SALIENT POINTS OF MEDIA BYTE OF BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH AFTER RAJYA SABHA PASSED THE HISTORICAL BILL GIVING CONSTITUTIONAL STATUS TO NATIONAL COMMISSION FOR BACKWARD CLASSES

Press, Share | Aug 06, 2018

06 August 2019

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा राज्य सभा में ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देने वाले ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने के अवसर पर मीडिया को दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

मैं ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से बधाई देता हूँ जिन्होंने देश के करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए आज बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है
*********
जब भी इस देश के दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग समाज के उत्थान एवं उनके स्वाभिमान का इतिहास लिखा जाएगा तो मोदी सरकार का यह कार्य हमेशा स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा क्योंकि इन्हीं संकल्पों के साथ मोदी सरकार अहर्निश सेवारत है
*********
मोदी सरकार की हर योजना और हर कार्यक्रम के केंद्र बिंदु में देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े और गरीब ही हैं। अंत्योदय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है और समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना उनका उद्देश्य
*********
इस विधेयक के पारित होने के साथ ही देश के पिछड़ा वर्ग समाज के उन्नयन के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है
*********
अब देश के पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों की कई समस्याओं का समाधान ओबीसी कमीशन के संवैधानिक फोरम से हो सकेगा
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े और गाँव, गरीब, किसान के उत्थान के लिए कई सारी योजनाओं का सूत्रपात कर उनके जीवन में नया उजाला लाने का काम किया है
*********
1955 से देश का पिछड़ा वर्ग समाज ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता प्रदान करने की मांग कर रहा था, आज यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 2018 में संपन्न किया है, इसके लिए हम सब गौरवान्वित हैं
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज राज्य सभा द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देने वाले ऐतिहासिक विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनके नेतृत्व में चल रही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को हार्दिक बधाई दी। संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से बधाई देता हूँ जिन्होंने देश के करोड़ों पिछड़ा वर्ग के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए आज बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जब भी इस देश के दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग समाज के उत्थान एवं उनके स्वाभिमान का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी सरकार का यह कार्य हमेशा स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा क्योंकि इन्हीं संकल्पों के साथ मोदी सरकार अहर्निश सेवारत है।

श्री शाह ने कहा कि 2014 में जब कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग आकर देश की महान जनता ने श्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में अपनी सम्पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए आजाद भारत की पहली पूर्ण बहुमत की गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई और जब श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने, तब ओबीसी कमीशन को संवैधानिक अधिकार देने की बात पर गहन चिंतन और इनिशिएटिव लेना शुरू हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गत साल भी हम ओबीसी कमीशन को संवैधानिक अधिकार देने देने वाला विधेयक लेकर आये थे लेकिन राज्य सभा में हमारा बहुमत नहीं होने के कारण विधेयक को कांग्रेस पार्टी ने पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि हम पुनः इस विधेयक को लेकर सदन में आये और मुझे आनंद है कि पहले लोक सभा और आज राज्य सभा में सर्वसम्मति से यह विधेयक पारित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के साथ ही देश के पिछड़ा वर्ग समाज के उन्नयन के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अब देश के पिछड़े वर्ग समाज के लोगों की कई समस्याओं का समाधान ओबीसी कमीशन के संवैधानिक फोरम से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि देश के दूर-सुदूर गाँवों में बसने वाले पिछड़ा वर्ग समाज के नागरिकों को अपने जीवन में, अपने कार्यों में, अपने रोजगार में, शिक्षा में एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में आने वाले सवालों का समाधान इस संवैधानिक आयोग के माध्यम से हो सकेगा।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े और गाँव, गरीब, किसान के उत्थान के लिए कई सारी योजनाओं का सूत्रपात कर उनके जीवन में नया उजाला लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज इस विधेयक के पारित होने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस देश के करोड़ों पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के लिए ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर उनका सम्मान करने का कार्य किया है।

श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना और हर कार्यक्रम के केंद्र बिंदु में देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े और गरीब ही हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है और समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना उनका उद्देश्य। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री जी ने इसे अक्षरशः सिद्ध करके दिखाया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1955 से देश का पिछड़ा वर्ग समाज ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता प्रदान करने की मांग कर रहे थे, इसकी आस लगाए हुए बैठे थे, आज यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 2018 में संपन्न किया है, इसके लिए हम सब गौरवान्वित हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: