Salient points of Press Conference of Hon'ble Union HM & Minister of Cooperation Shri Amit Shah in Guwahati, Assam

Press | Apr 30, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठनेता श्री अमित शाह की गुवाहाटी, असम में प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

 

SC, ST और OBC के आरक्षण में किसी एक राजनीतिक दल ने डाकाडाला है,तोवह कांग्रेस है


आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में SC, ST और OBC का हक मारकर मुसलमानों को आरक्षण देने काकाम कांग्रेस ने किया


SC, ST और OBC के आरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक भाजपा है


राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभालकर सिर्फ राजनीति का स्तर नीचे गिराया है


देश की मातृशक्ति के साथ खड़ी है भाजपा


अपनी परम्परागत सीटें छोड़कर भाग गया गांधीपरिवार


केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित भारतीय जनतापार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित कियाऔर कांग्रेस सहित इंडी एलायंस द्वारा भाजपा के खिलाफ संविधान बदलने और आरक्षण समाप्तकरने के भ्रामक और फेक ख़बरों को प्रसारित करने को लेकर जम कर हमला बोला। उन्होंने फेकवीडियो के माध्यम से जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस की कठोर आलोचना की। प्रेसकांफ्रेंस में पत्रकारों के समक्ष कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठे और उनके द्वारादिए गए मूल वक्तव्य का असली वीडियो भी प्रस्तुत किया गया।

 

श्री शाह ने कहाकि चुनाव के 7 चरणों में से 2 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और भाजपा के आंतरिकमूल्यांकन के अनुसार भारतीय जानता पार्टी व सहयोगी दल मिलकर पहले दो चरणों में ही100 से अधिक सीटों पर विजयी होने जा रही है। जनता के आशीर्वाद और समर्थन से एनडीए अपने400 पार के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भाजपा को बहुत बड़ी चुनावी सफलता मिलती दिखाई देरही है। इसके साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में से तीनराज्यों में मतदान हो चुका है और इन राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी को अच्छी प्रतिक्रियामिल रही है। एनडीए निश्चित रूप से 400 पार का लक्ष्य पूरा करने जा रहा है।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, एनडीएके 400 पार के लक्ष्य को संविधान बदलने का लक्ष्य बता कर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेसजनता में अफवाह फैला रही है कि 400 पार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को समाप्तकर देगी। यह दोनों बातें निराधार और तथ्यहीन हैं। इस देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टीको पूर्ण बहुमत 2014 और 2019 में भी दिया था। भाजपा 10 वर्षों से पूर्ण बहुमत की सरकारचला रही है लेकिन इसका दुरुपयोग कांग्रेस की तरह आपातकाल लगाने और लोकसभा का कार्यकालबढ़ाने के लिए नहीं किया। भाजपा ने पूर्ण बहुमत का उपयोग धारा 370, तीन तलाक समाप्तकरने, अंग्रेजों के कानून बदलकर भारतीय पद्धति के कानून लाने में, कोरोना से लड़नेमें और प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए किया है। कांग्रेसपार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच भ्रांति पैदा करना चाहती है।

 

श्री शाह ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी संविधान सम्मत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ वर्गके आरक्षण की समर्थक है और सदैव इसकी रक्षा करेगी। यही घोषणा माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने भी अपने जन उद्बोधनों में कई बार की है। परंतु कांग्रेस ने पहले तो संयुक्त आंध्र प्रदेश मेंएससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर वर्ग विशेष को धर्म के आधार पर आरक्षणदिया और फिर कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय की गिनती पिछड़े वर्ग में कर उनके लिए4 प्रतिशत आरक्षण तय कर दिया।भारतीय जनता पार्टीका मानना है कि धर्म आधारित आरक्षण गैर संवैधानिक है और इन राज्यों में भाजपा की सरकारआने पर इस धर्म आधारित आरक्षण को समाप्त कर एससी, एसटी और ओबीसी को न्याय दिया जाएगा।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कांग्रेस द्वारा उनका फेक वीडियो प्रसारित किए जाने पर कहा कि कांग्रेस द्वारा मेरा फेक वीडियो प्रसारित करनेका कृत्य उनकी हताशा और निराशा का द्योतक है। कांग्रेस फेक वीडियो से जनता को गुमराहकरने का प्रयास कर रही है और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस फेक वीडियो का समर्थन कियाहै। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने असलीवीडियो सबके समक्ष रखा है जिससे कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का सत्य उजागर होगया है।

 

श्री शाह ने कहाकि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमानसंभाली है तभी से वह राजनीति के स्तर को निचले से निचले स्तर पर गिरा रहे हैं। लोकसभामें चर्चा न होने देना, राज्यसभा में बहस का बहिष्कार करा देना और निराधार झूठ बोलकरजनता में अफवाह फैलाना, इसी निम्नस्तरीय राजनीति के उदाहरण हैं और ये काम उनके नेतृत्वमें कांग्रेस लगातार कर रही है। अब फेक विडियो प्रसारित कर फर्जी जनसमर्थन प्राप्तकरने का ये प्रयास अत्यंत निंदनीय है और भारतीय राजनीति में किसी प्रमुख दल द्वाराऐसा कभी नहीं किया गया।

 

माननीय गृह मंत्रीने प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों से निवेदनार्थ कहा कि पत्रकारों को जनता तक सत्य पहुंचाना होगा और जनता को गुमराह होने से बचानाहोगा। देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास करने वाले इन दलों को फेक वीडियो प्रसारितकरने और भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की बजाय अपनेसिद्धातों, कार्यों और घोषणापत्र के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: