On Thiruvalluvar day, Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, pays tribute to the great sage Thiruvalluvar ji

Press | Jan 16, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर महान संत तिरुवल्लुवर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की


तिरुवल्लुवर जी का जीवन और कार्य हमारी सभ्यता के सर्वोच्च गुणों का प्रतीक 

उन्होंने पवित्र जीवन और सद्भावपूर्ण समाज निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया

उनकी विरासत महानता की ओर देश की यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर  महान संत तिरुवल्लुवर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

X पर पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता श्री अमित शाह ने कहा, तिरुवल्लुवर दिवस पर महान संत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। तिरुवल्लुवर जी का जीवन और कार्य हमारी सभ्यता के सर्वोच्च गुणों का प्रतीक रहे हैं और उन्होंने पवित्र जीवन और सद्भावपूर्ण समाज निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी विरासत महानता की ओर देश की यात्रा में हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी ।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: