Press | Apr 25, 2024
केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा तेलंगाना के सिद्धिपेट में आयोजित विशालजनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
तुष्टिकरणमें डूबी TRS औरकांग्रेस द्वारा दिए गए मुस्लिम आरक्षण को हम ख़त्म कर SC-ST और OBC को आरक्षण देंगे
कांग्रेसने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए टीआरएस से दोस्ती कर ली है
कांग्रेसने तेलंगाना को अपना ATM बना लिया
मजलिसके डर से TRS औरकांग्रेस तेलंगाना विमोचन दिवस नहीं मानती
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बृहस्पतिवारको तेलंगाना के सिद्धिपेट में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस एवं बीआरएस पर भ्रष्टाचारीहोने का आरोप लगाते हुए देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रममें मंच पर मल्काजगिरी लोकसभा प्रत्याशी श्री ईटेला राजेन्द्र और मेडक लोकसभा प्रत्याशीश्री एम रघुनंदन राव, सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
श्री अमित शाह ने कहा कि मैं तेलुगु में बोल नहीं सकता, इसके लिए माफीमांगता हूं। तेलंगाना की 12 सीटें भाजपा को देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीको 400 पार कराएं और उन्हें एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएं। श्री नरेन्द्र मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, तो भाजपा प्रत्याशी को वोट दें, क्योंकि उनकोजो एक-एक वोट देंगे, वो सीधा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मिलेगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कह कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने देश के लंबे समय से लंबित समस्याओं को समाधान किया है। कांग्रेस पार्टी और बीआरएस पार्टी जरा भी नहीं चाहतीथी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। कांग्रेस ने कई दशकों तक राम मंदिर के मुद्दे कोअधर में लटकाए रखा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पांच साल में श्रीराम मंदिरमामले पर चल रहे केस भी जीता और भूमि पूजन भी किया। राम जन्म भूमि पर बने भव्य श्रीराममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम भी कर दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 समाप्त कर के कश्मीर भारत का अभिन्नअंग बनाया है। कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था है और रहेगा।
बीआरएस और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए श्री शाह ने कहाकि बीआरस (पूर्व में टीआरएस) और कांग्रेस ने मिलकर तेलंगाना में भ्रष्टाचार किया है।तेलंगाना में सरकार बनने के बाद इतने कम समय में ही कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्लीका एटीएम बना दिया है। बीआरएस और कांग्रेस दोनों ही मिले हुए हैं इसीलिए कांग्रेस कीतेलंगाना सरकार बीआरएस द्वारा किए गए कालीश्वरम घोटाले हो या भूमि घोटाले हो, किसीभी भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रही है। देश में धानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कोतीसरी बार प्रधानमंत्री बनाओ, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी तेलंगाना को भ्रष्टाचार सेमुक्त कराएंगे।
तेलंगाना के गौरव को रेखांकित करते हुए श्री शाह ने कहा कि कांग्रेसऔर बीआरएस मजलिस के डर के कारण तेलंगाना विमोचन दिवस नहीं मनाती हैं, लेकिन भाजपा ने17 सिंतबर को तेलंगाना विमोचन दिवस मनाने का संकल्प लिया है। भाजपा तेलंगाना में मजलिससे नहीं डरता है।
धार्मिक आधार पर आरक्षण देने के लिए कांग्रेस और बीआरएस की आलोचना करतेहुए श्री शाह ने कहा कि तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस ने मुस्लिम आरक्षण दिया है,भाजपा की सरकार बनने पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त करके एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षणदेंगे, उनका हक वापस दिलाएंगे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि तेलंगानाका मूड इस बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को एकबार फिर प्रधानमंत्री बनानातय किया है। तेलंगाना में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को दिल्लीभेजना है। श्री शाह ने तेलंगाना कि जनता को विश्वास दिलाया कि समग्र तेलंगाना का विकासतभी होगा, जब केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। श्री शाह ने उपस्थितजनता से मेढक समेत देशभर में कमल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने और फिर एक बार मोदीसरकार बनाने की अपील की।