Press, Share | Feb 28, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी द्वारा भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित विशाल ‘जन-समावेश’ कार्यक्रम में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 70 सालों से अटकी और लटकी हुई समस्याओं का एक-एक करके समाधान किया है चाहे वह धारा 370 और 35A का खात्मा हो, राम मंदिर के विवाद को हल करने का प्रयास हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना।
*********
नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की दिशा में अपनी कटिबद्धता दिखाते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय भारत की महान संस्कृति विरासत को अक्षुण्ण रखने की दिशा में उठाया गया एक कालजयी कदम है.
*********
केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने CAA लाकर लाखों-करोड़ों लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करने का काम कर महात्मा गाँधी, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और जवाहर लाल नेहरु ने पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के सन्दर्भ में जो वचन दिया था, उसे पूरा करने का काम किया है.
*********
CAA से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है. CAA नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है लेकिन CAA को लेकर विपक्ष देश को सिर्फ गुमराह कर रही है.
*********
नरेन्द्र मोदी सरकार ने तय किया है कि 2024 के पहले भारत 5 ट्रिलियन इकॉनमी वाला देश बनकर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा.
*********
यूपीए काल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी जिसे पिछले साढ़े पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5वें स्थान पर ला खड़ा किया है जो देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
*********
नरेन्द्र मोदी सरकार ने तय किया है कि 2024 के पहले 5 ट्रिलियन इकॉनमी वाला देश बनकर भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाना है. यूपीए काल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी जिसे पिछले साढ़े पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5वें स्थान पर ला दिया है और यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
*********
हमारा देश संपन्न, समृद्ध, सुरक्षित, शिक्षित, स्वास्थ्ययुक्त और गौरवमय बने, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी समर्पित हैं.
*********
ओडिशा में कांग्रेस पार्टी पहली बार मुख्य विपक्षी दल से नीचे उतरी और भाजपा के हमारे कार्यकर्ता आज विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में बैठकर ओडिशा की जनता की आवाज बने हैं.
*********
हमारे नेतृत्व का करिश्मा और ओडिशा की जनता का मोदी जी पर भरोसा ही है जिसने भाजपा को ओडिशा में एक मजबूत ताकत बनाकर खड़ा कर दिया है.
*********
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को ओडिशा में कुल 91 लाख मत मिले जबकि बीजेडी को 1.1 करोड़ मत मिले, इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता कि महज एक छलांग लगाने से ओडिशा में भाजपा का झंडा सदा के लिए फहर सकता है.
*********
ओडिशा और पूरे पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए पिछले 5 सालों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने जो काम किया है वह कांग्रेस पार्टी 55 सालों में भी नहीं कर पाई. कांग्रेस अपने 55 सालों के कार्य और हमारे 5 सालों के कार्यों का हिसाब कर ले, हमारा पलड़ा हमेशा भारी मिलेगा.
*********
प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत 47 लाख 50 हजार महिलाओं को गैस सिलिंडर दिया गया, सौभाग्य योजना के तहत 20 हजार गाँवों में पहली बार बिजली पहुंचाई गई जिसके तहत 8 लाख 96 हजार परिवारों का घर रोशन हुआ, 41 लाख लोगों को मुद्रा योजना से लाभान्वित करने का काम केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है.
*********
3 करोड़ 24 लाख लोगों को राष्ट्रिय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ते अनाज देने का काम केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है.
*********
कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन सरकार की यूपीए सरकार के दौरान, 13वें वित्त आयोग के तहत ओडिशा को मात्र 79 हजार करोड़ रूपये मिले लेकिन 14वें वित्त आयोग के तहत, 2014-2019 की अवधि में, नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2 लाख 11 हजार 510 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की। इसके अतिरिक्त, केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 3 लाख करोड़ रूपये प्रदेश की अन्य योजनाओं के लिए भी उपलब्ध कराई है.
*********
ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार इस बात की चिंता करें कि केंद्र से जो सहायता राशि भेजी जाती है, वह यहाँ की जनता तक पहुंचे ताकि मोदी जी के स्प्रिट को हर गरीब के घर तक
*********
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी ने आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में आयोजित विशाल ‘जन-समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित किया और ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों के ‘न्यू ओडिशा’ के निर्माण की प्रतिबद्धता स्पष्ट की। इससे पूर्व, केंद्रीय गृह मंत्री ने भुवनेश्वर में ही पूर्वी जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक की अध्यक्षता भी की।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 5 साल संगठन का अध्यक्ष होने के नाते मैंने कई बार ओडिशा की यात्रा की और कभी भी ओडिशा मुझे गुजरात से अलग नहीं बल्कि दूसरा घर महसूस हुआ. इसकी प्रमुख वजह है दोनों राज्यों को जोड़ने वाले भगवान जगन्नाथ जी जिनकी कृपा गुजरात और ओडिशा, दोनों राज्यों पर रहती है और यही भक्ति प्रदेश भाजपा की शक्ति बनी हुई है. उन्होंने उत्कल गौरव मधुसुदन दास, उत्कल मणि गोपबंधु दास, बक्षी जगबंधु, वीर सुरेन्द्र साईं, महाराजा कृष्णचंद गजपति जैसे अनेक महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि इन मनीषियों ने अपने संस्कारों से इस उत्कल भूमि को सिंचित कर एक गौरवमय संस्कृति का निर्माण किया है और मुझे भी गौरव है कि आज ओडिशा में भाजपा इतनी मजबूत बन गयी है कि पूर्वी भारत में यह एक स्तम्भ बनकर खड़ी है.
केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश में भाजपा के बढ़ते जनाधार का जिक्र करते हुए कहा कि ओडिशा ने पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 303 सांसदों में 8 सांसद देकर और वोट प्रतिशत को 21 फीसदी से बढाकर 38.4 फीसदी करके हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन कर पूरे पूर्वी भारत में भाजपा के लिए माहौल बनाने में जो योगदान दिया है, उसके लिए उत्कल की जनता को बार-बार नमन है. उन्होंने कहा, 'इतने वर्षों की यात्रा में यहां कांग्रेस पार्टी पहली बार मुख्य विपक्षी दल से नीचे उतरी और भाजपा का हमारा कार्यकर्ता आज विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में बैठकर ओडिशा की जनता की आवाज बन रहा है. नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जब यह अभियान भुवनेश्वर कार्यकारिणी की बैठक से आरम्भ हुआ तो चर्चा चली कि ओडिशा में भाजपा क्या करेगी. लेकिन हमारे नेतृत्व का करिश्मा और ओडिशा की जनता का मोदी जी पर भरोसा ही है जिसने भाजपा को ओडिशा में एक मजबूत ताकत बनाकर खड़ा कर दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को ओडिशा में कुल 91 लाख मत मिले जबकि बीजेडी को 1.1 करोड़ मत मिले, इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता कि महज एक छलांग लगाने से ओडिशा में भाजपा का झंडा सदा के लिए फहर सकता है. विधानसभा चुनाव में भी 37,000 बूथों में 14,000 से ज्यादा बूथों में हमने बढ़त बनाई 9,500 बूथों में भाजपा दूसरे स्थानों पर रही जिसका सारा श्रेय बूथों तक फैले भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को जाता है.
केन्द्रीय मंत्री ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ओडिशा और पूरे पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए पिछले 5 सालों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने जो काम किया है वह कांग्रेस पार्टी 55 सालों में भी नहीं कर पाई. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 55 सालों के कार्य और हमारे 5 सालों के कार्यों का हिसाब कर ले, हमारा पलड़ा हमेशा भारी मिलेगा. पिछले 5 सालों में ओडिशा की हर जाति, जिले और क्षेत्र के लिए, चाहे तटवर्ती क्षेत्र हो या वनांचल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर क्षेत्र के विकास के रास्ते खोले हैं. जिला खनिज फाउंडेशन की स्थापना, कृषि ऋण में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फण्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत 47 लाख 50 हजार महिलाओं को गैस सिलिंडर दिया गया, सौभाग्य योजना के तहत 20 हजार गाँवों में पहली बार बिजली पहुंचाई गई, 8 लाख 96 हजार परिवारों के घर को रोशन किया गया. गरीब परिवारों के लिए जन-औषधि केंद्र, पेट्रोलियम के लिए ढेर सारा निवेश, भद्रक में टेक्सटाइल पार्क, करीब 3 करोड़ 24 लाख लोगों को राष्ट्रिय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ते अनाज देने का काम किया गया. ओडिशा के गौरव के प्रतिक पाइका विद्रोह स्मारक की आधारशिला रखना, 41 लाख लोगों को मुद्रा योजना से लाभान्वित करने का काम केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है.
केंद्र में 10 सालों तक कांग्रेस नीत यूपीए की सरकार रही लेकिन ओडिशा के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया. कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन सरकार की यूपीए सरकार के दौरान, 13वें वित्त आयोग के तहत ओडिशा को मात्र 79 हजार करोड़ रूपये मिले लेकिन 14वें वित्त आयोग के तहत, 2014-2019 की अवधि में, नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2 लाख 11 हजार 510 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की। इसके अतिरिक्त, केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 3 लाख करोड़ रूपये प्रदेश की अन्य योजनाओं के लिए भी उपलब्ध कराई है. यह ओडिशा के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अमित शाह ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा, "मैं आपको मोदी जी के प्रतिनिधि के नाते विश्वास दिलाने आया हूं कि पूर्व का पिछड़ा क्षेत्र और विशेषकर ये उत्कल राज्य सबसे अच्छा राज्य बने, इस दिशा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
उन्होने कहा मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक बहुत बड़ी योजना लायी है जिसके तहत 2024 तक देश के हर घर में नल से स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाना है. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा अगर किसी राज्य को होने वाला है तो वो ओडिशा है क्योंकि आज भी यहाँ के 30 फीसदी से ज्यादा लोगों के पास नल से शुद्ध पीने का पानी नहीं पहुँच पाता है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 70 सालों से अटकी और लटकी हुई समस्याओं का एक-एक करके समाधान किया है चाहे वह धारा 370 और 35A का खात्मा हो, राम मंदिर के विवाद को हल करने का प्रयास हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना। धारा 370 के खात्मे पर राहुल गाँधी एंड कंपनी और राहुल गाँधी एंड कंपनी ने खून की नदियाँ बहने की बात कही थी जबकि आज तक वहां एक भी गोली चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। जम्मू-कश्मीर की जनता ने बता दिया है कि वे हिंदुस्तान के साथ हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की दिशा में अपनी कटिबद्धता दिखाते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय भारत की महान संस्कृति विरासत को अक्षुण्ण रखने की दिशा में उठाया गया एक कालजयी कदम है.
अमित शाह ने CAA के मुद्दे पर देश भर में चल रहे विरोध पर विपक्षी दलों को आड़े-हाथों लेते हुए कहा, "कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग CAA का विरोध कर रहे हैं. ये कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकार चले जाएंगे... अरे इतना झूठ क्यों बोलते हो. कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार किया और पाकिस्तान में तब जो हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन इत्यादि अल्पसंख्यक रह गए थे, उन पर भीषण अत्याचार किया गया। महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार पटेल, आचार्य कृपलानी से लेकर डॉ मनमोहन सिंह तक ने अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत में बसाने का वादा किया था लेकिन कांग्रेस ने शरणार्थियों के अधिकारों के लिए कभी कुछ भी नहीं किया क्योंकि वह वोट बैंक की राजनीति करती है। ऐसा उन्होंने इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्होंने अपने वोट बैंक के खोने का डर था। मैं आज फिर से यहां कहना चाहता हूं कि CAA से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है. CAA नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है. मोदी सरकार ने CAA लाकर लाखों-करोड़ों लोगों के मानवाधिकार की रक्षा करने का काम किया है और महात्मा गाँधी, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और जवाहर लाल नेहरु ने पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के सन्दर्भ में जो वचन दिया था, उसकी पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने तय किया है कि 2024 के पहले 5 ट्रिलियन इकॉनमी वाला देश बनकर भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बने. यूपीए काल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी जिसे पिछले साढ़े पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5वें स्थान पर ला दिया है और यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारा देश संपन्न, समृद्ध, सुरक्षित, शिक्षित, स्वास्थ्ययुक्त और गौरवमय बने, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी समर्पित हैं. उन्होंने ओडिशा की नविन पटनायक सरकार से भी आग्रह किया कि प्रदेश सरकार इस बात की चिंता करें कि केंद्र से जो सहायता राशि भेजी जाती है, वह यहाँ की जनता तक पहुंचे ताकि मोदी जी के स्प्रिट को हर गरीब के घर तक पहुंचाई जाए.