Salient Points of speech of Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah’s address at a public meeting in North Goa, Goa

Press | May 03, 2024

केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा उत्तर गोवा में आयोजित जनसभा में दिएगए संबोधन के मुख्य बिन्दु

 

सभीदेशवासी अगर आँख बंद करके सोचें की देश को कौन समृद्ध बना सकता है तो सिर्फ मोदी जीका ही नाम आएगा


भ्रष्टइंडी अलायंस के सामने ईमानदार पीएम मोदी जी हैं


जरासी गर्मी बढ़ते ही राहुल बाबा विदेश छुट्टी मनाने भाग जाते हैं


इंडीअलायंस का नेता देश के युवा का नहीं अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाएंगे


कांग्रेसगोवा को छोटा राज्य मानते हैं इसीलिए अपनी यात्रा नहीं लाए


 

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को उत्तरगोवा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारऔर तुष्टिकरण की राजनीति पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर गोवा के मुख्यमंत्रीश्री प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सदानन्द साधले सहित पार्टी के अन्य नेतागणउपस्थित रहे।

 

श्री शाह ने कहा कि आने वाले मतदान के अंदर गोवा की दोनोंसीटों का फैसला आपको करना है, जब गोवा के सभी मतदाता वोट डालने जाये तो आप जरूर ध्यानरखना केवल 2 सांसद नहीं चुन रहे, बल्कि आप आने वाले 5 साल के लिए भारत का भविष्य किसपार्टी के हाथ में है वह तय कर रहे हैं। एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचारकरने करने वाला इंडी गठबंधन है और दूसरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्रीआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन पर 25 पैसे का भी आरोप नहीं है।एक ओर जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता समर्पित करने वाले उत्कृष्ट राष्ट्रभक्तश्री नरेन्द्र मोदी जीहैं, जिन्होंने 23 साल तक बिना छुट्टी के जनता के लिए काम कियाऔर दूसरी ओर राहुल बाबा हैं, जो थोड़ा सा तापमान बढ़ते ही वेकेशन के लिए विदेश चले जातेहै।

 

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जब एक पत्रकार ने इंडी गठबंधन के एक नेता से पीएम उम्मीदवारके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके साथी बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे।ये है इनकी हकीकत। इस देश ने अस्थिर सरकारें देखी हैं और इसका खामियाजा भी भुगता है।पिछले 10 साल से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश का नेतृत्व कर रहेहैं और उन्होंने देश को स्थिर सरकार दी है। यह इंडी गठबंधन वाले अपने बेटे-बेटियोंका भविष्य बना सकते हैं, लेकिन गोवा के युवाओं का भविष्य नहीं बना सकते। शरद पवार,उद्धव, ममता, सोनिया और स्टालिन यह सब अपने बेटे-बेटियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्रीबनाना चाहते हैं।

 

श्री शाह ने कहा कि 10 वर्षों तक सोनिया गांधी और मनमोहनसिंह की सरकार थी, तब पाकिस्तान से अलिया, मलिया, और जमालिया जैसे आतंकी भारत में घुसजाते थे और हमले करते थे, लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता था। 2014 में माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार आई उरी और पुलवामा में फिर से आतंकवादियों ने हमलाकिया मगर वह भूल गए सरकार बदल गई है, अब मनमोहन जी प्रधानमंत्री नहीं है 56 इंच केसीने वाले श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। 10 दिनों के भीतर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करकेपाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया करने का काम माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश कोआतंकवाद से मुक्त कराया है।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान और गोवा का कश्मीर से क्या लेना-देनाहै। अरे खड़गे साहब 80 पार कर गए, लेकिन देश को समझ नहीं पाए, कश्मीर के लिए गोवा काबच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है। इंडी गठबंधन वालों ने 70 वर्षों से धारा370 को अपने अनौरस बच्चे की तरह संभाल कर बैठी थी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। जिस कश्मीर के लालचौक पर मुरली मनोहर जोशी जी और श्री नरेन्द्र मोदी जी को सेना की सुरक्षा देकर भेजनापड़ता था, उस लाल चौक पर आज शान से तिरंगा लहरा रहा है।

 

श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस 70 साल से राम मंदिर के मुद्देको अटकाकर रखा। मगर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिर का भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा करके रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान किया। राहुलबाबा, प्रियंका गांधी और शरद पवार को भी प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण भेजा गया, लेकिनवे वोटबैंक की राजनीति के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं गए। भारतीय जनतापार्टी वोट बैंक से नहीं डरती है।

 

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी लेकिन वेगोवा नहीं गए। खड़गे जी गोवा जैसे छोटे राज्यों को महत्व नहीं देते, क्योंकि इन राज्योंमें भाजपा सरकार बनाती है। कोई भी राज्य कितना भी छोटा क्यों न हो, वह देश का अभिन्नअंग है। 4 जून के बाद खड़गे जी को कांग्रेस की ढूंढो यात्रा शुरू करनी पड़ेगी, क्योंकिकांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। खड़गे जी का मानना है कि हार का ठीकरा राहुल पर फोड़ाजाएगा लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि नतीजों के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाया जाएगा।ये परिवारवादी पार्टी देश का भला नहीं कर सकती।

 

श्री शाह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश के अर्थतंत्र को दुनिया मेंतीसरे स्थान पर पहुंचना। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबों के विकास के लिएढेर सारे विकास किए हैं। देश के 80 करोड़ गरीबों को 5 किलों निशुल्क अनाज मुहैया करायाजा रहा है। 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाये गए, 4 करोड़ लोगों को घर प्रदान किए गए,10 करोड़ से अधिक लोगों को गैस का कनेक्शन मुहैया कराया गया, 14 करोड़ लोगों के घर मेंनल से जल पहुंचाया और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से 5 लाख तक का स्वास्थ्य काखर्चा प्रदान किया जा रहा है। मोदी जी ने देश की जनता को कोरोना का टीका लगाकर सुरक्षितकरने का काम किया है, और उस वक्त कांग्रेस के शहजादे राहुल राहुल बाबा कहते थे कोरोनाका टीका मत लगाओ यह मोदी का टीका है मगर जनता की सुनी नहीं सभी ने टीका लगाया।जब भीकांग्रेस के हाथ में कमान आई देश सुरक्षित नहीं रहा। गोवा में सुप्रीम कोर्ट के प्रलयसे पूरा माइनिंग रुका है। मैं कह कर जाता हु मोदी की गारंटी है गोवा की माइनिंग पहलेकी तरह फिर से चलने लगेगी।

 

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबोंको प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम राशन का मुफ्त वितरण सुनिश्चित किया, 12 करोड़से अधिक शौचालयों का निर्माण किया, 4 करोड़ से अधिक लोगों को घर प्रदान किए, 10 करोड़परिवारों को गैस कनेक्शन दिए, 'नल से जल' प्रदान किया। '14 करोड़ लोगों को, और 50 करोड़लोगों को आयुष्मान भारत के तहत ₹5 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल खर्च की पेशकश की।गोवा और कुंडापुर के बीच चार-लेन राजमार्गों के निर्माण के लिए कुल 1600 करोड़ रुपयेआवंटित किए गए है, जबकि 1500 करोड़ रुपये की लागत से जुआरी नदी पर एक नया केबल पुलखोला गया था। इसके अतिरिक्त एमईएस कॉलेज से बोगमालो जंक्शन तक चार-लेन फ्लाईओवर केनिर्माण के लिए 800 करोड़ रुपये का उपयोग किया है। मनोहर पर्रिकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को  3000 करोड़ रुपये की लागत से बनायागया है और मत्स्य पालन विकास के लिए 50 करोड़ रुपये और एनआईटी के निर्माण के लिए40 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पूरा किया गया। 1000 करोड़ रुपये की 47 से अधिक लाभार्थीयोजनाएं शुरू की गईं।

 

श्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत केनेतृत्व में राज्य में आयुष्मान भारत, हर घर जल मिशन, स्वच्छ भारत योजना, अन्न योजना,आवास योजना, डीबीटी योजनाएं आदि जैसी केंद्रीय योजनाएं लागू की गई हैं, जिन्होंने सुनिश्चितकिया कि हर जरूरतमंद को इसका लाभ मिले। इंडी गठबंधन को गोवा के लोगों को राज्य के विकासके लिए अपनी योजना के बारे में सूचित करना चाहिए। भाजपा के 'संकल्प पत्र' में प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ाने का संकल्प लिया। इसदृष्टिकोण में विभिन्न देशों से भारत में निवेश आकर्षित करना, इसे एक वैश्विक विनिर्माणकेंद्र बनाना शामिल है। मेरी आपसे अपील है कि गोवा के लोगों को श्री श्रीपद नाइक औरश्रीमती के लिए वोट करना चाहिए। पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो. जनता 'कमल' निशान पर अपनावोट देकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल को सुनिश्चितकरेगी और '400 पार' के सपने को पूरा करेगी।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: