Salient points of Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah’s address at a public in Sonpur, Odisha

Press | Apr 25, 2024

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा ओडिशा के सोनपुर में आयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधनके मुख्य बिन्दु

 

ओडिशामें पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है


जो अपनेप्रदेश की भाषा, साहित्य और संस्कृति का गौरव नहीं कर सकता वो प्रदेश को आगे नहीं बढ़ासकता


भाजपाकी सरकार बनी तो उड़ीसा के लोगों का रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा


काशी विश्वनाथकी तर्ज पर पुरी का विकास करेगी भाजपा


मोदी सरकारकी योजनाओं पर नवीन बाबू अपना फोटो लगाकर करते हैं प्रचार

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुरुवार को ओडिशाके सोनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में विकास की कमी के लिए वर्तमान ओडिशासरकार की आलोचना की और ओडिशा के लिए भाजपा सरकार की योजनाओं को रेखांकित किया। इस कार्यक्रममें केन्द्रीय मंत्री एवं संबलपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी श्री धर्मेन्द्र प्रधान,ओडिशा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मनमोहन सामल, सोनपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी श्रीमतीसंगीता कुमारी सिंह देव एवं कई विधानसभा प्रत्याशियों सहित अन्य पदाधिकारीगण मंच परउपस्थित रहे।

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देशभर मेंलोकसभा का चुनाव चल रहा है और पूरे देश में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। देश की जनताआदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट कररही है,लेकिन ओडिशा की जनता माननीय प्रधानमंत्री श्श्री नरेन्द्र मोदी के साथ ओडिशा की भाषा,संस्कृति, धर्म और साहित्य के गौरव के लिए भी पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टीकी सरकार बनाने के लिए वोट करेगी। जो अपने प्रदेश की भाषा, साहित्य और संस्कृति कागौरव नहीं कर सकता, वो प्रदेश को आगे नहीं बढ़ा सकता। ओडिशा की सरकार ने सिर्फ प्रदेशको विकास से दूर रखा, बल्कि अफसरों के माध्यम से भयंकर भ्रष्टाचार भी किया है। माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्रीबनने के बाद देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आए हैं। जिन राज्यों में भाजपा की डबल इंजनकी सरकार है, वहां आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासकी गंगा बही है, लेकिन सबसे ज्यादा खनिज संपदा और पानी का वैभव होने के बावजूद ओडिशामें समृद्धि नहीं आई। लाखों-करोड़ों ओडिशावासियों को मजदूरी करने के लिए मुंबई,गुजरात, दिल्ली, बैगलोर और पंजाब जाना पड़ रहा है।

 

श्री अमित शाह ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि ओडिशा की जनता नवीन पटनायक की सरकार को हटाकरभाजपा सरकार बना दे, तो किसी ओडिशावासी को पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि बाहर से ओडिशामें उद्योग आएं ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी। बीते 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने सालों से अटके मुद्दों को सुलझाया है। कांग्रेस पार्टी नेवर्षों तक राम मंदिर के मुद्दे को लटकाकर रखा, लेकिन देश की जनता ने आदरणीय श्री नरेन्द्रमोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो 5 वर्षों में ही मामले का फैसला भी आ गया,भूमि पूजन हुआ और भव्य राम मंदिर भी बनकर तैयार हो गया है। ओडिशा सरकार ने राम मंदिर के उत्सव को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन ओडियाभाषियों ने उस प्रयास को विफल कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुनखड़गे कह रहे हैं कि राजस्थान और ओडिशा के लोगों का कश्मीर से क्या लेना देना। लेकिनखड़गे साहब को ये पता नहीं है कि ओडिशा का एक-एक युवा कश्मीर के लिए जान देने के लिएतैयार है। कांग्रेस ने कश्मीर को भारत से अलग रखने वाली धारा 370 को 70 वर्षों तक अनौरसबच्चे की तरह गोद में रखा, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा370 को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया। भाजपा सरकार नेदेश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का कार्य किया है।

 

श्री शाह ने कहा कि पहले पाकिस्तान से आए दिन आतंकी आके बम-धमाके करकेचले जाते थे, लेकिन भाजपा सरकार में आतंकियों ने उरी और पुलवामा में हमला करने की गलतीकी तो पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल और एयरस्ट्राइक करके आतंकियों का सफाया किया गया।आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 80 करोड़ गरीबोंको प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो चावल मुहैया करवा रहे हैं। नवीन पटनायक की सरकारकहती है कि यह खाद्यान्न राज्य सरकार दे रही है, जबकि ये झूठ है। केंद्र सरकार द्वारादिए गए चावलों को अपने थैले में देने का कार्य किया जा रहा है।  पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने 12 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय बनवाए, 4 करोड़ घरों का निर्माण करवाया,10 करोड़ माताओं बहनों को गैस कनेक्शन दिए और 14 करोड़ लोगों के घरों तक नल से जल देनेका काम किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर के 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपएतक की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। लेकिन ओडिशा में मुख्यमंत्रीनवीन पटनायक इसे लागू नहीं होने दे रहे हैं, लेकिन भाजपा के विजयी होने पर ओडिशा मेंभी 5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क मुहैया करवाया जाएगा। भाजपा की सरकार बनने पर ओडिशा में टेक्सटाइल मिल बनाकर कपास के किसानों कीमदद करेंगे और मत्स्य पालन कॉलेज बनाकर सभी मछुआरों को आगे बढ़ाने का काम भी किए जाएगा।कृषि आधारित उद्योग और आयुर्वेदिक दवाओं के कारखाने खोलकर किसानों को समृद्ध बनायाजाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में काशी की तर्ज परपुरी का भी विकास किया जाएगा।

 

श्री शाह ने कहा कि ओडिशा में कई विकास की संभावनाएं हैं। देशभर में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा मेंहै और सबसे ज्यादा गरीबी भी ओडिशा में है। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद खनिज संपदाका बेहतर उपयोग करके आदिवासी लोगों के विकास और उन्हें आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकारकरेगी। यूपीए शासन में ओडिशा के विकास के लिए 10 वर्षों में 1 लाख 45 हजार करोड़रुपए दिए, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व वाली भाजपासरकार ने पिछले 10 वर्षों में उस रकम को बढ़ाकर 4 लाख 81 हजार करोड़ रुपए कर दिया। मोदीसरकार ने उड़ीसा को 1 लाख 50 हजार करोड़ आधारभूत संरचना के विकास के लिए, 23 हजार करोड़रुपए सड़क के लिए, 65 हजार करोड़ रुपए रेलवे के लिए और 500 करोड़ रुपए एयरपोर्ट के लिएआवंटित किया है। एक सर्वे में यह स्पष्ट कियागया है कि ओडिशा राज्य के इतिहास में नवीन पटनायक के शासन में कोई भी विकास के कार्यनहीं हुए हैं। देश जिन भी राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है, वह राज्यदिन-दोगुनी और रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। समय आ गया है देश और दुनिया भर केउद्योगों को ओडिशा में स्थापित करने का, ओडिशा के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचानेका और राज्य के हर किसान और मजदूर को समृद्ध करने का। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प है और यह देश विकसित तभीबन सकता है, जब ओडिशा भी विकसित होगा। श्री शाह ने लोकसभा की सभी 20 सीटों के साथओडिशा विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपीलकी।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: