Salient Points of Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah in the program organized on the occasion of release of BJP's manifesto for Jharkhand Legislative Assembly elections

Press | Nov 03, 2024

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा झारखंड विधान सभा चुनावहेतु भाजपा के संकल्प पत्र विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिए गए संबोधन केमुख्य बिंदु

 

झारखंड की जनतागरीबों के विकास का धन अपने परिवार और करीबियों में बांटने वालों के स्थान पर, मोदीजी के नेतृत्व में गरीब कल्याण करने वाली भाजपा की सरकार को चुनने जा रही है।


हेमंत सोरेन सरकारने झारखंड में घुसपैठ करवाकर रोटी, बेटी और माटी को खतरे में डाला। झारखंड में भाजपाका संकल्प, माटी, रोटी और बेटी को सुरक्षित करना है


भाजपा का संकल्पपत्र करोड़ों झारखंडवासियों की आशाओं और उम्मीदों का प्रतिघोष है


हेमंत सोरेन सरकारमें आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, उनकी हत्या हो रही है, उनकी जमीनों पर अवैधकब्जा हो रहा है।


तुष्टीकरण मेंडूबी हेमंत सरकार सुन लें, भाजपा झारखंड से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करेगी।


भाजपा झारखंड मेंक़ानून लाकर घुसपैठियों द्वारा हड़पी गई ज़मीन महिलाओं को वापस दिलाएगी।


हेमंत सोरेन सरकारवोट बैंक की लालच में घुसपैठियों का तुष्टीकरण कर आदिवासी महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़कर रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में 29% और बलात्कार में 45% की वृद्धि हुई है।


हेमंत सोरेन सरकार,देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हेमंत सोरेन ने झारखंड को बर्बाद करके रख दिया है।


भाजपा सरकार बननेपर माताओं-बहनों को हर महीने 2100 रुपए दिए जायेंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगाऔर दीपावली एवं रक्षा बंधन पर एक सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा।


झारखंड में यूसीसीलागू किया जाएगा लेकिन आदिवासियों पर यूसीसी लागू नहीं होगा।


आदिवासी भाषाओंको लेकर एक व्याकरण शब्दकोश तैयार करने के लिए एवं पूर्वी भाषाओं के लिए भी एक विद्वानोंकी समिति तैयार गठित करेंगे।


हेमंत सोरेन कीसरकार वादाखिलाफी वाली सरकार है। नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, खटाखट, विधवाओं को पेंशन, चूल्हा भत्ता,नवविवाहित बहन-बेटियों को रुपये देने सहित एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।


 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रविवार को रांची में आगामी विधानसभा चुनाव केलिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया और झारखंड में भाजपा-नीत सरकारबनने पर झारखंड के विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड के लिए किये गए विकास कार्यों का उल्लेखकरते हुए झामुमो, कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर अवैध घुसपैठ, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध,आदिवासियों की सुरक्षा और झारखंड में डेमोग्राफी चेंज को लेकर जोरदार हमला बोला। कार्यक्रममें मंच पर झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षश्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्रीएवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठनेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

श्री शाह ने कहाकि झारखंड का आगामी विधानसभा चुनाव केवल सरकारबदलने के चुनाव नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंडकी जनता को यह तय करना है कि उन्हें आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार चाहिए या माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर चलने वाली भाजपासरकार चाहिए। झारखंड में घुसपैठ करवाकर रोटी, बेटी और माटी को खतरे में डालने वालीसरकार चाहिए या परिंदा भी पैर न मार सके, ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकारचाहिए। बेरोजगारी और पेपरलीक से त्रस्त युवा, भारतीय जनता पार्टी की ओर आशान्वितदृष्टि से देख रहा है। झारखंड की जनता गरीबोंके विकास का धन अपने परिवार और करीबियों में बांटने वालों के स्थान पर, गरीब कल्याणकरने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुनने जा रही है।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिएअपना संकल्प पत्र जारी किया है। भारतीय जनतापार्टी अन्य पार्टियों की तरह केवल घोषणाएँ नहीं करती, बल्कि संकल्प लेकर उन्हें पूर्णकरती है। भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, ‘जो कहती है, वो करती है।’ भाजपाकी केंद्र और राज्य सरकारों का इतिहास रहा है, जब-जब भारतीय जनता पार्टी सरकार मेंआई, उसने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया। झारखंड में गरीब, पिछड़े वर्ग, आदिवासी, दलितऔर शहर के लोग, भाजपा के संकल्प पत्र को बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे हैं। वह चाहते हैंकि भारतीय जनता पार्टी के संकल्पों में, उनकी आशाओं का प्रतिबोध हो। भाजपा ने करोड़ोंझारखंडवासियों की चिंता कर, इस संकल्प पत्र की रचना की है। यह संकल्प पत्र केवल भाजपाका नहीं, बल्कि करोड़ों झारखंडवासियों की आशाओं और उम्मीदों का प्रतिघोष है। इस संकल्प पत्र में विरासत को संजोए रखने का दृढ़संकल्प, कुशासन और भ्रष्टाचार को अंत करने की इच्छा, गरीब कल्याण, सरहदों की सुरक्षा,रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा का प्रतिबिंब है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहार वाजपेयीजी ने झारखंड राज्य बनाया था और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने झारखंडको सँवारने का कार्य किया। 5 वर्ष पहले झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकारआई, जिसने भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को ठप कर दिया। भारतीय जनता पार्टी एक नई उम्मीद के साथ झारखंड की जनता के पास जारही है। भाजपा झारखंड के विकास, सुरक्षा औरभ्रष्टाचार का उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करेगी।

 

श्री शाह ने कहाकि हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड के आदिवासीसुरक्षित नहीं रहा, संथाल परगना में हमारे आदिवासी साथियों की संख्या लगातार कम होतीजा रही है। बाहरी घूसपैठिए हमारी झारखंड की बहनों को गुमराह करके उनसे शादी कर उनकीज़मीनों पर कब्जा कर रहे है, और अगर ये समस्या समय रहते ठीक नहीं की जाती है तो न हीझारखंड की संस्कृति, रोजगार, भूमि बचेगी और न ही हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हो महसूसकर सकेगी। इसलिए भारतीय जनता पार्टी आज झारखंड में अपने चुनावी संकल्प पत्र केतहत झारखंड में माटी,रोटी और बेटी को सुरक्षित करने का नारा लेकर आगे बढ़ने का संकल्पले रही है। भाजपा ने झारखंड के ऐतिहासिक धरोहर और विरासत को आगे लेकर चलने का काम कियाहै जिसकी शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा ने शुरू की थी देश की सुरक्षा के लिए जिसके तहतभाजपा अब इसे माटी, रोटी, बेटी की सुरक्षा और आदिवासी सम्मान के साथ जोड़ के चलने कादृढ़निश्चय भारतीय जनता पार्टी ने किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है एवं भगवान बिरसा मुंडाकी 150वीं वर्षगांठ को पूरा देश इस बार पूरे धूम-धाम से जनजातीय गौरव वर्ष के रूप मेंमनाएगा।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछड़े वर्ग को भाजपा ने सम्मानित करने का काम किया है जबकिकाका साहेब करलेकर रिपोर्ट से लेकर मंडल आयोग तक का उदाहरण रहा है कि कांग्रेस पार्टी पिछड़ा विरोधी पार्टी रही है।इन्होंने कभी भी पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं किया इससे अलग कांग्रेस पार्टी काएक और चेहरा रहा है की इन्होंने पिछड़े वर्ग को हमेशा आरक्षण से वंचित रखा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेपिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर पिछड़े वर्ग को सम्मानित करने का कार्य कियाहै। मोदी जी की सरकार ने केंद्र की सारी शिक्षण संस्थानों में पिछड़े वर्ग के लिए27% आरक्षण सुनिश्चित किया है एवं हमारी सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कईअन्य योजनाएं भी चला रही है। आज देश के लिए गौरव की बात है की देश के आदिवासी समाजसे आने वाली देश की आदिवासी बेटी आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपतिहै। श्रीमती मुर्मू जी पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है और पूरे गौरव के साथ अबदेश की राष्ट्रपति है। चाहे राज्य में किसी की भी सरकार हो लेकिन आदरणीय मोदी जी कीकेंद्र सरकार की तरफ से झारखंड के विकास के लिए कोई कमी नहीं रही है। राज्य के मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन एक चुनावी सभा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से 1 लाख करोड़रुपए का हिसाब मांग रहे थे जो केवल हास्यास्पद ही है, क्योंकि मोदी जी के किए विकासकार्यों का पूरा हिसाब मौजूद है, लेकिन असली हिसाब हेमंत सोरेन को देना है झारखंड कीजनता को।

 

श्री शाह ने झारखंडसरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज हेमंतसोरेन जिस कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव की गोद में बैठी है उसी कांग्रेस पार्टीकी यूपीए ने वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक 10 वर्ष केंद्र में रहकर झारखंड राज्य के लिएविकास योजनाओं एवं ग्रांट एंड ऐड के माध्यम से राज्य को केवल 84 हज़ार करोड़ रुपए दिएथे जबकि आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2014 से 2024 तक झारखंड के विकास केलिए 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपए दिए है, इसके अलावा 81 हज़ार करोड़ रुपए राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चरके लिए, 15 हज़ार करोड़ रुपए सड़कों के निर्माण में, 65 हज़ार करोड़ रुपए रेलवे के विकासके लिए दिया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राज्य के 65 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकासकिया जा रहा है, राज्य को 9 वंदे भारत ट्रेन दि गई है, रांची-जमशेदपुर इंटरकॉरिडर कानिर्माण किया जा रहा है। देवघर, बोकारो और जमशेदपुर में हवाई अड्डों का निर्माण कियाजा रहा है। सबका साथ -सबका विकास के सूत्रधारक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी देश के इकलौते प्रधानमंत्री है जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के गाँव में जाकर धरतीआभा को प्रणाम किया है। झारखंड राज्य से हि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी देश भर के गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया, मुद्रायोजना को हरी झंडी दिखाई, सालों से पिछड़ी आदिवासी जातियों के लिए भगवान बिरसा मुंडाके गाँव से पीएम जनमन योजना को शुरू किया। रांची में आईआईएम का उद्धघाटन हुआ है, झारखंडमें ट्रिपल आईटी की आधारशिला रखी गई है, प्रसाद योजना के अंतर्गत बाबा बैदहनाथ धामको लाया गया है। 17 जिलों में विश्वकर्मा योजना से कौशल और वित्तीय सहायता प्रदान कीजा रही है और इसी तरह देश भर के जरूरतमंदों को केंद्र की मोदी सरकार घर, जल, गैस कनेक्शन,5 लाख का स्वास्थ्य बीमा सहित मुफ़्त अनाज दे रही है। जिसमें सबसे बड़ा भागीदार हमाराझारखंड राज्य है, जहां 70 प्रतिशत की जनसंख्या केंद्र की योजनाओं का लाभ उठा रही है।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि 5 वर्षों तक झारखंडराज्य में हेमंत सोरेन की सरकार रही, लेकिन विकास करने के बजाए उनके किये कृत्यों सेराज्य की जनता आक्रोशित है। राज्य में महिलाओं का अपमान, महिलाओं की दुर्दशा के लिएकोई जिम्मेदार है तो वे हेमंत सोरेन है। नाबालिग बहन बेटियों की तस्करी एवं महिलाओंके अपहरण मामले में झारखंड राज्य देश में दूसरे नंबर पर है। वर्ष 2017 में जब भाजपाने झारखंड का शासन छोड़ा तबसे हेमंत सोरेन केराज्य में महिलाओं से संबंधित अपराध में 29% प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है, बलात्कारके मामलों में 42% की वृद्धि हुई है, जो ये सबूत है की महिलाओं की सुरक्षा करने मेंहेमंत सरकार पूरी तरह फेल रही है। वर्ष 2017 तक भाजपा की राज्य सरकार मात्र 1 रुपएमें महिलाओं के लिए 50 लाख रुपए तक की रेजिस्ट्री करती थी उसको भी हेमंत सरकार ने बंदकर दिया, लेकिन भाजपा उस योजना को पुनः शुरू करेगी। इन सभी मुद्दों से अलग एक अहमजबाव हेमंत सोरेन को देना है। अंकिता हत्याकांडने पूरे राज्य की महिलाओं और बेटियों को अंदर से झंझोर के रख दिया था लेकिन हेमंत सोरेनसरकार ने कुछ भी नहीं किया।राज्य में घुसपैठिएहमारी बहन-बेटियों के साथ दूसरी-तीसरी शादी कर उनके अधिकारों का हनन कर रहे है उनकीजमीन हड़प रहे है, लेकिन हेमंत सोरेन ने वोट बैंक के कारण अपनी आंखें मूंदे बैठे हैं।झारखंड उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन को घुसपैठियों को चिह्नित कर डिटेक्ट, डिलीट औरडिपोर्ट करने के आदेश दिए थे लेकिन झारखंड की सरकार मना कर देती है। भारतीय जनता पार्टी आज ये आह्वान करती हैकी जब झारखंड राज्य में भाजपा की सरकार बन जाएगी तो एक-एक घुसपैठिए को हम निकालेंगे।जो घुसपैठिए जमीन हड़पे बैठे हुए हैं, उनसे भी कानूनी माध्यम से जमीन भेंट एवं दान कोलेकर एक कानून बनाएंगे, ऐसे कृत्यों को प्रतिबंधित करेंगे और उन हड़पी हुई जमीनों कोपुनः हमारी बहन-बेटियों को लौटाएंगे।

 

श्री शाह ने कहाकि हेमंत सोरेन ने युवाओं को प्रतिवर्ष 5 लाखनौकरी देने का वादा किया था, 25 लाख रोजगार तो दूर वे 5 लाख रोजगार ही दिखा दे,आज राज्य का युवा आक्रोशित है और उन्हे ढूंढ रहा है। चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने कहा था अगर वे सालाना 5 लाख नौकरियां नहीं देंगेतो इस्तीफा देंगे, लेकिन इस्तीफा तो छोड़िए उन्हे जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ाऔर वापस आकार श्री चंपई सोरेन को पद से हटाकर पुनः मुख्यमंत्री बन गए। हेमंत सोरेनके शासनकाल में राज्य में पेपर लीक ने रिकार्ड तोड़ दिए - 11वीं का गणित का पेपर लीक, डिप्लोमा का पेपर लीक, सहायक लैब टेक्निशनका पेपर लीक, नगर पालिका भारतीयों में भी पेपर लीक, स्नातक के परीक्षाओं में पेपर लीकसहित झारखंड पब्लिक कमीशन भर्ती का भी पेपर लीक हो गया। राज्यमें पेपर लीक माफिया हेमंत सोरेन के राजनैतिक शह में काम कर रहा है, पेपर लीक माफियाओंने राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। राज्य में एक बारी भाजपा की सरकार बनवा दीजिए पेपर लीक करने वालों को सीधाकरेंगे और राज्य के युवाओं के लिए एक पारदर्शी भर्ती की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टीकरेगी।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन केराज में चल रही राज्य सरकार को घुसपैठियों में अपना वोट बैंक नजर आ रहा है, मगर घुसपैठके कारण झारखंड में आदिवासियों की संख्या घट रही है, डेमोग्राफी बदल रही है और न्यायालयके गुहार के बाद भी हेमंत सोरेन सरकार हर आरोप से मुकर जाती है। भारतीय जनता पार्टीकी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर, सभी घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकालेगीऔर परिंदा भी पैर न मार सकने वाली सरहदों का निर्माण करेगी। असम में भाजपा सरकारआने के बाद घुसपैठ बिल्कुल खत्म हुआ और रोटी, बेटी और माटी का संरक्षण किया गया। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने तुष्टीकरण कीराजनीति की अति कर दी। लोहरदगा में काँवड़ियों पर हमला हुआ, राम नवमी के जुलूस में कीर्तन-भजनपर प्रतिबंध, सेहमू में बड़े पैमाने पर राम नवमी के जुलूस पर पथराव हुआ, साहिबगंज मेंमंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया और जमशेदपुर में ‘हिंदू, झारखंड छोड़ो’ जैसे हिंसक नारेलगाए गए। भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड मेंएक ऐसे कानून का राज होगा, जिसमें ऐसी हिमाकत करने वालों को जेल की सलाखों के पीछेजाना होगा। भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों द्वाराहड़पी गई भूमि को भी मुक्त कराया जाएगा।

 

श्री शाह ने कहाकि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार वादाखिलाफीकी सरकार रही है।झारखंड के युवाओंको 5 लाख नौकरियों का वादा फुस्स हो गया। स्नातक बेरोजगारों को 5 हजार रुपए और स्नातकोत्तरबेरोजगारों को 7 हजार रुपए का भत्ता अबतक नहीं मिला। हर गरीब को खटाखट 72 हजार रुपए,विधवाओं को 2500 रुपए पेंशन और चूल्हा भत्ता देने का वाद भी अभी तक पूरा नहीं हुआ।नवविवाहित बहन बेटियों को 51 हजार रुपए अबतक नहीं दिए गए और आधार कार्ड पर 50 हजारका ऋण अब तक किसी को नहीं मिला। हेमंत सोरेन किस मुंह से गरीबों, विधवाओं,युवाओं और माता-बहनों से वोट मांगने जाएंगे, यह समझ से परे हैं। झारखंड की जनता कोपता चल गया है कि हेमंत सोरेन की शब्दकोष मेंशर्म नाम का शब्द है ही नहीं, वह आज भी बड़े मजे से अपनी पत्नी के साथ वोट मांगरहे हैं।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि झारखंड की हेमंतसोरेन सरकार, देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हेमंत सोरेन सरकार में गठबंधन के साथी कांग्रेसके सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई, छापेमारी के दौरान कैबिनेट मंत्रीआलम के घर से 30 करोड़ रुपए मिलते हैं। नोट गिनने वाली मशीनें गरम हो गई और पैसेले जाने के लिए टेम्पो मंगाना पड़ा। यह पकड़ा गया पैसा और जो पैसा गठबंधन के नेताओं नेखाया है, यह सब पैसा झारखंड की जनता का पैसा है। मुखमंत्री हेमंत सोरेन ने अगर यह पैसा अपने चेले-चपाटों में न बांटा होता,तो झारखंड अब तक विकसित राज्य बन गया होता। झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य है,क्योंकि यहां की खनिज संपदा अनमोल है। झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य तो है, मगरझारखंडी देश का सबसे गरीब नागरिक है और यह सब हेमंत सोरेन की सरकार और उनकी भ्रष्टनीतियों का नतीजा है।

 

संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु

 

    गोगो दीदी योजना के माध्यम से हर महीनेकी 11 तारीख को 2100 रुपए माताओं-बहनों के खातों में भेजेगी।

    माताओं-बहनों को 500 रुपए की कीमत पर गैससिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा और दीपावली तथा रक्षा बंधन पर एक सिलेंडर निशुल्क दियाजाएगा।

    झारखंड के युवाओं के लिए 5 वर्ष में 5 लाखरोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और करीब 3 लाख सरकारी पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शीभर्तियाँ की जाएंगी।

    परीक्षाओं का एक समेकिक केलेंडर जारी कियाजाएगा और झारखंड के युवाओं को हर वर्ष 1 लाख रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

    हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को 2 हजाररुपए प्रतिमाह का ‘युवा साथी भत्ता’ दिया जाएगा।

    झारखंड में हर गरीब को पक्के घर का वादापूर्ण होगा और आवास योजना के 21 लाख मकानों को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

    झारखंड के पेपरलीक माफियाओं की एसआईटी जांचकारवाई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

    घुसपैठ को रोका जाएगा और घुसपैठियों द्वाराहड़पी हुई जमीनों को प्रदेश की बहन-बेटियों के नाम किया जाएगा।

    1 रुपए में स्टाम्प ड्यूटी योजना शुरू कीजाएगी।

    झारखंड की बेटियों को बीएड, नर्सिंग अरुअन्य व्यवसायिक कार्यक्रम अरु पाठ्यक्रमों में निशुरलक शिक्षा प्रदान की जाएगी।

    विस्थापन से पहले पुनर्वास सुनिश्चित कियाजाएगा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में पुनर्वास आयोग का गठन किया जाएगा।

    आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों केविकास के लिए अनुदान और सहायता प्रदान की जाएगी।

    जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा, दुमकामें सिद्धो कानों, पलामू में नीलांबर पीताम्बर, लोहरदगा में बोधऊ भगत, जगन्नाथपुर मेंपोटोहो और गुमला में तेलंग खड़िया का भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

    झारखंड में यूसीसी लागू किया जाएगा और प्रदेशके आदिवासियों को इससे बाहर रखा जाएगा।

    मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 6 पोषण किटऔर 21 हजार की सहायता प्रदान की जायेगी।

    युवाओं को बेहतर और उच्च शिक्षा के लिए10 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा।

    आयुष्मान भारत और जीवनधार योजना की राशिको 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा और 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्य के साथ यहराशि 15 लाख की जाएगी।

    सीएचसी, पीएचसी अरु सरकारी अस्पतालों में25 हजार नए बेड तैयार किए जाएंगे।

    भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टालरन्स की नीतिको अपनाते हुए, एसआईटी जांच कारवाई जाएगी और भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जाएगा।

    अवैध खनन को बंद किया जाएगा और 181 सीएमहेल्पलाइन को पुनः शुरू किए जाएगा।

    प्रदेश में पंचायत के मुखियाओं का वेतन5 हजार रुपए किया जाएगा और प्रदेश को गौ तस्करी से मुक्त किया जाएगा।

    किसानों के धान की खरीदी 3100 रुपए प्रतिक्विंटल के दर से की जाएगी और 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा।

    पिछड़े वर्गों के लिए 27% आरक्षण को किसीअन्य वर्ग के आरक्षण में कटौती किए बिना पूरा करने के नए तरीके खोजे जाएंगे।

    डायमंड एक्सप्रेस वे को पूरा किया जाएगाऔर पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 25 हजार किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।

    सैट, नीट, आईआईटी, आईएएस, जेएएस और बैंकिंगकी कोचिंग के लिए 20 हजार रुपए की स्कॉलरशिप और मुफ्त ऑनलाइन प्रीमियम पाठ्यक्रम उपलब्धकरवाया जाएगा।

    उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋणदिए जाएगा, जिसके ब्याज का निर्वहन झारखंड की भाजपा सरकार करेगी।

    देश के हर शहर में झारखंड जोहार भवन स्थापितकिया जाएगा।

    वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के पेंशन को25 हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा।

    आदिवासी क्षेत्रों में प्रसंस्करण और भंडारणकेंद्रों को स्थापित किया जाएगा।

    सभी वन उत्पादनों की खरीदी की जाएगी।

    झारखंड इंटर्नशिप और स्किल ट्रेनिंग शुरूकी जाएगी, जो 5 लाख युवाओं को 1 लाख की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

    आईआईटी को हब अंड स्पोक मॉडल के माध्यमसे उन्नत किया जाएगा।

    प्रमुख देवी मंदिरों को जोड़ने वाले रास्तोंको भगवती सर्किट के रूप में विकसित करेंगे।

    बाबा बैद्यनाथ और वसुकीनाथ तीर्थ क्षेत्रको अल्ट्रा मॉडर्न सुविधाओं के साथ लैस किए जाएगा।

    झारखंड को इको-टुरिज़म की राजधानी के तौरपर विकसित करेंगे।

    झारखंड राज्य में बोले जाने वाली मुण्डारी,कुरूक और शबरी सहित अन्य स्थानीय भाषाओं को राज्य की शिक्षण संस्थानों में लागू करेंगे।इसके साथ ही कुछ भाषाओं को झारखंड की अधिकृत भाषा के तौर पर भी घोषित करेंगे। 8वींअनुसूची में उन भाषाओँ को समाहित करने का कार्य करेंगे।

    आदिवासी भाषाओं को लेकर एक व्याकरण शब्दकोशतैयार करने के लिए एवं पूर्वी भाषाओं के लिए भी एक विद्वानों की समिति तैयार गठित करेंगे।

 

श्री शाह ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने इस चुनावी संकल्पपत्र में 5 प्रमुख वादे किये है, जिनके माध्यम से हम झारखंड का सर्वांगीण विकास करेंगेऔर इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है। भाजपा झारखंड की जनता को विश्वास दिलाती है कि हम झारखंडको इस तरह विकसित करेंगे जिससे किसी भी युवा को मजदूरी करने के लिए झारखंड से बाहरनहीं जाना होगा युवाओं को यही राज्य के अंदर रोजगार उपलब्ध कराएंगे। राज्य मेंमौजूद खनिज संपदा का पूर्णतः उपयोग राज्य के विकास के लिए होगा। खनिज संपदा के आधारपर उद्योग लाएंगे और रोजगार देंगे। झारखंड की सरकार ने जिस तरह खनन कर खनिज संपदा कोतार-तार किया है हम उसको पुनः ठीक कर आदिवासी कल्याण का कार्य करेंगे। स्वर्गीय श्रीअटल बिहारी वाजपेयी जी ने बड़े स्वप्न के साथ झारखंड की रचना की थी, वर्ष 2014 में डबलइंजन के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने झारखंड को विकास के पटरीपर लाने का काम किया था, लेकिन हेमंत सोरेनने अपने 5 साल के शासन में राज्य को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, असुरक्षा और घुसपैठ कामाध्यम बना कर रख दिया। सहारा को लेकर हेमंत सोरेन अप्रचार कर रहे है, 10 वर्षोंतक हेमंत सोरेन 2004 से 2014 तक केंद्र सरकार में एक सहयोगी के तौर पर रहे इसके अलावा5 साल राज्य में शासन में रहे लेकिन सहारा के लिए कुछ नहीं किया और अब दुष्प्रचार कररहे है। भारतीय जनता पार्टी पुनः ये स्पष्टकरती है कि सहारा कोऑपरेटिव में वैध रूप से जिन्होंने भी इनवेस्टमेंट किया है उन्हेउनका पाई-पाई का हक भाजपा की सरकार देगी।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी आदिवासी भाइयों आश्वासन देते हुए कहाकि यूसीसी से किसी भी आदिवासी भाई को डरनेकी जरूरत नहीं है, यूसीसी से हमारे किसी भी आदिवासी भाई का कोई भी अधिकार, कानून औरकोई भी परंपरा बाधित नहीं होगी। हमारे आदिवासी भाइयों, माताओं-बहनों समेत बच्चोंको यूसीसी से कोई नुकसान नहीं है यूसीसी सेहमारे आदिवासी भाइयों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। राज्य में हमारी माताओं बहनों केसाथ हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जाएगा घुसपैठ पर रोक लगाई जाएगी एवं हमारी बहनोंको गुमराह कर उनसे दूसरी-तीसरी शादी कर जो जमीन छीनी गई है उसको पुनः हमारी बहनों कोवापस दिया जाएगा।

 

श्री शाह ने आगामीझारखंड विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीके गारंटी और विकास के लिए भाजपा के डबल इंजन पर भरोसा जताते हुए राज्य में दो तिहाईबहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। श्री शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल वादों का पुलिंदा मात्रनहीं है बल्कि एक-एक वादा पत्थर की लकीर है जो पूरा होगा।  

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: