Hon’ble Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah today addressed massive public rallies in Dudhnoi and Palashbari in Assam

Press | Apr 03, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह द्वारा असम के गोलपारा और चायगांव में आयोजित विशाल जनसभाओंमें दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

 

भाजपा इस बार असम विधानसभा चुनावमें 90 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

 

मोदी जी असम के लिए ₹27,000 करोड़का सेमीकंडक्टर प्लांट लाए, राहुल गांधीपूछते हैं कि उसके लिए जमीन क्यों दी गई?

 

राहुल गांधी कितना भी विरोध करलें, भाजपा हर हाल में असम के पलाशबाड़ी में IIM स्थापित करेगी।

 

असम में भाजपा समान नागरिक संहिता(UCC) लागू करेगी, लेकिन आदिवासीभाइयों-बहनों को इससे बाहर रखा जाएगा।

 

कांग्रेस पार्टी ने असम को घुसपैठियोंका गढ़ बनाया, भाजपा हर घुसपैठिएको चुन-चुनकर बाहर निकालेगी।

 

असम में भाजपा सरकार बनने परहर आदिवासी महिला को प्रति माह ₹3,000 दिए जाएंगे।

 

भाजपा अगले 5 वर्षों में 2 लाखयुवाओं को सरकारी नौकरी देगी।

 

असम में भाजपा सरकार किसानोंको सालाना ₹11,000, ट्रैक्टर खरीदनेके लिए ₹3 लाख, पावर टिलरके लिए ₹50 हजार सब्सिडी देगी।

 

भाजपा सरकार असम के हर आदिवासीपरिवार को एक गाय और एक भैंस देगी तथा हर जिले में एक डेयरी स्थापित करेगी।

 

भाजपा सरकार चाय जनजातियों कोजमीन का मालिक बनाएगी और घर निर्माण के लिए ₹75,000 की सहायता प्रदान करेगी।

 

नेहरू ने असम को टाटा-बाय-बायकह दिया था, लेकिन भाजपा के रहते असम की एक इंच जमीन भी कोई हथिया नहीं सकता।

 

भाजपा हर ब्लॉक में एक खेल स्टेडियमतथा हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करेगी।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरवगोगोई पर दुश्मन देशों से संबंध रखने के आरोप लगे, लेकिन कांग्रेसने कोई जवाब नहीं दिया।

 

मोदी जी ने भूपेन हजारिका कोभारत रत्न दिया, जिसे कांग्रेसद्वारा "नाचने-गाने वाला कहना" कहकर पूरे असम का अपमान किया।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को असम के गोलपारा और चायगांव में आयोजितविशाल जनसभाओं को संबोधित किया। श्री अमित शाह ने दशकों तक असम और पूरे पूर्वोत्तरको अशांत रखने और तुष्टीकरण की राजनीति के तहत राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावादेने के लिए कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की। केंद्रीय गृह मंत्री ने आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा शर्मा केनेतृत्व में असम में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का उल्लेख किया। श्री शाह नेजनता से अपील की कि इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोपुनः आशीर्वाद दें, ताकि असम को स्थिरता, समृद्धि और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम केदौरान मंच पर असम भाजपा प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी, श्रीमतीअलका गुर्जर, राभा हासोंग स्वायत्त परिषद के अध्यक्ष श्री फणीन्द्र राभा, दुधनोई से प्रत्याशी श्री टंकेश्वर राभा, गोलपारापश्चिम से प्रत्याशी श्री पवित्र राभा, पलासबारीसे प्रत्याशी श्री हिमांशु शेखर वैश्य और चायगांव से प्रत्याशी श्री राजू महेशसहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

श्री अमित शाह ने कहा किगोलपारा को मिनी असम कहते हैं, यहजनजातियों का प्रदेश है जहां राभा, बोडो, हाजोंग, बनई, कोच और चाय बागान के श्रमिक रहते हैं। कांग्रेस पार्टी असम आकर चुनाव लड़तीहै, लेकिन कभी जनजातियों के कल्याण की बात नहीं करती। आजादी को 78 वर्ष हो गए थे, मगरकांग्रेस ने कभी भी किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बहन द्रौपदी मुर्मु कोमहामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाने का कार्य किया। कांग्रेस के कार्यकाल में आजादी सेलेकर वर्ष 2013 तक आदिवासी समाज के विकास के लिए बजट में केवल 24 हजारकरोड़ दिए गए लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1 लाख 41 हजार करोड़ रुपये करने का कार्य किया। साथ ही, देश भर के आदिवासी समाज और जनजातियों की कला, संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, संगीत और नृत्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य भी माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि दुधनोई नदी को दूध की नदी कहा जाता था, मगर यहांएक भी डेयरी नहीं है? गोलपारा की जनता भाजपा कोचुन ले, असम के हर जिले में एक डेयरी स्थापित की जाएगी और हर आदिवासी के घर में एकगाय और एक भैंस देने का कार्य किया जाएगा। असम में अवैध घुसपैठियों को घुसने सेरोका जाना चाहिए। हाल ही में मेघालय में हुए चुनाव के दौरान गारो हिल्स में हिंसाहुई, क्योंकि भोली-भाली गारो महिलाओं को फंसाकर घुसपैठिये शादी कर हिल काउंसिलपर कब्जा करना चाहते थे। कांग्रेस पार्टी ने असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दियाहै, लेकिन तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन घुसपैठियों कोचुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा। भाजपा की दो बार सरकार बनने के दौरान सभीघुसपैठियों को चिन्हित कर लिया गया है, लेकिन समयथोड़ा कम पड़ गया। एक और पाँच साल का अवसर दिया जाए, तोचिन्हित किए गए घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम किया जाएगा।

श्री शाह ने कहा किगांधी-नेहरू परिवार का असम के प्रति रवैया पहले से ही सकारात्मक नहीं रहा है। 1962 के चीन आक्रमण के समय इन्होंने असम को छोड़ दिया था, लेकिनहमारी आज की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि असम की एक इंच भूमि पर कोई कब्जानहीं कर सकता। कांग्रेस ने पूरे असम को अशांत क्षेत्र बनाकर रखा, असम के युवाओं की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंकीं। 2019 से 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी ने असम में कई समझौते किए, जिनमें बोडो, कार्बी आंगलोंग, होजाई, आदिवासी समूहों और उल्फा के साथ समझौते शामिल हैं और 10 हजार युवाओं को हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लाने का काम किया गया। 2003 के बामुनदोपा में बस बम धमाके हुए, 2010 के आईईडीब्लास्ट और 2013 के गंडापारा गांव में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटनाओं में कई युवा मारे गएथे। 2016 के बाद असम में परिवर्तन आया और 2019 के बादलगातार समझौतों के माध्यम से शांति स्थापित की गई। अब कहीं बम धमाके या गोलीबारीनहीं होती है। 90 के दशक की शुरुआत में मैं भी असम आया था, जब असम बचाओ आंदोलनविद्यार्थीपरिषद के नेतृत्व में चल रहा था। मैं गोलपारा आया था, जहांपुलिस ने लाठीचार्ज किया था, उस समयनारा लगाया जाता था, ‘असम की गलियां सूनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी है।उस समय भीकांग्रेस पार्टी ने असम को अशांत क्षेत्र बना रखा था और 15 साल तक, विशेषकर मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान 10 वर्षोंमें यहां अशांति फैलाई गई। असम के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भारत के दुश्मन देशके साथ संबंध रखने का आरोप लगा है, लेकिनकांग्रेस ने उनसे कोई जवाब नहीं मांगा। आज जब हम संसद में इन बातों को उठाते हैंतो राहुल गांधी कहते हैं कि पुरानी बातें क्यों याद कराते हैं? पुरानी बातों को इस लिए याद रखना चाहिए, ताकि वहीगलती दोबारा न हो। यदि गलती से भी गोलपारा में एक-दो कांग्रेस उम्मीदवार जीत गए, तो फिर से अशांति लौट आएगी। 

श्री अमित शाह ने कहा किकांग्रेस ने असम की संस्कृति के लिए कोई काम नहीं किया। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी ने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की मूर्ति दिल्ली मेंस्थापित की, लचित बोरफुकन की 125 फीटऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की, चराईदेवमोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराया, असमआंदोलन के शहीदों के लिए गुवाहाटी में भव्य स्मारक बनाया और लचित बोरफुकन का 400वां वर्ष देशभर में मनाया गया। भाजपा का उद्देश्य असम की संस्कृति को आगेबढ़ाना है। असम में घुसपैठ पर रोक लगने के बावजूद आबादी बढ़ने की बात सामने आती है, यदि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री हिमंताबिस्वा शर्मा जी के नेतृत्व में फिर से सरकार बन जाएगी, तो असममें यूसीसी लागू किया जाएगा और एक से अधिक विवाह पर रोक लगेगी। कांग्रेस पार्टीआदिवासी समाज को यूसीसी के नाम पर डराती है, लेकिनआदिवासी भाई-बहनों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी नेराभा, कार्बी, तीवा, मिसिंग, देवरी और दिमासा भाषाओं में प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था की, जबकि पहले केवल अंग्रेजी पर जोर दिया जाता था। सैकड़ों स्कूलों के माध्यमसे बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने का काम आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किया गया। साथ ही, महानअसमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने का कार्य भी यशस्वी प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। घुसपैठियों ने असम में बड़ी मात्रा में भूमि परकब्जा कर रखा था, जिसे मुख्यमंत्री श्रीहिमंता बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लगभगडेढ़ लाख एकड़ भूमि को मुक्त कराया है। श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान और काजीरंगामें गैंडों के आवासीय क्षेत्र पर भी अवैध कब्जा था, जिसेहटाने का कार्य भी भाजपा सरकार ने किया।

श्री शाह ने कहा कि 8 हजार से अधिक जनजाति कलाकारों द्वारा चाय जनजाति का झूमर नृत्य आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देखा। इसी तरह 10 हज़ार सेअधिक बोडो जनजाति के लोगों द्वारा बागुरुम्बा नृत्य और 11 हज़ार सेअधिक कलाकारों द्वारा बिहू नृत्य भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कीउपस्थिति में हुए और वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित हुए। दुधनोई में 250 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज परिसर का निर्माण किया गया है, कुछदुआ में पोल्ट्री ब्रीडिंग फार्म और फीड मिल पर काम जारी है, 1138 करोड़ रुपये की लागत से गोलपारा में जलवायु लचीली पेयजल परियोजना पर कार्यचल रहा है। पलासबारी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आईआईएम कीस्थापना का उद्देश्य यह है कि असम के युवा, बेटा-बेटीउच्च शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में काम करें और इस क्षेत्र कोशिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया जा सके। कांग्रेस पार्टी ने आईआईएम की स्थापना काविरोध किया, लेकिन राहुल गांधी को जितनी कोशिश करनी है कर लें, पलासबारीमें आईआईएम बनकर रहेगा। आने वाले समय के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एकव्यापक घोषणा पत्र जारी किया गया है जिसके अंतर्गत छोटे और मंझले किसानों को पहले 6 हज़ार रुपये मिलते थे, जिसेबढ़ाकर 11 हज़ार रुपये प्रति किसान करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, ट्रैक्टर खरीदने के लिए 3 लाख रुपयेकी सब्सिडी और पावर टिलर के लिए 50 हज़ाररुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की गई है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि असम में सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए जमीन देने पर कांग्रेस और राहुल गांधी नेसवाल उठाए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लगभग 27,000 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट असम को दिया है, जिससे राज्य में उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और असम का नामवैश्विक स्तर पर पहुंचेगा। असम में सब्जी मंडियों की चेन बनाई जाएगी, चाय जनजाति के लोगों को ज़मीन का मालिक बनाया जाएगा और घर बनाने के लिए 75 हज़ार रुपये दिए जाएंगे, साथ हीउनकी मजदूरी को बढ़ाकर 500 रुपये तककरने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। सभी जनजातियों को केजी से पीजी तक मुफ्तशिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा चावल मुफ्त दिया जाएगा और दाल, चीनी, नमक तथा सरसों तेल रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हर महिला को हरमहीने 3 हज़ार रुपये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देने कीयोजना है। असम के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने एक व्यापकरोडमैप तैयार किया है। राज्य में अनेक उद्योग स्थापित कर युवाओं के लिए अवसर बढ़ाएजाएंगे, वंदे भारत की नई ट्रेनें चलाई जाएंगी, हर ब्लॉकमें एक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा और हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज तथा एकइंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी यह सब करने में सक्षम नहींहै, क्योंकि अपने कार्यकाल में उसने कुछ नहीं किया। श्री शाह ने अपील की कि कमलके निशान पर मतदान कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाया जाए, ताकि जिले की चारों सीटों पर भाजपा और एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सके।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: