Press | Jan 30, 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा रोहिणी, वजीरपुर औरनई दिल्ली विधानसभा में आयोजित जनसभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु
आप-दा को हटाने का मतलब अरविंद केजरीवाल के कुशासन, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और दिल्ली की जनता से किये गए अन्याय काजवाब देना
5 फरवरी को इतनी जोर से कमल का बटन दबाना है कि केजरीवालके शीशमहल के शीशे टूट जाएँ
जो व्यक्ति अपने बच्चों की झूठी कसम खाए, वो दिल्ली की जनता का भला नहीं करसकता
अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदलकर रख दिया
कूड़ा-मुक्त दिल्ली बनाने के बजाय, अरविंद केजरीवाल ने शीशमहल में सोने के कमोड बनवाए
अरविंद केजरीवाल के कुशासन व अव्यवस्था के कारण दिल्ली में बारिश के दौरान 35 लोगों की मृत्यु हुई
यमुना सफाई, सडक सफाई और जल बोर्ड के सारे पैसे आप-दा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए
AAP वाले वादाखिलाफी करने वालेऔर भाजपा वाले वादा पूरा करने के लिए जान देने वाले लोग हैं
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह नेबृहस्पतिवार को दिल्ली के रोहिणी, वजीरपुर और दिल्ली विधानसभा में आयोजित जनसभाओं कोसंबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलकर राजनीति करने और भ्रष्टाचार मेंआकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की। श्री शाह ने कहा कि केजरीवालअन्ना हजारे आंदोलन के मंच से कहते थे कि वे कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन फिर भी बना ली। गाड़ी और बंगला नहीं लेने कादावा करने वाले केजरीवाल ने चार बंगलों को तोड़कर खुद के लिए “शीशमहल” बनवाया। दिल्ली की जनता 5 फ़रवरी को भाजपा को जिताकर दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकारबनाएगी। इसके बाद श्री शाह ने शालीमारबाग विधानसभा में रोड शो किया, जिसमें हजारोंलोग शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में रोहिणी से प्रत्याशी श्री विजेंद्र गुप्ता, वजीरपुर से प्रत्याशी श्रीमती पूनम शर्मा सहित पार्टीके अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
श्री शाह ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता आप-दा को हटाने और भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोटकरने वाली है। जनता दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाएगी। दिल्ली सेआप-दा को हटाने का मतलब है, 10 साल के कुशासन को जवाब देना और केजरीवाल के 10 साल के भ्रष्टाचार को जवाब देना। आप-दा को हटाने का मतलब है, 10 साल के तुष्टीकरण को जवाब देना और 10 साल तक दिल्ली की जनता केसाथ हुए अन्याय का बदला लेना। दिल्ली की जनता के पास 5 फरवरी कोदिल्ली से आप-दा को हटाकर, माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका है। दिल्ली की जनता को 5 फरवरी कोईवीएम की बटन इतनी जोर से दबाना है कि अरविंद केजरीवाल के शीशमहल के शीशे टूट जाएँ। अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीको 10 साल में कूड़ेदानबना दिया है। दिल्ली के इतिहास में बारिश के कारण कभी 35 से अधिक लोगों की मृत्यु नहीं हुई और अरविंद केजरीवालकेवल बहाने बनाते रहे। अगर आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो जाएं, तो भाजपा दिल्ली को संवार कर दिखाएगी। श्री विजेंद्रगुप्ता के जीतने के बाद रोहिणी को दिल्ली की टॉप विधानसभा बनाया जाएगा। भाजपा दिल्लीको सुंदर बनाएगी, कूड़े के पहाड़खत्म करेगी, भ्रष्टाचार सेमुक्त करेगी, सड़कों गलियोंकी सफाई करेगी और जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाएगी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव जीतनेके लिए अब झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। वे झूठ कहते हैं कि दिल्ली की जनता को परेशानकरने के लिए भाजपा ने हरियाणा से यमुना जी के पानी में जहर मिलाया है। अरविंद केजरीवालको यह साफ करना चाहिए कि यमुना के पानी में कौन सा जहर मिलाया गया है? नाम बताएं, कौन सी लैब से यमुना के पानी की जांच कराई गई है? केजरीवाल कहरहे हैं कि उन्होंने यमुना का वह पानी रोक दिया जिसमें जहर मिला था, लेकिन सचयह है कि जब यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आ जाती है। क्या किसी गांव में बाढ़ आई? अरविंद केजरीवाल को इस चुनाव में अपनी हार दिख गई है, इसीलिए वे ऐसी हल्की और ओछी राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली में लाखों-करोड़ों लोग रहते हैं, फिर भाजपा अपने ही दिल्लीवासियों को जहर क्यों देगी? केजरीवाल जी, आपने खुद यमुना को प्रदूषित किया और दिल्लीवासियोंको गंदा पानी पीने को मजबूर किया। पानी के शुद्धिकरणके पैसे, सड़क कीसफाई के पैसे, जल बोर्ड के स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के पैसे, सब आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। अब जब जनता आपसे सवाल कर रही है और जवाब मांग रही है, तो केजरीवाल बहाने बना रहे हैं। रोहिणी की जनता दिल्लीमें भाजपा और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने का काम करे, हम कोई बहाना नहीं बनाएंगे और दिल्ली को दुनिया कीसर्वोत्तम राजधानी बनाएंगे।
श्री शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मतलब है झूठ, फरेब और धोखा। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें हटाने का वादा किया था, लेकिन एक भी दुकान नहीं बंद हुई। उल्टा रिहायशी इलाकों के अलावा स्कूलों और मंदिरों के सामने तक शराब के ठेके खोल दिए। उन्होंने हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया और अब स्थिति यह है कि केजरीवालजहां भी जाते हैं, वहां लोगों कोइंसान की जगह शराब की बोतल दिखाई देती है। हजारों करोड़ का घोटाला कर केजरीवाल जेलजा चुके हैं। केजरीवाल ने कहा था कि यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे और उसमें डुबकी भी लगाएंगे, लेकिन अबतक डुबकी नहीं लगाई। भाजपा ने केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई, वो कटआउट भी ICU में एडमिट है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद 5 साल के अंदर यमुना जी पर भी साबरमती रिवर फ्रंट जैसारिवर फ्रंट बनाएगी। केजरीवाल ने अस्पतालोंमें बेड दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन वह वादा भी पूरा नहीं किया। यहां तक कि मोदी सरकार की 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज योजना को भी दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। अगरदिल्ली की जनता भाजपा की सरकार बना दे, तो पहली कैबिनेट मीटिंग में ही दिल्ली की जनता को 10 लाख रुपये तक के ऑपरेशन और अन्य इलाज मुफ्त उपलब्धकरायेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन प्रदूषण को 400 सूचकांक से बढ़ाकर 1200 सूचकांक तक पहुंचा दिया। दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीबनाने का वादा भी अधूरा रहा और न ही 47 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी धोखा देनेवाली पार्टी है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2010-11 के अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान केजरीवाल मंच से कहते थे कि वे राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन अन्ना हजारे अपने घर रालेगण सिद्धि पहुंचे भी नहीं थे, उससे पहले केजरीवालने अपनी पार्टी बना ली। वे शीला दीक्षितको जेल भेजने और कांग्रेस का समर्थन न लेने की बात करते थे, लेकिन पहले ही चुनाव में कांग्रेस का समर्थन ले लिया।सरकारी गाड़ी और बंगला नहीं लेने का दावा किया, लेकिन न सिर्फ गाड़ी ली बल्कि एक बंगले से संतुष्ट न होकर पाँच बंगलों को तुड़वाकर अपने लिए शीशमहल बनवाया। रोहिणी में आम लोगों के घरों में ताली से खुलने वाले दरवाज़े, रिमोट से संचालित खिड़कियां और सोने के टॉयलेट नहींहैं, लेकिन केजरीवालने अपने बंगले में ये सारी सुविधाएं लगवाईं। अपनी विलासिता के लिए उन्होंने आम आदमी के पैसों का दुरुपयोग किया और इसमें उन्हें कोई शर्म भी नहीं आई। केजरीवाल खुद को "कट्टर ईमानदार" का सर्टिफिकेट देते हैं, लेकिन असलीसर्टिफिकेट तो जनता देती है। 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद केजरीवाल का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
श्री शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला, 28 हजार 400 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 5400 करोड़ रुपये का राशन वितरण घोटाला,4500 करोड़ रुपये का डीटीसी बस घोटाला, 1300 करोड़ रुपये का क्लासरूम घोटाला, 500 करोड़ रुपये का पैनिक बटन घोटाला, 100 करोड़ रुपये का वक्फ फंड घोटाला, 65 हजार फर्जी टेस्ट घोटाले किए और 52 करोड़ का अपने लिए शीशमहल बनवाया। इनके भ्रष्टाचार कीलिस्ट इतनी बड़ी है कि बताने में एक सप्ताह लग जाएगा। भ्रष्टाचार नहीं करने का शोरमचाने वाले, दिल्लीको लूटकर बैठे हैं। ये वादाखिलाफी करने वालेलोग हैं, ऐसे झूठे लोगोंको वोट नहीं देना चाहिए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेंभाजपा और भाजपा का संकल्प पत्र पत्थर की लकीर के समान है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटीपूरा होने की गारंटी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2014 में भाजपा नेवादा किया था कि राम मंदिर बनाएंगे। 550 वर्षों तक रामलला अपने घर सेबाहर धूप, बारिश और ठंड में एक टेंट में बैठे थेलेकिन आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद कोर्ट केस भी जीता गया, भूमिपूजन भीकिया गया और जनवरी 2024 में रामलला कीप्राण-प्रतिष्ठा भीकी गई और आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। अरविंद केजरीवाल ने ओछी राजनीतिकरते हुए बयान दिया था कि मंदिर नहीं शौचालय बनाओ। भाजपा सरकार ने 12 करोड़ शौचालय का निर्माण कियाऔर श्रीराम मंदिर भी बनवाया। भाजपा नेकाशी विश्वनाथ का कॉरीडोर बनाया और गुजरात में सोमनाथ का मंदिर पुनः सोने का बनायाजा रहा है। मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया। इस बजट सत्र मेंवक्फ संशोधन बिल को भी पास करवा लिया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने कहा था कि हम आतंकवाद और नक्सलवाद को इस देश से समाप्त कर देंगे। पाकिस्तान को 2014 से पहले का भारत याद था, इसलिए उसने उरी और पुलवामा में हमला करने की हिमाकतकी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 10 दिन के भीतर ही एयर और सर्जिकल स्ट्राइक कर, पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया।अब देश में बम-धमाकों की घटनाएँसमाप्त हो गयी हैं। 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 11वें स्थान की अर्थव्यवस्था थी। मोदी सरकार ने मात्र 10 वर्षों में देश के अर्थतंत्रको विश्व के 11 वें स्थान से 5 वें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। 2027 में भारत विश्व का तीसरा सबसेबड़ा अर्थतंत्र बन जाएगा।
श्री शाह ने कहा कि भाजपा ने देश को वैश्विक पटल पर सम्मान दिलाने का वादा कियाथा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जी-20 की मेजबानी की और सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर खड़े रहे और यह गौरवमयी क्षण पूरे देश ने देखा। भाजपा ने तय किया है कि सरकारबनने के बाद दिल्ली की प्रत्येक वयस्क माता और बहनों को 5 तारीख से पहले 2500 रुपये उनके खातों में भेजेगी, प्रत्येक गर्भवती महिला को 21 हजार रुपये प्रदान करेगी।दिल्ली की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा और दिवाली व होली पर एक-एक सिलेंडर मुफ़्त दिया जाएगा। भाजपा कि सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठकमें ही 10 लाख रुपये तक इलाज को मुफ़्त किया जाएगा। वृद्धजन पेंशन को बढ़ाकर 2500 रुपये और विधवाओं के पेंशन को बढ़ाकर 3000रुपये किया जाएगा। जेजे क्लस्टर सेंटर्स में अटल कैंटीनस्थापित कर गरीबों को 5 रुपये में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक कीशिक्षा नि:शुल्क प्रदानकी जाएगी। टैक्सी और ऑटो चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। महुआ से जुड़े हुए 1700 अनधिकृत कॉलोनियों में रहरहे लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा। केजरीवालऔर आप सरकार द्वारा सील की गई व्यापारियों की दुकानों को 6 महीने के भीतर खोला जाएगा। 1947 से दिल्ली आए शरणार्थियोंको उनके घरों का मालिकाना हक दिया जाएगा। 50 हजार युवाओंको सरकारी नौकरी दी जाएगी और 20 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। यूपी और दिल्ली को जोड़कर एक महाभारत सर्किट बनाया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता को यह स्पष्ट होनाचाहिए कि भाजपा के वादे केजरीवाल की तरह झूठे नहीं हैं। आम आदमी पार्टी के लोग वादाकरके मुकरने वाले हैं, जबकि भाजपा अपने वादों को निभाने के लिए जान लगा देती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हर वादा पत्थर की लकीर है, लेकिन केजरीवाल जनता में झूठ फैलाते हैं कि भाजपा आएगीतो गरीब कल्याण की मुफ्त योजनाएं बंद हो जाएंगी। भाजपा का वादा है कि दिल्ली में एकभी जनकल्याण योजना बंद नहीं होगी, बल्कि जो वादे भाजपा कर रही है, उन्हें पूरा किया जाएगा। श्री शाह ने दिल्ली की जनता से आगामी विधानसभा चुनावमें भाजपा को समर्थन देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।