On the 3rd Rashtriya Poshan Maah, HM Shri Amit Shah has appealed all citizens to take a pledge and contribute towards a malnutrition-free India

Press, Share | Sep 07, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री, श्री अमित शाह ने तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर सभी नागरिकों से एक कुपोषण मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेने और उस दिशा में काम करने की अपील की बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पर्याप्त पोषण हमेशा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उच्च प्राथमिकता रही है "2018 में पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया पोषण अभियान देश से कुपोषण को मजबूती से खत्म करने में एक अभूतपूर्व भूमिका निभा रहा है" “पोषण माह 2020 के दौरान मोदी सरकार देशभर में कुपोषित बच्चों के संपूर्ण पोषण के लिए एक सघन अभियान चलाएगी”

केंद्रीय गृह मंत्री, श्री अमित शाह ने तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर सभी नागरिकों से एक कुपोषण मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेने और उस दिशा में काम करने की अपील की। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पर्याप्त पोषण हमेशा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उच्च प्राथमिकता रही है। 2018 में पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया पोषण अभियान देश से कुपोषण को मजबूती से खत्म करने में एक अभूतपूर्व भूमिका निभा रहा है”।
*********
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “पोषण माह 2020 के दौरान मोदी सरकार देशभर में कुपोषित बच्चों के संपूर्ण पोषण के लिए एक सघन अभियान चलाएगी। आइये हम सब मिलकर इस योजना को और सुदृढ़ बनाने में सहयोग कर भारत को कुपोषण मुक्त बनाने की शपथ लें”। इस महीने तीसरा पोषण माह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवा बच्चों और महिलाओं में कुपोषण दूर करने के लिए जन भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और पोषण आहार सुनिश्चित करना है।
*********
Adequate nutrition for children, pregnant women and lactating mothers has always been the priority of PM @NarendraModi. Launched in 2018, Poshan Abhiyaan is a robust scheme which has been playing an unprecedented role in eliminating malnutrition from the country. #POSHANMaah2020 — Amit Shah (@AmitShah) September 7, 2020
*********
This #POSHANMaah2020, PM @NarendraModi govt will focus on an intensive campaign across the country for the holistic nourishment of children with severe acute malnutrition. To further strengthen this scheme, let us all take a pledge & contribute towards a malnutrition-free India. — Amit Shah (@AmitShah) September 7, 2020
*********

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: