Honorable Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah addressed massive rallies at Onda, Chhatna and Purulia in poll-bound West Bengal.

Press | Apr 11, 2026

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के ओंडा, छतना और बाघमुंडी में आयोजित जनसभाओं में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

  

TMC के गुंडे मतदान के दिन घरों में ही बैठे रहें, वरना उनकी खैर नहीं होगी

 

हमारी बंगाल की भूमि धर्मशाला नहीं है, भाजपा सरकार एक-एक घुसपैठिएको चुन-चुनकर बाहर करेगी

 

ममता दीदी कहती हैं कि शाम 7 बजे के बाद महिलाएँ घर मेंरहें, भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाएँ रात में भी निर्भय घूम पाएँगी

 

ममता दीदी, आपके जिन-जिन नेताओं नेबंगाल में घोटाले करके जनता का पैसा लूटा है, उन सभी से पाई-पाई वसूलीजाएगी

 

TMC के गुंडों ने भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओंकी हत्या की, चुनाव के बाद इनका हिसाब किया जाएगा

 

बंगाल के आलू किसान परेशान हैं, क्योंकि टीएमसी सरकार नेबंगाल से दूसरे राज्यों में आलू भेजने पर रोक लगा दी है, भाजपा सरकार बंगाल के आलूदेशभर में भेजकर अच्छे दाम दिलवाएगी

 

TMC सरकार ने बंगाल में 7 हजार कारखाने बंद कराकरबेरोजगारी और पलायन को बढ़ावा दिया, भाजपा बंगाल को उद्योगका केंद्र बनाएगी

 

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के ओंडा, छतना और बाघमुंडी में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और राज्य कीजनता से टीएमसी को जड़ से हटाने तथा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने काआह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा सांसद श्री सौमित्र खान, भाजपा नेता श्री तापस बोस, श्री सुनील रुद्र मंडल, श्री कल्याण चटर्जी, ओंडा से प्रत्याशी श्री अमरनाथ साखा, छतना से प्रत्याशी श्री सत्यनारायण मुखर्जी, विष्णुपुर से प्रत्याशी श्रीमती शुक्ला चटर्जी और काटुलपुर से प्रत्याशीश्री लक्ष्मीकांत मजुमदार, बांकुरा से प्रत्याशी श्री नीलाद्रि शेखर दाना, साल्तोरा से प्रत्याशी श्रीमती चंदना बाउरी और बाघमुंडी से प्रत्याशी श्रीरोहिदास महतो सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे। 

श्री शाह ने कहाकि बंगाल की यह ऐतिहासिक भूमि पूरे देश के लिए प्रेरणा का केंद्र रही है। जबपश्चिम बंगाल की जनता 23 और 29 अप्रैल को कमल के निशान पर बटन दबाकर राज्य में भाजपा की सरकारबनाएगी, तो पूरे बंगालसे सिंडिकेट राज को समाप्त कर दिया जाएगा। आज बंगाल की स्थिति यह हो गई है किसीमेंट, पंखा, ईंट या बालूजैसी सामान्य चीजें खरीदने में भी सिंडिकेट को कट मनी देनी पड़ती है। यह सिंडिकेटव्यवस्था जनता का शोषण करने वाली बन चुकी है और यह सिंडिकेट ममता बनर्जी और उनकेभतीजे के संरक्षण में चल रहा है। आज पूरे पश्चिम बंगाल में गुंडों और घुसपैठियोंका राज है। मोगरा हाई स्कूल की शर्मनाक घटना सभी को याद है, तृणमूल कांग्रेसकी सरकार ने बांकुरा के बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया। मेडिकल कॉलेज औरअस्पताल में सिंडिकेट गरीबों से पैसा उगाही कर रही है। ये लोग गेहूं और धान पर हरक्विंटल में 10 किलो की अवैधकटौती करते हैं। हर बारिश में गंधेश्वरी नदी का पुल डूब जाता है, लेकिन ममताबनर्जी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पश्चिम बंगाल की जनता को 23 अप्रैल को TMC सरकार को मूल समेत उखाड़कर फेंक देना है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बांकुड़ा की जो उपेक्षा हुई है, उसका भी हिसाब करने का समय आ गया है। यहां के युवाओंको रोजगार के अभाव में पलायन करना पड़ा, किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाया, यहां के आलू किसानों की स्थिति यह है कि जिस आलू काउचित मूल्य ₹20 प्रति किलो सेअधिक होना चाहिए, वहां उन्हें ₹2 भी नहीं मिल पा रहा है। ममता बनर्जी अपने अहंकार में कहती हैं कि हम अपनाआलू झारखंड नहीं भेजेंगे, जिसके कारण पूरे बंगाल के आलू किसान परेशान हैं। भारतीय जनता पार्टी कीसरकार बनते ही, उसी दिन से बंगालके आलू को ओडिशा, झारखंड और देश के अन्य राज्यों में निर्बाध रूप से भेजा जाएगा, ताकि किसानों कोउचित मूल्य मिल सके। विष्णुपुर में ही उच्च गुणवत्ता वाले आलू के बीज के उत्पादनके लिए भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से एक संयंत्र स्थापित कियाजाएगा और विष्णुपुर का आलू पूरे देश में अपनी पहचान बनाएगा। 

श्री शाह ने कहाकि ममता बनर्जी बंगाल के गरीबों का वोट लेती हैं लेकिन उनके हिस्से का फंड टीएमसीके गुंडों के घर में जाता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बंगालके गांवों के विकास के लिए जो पैसा भेजा था, वो ममता बनर्जी के सिंडिकेट की भेंट चढ़ गया। यह लोगसमझते हैं कि इन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, उसका कुछ नहीं होगा। सिंडिकेट वाले कान खोलकर सुन लें, भारतीय जनतापार्टी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल के गरीबों की पाई-पाई वापस देनी पड़ेगी।ममता बनर्जी कहती हैं कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बाहर से शासनचलाने वाले हैं। मैं आज स्पष्ट कर रहा हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल मेंही जन्मा, बंगाली बोलनेवाला, भाजपा का नेताही होगा।

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि टीएमसी सरकार महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने मेंविफल रही है, ममता बनर्जी कोशर्म आनी चाहिए कि वो स्वयं महिला हैं इसके बावजूद राज्य में माताएं-बहनें स्वयंको सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। निकुंजपुर ग्राम पंचायत में 300 बीघा जमीन नदीके कटाव में बह गई, मगर ममता बनर्जी की सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। टीएमसी के संरक्षण मेंचल रहे अवैध बालू खनन के कारण धरती की छाती छलनी हो रही है, फिर भी ममताबनर्जी ध्यान नहीं देतीं। अब TMC को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। यहां के सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में नडॉक्टर हैं, न नर्स हैं औरमरीजों से गुंडे टोल टैक्स वसूल रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी गरीबों के लिए सस्ता अनाज भेज रहे हैं जिसमें 5 किलो चावल मुफ्त दिए जा रहे हैं, लेकिन यह लोगउसमें से भी 1 किलो चावल निकाललेते हैं। ममता बनर्जी को शर्म करनी चाहिए कि गरीब बच्चों का चावल में टोल टैक्सलिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी थम्ब इम्प्रेशन के सिस्टम को एक्टिव करके एकग्राम चावल भी ममता के गुंडों के हाथ में नहीं जाने देगी। भाजपा ने तय किया हैबालूचरी साड़ियों में और पंचमुरा के कुम्हार के प्रोडक्ट में जीआई टैग लाकरबिचौलियों को समाप्त किया जाएगा।

श्री शाह ने कहाकि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। ममता बनर्जीकहती हैं कि 7 बजे के बादमहिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ममता बनर्जी, असम में भाजपा का राज है वहां जाकर देखें, 10-10 तोले के गहनेपहनकर रात 1 बजे भी बच्चियाँस्कूटी से शादी में जाती हैं और उन्हें कोई छू भी नहीं सकता। बंगाल की जनता, एक बार भारतीयजनता पार्टी की सरकार बना दे, 24 घंटे राज्य की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का कार्य किया जाएगा। आरजी करमेडिकल कॉलेज की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया है और वर्षों तकसंदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे महिलाओं का शोषण करते रहे, इनके बसाएघुसपैठिए भी महिलाओं का शोषण करते रहे, लेकिन ममता बनर्जी आंख मूंदकर बैठी रहीं। जिन भी लोगों ने ममता बनर्जी केसंरक्षण में महिलाओं का अपमान किया है, उन सभी को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। 

तृणमूल कांग्रेसकी हिंसा की राजनीति पर करारा प्रहार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा किभारतीय जनता पार्टी के 300 से अधिक कार्यकर्ता चुनावी हिंसा में मार दिए गए, तृणमूल कांग्रेस के गुंडे मानते हैं कि उन्हें कुछनहीं होगा। तृणमूल के जिन गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया है, बंगाल मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सबका हिसाब लिया जाएगा। तृणमूल के गुंडोंने ममता बनर्जी के संरक्षण में पूरे बंगाल की जनता को बंधक बनाकर रखा है। सभीगुंडे कान खोलकर सुन लें कि 23 और 29 को मतदान के दिनघर में बैठें, नहीं तो बाद मेंउन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरे बंगाल की जनता बेखौफ होकर मतदान करे, चुनाव आयोग नेसेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस की उचित व्यवस्था की है। इस बार यह सुनिश्चित कियाजाएगा कि ममता बनर्जी का कोई भी गुंडा चुनाव में खलल न डाल पाए। आज घुसपैठ कीसमस्या को रोकना अत्यंत आवश्यक है और जो घुसपैठिए राज्य में मौजूद हैं, उन्हें बाहरकिया जाना तथा उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने जरूरी हैं। लेकिन ममता बनर्जी यहनहीं कर सकतीं। ये घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, युवाओं कीरोजगार के अवसर छीन रहे हैं और गरीबों के हिस्से के चावल खा रहे हैं। ममता बनर्जीकान खोलकर सुन लें, भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल में एक भी घुसपैठिए को सहन नहीं किया जाएगा।सभी घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। भारतधर्मशाला नहीं है, यह हमारी भूमि है और जिस किसी ने भी एक इंच भूमि पर भी कब्जा किया है, उसे कानून केतहत जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।

श्री शाह ने कहाकि ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार ने पूरे बंगाल से 7,000 इंडस्ट्रीज को भगा दिया, जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा ने तय किया हैकि पश्चिम बंगाल में चार नई इंडस्ट्रियल एस्टेट बनाई जाएंगी, जिनमें से एकविष्णुपुर में बनेगी, जहां करोड़ों रुपये का निवेश आएगा। बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लायाजाएगा और यह कानून हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के लिएबराबर होगा। किसी को चार शादियाँ करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और भाजपासरकार बनने पर यूसीसी लागू होते ही इस पर अपने आप प्रतिबंध लग जाएगा। राज्य के सभीसरकारी कर्मचारियों को 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा, महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने की पहली तारीख को₹3,000 दिए जाएंगे औरउन्हें बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, गर्भवती माताओं को ₹21,000 और 6 पोषण किट दिए जाएंगे। ममता बनर्जी के कारण जो युवा बेरोजगार बैठे हैंउन्हें बेरोजगारी भत्ता के रूप में हर महीने ₹3,000 देने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। ₹5 लाख तक का इलाजमुफ्त किया जाएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं, भाइयों और बहनोंको ₹15,000 की सहायता दी जाएगी।धान का दाम ₹3,100 प्रति क्विंटलकिया जाएगा और हर किसान का शत-प्रतिशत धान बंगाल सरकार खरीदेगी। विधवाओं, वरिष्ठ नागरिकोंऔर दिव्यांगजनों की पेंशन दोगुनी की जाएगी, चाय बागान के श्रमिकों को उनकी भूमि का मालिक बनायाजाएगा और बंद पड़े सभी जूट मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा। 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारी संथाल की बहनश्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान किया।श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी जब बंगाल के आदिवासियों से मिलने आईं, तो ममता बनर्जीने उनका अपमान किया। पश्चिम बंगाल की जनता को ममता बनर्जी से आदिवासी की बेटी, महामहिम श्रीमतीद्रौपदी मुर्मू के अपमान का बदला इस चुनाव में लेना है। ममता बनर्जी से यह सहननहीं होता कि एक आदिवासी गरीब की बेटी इस देश की राष्ट्रपति बनी है। ममता बनर्जीको जो करना है, कर लें, भारतीय जनतापार्टी आदिवासी कल्याण में विश्वास रखने वाली पार्टी है और हम आदिवासियों के लिएकाम करते रहेंगे।

श्री शाह ने कहाकि ममता बनर्जी ने केवल घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार किए। कैश फॉर क्वेरी घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, एसएससी घोटाला, नगरपालिका और नगर निगम भर्ती घोटाला, गाय तस्करीघोटाला, पीडीएस घोटाला, मनरेगा घोटालाऔर पीएम आवास में भी घोटाला किया गया। इन सभी घोटालों में जो करोड़ों रुपये तृणमूलकांग्रेस के लोगों ने खा लिए हैं, वह जनता का पैसा है, और भाजपा सरकार बनते ही एक जांच आयोग बनाकर सभीभ्रष्टाचारियों को जेल के पीछे डालने का काम किया जाएगा। ममता बनर्जी की सरकार केरहते कभी बंगाल का विकास नहीं हो सकता। आज बंगाल को परिवर्तन की आवश्यकता है। आजआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश विकसित भारतके संकल्प पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।विकसित भारतकी रचनाविकसित बंगालके बिना पूरी नहीं हो सकती और ममता बनर्जी बंगाल को विकसित नहीं कर सकतीं।श्री शाह ने पश्चिम बंगाल की जनता से कमल के निशान पर वोट देकर, भाजपा के सभीप्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताकर, राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: