Salient Points of speech of Hon'ble Union HM and Minister of Cooperation Shri Amit Shah at the public meeting held in Khunti, Jharkhand

Press | May 10, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा झारखंड के खूंटी मेंआयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

पाकिस्तानके एटम बम की धमकी देने वाला इंडी गठबंधन सुन ले... PoK हमारा है, इसे कोईनहीं छीन सकता


विपक्ष केनेताओं के घर से करोड़ों रुपये मिल रहे हैं वो आदिवासियों के पैसे हैं


कांग्रेसराज में देश के जल, जंगल और जमीन परनक्सलवाद का साया था, मोदी जी नेनक्सलवाद समाप्त कर विकास किया


विपक्षआदिवासी क्षेत्र में घुसपैठ नहीं रोक सकता, सिर्फ मोदीजी आदिवासी महिलाओं के सम्मान की रक्षा कर सकते हैं


मोदी जी नेबिहार व झारखंड को नकस्लवाद से मुक्त किया


कांग्रेसना आतंकवाद,नानक्सलवाद और ना ही आदिवासियों की समस्या दूर कर सकती है



माननीयकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को झारखंड के खूंटीमें जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार पर भ्रष्टाचारको लेकर जमकर निशाना साधा। श्री अमित शाह ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस कार्यक्रमके दौरान मंच पर केन्द्रीय मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी श्री अर्जुन मुंडा, पद्मभूषण व भाजपा वरिष्ट नेता श्री करिया मुंडा, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू पार्टी) के अध्यक्ष श्री सुदेश महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री नीलकंठ मुंडा सहितअन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि झारखंड की इसी भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा ने भारतसे सबसे पहले अंग्रेजों को बाहर निकालने का आंदोलन शुरू किया था। 2025 में भगवानबिरसा मुंडा की 150वीं जयंतीमनाई जाएगी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है। आज सत्ताप्राप्त करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस कांग्रेस पार्टी के साथ जाकर बैठी हैउस कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक झारखंड राज्य को बनने से रोककर रखा। जब देश के प्रधानमंत्रीस्वर्गीय अटल जी बने तब उन्होंने झारखंड को अलग राज्य बनाने का कार्य किया था। स्वर्गीयअटल जी ने झारखंड को बनाया और श्री नरेन्द्र मोदी झारखंड को संभालने का कार्य कर रहे हैं। देश मेंवर्षों तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों का ध्यान नहीं रखा गया। स्वर्गीयअटल जी ने जनजातीय आयोग और मंत्रालय के गठन का कार्य किया। 

 

श्री शाहने कहा कि आज राहुल गांधी जनजातीय और आदिवासी कल्याण की बात करते हैं लेकिन कांग्रेसने 75 सालों में 6 दशकों तकसत्ता में रहने के बावजूद किसी आदिवासी बेटे-बेटी को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद ओडिशा की गरीब आदिवासी बेटी श्रीमति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान किया। कांग्रेस के कार्यकाल में जल, जमीन औरजंगल पर नक्सलवाद का साया छाया हुआ था। झारखंड, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेशऔर छत्तीसगढ़ सभी राज्य नक्सलवाद से प्रभावित थे, इसीलिए इतने वर्षों तक इन क्षेत्रों में विकास नहीं हुआ। देश की जनता ने दोबार आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो श्री मोदी जी ने नक्सलवादको समाप्त करके विकास की गंगा बहाने की शुरुआत की है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने झारखंडऔर बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का कार्य किया है। भाजपा सरकारने 15 नवंबर कोभगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम बनाने के लिए 200 करोड़ रुपएआबंटित किए गए हैं


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कहा कि कांग्रेस सरकार के आखिरी कार्यकाल 2013-14 में आदिवासीकल्याण का बजट सिर्फ 29000 करोड़ रुपए था लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के 10 वर्षों मेंही इस बजट को बढ़ाकर 1 लाख 33 हजार करोड़ रूपए करने का कार्य किया गया है। सिकलसेल को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन शुरू किया गया और 740 से ज्यादा एकलव्य स्कूल बनाकर 1 लाख आदिवासी बच्चों का नामांकन करके आने वाले दिनोंमें 40 हजार शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम भी घोषित हो चुकाहै। आदरणीय मोदी जी ने आदिवासी क्षेत्रों में जो खदानें होती थी उसमें से एक हिस्साडिस्ट्रिक मिनरल फंड के माध्यम से आदिवासी गांवों के विकास के लिए शुरू किया है। देशभर में 88 हजार करोड़ रूपए का डिस्ट्रिकमिनरल फंड आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू करने का कार्य आदरणीय मोदी जी नेकिया है और विशेष रूप से 75 कमजोर जनजातियों के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट भी आदरणीय मोदी जी नेकिया है। 

 

श्री शाहने झारखंड मुक्ति मोर्चा से सवाल किया कि आप कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं तो हिसाबलेकर आइए कि 60 साल में कांग्रेस पार्टी ने क्या किया? एक ओरकांग्रेस के 60 सालों का हिसाब है ओर दूसरी ओर श्री नरेन्द्र मोदी जी का 10 सालों का हिसाब है, जिसमें श्रीमोदी जी का पलड़ा भारी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 10 वर्षों में लंबे समय से उलझेहुए कामों को पूरा किया है। कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 70 सालों से राम मंदिर के मुद्दे का लटकाकर रखा लेकिनजनता ने जब श्री नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो 5 वर्षों के भीतर ही फैसला भी आया, भूमि पूजन भी हो गया और 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठाके निमंत्रण पर राहुल गांधी नहीं आए क्योंकि वो अपने वोटबैंक से डरते हैं। उनके वोटबैंक वही हैं जो घुसपैठ करके आदिवासियों की जमीन कब्जा करके बस्तियां बनाते हैं। आजआदिवासी भाइयों को सबसे बड़ा खतरा है तो इन्हीं घुसपैठियों से है। ये घुसपैठिए आज आदिवासीगांवों के अंदर अपनी बस्तियां बना रहे हैं और आदिवासी बहनों से चुपके-चुपके छिपकर शादी करने का प्रयास करते हैं। इन घुसपैठियोंको अगर कोई रोक सकता है तो सिर्फ भाजपा की सरकार ही रोक सकती है। अगर आप इस क्षेत्रकी आबादी और जनसांख्यिकी को बदलना नहीं चाहते हैं तो श्री नरेन्द्र मोदी जी के को मजबूतकरिए। परिंदा भी पर ना मार पाए, भाजपा ऐसा झारखंड बनाएगी

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 70 सालों से कांग्रेस पार्टी ने धारा 370 को बचा कर रखा था। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 5 अगस्त  2019 को धारा 370 को समाप्त करके आतंकवाद को समाप्त करने का कार्य किया 60 सालों तक ये कांग्रेस पार्टीगरीबी हटाओ के नारे के नाम पर चुनाव जीतती रही परन्तु गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।श्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क राशनदेने की शुरूआत की। आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 25 पैसे भी लिए बगैर कोरोना को टीका लगाकर देशवासियों को कोरोना जैसी भयानक बीमारीसे बचाया लेकिन राहुल गांधी ने कोरोना के टीके को मोदी टीका बताकर लोगों को गुमराहकरने का काम किया और खुुद अपनी बहन प्रियंका को ले जाकर कोरोना का वही टीका लगवा लिया।आदरणीय नरेन्द्र मोदी ने 12 करोड़ शौचालय बनाए, 4 करोड़ गरीबों को आवास दिए, 10 करोड़ गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया और 14 करोड़ लोगों को नल से जल देने का काम किया और इसका सबसे बड़ा फायदा आदिवासीसमाज और पिछड़े समाज के भाई-बहनों को हुआ। आज देश के किसी भी गरीब को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दी जा रही है।


श्री शाह ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए जब्त किए गए, यह 350 करोड़ रुपए झारखंड के आदिवासी भाई-बहनों का है जो राहुल गांधी की पार्टी लूट कर ले गई। दो दिनपूर्व कांग्रेस के झारखंड के मंत्री के घर से 35 करोड़ रुपए मिले हैं, यह रुपए भी झारखंड के पिछड़े और आदिवासी समाज के लोगोंका है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में 1000 करोड़ का मनरेगा घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला और 40 करोड़ काशराब घोटाला हुआ। केन्द्र सरकार द्वारा भेजा गया निशुल्क राशन ये बेच देते हैं। भ्रष्टाचारको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है। झारखंड की गरीब जनता का रुपया जिसनेभी खाया है, पाई-पाई वसूल कर श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार उस पर कार्रवाईकरेगी। गरीबों के पैसे पर कांग्रेस का पंजा भाजपा सरकार नहीं पड़ने देगी। खूंटी मेंजल आपूर्ति की समस्या को लेकर भाजपा सरकार ने विश्व बैंक के साथ मिलकर जल आपूर्ति कीशुरुआत की थी लेकिन ठेेकेदार से कमीशन नहीं मिली तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकारने उस योजना को बंद कर दिया। नल से जल के माध्यम से खूंटी के एक-एक गरीब के घर तक जल पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकारकरेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार विकास विरोधी सरकार है। मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन नहीं दे रही है, किसानों के लिए नल से जल योजना को बाधित कर रही है, भारतमाला पथ का निर्माण नहीं होने दिया, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को भी रोकने का कार्य झारखंडकी राज्य सरकार ने किया है।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूरे देश में आतंकवाद फैलाने वाली पीएफआई को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार समर्थन देती थी लेकिन भाजपा सरकार ने एक ही रात में 100 से ज्यादा स्थानों पर रेड करके पीएफआई की पूरी कैडर को जेल की सलाखों के पीछे भेजकर पीएफआई को बैन कर दिया। कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर देश को धमकी दे रहेहैं कि पाकिस्तान को सम्मान दीजिए क्योंकि उनके पास एटोमिक बम है, कुछ दिनों पूर्व इंडी गठबंधन के नेता फरुख अब्दुल्लाकह रहे थे कि पाक अधिकृत कश्मीर की बात मत करिए, उनके पास एटोमिक बम है लेकिन भाजपा का स्पष्ट कहना है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और इसे भारत से कोई नहीं छीन सकतापाकिस्तान सेपाक अधिकृत कश्मीर लाने की जगह एटम बम की बात करके कांग्रेस भारत की जनता को डरा रही है। भारत की संसद ने सर्वमत से प्रस्तावपारित किया है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है लेकिन कांग्रेस आज इस पर सवालिया निशानलगा रही है।

 

श्री शाहने कहा कि निवर्तमान सांसद और लोकसभा प्रत्याशी श्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी के लिएबहुत सारे कार्य किए हैं। पलामू से घुवारा तक फोरलेन सड़क बनाई, 5 एकलव्य विद्यालय खोले, भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान को टूरिस्ट सर्किट में शामिल किया, बानो रेलवे स्टेशन को नया बनाने का कार्य चल रहा है, इंडियन ऑयल का डिपो बनाया गया, 22 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया, 4 लाख 60 हजार बहनों को गैस सिलेंडरदिया, 2 लाख घरों में बिजली पहुंचाई, 5 लाख 40 हजार घरों तक नल से जल पहुंचाया।श्री करिया मुंडा जी इसी धरती से आगे बढ़े और देश की संसद के डिप्टी स्पीकर बने। लोग कहतेहैं हमारे सांसद को आगे बढ़ाइए लेकिन खूंटी की जनता को तो प्रधानमंत्री जी ने बना बनाया मंत्री प्रत्याशी के रूप में दे दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमितशाह ने खूंटी लोकसभा प्रत्याशी श्री अर्जुन मुंडा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर श्रीनरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: