझती हैं। कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घपले हुए जबकि हम पर विरोधी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा पाए
*********
कांग्रेस की सरकार एक योजना पर विचार करने में ही पहले पांच साल का कार्यकाल गुजार देती थी, दूसरे पांच वर्ष के कार्यकाल में वह योजना बनाती थी, कांग्रेस का तीसरा कार्यकाल बजट आवंटन में तो चौथा भूमि-पूजन में निकल जाता था। अपना पांचवा कार्यकाल आते-आते कांग्रेस उस योजना को ही भूल जाती थी
*********
आज मोदी सरकार जिस योजना का भूमि-पूजन करती है, उसका उद्घाटन भी मोदी सरकार ही करती है। इस तरह की कार्य संस्कृति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित की है
*********
कांग्रेस यह झूठी अफवाह फैला रही है कि नागरिकता संशोधन कानून से मुस्लिमों की नागरिकता जाने वाली है। मैं राहुल गाँधी को चुनौती देता हूँ कि यदि पूरे एक्ट में कहीं भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान हो तो वे इसे देश की जनता के सामने रखें, अन्यथा वे अपना अनर्गल प्रलाप बंद करें
*********
मैं समग्र राष्ट्र की जनता विशेषकर देश के अल्पसंख्यकों को कहना चाहता हूँ कि आप पहले नागरिकता संशोधन कानून को पढ़िए, इसमें कहीं भी किसी की नागरिकता को छीनने का कोई प्रावधान नहीं है बल्कि इसमें तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है
*********
अभी दो महीने भी नहीं हुए जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश के पहले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से निवेश का आह्वान किया था। उस समिट में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे
*********
कांग्रेस नेता आरोप लगाते थे कि ये तो महज कागजी कार्यवाही है। आज उस एमओयू में से 13,000 करोड़ रूपये के इन्वेस्टमेंट का कार्य शुरू हुआ है जिसके उपलक्ष्य में आज राइजिंग हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट 2019 का आयोजन किया गया है
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत साढ़े पांच वर्षों में कई ऐसे कार्य हुए हैं, जिसकी कल्पना आज से पहले किसी ने भी नहीं की चाहे वह ‘वन रैंक, वन पेंशन' हो, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद के जड़ पर चोट हो, धारा 370 को ख़त्म करने की बात हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून की बात
*********
श्रीराम जन्मभूमि का मुद्दा भी कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण के लालच में लटकाए हुए थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आज अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनने का रास्ता साफ़ हो गया है
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन कानून के जरिये सम्मान से जीने का अधिकार दिया लेकिन कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां इस पर अफवाह फैला रही है
*********
मैं विशेष रूप से जन मंच कार्यक्रम के लिए श्री जयराम ठाकुर जी को धन्यवाद देना चाहता हूँ। श्री ठाकुर ने 18 कार्यक्रमों में लगभग 45 हजार से ज्यादा जन शिकायतों को सुना और जन मंच कार्यक्रम के जरिये इसमें से लगभग 88% शिकायतों का निपटारा किया
*********
चाहे हिमकेयर योजना हो, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, वृद्धावस्था पेंशन हो, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना हो, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना हो या बागवानी की आय को दुगुना करने का लक्ष्य, श्री जयराम ठाकुर जी ने हर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति विकसित की है और उसी राह पर जयराम सरकार भी दो वर्ष सफलतापूर्वक चली है। केंद्र और राज्य सरकार कंधे से कंधा मिला कर पूरे हिमाचल का इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कर रही है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े
*********
विश्व में सबसे कम कॉर्पोरेट टैक्स वाले देशों में भारत है जिससे कॉरपोरेट्स बैलेंस सीट को ताकत आयेगी। मोदी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किये हैं चाहे वह लोन अप्रूवल का कार्य हो या बजट आवंटन की बात। एमएसएमई सेक्टर के लिए भी कई कदम उठाये गए हैं
*********
ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के मामले में 2014 में भारत 142वें स्थान पर था जबकि आज भारत इस क्षेत्र में 63वें स्थान पर है। विद्युत् उत्पादन की तालिका में भारत 99वें स्थान से 26वें स्थान पर आ चुका है। ग्लोबल रिटेल डेवलपमेंट में हम 20वें स्थान से पहले स्थान पर आ चुके हैं जो हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है
*********
वर्तमान इकॉनोमिक डाउनफॉल टेम्पररी है, अस्थायी है। मोदी सरकार इसके लिए दिन-रात काम कर रही है। हम कुछ ही समय में इस स्थिति से बाहर निकलेंगे और एक पारदर्शी एवं सशक्त अर्थव्यवस्था के तौर पर स्थापित होंगे
*********
भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बने, इसका रास्ता भी मोदी सरकार में प्रशस्त हुआ है क्योंकि हमने पहले कार्यकाल में देश को दो ट्रिलियन डॉलर से तीन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बना कर दिखाया है
*********
केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को शिमला में हिमाचल सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और इसके पश्चात् शिमला में ही हिमाचल सरकार द्वारा आयोजित हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट 2019 में भाग लिया। उन्होंने भाजपा की जयराम सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए उठाये गए क़दमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगे के विकास के रोड-मैप पर भी चर्चा की। कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती और प्रदेश प्रभारी श्री मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
श्री शाह ने सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता सेनानियों मेजर सोमनाथ शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल ध्यान सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और राइफलमैन संजय कुमार जी को नमन किया और कहा कि देवभूमि हिमाचल वीरभूमि भी है जहां के नौनिहाल देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए तन-मन से समर्पित हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की कार्य-संस्कृति है कि हमारी सरकारें स्वयं अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा देश और प्रदेश की जनता के सामने रखती है और यही कार्य संस्कृति हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग करता है। हम सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम मानते हैं जबकि कांग्रेस और उसकी तरह सोच रखने वाली अन्य विपक्षी पार्टियां सत्ता को उपभोग का माध्यम समझती हैं। इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रख रहे हैं। आज हिमाचल प्रदेश में एक भी ऐसा घर नहीं बचा जहां गैस कनेक्शन न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ कवरेज स्कीम ‘आयुष्मान भारत' योजना शुरू की जबकि हिमाचल की जयराम सरकार ने इसे हिमकेयर योजना के साथ ऐसा कॉम्बो बनाया कि आज प्रदेश के लगभग सभी नागरिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा रहे हैं।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत साढ़े पांच वर्षों में कई ऐसे कार्य हुए हैं, जिसकी कल्पना आज से पहले किसी ने भी नहीं की। यह मोदी सरकार है जिसने वर्षों से लंबित ‘वन रैंक, वन पेंशन' को पूरा किया, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद के जड़ पर चोट की और दुनिया भर में भारत की एक मजबूत एवं निर्णायक राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई। यह मोदी सरकार है जिसने धारा 370 को ख़त्म किया और देश में ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान' का सपना साकार किया। इसी तरह श्रीराम जन्मभूमि का मुद्दा भी कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण के लालच में लटकाए हुए थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आज अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनने का रास्ता साफ़ हो गया है।
नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार किया। बंटवारे के बाद दिल्ली में नेहरू-लियाकत समझौता हुआ था जिसमें अपने-अपने देशों में अल्पसंख्यकों के संरक्षण की बात कही गई थी। भारत ने तो दृढ़ता के साथ इस समझौते का निर्वहन किया लेकिन पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया गया। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी लोगों के साथ भेदभाव हुआ और उन्हें प्रताड़ित किया गया। लाखों-करोड़ लोग अपनी इज्जत-आबरू बचाने और सम्मान की जिंदगी जीने भारत आये लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने अल्पसंख्यक शरणार्थियों की कोई सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन कानून के जरिये सम्मान से जीने का अधिकार दिया। मैं समग्र राष्ट्र की जनता विशेषकर देश के अल्पसंख्यकों को कहना चाहता हूँ कि नागरिकता संशोधन कानून भारत सरकार की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आप इसे पढ़िए, इसमें कहीं भी किसी अल्पसंख्यक की नागरिकता को छीनने का कोई प्रावधान नहीं है, बल्कि इसमें तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है। कांग्रेस यह झूठी अफवाह फैला रही है कि नागरिकता संशोधन कानून से मुस्लिमों की नागरिकता जाने वाली है। मैं राहुल गाँधी को चुनौती देता हूँ कि यदि पूरे एक्ट में कहीं भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान हो तो वे इसे देश की जनता के सामने रखें, अन्यथा वे अपना अनर्गल प्रलाप बंद करें।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया है। जहां कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए थे लेकिन विगत साढ़े पांच वर्षों में हम पर विरोधी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा पाए। अभी दो महीने भी नहीं हुए जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश के पहले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से निवेश का आह्वान किया था। उस समिट में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे। कांग्रेस नेता आरोप लगाते थे कि ये तो महज कागजी कार्यवाही है। आज उस एमओयू में से 13,000 करोड़ रूपये के इन्वेस्टमेंट का कार्य शुरू हुआ है जिसके उपलक्ष्य में आज राइजिंग हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट 2019 का आयोजन किया गया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं विशेष रूप से जन मंच कार्यक्रम के लिए श्री जयराम ठाकुर जी को धन्यवाद देना चाहता हूँ। श्री ठाकुर ने 18 कार्यक्रमों में लगभग 45 हजार से ज्यादा जन शिकायतों को सुना और जन मंच कार्यक्रम के जरिये इसमें से लगभग 88% शिकायतों का निपटारा किया। चाहे हिमकेयर योजना हो, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, वृद्धावस्था पेंशन हो, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना हो, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना हो या बागवानी की आय को दुगुना करने का लक्ष्य, श्री जयराम ठाकुर जी ने हर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विशेष लगाव हिमाचल प्रदेश से रहा है। उन्होंने पहले ही कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में केन्द्रीय योजनाओं में केंद्र की अनुदान राशि को 60% से बढ़ा कर 90% कर दिया। आज रोहतांग टनल श्रद्धेय अटल जी के नाम पर बन रहा है, एम्स बन कर तैयार होने वाला है और एनडीआरएफ की एक बटालियन की भी तैनाती हिमाचल प्रदेश में की गई है। आज 9,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर यहाँ काम हो रहा है। यहाँ 69 मार्गों को नेशनल हाइवे के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें से 58 का डीपीआर भी पूरा हो चुका है। वीरभद्र सरकार तो ढाई वर्ष में एक भी डीपीआर पूरा नहीं कर पाई थी। सड़कों को फोरलेन बनाया जा रहा है। आईआईएम और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो रही है। लगभग 15,000 करोड़ रुपये की चार रेलवे परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। उड़ान, पीजीआई सैटेलाईट सेंटर और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भी काम जारी है। उन्होंने कहा कि सियाचिन भत्ते को दुगुना किया गया है और पुनर्वसन के लिए जितने काम आजादी के 60 सालों में नहीं हुए थे, उससे अधिक काम पिछले पांच वर्ष में हुए हैं।
श्री शाह ने कहा कि राज्य के 2.60 लाख लोगों को मुद्रा योजना के तहत लगभग 4,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं, लगभग 11 लाख लोगों के जन-धन खाते खोले गए हैं, सौभाग्य योजना के तहत 13,000 घरों में बिजली पहुंचाई गई है, प्रदेश में अब तक 82,50,000 एलईडी बल्ब वितरित किये गए हैं, लाखों महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं, लगभग 6500 गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है और 1.75 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। राज्य की 226 से अधिक पंचायतों को भारत नेट से जोड़ा गया है, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराये गए हैं और जन-औषधि योजना के तहत 56 केंद्र खोले गए।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार एक योजना पर विचार करने में ही पहले पांच साल का कार्यकाल गुजार देती थी, दूसरे पांच वर्ष के कार्यकाल में वह योजना बनाती थी, कांग्रेस का तीसरा कार्यकाल बजट आवंटन में तो चौथा भूमि-पूजन में निकल जाता था। अपना पांचवा कार्यकाल आते-आते कांग्रेस उस योजना को ही भूल जाती थी। आज मोदी सरकार जिस योजना का भूमि-पूजन करती है, उसका उद्घाटन भी मोदी सरकार ही करती है। इस तरह की कार्य संस्कृति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित की है।
श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार और जयराम ठाकुर सरकार कंधे से कंधा मिला कर पूरे हिमाचल का इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कर रही है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति विकसित की है और उसी राह पर जयराम सरकार भी दो वर्ष सफलतापूर्वक चली है। हिमाचल की भाजपा सरकार ने इन्वेस्टमेंट और उद्योगों को सहूलियत देने के लिए कई कार्यक्रमों की शुरुआत की है। जयराम सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीति को साकार करने का काम किया है। इसका फायदा भी निवेशकों को मिलेगा। विश्व में सबसे कम कॉर्पोरेट टैक्स वाले देशों में भारत है जिससे कॉरपोरेट्स बैलेंस सीट को ताकत आयेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किये हैं चाहे वह लोन अप्रूवल का कार्य हो या इसके लिए अलग से बजट आवंटन करने की बात। एमएसएमई सेक्टर के लिए स्टार्ट-अप और इनोवेशन के लिए भी कई कदम उठाये गए हैं। जलवायु परिवर्तन के खतरों को पहचानते हुए प्रधानमंत्री जी ने अल्टरनेटिव एनेर्जी सोर्सेज पर फोकस करना शुरू किया है चाहे वह जल विद्युत् परियोजना हो, सोलर एनर्जी हो या फिर विंड पावर। ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के मामले में 2014 में भारत 142वें स्थान पर था जबकि आज भारत इस क्षेत्र में 63वें स्थान पर है। विद्युत् उत्पादन की तालिका में भारत 99वें स्थान से 26वें स्थान पर आ चुका है। ग्लोबल रिटेल डेवलपमेंट में हम 20वें स्थान से पहले स्थान पर आ चुके हैं जो हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह ग्लोबलाइजेशन कम्पिटिटिव इंडेक्स से लेकर इनोवेशन इंडेक्स, सब में भारत की स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान इकॉनोमिक डाउनफॉल टेम्पररी है, अस्थायी है। मोदी सरकार दिन-रात इसके लिए काम कर रही है। हम कुछ ही समय में इस स्थिति से बाहर निकलेंगे और एक पारदर्शी एवं सशक्त अर्थव्यवस्था के तौर पर स्थापित होंगे। भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बने, इसका रास्ता भी मोदी सरकार में प्रशस्त हुआ है क्योंकि हमने पहले कार्यकाल में देश को दो ट्रिलियन डॉलर से तीन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बना कर दिखाया है।