SALIENT POINTS OF SPEECH OF BJP NATIONAL PRESIDENT SHRI AMIT SHAH JI'S ADDRESSES NRC JAN JAGRAN ABHIYA IN KOLKATA

Press, Share | Oct 01, 2019

01 Oct 2019

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा नेताजी इनडोर स्टेडियम, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एनआरसी पर आयोजित व्याख्यान में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

मैं पश्चिम बंगाल और देश की समस्त जनता को हाथ जोड़ कर पावन दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ
*********
ममता दीदी कह रही हैं कि हम एनआरसी लागू नहीं होने देंगे। मैं कहता हूँ कि हम हिंदुस्तान में एक भी घुसपैठिये को रहने नहीं देंगे, उन्हें चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेंगे। देश से शरणार्थियों को जाने नहीं दिया जाएगा लेकिन एक भी घुसपैठिये को रहने नहीं दिया जाएगा
*********
पश्चिम बंगाल की जनता ने लोक सभा चुनाव में भाजपा को 18 सीटें देकर प्रदेश में परिवर्तन की अपनी इच्छा व्यक्त कर दी है और अगली बार पश्चिम बंगाल में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुआई में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार का गठन तय है
*********
पश्चिम बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं पर तृणमूल सरकार का अत्याचार ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा। विगत चार महीनों में ही हमारे 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को शहीद कर दिया गया है
*********
हमारे कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी अभी-अभी दिवंगत दिव्य आत्माओं का तर्पण कर के गए हैं। आने वाले चुनाव में हमारे शहीद कार्यकर्ताओं का लहू रंग लाएगा, हम पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के लिए कटिबद्ध हैं
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को एक ही झटके में समाप्त कर हमारे प्रथम अध्यक्ष पूज्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को अपनी विनम्र और सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है, जम्मू-कश्मीर को वास्तविकता में भारत का अभिन्न अंग बनाया है
*********
देश की आजादी के वक्त जब पूरा का पूरा बंगाल पाकिस्तान में जाने वाला था तो हमारे प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ही ऐतिहासिक ‘बंग भंग’ का आंदोलन किया था जिसके कारण आज पश्चिम बंगाल अस्तित्व में है और भारत का हिस्सा है
*********
धारा 370 को हटाने की इच्छा समस्त देशवासियों की थी लेकिन आप तृणमूल कांग्रेस से पूछें कि जब संसद में धारा 370 को हटाने को लेकर प्रक्रिया चल रही थी तो तृणमूल के सांसद संसद में उपस्थित क्यों नहीं थे?
*********
पश्चिम बंगाल की जनता को एनआरसी पर गुमराह किया जा रहा है। ममता दीदी कह रही हैं कि एनआरसी के लागू होने से पश्चिम बंगाल से लाखों हिंदू शरणार्थियों को प्रदेश छोड़ कर जाना होगा। यह सबसे बड़ा झूठ है, इससे बड़ा झूठ कुछ और हो ही नहीं सकता
*********
केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार एनआरसी लागू करने से पहले सिटिजन अमेंडमेंट बिल (सीएबी) लेकर आने वाली है जिसके तहत भारत में रह रहे सभी हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की जायेगी। उन्हें मतदान का भी अधिकार मिलेगा और चुनाव लड़ने का भी
*********
देश करोड़ों घुसपैठियों का बोझ उठा कर नहीं चल सकता। यदि हम घुसपैठियों की पहचान नहीं करते तो हमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर नुकसान उठाना पड़ेगा। राजनीतिक स्वार्थ देश और पश्चिम बंगाल के हित से ऊपर नहीं होना चाहिए
*********
एक समय पश्चिम बंगाल साहित्य, संगीत, कला और धार्मिक चेतना के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उद्गम स्थल था लेकिन आज प्रदेश की स्थिति दयनीय होती जा रही है
*********
आजादी के वक्त देश के कुल औद्योगिक उत्पादन का 27% अकेले पश्चिम बंगाल करता था जो आज गिर कर 3.3% पर आ गई है। आजादी के वक्त पश्चिम बंगाल में 28.9% औद्योगिक रोजगार उत्पन्न होता था जबकि आज यह महज 4.2% है
*********
आजादी के समय देश के कुल दवा उत्पादन का 70% अकेले पश्चिम बंगाल में होता था जबकि आज यह 6% के नीचे है। आजादी के समय पश्चिम बंगाल का बैंक डिपोजिट 22% था जो आज 6.3% पर आ गया है। क्या सोनार बांग्ला की कल्पना यही थी?
*********
पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले 18 सीटों से ही स्थिति में इस कदर परिवर्तन आया है कि आज किसी की हिम्मत नहीं है प्रदेश में दुर्गा पूजा को रोकने और मूर्ति विसर्जन को रोकने की। आगे सरस्वती पूजा, रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र त्यौहारों पर भी प्रतिबंध लगाने की किसी की हिम्मत नहीं होगी
*********
नारदा, सारदा, रोज वैली जैसे घोटाले और सिंडिकेट राज ने पश्चिम बंगाल को तबाह करके रख दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस को कई मौके दिए, एक मौक़ा आप भाजपा को दीजिये, हम पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बना कर देंगे
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 50 करोड़ गरीब लोगों को पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दे रहे हैं जिससे अब तक लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार इसे लागू नहीं होने दे रही क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री जी की अपार लोकप्रियता का डर है
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में एनआरसी पर आयोजित विशाल व्याख्यान को संबोधित किया और पश्चिम बंगाल की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि देश से शरणार्थियों को जाने नहीं दिया जाएगा लेकिन एक भी घुसपैठिये को रहने नहीं दिया जाएगा। ज्ञात हो कि श्री शाह आज पश्चिम बंगाल के सांगठनिक प्रवास पर हैं जहां वे कई बैठकें और कार्यक्रम कर रहे हैं।

श्री शाह ने पश्चिम बंगाल की समस्त जनता को हाथ जोड़ कर दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोक सभा चुनावों में यदि पश्चिम बंगाल की जनता ने हमें आशीर्वाद न दिया होता तो भारतीय जनता पार्टी को अकेले दम पर 300 से अधिक सीटें न मिली होती। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोक सभा चुनाव में भाजपा को 18 सीटें देकर प्रदेश में परिवर्तन की अपनी इच्छा व्यक्त कर दी है और अगली बार पश्चिम बंगाल में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुआई में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार का गठन तय है। 2014 में जहां पश्चिम बंगाल में हमारी केवल दो सीटें थी, वहीं इस बार भाजपा को 18 सीटें मिली। पूरा पश्चिम बंगाल भाजपा मय हो गया है, हमें 40% मत प्राप्त हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता ने खुल कर केंद्र की भाजपा सरकार के प्रति अपना पूर्ण समर्थन जताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आशीर्वाद दिया है लेकिन इतना होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं पर तृणमूल सरकार का अत्याचार ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा। विगत चार महीनों में ही हमारे 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को शहीद कर दिया गया है। हमारे कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी अभी-अभी उन दिवंगत दिव्य आत्माओं का तर्पण कर के गए हैं। मैं इस मंच से पश्चिम बंगाल के अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले चुनाव में हमारे शहीद कार्यकर्ता का लहू रंग लाएगा। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अगली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर को वास्तविकता में भारत का अभिन्न अंग बनाया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 और पश्चिम बंगाल की धरती का अटूट रिश्ता है, इसी धरा से हमारे प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने नारा दिया था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। पूज्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए आंदोलन किया, उन्हें अत्याचारी सरकार ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जहां संदेहास्पद परिस्थितियों में उनका देहावसान हो गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को एक ही झटके में समाप्त कर हमारे प्रथम अध्यक्ष पूज्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को अपनी विनम्र और सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभा में उपस्थित विशाल जन-सैलाब ने जोर से गर्जना करते हुए कहा - “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है और जो कश्मीर हमारा है, वह सारा का सारा है।”

तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर होते हुए श्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता में यह झूठ फैलाया जा रहा है कि भाजपा बाहरी पार्टी है। ममता दीदी, लगता है - आपने इतिहास नहीं पढ़ा है। देश की आजादी के वक्त जब पूरा का पूरा बंगाल पाकिस्तान में जाने वाला था तो हमारे प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ही ऐतिहासिक ‘बंग भंग’ का आंदोलन किया था जिसके कारण आज पश्चिम बंगाल अस्तित्व में है और भारत का हिस्सा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि धारा 370 को हटाने की इच्छा समस्त देशवासियों की थी लेकिन आप तृणमूल कांग्रेस से पूछें कि जब संसद में धारा 370 को हटाने को लेकर प्रक्रिया चल रही थी तो तृणमूल के सांसद संसद में उपस्थित क्यों नहीं थे?

श्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को एनआरसी पर गुमराह किया जा रहा है। ममता दीदी कह रही हैं कि एनआरसी के लागू होने से पश्चिम बंगाल से लाखों हिंदू शरणार्थियों को प्रदेश छोड़ कर जाना होगा। यह सबसे बड़ा झूठ है, इससे बड़ा झूठ कुछ और हो ही नहीं सकता। मैं पश्चिम बंगाल की जनता को आश्वस्त करते हुए कहना चाहता हूँ कि भारत सरकार धार्मिक प्रताड़ना और इज़्ज़त एवं धर्म की रक्षा के लिए हिंदुस्तान में रह रहे शरणार्थियों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करने वाली। उन्होंने कहा कि जान बूझ कर जनता को उकसाने के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनता में भ्रम और झूठ फैलाया जा रहा है। ऐसे संवेदनशील मामलों पर हमारे हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन जैसे शरणार्थी भाइयों के साथ मजाक नहीं किया जाना चाहिए। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार एनआरसी लागू करने से पहले सिटिजन अमेंडमेंट बिल (सीएबी) लेकर आने वाली है जिसके तहत भारत में रह रहे सभी हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की जायेगी। उन्हें मतदान का भी अधिकार मिलेगा और चुनाव लड़ने का भी। उन्होंने कहा कि आज जो तृणमूल कांग्रेस शरणार्थियों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है, उसी के सांसदों ने संसद में सिटिजन अमेंडमेंट बिल का विरोध किया था और संसद की कार्यवाही चलने नहीं दी थी। आज यदि हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन जैसे शरणार्थी यदि भारत के नागरिक नहीं बन पाए हैं तो इसके लिए जिम्मेदार तृणमूल कांग्रेस भी है लेकिन तृणमूल कांग्रेस कितना भी विरोध करे, यह बिल पारित होकर रहेगा और शरणार्थी भाइयों को नागरिकता मिल कर रहेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ममता दीदी कह रही हैं कि हम एनआरसी लागू नहीं होने देंगे। मैं कहता हूँ कि हम हिंदुस्तान में एक भी घुसपैठिये को रहने नहीं देंगे, उन्हें चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेंगे। यही ममता दीदी देश और पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात करती थी लेकिन अब ये घुसपैठिये उनके वोट बैंक बन गए हैं, इसलिए अब देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा बन चुके घुसपैठिये उन्हें अच्छे लगने लगे हैं लेकिन देश करोड़ों घुसपैठियों का बोझ उठा कर नहीं चल सकता। यदि हम घुसपैठियों की पहचान नहीं करते तो हमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर नुकसान उठाना पड़ेगा। मैं ममता दीदी को 04 अगस्त 2005 का उनका भाषण याद दिलाना चाहता हूँ कि उनकी सोच कितनी बदल गयी हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ देश और पश्चिम बंगाल के हित से ऊपर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से करबद्ध निवेदन करना चाहता हूँ कि आप पश्चिम बंगाल के घर-घर जाइए और शरणार्थी भाइयों को आश्वस्त कीजिये कि आपको देश से बाहर कोई निकालने वाला नहीं है, आप भारत के नागरिक बनने वाले हैं।

श्री शाह ने कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल साहित्य, संगीत, कला और धार्मिक चेतना के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उद्गम स्थल था लेकिन आज प्रदेश की स्थिति दयनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त देश के कुल औद्योगिक उत्पादन का 27% अकेले पश्चिम बंगाल करता था जो आज गिर कर 3.3% पर आ गई है। आजादी के वक्त पश्चिम बंगाल 28.9% औद्योगिक रोजगार उत्पन्न करती थी जबकि आज यह महज 4.2% है। आजादी के समय देश के कुल दवा उत्पादन का 70% अकेले पश्चिम बंगाल में होता था जबकि आज यह 6% के नीचे है। आजादी के समय पश्चिम बंगाल का बैंक डिपोजिट 22% था जो आज 6.3% पर आ गया है। क्या सोनार बांग्ला की कल्पना यही थी? पश्चिम बंगाल की जनता ने कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस को कई मौके दिए, एक मौक़ा आप भाजपा को दीजिये, हम पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बना कर देंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोक सभा चुनाव में अभी हमें केवल 18 सीटें दी है और स्थिति में इस कदर परिवर्तन आया है कि आज किसी की हिम्मत नहीं है प्रदेश में दुर्गा पूजा को रोकने और मूर्ति विसर्जन को रोकने की। आगे सरस्वती पूजा, रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र त्यौहारों पर भी प्रतिबंध लगाने की किसी की हिम्मत नहीं होगी क्योंकि आपने राज्य की 18 लोक सभा सीटें भाजपा को आशीर्वाद के रूप में दी हैं। आप एक बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दीजिये, हम पश्चिम बंगाल के गौरव को पुनः प्रतिस्थापित करेंगे।

श्री शाह ने कहा कि नारदा, सारदा, रोज वैली जैसे घोटाले और सिंडिकेट राज ने पश्चिम बंगाल को तबाह करके रख दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 50 करोड़ गरीब लोगों को पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दे रहे हैं जिससे अब तक लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार इसे लागू नहीं होने दे रही क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री जी की अपार लोकप्रियता का डर है। तृणमूल कांग्रेस को यह पता नहीं है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया ने स्वीकार कर लिया है। यदि इस पर भी कोई प्रश्न हो तो तृणमूल के नेता रिवाइंड कर ‘हाउडी मोदी' कार्यक्रम को देख लें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिना कोई छुट्टी लिए अहर्निश देश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: