Salient Points of the Speech of Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah at the concluding session of Maharashtra BJP State Convention

Press | Jan 12, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित भाजपा के प्रदेश अधिवेशन के समापन समारोह में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

भाजपाको वर्ष 2024 के अंतमें महाराष्ट्र में विजय मिली और अब 2025 की शुरुआत में दिल्ली में विजय मिलेगी


महाराष्ट्रकी जीत ने शरद पवार जी और उद्धव ठाकरे जी की दगा व झूठ की राजनीति को 20 फुट नीचे दफनाने का काम किया


उद्धव ठाकरे जी ने भाजपा के साथ धोखा किया था,महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव ठाकरे जी को उनकी असली जगह बता दी


महाराष्ट्रकी इस महाविजय से पूरे घमंडिया गठबंधन का आत्मविश्वास खतरे में आ चुका है और उनके बिखरनेकी शुरुआत हो चुकी है


परिवारवादीराजनीति करने वालों को नकार कर, महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर यह तय कर दिया है कि देश में सिर्फसिद्धांतों की राजनीति चलेगी


महाराष्ट्रमें मिली इस महाविजय के शिल्पकार भाजपा के कार्यकर्ता हैं


मोदी जीकी विकास की राजनीति और सनातन संस्कृति की गौरवशाली धारा को महाराष्ट्र की जनता नेआगे बढ़ाने का काम किया


भाजपा के कार्यकताओं को यह सुनिश्चित करना है कि स्थानीय निकाय के चुनावों में भी विपक्षियों को एक भी स्थान पर बैठने की जगह न मिले


 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रविवार को महाराष्ट्रके शिरडी में भाजपा प्रदेश अधिवेशन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्रकी जनता ने फिर से एक बार सनातन संस्कृति और हिंदुत्व को चुना है। महाराष्ट्र में भाजपाकार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक विजय ने इंडी गठबंधन का आत्मविश्वास समाप्तकर दिया। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री रवींद्र चव्हाण, केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाशसहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।

 

श्री शाह ने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से देश का नेतृत्व करता रहा। वीरछत्रपति शिवाजी महाराज, बालगंगाधर तिलक महाराज, वीर सावरकर, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योति राव फुले,सावित्रीबाई और न जाने कितने अनगिनत वीर लोगोंने हर समय पर देश के लिए बलिदान देना और देश को आगे बढ़ाने के लिए संदेश दिए हैं। महाराष्ट्रमें महाविजय के कई मायने हैं,1978 से शरद पवार ने जो दगा-फटका की राजनीति शुरू की थी और भाजपा कार्यकर्ताओंने उस राजनीति को 20 फुट जमीन में दफना दिया है। उद्धव ठाकरे जी ने जो हमारे साथ धोखा किया था, 2019 में विचारधारा को छोड़कर, बाला साहेब ठाकरे के सिद्धांतों को छोड़कर झूठ-फरेब करके मुख्यमंत्री बने थे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे जी को उनकी असली जगह बता दिया है।

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा किविपक्ष के शासनकाल में महाराष्ट्र अस्थिरताका शिकार रहा, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस अस्थिरता को समाप्त करके स्थिरता लाने के लिए श्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सरकार बनायी है। विरोधी पार्टी बाहेंचढ़ाकर राह देखकर थे कि लोकसभा के बाद महाराष्ट्र में उनकी विजय होगी, लेकिन उनके इस सपने को चूर-चूर करने का काम भाजपा के सभी कार्यकर्ताओंने किया है। कई चुनाव ऐसे होते है, जो राज्य को असर करते है और कई चुनाव ऐसे होते है जो देश की राजनीतिको बदल कर रख देते है। 25 साल के बाद इतिहास साक्षी बनेगा कि महाराष्ट्र की महाविजय ने देश की राजनीति को फिर से पटरी पर चढ़ाया है। इस महाविजय के शिल्पकार भाजपा के कार्यकर्ता हैं। महाराष्ट्र की जनता को भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। आप सभी ने परिवारवादकी राजनीति करने वालों के मुंह पर तगड़ा चांटा मारा है। उन्होंने महाराष्ट्र कीलाडली बहनाऔर किसानों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञताव्यक्त की।

 

श्री शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले एक चित्र देखा था, जिसमें शरद पवार के पीछे उत्तर महाराष्ट्र, कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र, पश्चिम विरार, पूर्वी विरार, मराठवाड़ा और मुंबई के सभी क्षेत्र दिखाए गएथे और शरद पवार पत्रकारों को समझा रहे थे। लेकिन अब शरद पवार को समझना चाहिए उत्तर महाराष्ट्र में 22 में से 21 सीट महायुति जीता है, कोंकण में 17 में से 16 सीट, पश्चिम महाराष्ट्र में 26 में से 24 पश्चिम विरार में 17 में से 15, पूर्व विरार में 29 में से 22, मराठवाड़ा में 20 में से 19 और मुंबई में 17 में से 15 सीट जीतने का काम सभी कार्यकर्ताओं के कारण हुआ है। कहीं किसी का टिकटकटा, तोकहीं महत्वाकांक्षा का पोषण नहीं हो पाया,फिर भी भजपा कार्यकर्ता कमल को ही सर्वोपरिमानकर शिवसेना और एनसीपी को जीताने में भरपूर योगदान दिए, साथ ही गठबंधन को मजबूत किया है। महाराष्ट्र कीजनता ने तय कर दिया है कि श्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना है और श्री अजित पवार की एनसीपी ही सच्ची एनसीपी है। धोखा और विश्वासघात की राजनीति शुरू करने वाले शरद पवार जी औरअंतिम धोखा देने वाले उद्धव ठाकरे जी को घर पर बिठाने का काम महाराष्ट्र की जनता नेकिया है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र कीजनता ने फिर से एक बार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास की राजनीति पर मुहर लगायी है। महाराष्ट्र की जनता ने फिर से एक बार सनातन संस्कृति और हिंदुत्वको ही चुनने का काम किया है। जब भी भारतीय जनता पार्टी का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें 2024 का यह वर्ष बहुत खासहोगा। मगर भाजपा के कार्यकर्ता थकने वालों में से नहीं है। हमारी पार्टी के काम करनेका आधार संगठन होता है। भाजपा के चुनाव जीतने की नींव हमारा मजबूत संगठन है और बूथ पर पार्टी का योद्धा ही हमारा सेनापति होता है। चुनाव के कारण महाराष्ट्र में भाजपा का संगठन पर्व कुछ देरी सेशुरू हुआ है। राज्य में अभी 40 लाख भाजपा सदस्य बने हैं, इस आँकड़े को 1.5 करोड़ तक ले जाना है। मेरा भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि हर बूथ में 250 सदस्यों को जोड़े औरएक भी बूथ छूटना नहीं चाहिए। आने वाले 1.5 महीने में 1.5 करोड़ के लक्ष्य के साथ-साथ हर बूथ पर 250 सदस्यों का लक्ष्य लेकर हमे आगे बढ़ना है। भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा और संगठन को एक-एक बूथ, तहसील और शक्ति केंद्र तक मजबूती से आगे बढ़ानाहै। इसी वर्ष मुंबई, नागपूर, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर सहित सभी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, नगर परिषद और जिला पंचायत का चुनाव होने जा रहा है, पार्टी के कार्यकताओं को यह सुनिश्चित करना है कि विपक्षियों को एक भी स्थान पर बैठने की जगह न मिले।

 

श्री शाह ने कहा कि विकास की चेन तब सम्पूर्ण होती है जब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहरा हो। पंचायत, तहसील, जिला, म्यूनिसपार्टी, म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन, महाराष्ट्र और देश में भाजपा होगी, तभी विजय होती है। आज सभी कार्यकर्ताओं को पंचायतसे लेकर पार्लियामेंट के विजय का सूत्रधार बनने के लिए बुलाया गया है। श्री शाहने कार्यकर्ताओं से स्थानीय चुनाव में प्रत्येक यूनिट भाजपा तथा एनडीए को जिताने और सदस्यता अभियान के आँकड़े को 1.5 करोड़ तक ले जाने का संकल्प दिलवाया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी भाजपा के साथ विश्वासघात न करपाए, हमेंऐसी अजेय और मजबूत पार्टी बनानी है। इस सदस्यता अभियान में विदर्भ से लेकर उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा से लेकर पश्चिम महाराष्ट्र, पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष तक और बूथअध्यक्ष से प्रदेशाध्यक्ष तक, सभी को अपनी ताकत झोंकनी है। सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में सभी लाडली बहनोंतथा किसानों को सदस्य बनाना है और राष्ट्र प्रथम और जनकल्याण प्रथम की हमारी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। महाराष्ट्र में जब श्री देवेन्द्रफडणवीस के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी,उन्होंने महाराष्ट्र को सुखामुक्त बनाने काप्रण लिया था। जलयुक्त शिवार बनाकर इसकी शुरुआत की गई। अब भाजपा को पुनः एक पूर्ण कार्यकालमिला है। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के हर खेत को पानी पहुंचाने का काम पूरा किया जाएगा। शरद पवार वर्षों तक कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहे, मगर महाराष्ट्र को किसानों की आत्महत्या से मुक्त नहीं कर पाए। मगर अगली बार देवेन्द्र फड़नवीस सरकार सभी खेतों में पानी पहुंचाने केबाद ही, महाराष्ट्रकी जनता से वोट और बहुमत मांगने आएगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केनेतृत्व में यह भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सिवा कोई नहीं कर सकता है। मोदी सरकारने इसके लिए ढेर सारी योजनाएँ बनाई।

 

श्री शाह ने कहा कि हमारी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं। भाजपा के विरोधी एक साक्षात्कार में कह रहे थे कि कैसे पूरे करेंगेवादे? अबउन्हें सिर्फ काम देखना और वे लोग देखते रह जाएंगे। भाजपा ने जो-जो कहा है, वो सब पूरा किया जाएगा। भाजपा ने 2014 से लेकर 2024 तक देश की जनता कोअनगिनत वादे किए और उन सभी वादों को पूरे भी किए। बीते दिन अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण हो गया। 550 वर्षों से रामलला टेंटमें थे। भाजपा ने श्रीराम मंदिर बनवाने का वादा किया था और आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा करवादा पूरा कर दिया। मोदी सरकार ने धारा370 को खत्म किया और देश से आतंकवाद को समाप्त किया।मोदी सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को भी हमेशा के लिए समाप्त कर देगी। भाजपा ने गरीबोंके कल्याण का वादा किया था। भाजपा सरकार ने60 करोड़ गरीबों को घर, गैस,अनाज, बिजली, पानी और 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज प्रदान किया। श्रीशाह ने सेनापति बापट की बात को दोहराते हुए कहा किमहाराष्ट्र बिना राष्ट्र काड़ा ना चले। अर्थातमहाराष्ट्र के विकास के बिना देश का विकास असंभव है। महामार्ग समृद्दि मार्ग, शक्तिपीठ हाईवे, पुणे मेट्रो, पुणे का दूसरा हवाई अड्डा, गड़चिरोली की स्टील फैक्ट्री, नवी मुंबई का हवाई अड्डा, मुंबई मेट्रो का विकास, लिलढ़ी-मुंबई आर्थिक कॉरीडोर, संभाजी नगर में ऑरिक सिटी, जालना ड्राइ पोट और सांगली प्रस्तावित ड्राइपोट सहित सभी किए गए वादों को 5 साल के भीतर, भाजपा सरकार जमीन पर उतारने का काम करेगी। निवेश के मामले में भी महाराष्ट्रसबसे आगे है और महाराष्ट्र में मिली प्रचंड विजय के साथ देश भर के कार्यकर्ताओं मेंनए विश्वास का संचार हुआ है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इंडी अलायंस की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि मुंबई चुनाव में शिवसेना (उद्धव गुट) कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग अलग चुनाव लड़ रही है। बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस अलग थलग हो गयी है। बिहार में लालूप्रसाद यादव भी छटपटा रहे हैं। घमंडिया गठबंधन बिखर गया है, जिसमें महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक विजयने इंडी गठबंधन का आत्मविश्वास समाप्त कर दिया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनतापार्टी एक के बाद के एकविजय लेकर आगे बढ़ रही है। 8 फरवरी को दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 2024 को विजय के साथ अंतकरने का काम महाराष्ट्र भाजपा ने किया और2025 के विजय की शुरुआत दिल्ली भाजपा करने वाली है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047तक भारतदेश दुनिया में प्रथम स्थान पहुंचे और हर क्षेत्र के अंदर भारत सर्वप्रथम, पूर्ण विकसित राष्ट्र, सुरक्षित राष्ट्र और शिक्षित राष्ट्र हो ये संकल्पना लेकर आगे बढ़ना है। परन्तु विकसित महाराष्ट्र के बिना विकसित भारत बन ही नहीं सकता, क्योंकि विकास का नेतृत्व हमेशा महाराष्ट्रने किया है। आने वाले दिनों में सभी कार्यकर्ता जी जान लगाकर हर बूथ में भारतीय जनतापार्टी का विस्तार करे, जी जान लगाकर एक-एक सीट एनडीए और भाजपा जीते उसके लिए परिश्रम करकर स्थानीय इकाई मेंसभी विपक्ष का सूपड़ा साफ करने का काम करना है। आगामी दिनों में आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में एक ऐसी अजय भारतीय जनता पार्टी लाए जिसके सामने कोई विश्वासघात करने का साहस न करे, यही सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। 

 

श्री शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजयके शिल्पकार हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। चुनाव से पहले सभी क्षेत्रों में जाकर असमंजसदूर करते हुए, आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की आवाज़ परसभी कार्यकर्ता भगवा ध्वज थामे, भारत माता की जयकार करते हुए दुश्मन को उनके घर तक खदेड़ने में सफल रहे।इन सभी कार्यकर्ताओं को अनंत बधाई। भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा यूं ही आगे बढ़तीरहेगी और महाराष्ट्र में अजेय भाजपा का निर्माण होगा।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: