Salient Points of Speech of Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing BJP State Working Committee in Ranchi, Jharkhand

Press | Jul 20, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीअमित शाह द्वारा रांची, झारखंड में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

आगामी विधानसभाचुनाव में झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है


झारखंड में होरही घुसपैठ, युवाओं की नौकरियाँखा रही है और हेमंत सोरेन सरकार वोट बैंक बढ़ाने में लगी है


हेमंत सोरेन सरकारके कार्यकाल में झारखंड से घट रही है आदिवासी जनसंख्या


झारखंड में लैंडजिहाद और लव जिहाद हो रहा है लेकिन हेमंत सोरेन और कांग्रेस चुप है


भाजपा सरकार वाइटपेपर लाकर आदिवासियों की भूमि, जनसंख्या और आरक्षण तीनों को सुरक्षित करेगी


हेमंत सोरेन सरकारवादाखिलाफी करने वाली घोटालेबाज सरकार है


भाजपा के चुनावजीतने का आधार होते हैं उसके बूथ के कार्यकर्ता


लगातार तीन लोकसभाचुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी में ऐसा अहंकार आ गया है जैसे उन्हें दो-तिहाईबहुमत मिल गया हो


कांग्रेस मेंपरिवारवाद, भ्रष्टाचार, घोटाला, तुष्टीकरण औरअन्याय करने का अहंकार है


गत 10 वर्षोंमें मोदी सरकार ने झारखंड को नक्सलवाद मुक्त बनाया


केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज शनिवार को झारखंडके रांची में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन औरकांग्रेस की सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा और एनडीए सरकार कीउपलब्धियों को रेखांकित किया। श्री शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से झारखंड के आगामीविधानसभा चुनाव में जेएमएम सरकार को हटाकर, भाजपाकी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर झराखंडभाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेशप्रभारी श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी, श्री संजय सेठ, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्व सरमा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार, सांसद श्री निशिकांत दुबे, श्री दीपक प्रकाश, श्री समीर उराव एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

श्री शाहने कहा कि इस विस्तृत सम्मेलन में झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं, इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि लोकसभाचुनाव में झारखंड की 9 सीटों पर कमल खिला है। 2014, 2019 और 2024 में झारखंड की जनता ने भाजपाकी झोली कमल से भर दी हैं। 2024 के आमचुनाव में भाजपा ने 9 सीटे जीती और विधानसभाओं केअनुसार 52 सीटोंपर अपनी बढ़त भी बनाई है। यह परिणाम स्पष्ट कर रहा है कि झारखंड के आगामीविधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा चुनावमें झारखंड सहित पूरे देश में भाजपा को अपना प्रचंड समर्थन प्रदान किया। भारत केइतिहास में 60 वर्ष केबाद जनता ने किसी नेता को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुना और वह नेता आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अहंकार विजय के बाद आता है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी को हारनेके बाद भी अहंकार हुआ हो। देश में सरकार भाजपा और एनडीए की बनी है, मगर अहंकार कांग्रेस पार्टी कर रही है। राहुल गांधी संसद में अपने क्रियाकलापों के माध्यम से इतना अहंकार कर रहेहैं, जितना अहंकार दो तिहाई बहुमतके बाद आता है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआऔर अकेले भाजपा को 240 सीटें मिली, लेकिन कांग्रेस समेत पूरे इंडी गठबंधन को 240 सीटे भी नहीं मिली, उसके बावजूद कांग्रेस अहंकार कर रही है। कांग्रेस को जितनी सीटें पिछले तीनोंलोकसभा के चुनावों में मिली, उससे ज्यादा सीटें भाजपा ने 2024के चुनाव में जीती है। एनडीए लगातार तीसरी बार जीती है, मगर कांग्रेस तीन बड़ी हार के बाद भी अहंकार पाले हुएहै। साथ ही, कांग्रेस को 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले, परिवारवाद, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, तुष्टिकरण और अन्याय का अहंकार है। भाजपाकोई भी चुनाव जीतती है तो चुनाव जीतने का आधार मंच पर बैठे नेता नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता होते हैं। पार्टीके कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचानेके लिए 24 घंटे 365 दिन कार्य करते हैं। झारखंडमें भारतीय जनता पार्टी की पहले की सरकारों ने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को सर झुका कर रहना पड़े।भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ऐसा शासन किया है, की पार्टी के कार्यकर्ता सीना तान कर लोगों तक अपनी बात पहुंचा सके।

 

श्री शाहने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों निशुल्क अनाज मुहैया करवाया, 13 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ, हर घर बिजली पहुंची, 3 करोड़ आवास बने और ₹5 लाख तक का निशुल बीमा मुहैया करवाया गया। झारखंडहमेशा नक्सलवाद से प्रभावित था, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवादको समाप्त किया है। कांग्रेस-जेएमएमऔर इंडी गठबंधन वाले कहते है कि उन्होंने विकास किया है, कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार ने अपने 10 साल के  शासनकाल में झारखंड के विकासके लिए केवल 84 हज़ार करोड़रुपए दिए, जबकि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में झारखंड को 3 लाख 84 हज़ार करोड़ रुपए प्रदान किए। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड का विकास के लिए निरंतर कार्य किया है। एनडीएसरकार ने झारखंड में ₹4000 करोड़ रुपएसे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए एवं ₹15000 करोड़ अतिरिक्त खर्च किए। एनडीए सरकार ने रेलवे के विकास के लिए ₹58000 करोड़ रुपए दिए, झारखंड में एम्स का निर्माण किया, देवघर को भी एयरपोर्ट दिया, ₹7500 करोड़ की सहायता से 600 मेगवाटका की परियोजनाएं शुरू की और झारखंड के लोगों के लिए कल्याण के कार्य किए है। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड का विकास भी किया है और प्रदेश को सुरक्षा भीप्रदान किया है।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मनमें झारखंड के लिए विशेष स्नेह है, इसलिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीने केंद्र की बड़ी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, पीएम जनधन योजना की शुरुआतझारखंड में भगवान बिरसा मुंडा के गाँव से की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी भगवान बिरसा मुंडा जी के गाँव जाने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी सरकार हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्तिमोर्चा की सरकार है। यहां कांग्रेस के सांसद के घर से 300 करोड़ रुपए और एक मंत्री के निजी सहायक के घर से 30 करोड़ रुपए बरामद हुए। उन्होंनेकांग्रेस से सवाल पूछे कि देश जानना चाहता है कि ये किसका पैसा है? कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों को लेकर चलने वालीपार्टी है और उन्हीं भ्रष्टाचारियों में से एक हेमंत सोरेन भी है। कांग्रेस पार्टी अपने उस मंत्री को पुनः चुनाव में टिकट देने वाली है, जिसके निजी सहायक के घर से 30 करोड़ रुपए निकले है। जेएमएम सरकार के शासन में ₹1000 करोड़ का मनरेगा घोटाला, ₹300 करोड़ का सेना की जमीन का घोटाला, ₹1000 करोड़ का खनन घोटाला, ₹40करोड़ का शराब घोटाला और हजारों करोड़ का ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला हुआ है। ये जेमएम की सरकार घोटालाकरने वाली और वादा खिलाफी की सरकार है।

 

श्री शाहने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासी भाई-बहनों की चिंता करने के बजायजनजातीय क्षेत्रों में लैंड जिहाद और लव जिहाद को समर्थन देकर भूमि और जनसंख्या कासंतुलन बिगाड़ रहे हैं। हजारों घुसपैठिए आदिवासी बच्चियों के साथ शादी करके प्रमाणपत्र प्राप्त कर भूमि खरीदते है। देश भर में सबसे ज्यादा झारखण्ड में तेजी से आदिवासियोंकी जनसंख्या में कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकारबनने के बाद जनसंख्या के लिए श्वेत पत्र लाया जाएगा और आदिवासियों की भूमि, जनसंख्या एवं आरक्षण को सुरक्षित किया जाएगा। बाहर से आए घुसपैठिए राज्य के युवाओं की नौकरी खा रहे है और हेमंत सोरेनआँखें मूँद कर अपना वोट बैंक बढ़ा रहे हैं। हेमंत सोरेन के आदिवासी कल्याण का मतलबहै, केवल अपने परिवार का कल्याण करना। देश को पहला आदिवासीमुख्यमंत्री और पहली आदिवासी राष्ट्रपति संथाल समुदाय से देने का काम आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। स्वर्गीय अटल जी ने संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में डालने और आदिवासी कल्याण मंत्रालयबनाने का काम किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ओबीसीसमाज के लिया अनेकों कल्याण के कार्य किए हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने ओबीसी समाज के छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षाओं में 27% आरक्षण देने का काम किया, पिछड़ा वर्ग आयोग गठन किया और पिछड़ो के आधिकार को सुरक्षितकरने का काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कैबिनेटके 27% मंत्री पिछड़े समाज का प्रतिनिधित्व है। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।

 

माननीयकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने झारखंड से जेमएम की घोटालेबाज सरकार को उखाड़ फेंकनेएवं झारखंड में आदिवासियों, पिछड़ो एवं समस्त झारखंड की जनता के विकास के लिए आगामीविधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान किया।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: