Press, Share | May 24, 2016
Tuesday, 24 May 2016
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह द्वारा गुवाहाटी, असम में आयोजित श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त असम की जनता को दिए गए संबोधन के मुख्य अंश
पहली बार असम में श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में राज्य का सर्वांगीण विकास करने वाली लोकप्रिय सरकार आई है: अमित शाह
*************
विकास के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति और देश के भविष्य को संवारने की दिशा में किये गए कार्य के लिए श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार के दो साल का कार्यकाल इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित होनेवाला है: अमित शाह
*************
हमने जन-जन तक और विकास के दौर में पीछे छूट गए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का काम किया है: अमित शाह
*************
देश के संघीय ढाँचे को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के गरीब, पिछड़े, वंचित, आदिवासी, दलित, गाँव, किसान, युवा, मजदूर, सबके विकास के लिए अथक प्रयास किये हैं: अमित शाह
*************
मुझे विश्वास है कि श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में भाजपा असम में विकास की एक नई कहानी लिखने में सफल होगी: अमित शाह
*************
अपार सभावनाओं वाले इस प्रदेश में हम श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में इतने कारगर ढंग से काम करेंगें ताकि असम देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में शुमार हो सके: अमित शाह
*************
अगले पांच वर्षों में हम असम में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगें: अमित शाह
*************
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह ने आज, मंगलवार को गुवाहाटी, असम में श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और इस समारोह के ठीक पश्चात शपथ ग्रहण समारोह में उमड़े विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित किया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं सबसे पहले असम की जनता को इस बात के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूँ कि पहली बार असम में श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में राज्य का सर्वांगीण विकास करने वाली लोकप्रिय सरकार आई है। उन्होंने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को असम में हमारी सरकार के बनने से अत्यधिक आनंद का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में असम में श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार का गठन हुआ है जब केंद्र में प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में भाजपा सरकार अपने दो वर्ष पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति और देश के भविष्य को संवारने की दिशा में किये गए कार्य के लिए श्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार के दो साल का कार्यकाल इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित होनेवाला है। श्री शाह ने कहा कि हमने जन-जन तक और विकास के दौर में पीछे छूट गए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में हम एक भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी लोक-कल्याणकारी सरकार देने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के संघीय ढाँचे को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के गरीब, पिछड़े, वंचित, आदिवासी, दलित, गाँव, किसान, बेरोजगार, मजदूर, सबके विकास के लिए अथक प्रयास किये हैं। श्री शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इसी तरह श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में भाजपा असम में विकास की एक नई कहानी लिखने में सफल होगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि असम की जनता ने राज्य के विकास के लिए जो भाजपा गठबंधन की सरकार चुनी है, मैं इसके बारे में असम की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि अपार सभावनाओं वाले इस प्रदेश में हम श्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्त्व में इतने कारगर ढंग से काम करेंगें ताकि असम देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में शुमार हो सके। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में हम असम में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगें। उन्होंने कहा कि असम की हर समस्या का त्वरित और सीधा समाधान किया जाएगा और असम को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने एक बार फिर से असम की जनता को भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत से जनादेश देने के लिए ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और उनका अभिनंदन किया।