Press | Apr 24, 2024
केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा महाराष्ट्र के अमरावती में जनसभा मेंदिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठनेता श्री अमित शाह ने आज बुधवार को महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित विशाल जनसभाको संबोधित किया और राज्य की जनता से भाजपा – शिव सेना और एनसीपी युति (एनडीए) को हरसीट पर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मुख्यमंत्रीश्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा नेता श्री रवि राणाएवं अमरावती से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती नवनीत राणा सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थितरहे।
श्री शाह ने जनसभा में हुंकार भरते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी और श्रीमती नवनीत राणा को एक बार फिर बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंनेकहा कि कमल के निशान का बटन दबाने का मतलबएक-एक वोट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनानेके लिए है। भाजपा को दिया एक-एक वोट इस देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त करनेके लिए होगा। भाजपा को दिया एक-एक वोट देशप्रेमी और देश विरोधियों की लड़ाई में देश प्रेमियों के पक्ष में जाएगा, परिवार का राज्यऔर रामराज्य चाहने वालों की लड़ाई में रामराज्य के पक्ष में जाएगा। श्री शाह नेकहा कि पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस देश केविकास के लिए कई कार्य किए हैं।
कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक राम मंदिरके मुद्दे पर राजनीति की लेकिन भाजपा सरकार बनने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर, उन्हें भव्य मंदिर मेंविराजमान किया। एक तो कांग्रेस ने वर्षों तक मंदिर निर्माण को रोक कर रखा और प्राण-प्रतिष्ठामें न जाकर भगवान श्री राम का अपमान भी किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिर के अलावा काशी विश्वनाथकॉरिडोर, आपदा में नष्ट हुए बद्रीनाथ और केदारनाथ का जीर्णोंधार किया और सोमनाथ मंदिरका भी पुनरुत्थान किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कश्मीरऔर महाराष्ट्र के रिश्ते पर प्रश्न खड़े करते हैं, लेकिन खड़गे को ये नहीं पता कि महाराष्ट्रका एक-एक बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान देने को तैयार है। कांग्रेस सरकार ने 70 वर्षों तक धारा 370 को अनौरस बच्चे की तरह गले लगाकररखा था, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 कोसमाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्न अंग बना दिया। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश से आतंकवाद को खत्म कर, देश के नागरिकों को सुरक्षितकरने का कार्य किया है।
एनसीपी के नेता शरद पवार पर प्रहार करते हुए श्री शाह ने कहा कि वर्षोंतक महाराष्ट्र के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री तथा केंद्र में भी कृषि मंत्री रहने केबाद भी शरद पवार ने विदर्भ के किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। भारतीय जनतापार्टी और शिवसेना सरकार ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के जलप्रबंधन के लिए कई महत्वपूर्णकार्य किए हैं। 89 हजार करोड़ रुपए की लागतकी नलगंगा-वैनगंगा इंटरलिंक परियोजना श्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा शुरू की गई थी।विदर्भ के नागपुर, वर्धा, अमरावती, यवतमाल और अकोला के 3 लाख 71 हजार हेक्टेर की जमीनपर किसानों को सिंचाई का फायदा मिलेगा। नलगंगा-वैनगंगा इंटरलिंक परियोजना और अकोलाशहर के जलापूर्ति परियोजना को भी भाजपा सरकार द्वारा ही शुरू किया गया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह अफवाह फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी को 400 पर वोटदेने का मतलब आरक्षण समाप्त करना है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह सुनिश्चित करती हैकि न आरक्षण व्यवस्था खत्म करेगी औज न ही किसीको ऐसे प्रयास करने देगी। कांग्रेस केवल झूठ फैलाने की राजनीति करती है। भाजपाने बहुमत का इस्तेमाल धारा 370, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने केलिए किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी ने मुस्लिम माताओं और बहनों को सम्मान देते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्तकर दिया। अमरावती के विकास के लिए श्रीमती नवनीत राणा ने कई विकास कार्य किए हैं।750 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण,500 करोड़ रुपए से अर्बन डेवलपमेंट का काम, 77 हजार घरों का निर्माण हुआ, 6 लाख लोगोंको आयुष्मान भारत योजना के तहत फायदा मिला, 38 लाख कोरोना के टीके लगे, 1 लाख 60 हजारगैस कनेक्शन दिए गए, 2 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाया, 3 लाख किसानों को किसान सम्माननिधि दी गई। श्री शाह ने उमेश कोलहे की हत्या के लिए तथाकथित हिन्दू रक्षक उद्धवठाकरे को जिम्मेदार ठहराया। श्री एकनाथ शिंदे बाला साहब ठाकरे के संस्कारों को लेकरआगे बढ़ रहे हैं। श्री शाह ने अमरावती से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती नवनीत राणा को बहुमतसे विजयी बनाने और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्रीबनाने की अपील की।