Hon’ble Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah addressed massive Public Rally Held in Kunnathunad, Kerala

Press | Apr 05, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा केरलम के कुन्नाथुनादमें आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु 



राहुल बाबा
, भारत में मोदी जी का मैनेजमेंटहै, यह पाकिस्तान नहीं, यहाँ न पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, न ही यहाँ उसकी राशनिंग हुई

 

मोदी जी AI समिट से युवाओं के लिए रोजगारलाते हैं, और राहुल गांधी कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कोबब्बर शेर कहते हैं

 

राहुल गांधी के बयानों से गल्फदेशों में भारत की छवि को नुकसान होता है, वे वहाँ रहने वाले केरलम के लोगोंका अपमान करना बंद करें

 

केरलम में भाजपा सरकार बनने परसबरीमाला सोना चोरी मामले की CBI जांच कराकर 60 दिनों में दोषियों को जेल भेजा जाएगा

 

राहुल गांधी भारत की डिप्लोमेसीको यूनिवर्सल जोककहकर उसका मजाक उड़ाते हैं

 

राहुल गांधी और विजयन दोनों भाजपाको B टीम कहते हैं, लेकिन इस बार भाजपा केरलम में A टीम बनेगी

 

राहुल बाबा और उनकी बहन दोनोंकेरलम से चुनकर जाते हैं, लेकिन उन्होंने केरलम के लिए क्या किया? इसका हिसाब जनता को देना होगा

 

LDF और UDF दोनों दोहरे चरित्र वाले गठबंधन हैं - देशभर में कांग्रेस और कम्युनिस्ट साथमिलकर चुनाव लड़ते हैं, और केरलम में एक-दूसरे का विरोध करते हैं

 

LDF और UDF तुष्टीकरण में विश्व में नंबर-1 हैं, दोनों ने मोदी जी के PFI बैन का विरोध किया

 

एर्नाकुलम में 600 परिवारों की400 एकड़ जमीन वक्फ ने हड़प ली; LDF और UDF चुप रहे, लेकिन मोदी जी वक्फ संशोधन बिल लेकर आए

 

केरलम के युवाओं को केरलम मेंही नौकरी मिले, भाजपा ऐसी व्यवस्था करेगी

 

केरलम के मुख्यमंत्री ने एक नयास्टार्ट-अप शुरू किया नेम चेंजिंग स्टार्ट अप, जिसमें वे मोदी जी की योजनाओंका नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं

 

केरलम में एनडीए सरकार बनते हीहर महिला के खाते में ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी

 

भाजपा सरकार बनने के 2 साल केभीतर केरलम का पहला AIIMS बनकर तैयार होगा

 

भाजपा केरलम को आईटी इनोवेशन, ब्लू इकोनॉमी, हेल्थकेयर, टूरिज्म और डिफेंस इनोवेशन काहब बनाएगी

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह ने आज रविवार को केरलम के कुन्नाथुनाद में आयोजित विशालजनसभा को संबोधित करते हुए जनता से केरलम में भाजपा और एनडीए को प्रचंड बहुमत केसाथ जिताने का आह्वान किया। इससे पूर्व, श्री शाह ने कोझिकोड शहर के बेपोर निर्वाचन क्षेत्र में एक भव्य रोड शो भीकिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी के अध्यक्ष श्री साबूजैकब, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पी.पी. सजीव, श्री ए.एन. राधाकृष्णन, कुन्नथुनाड सेट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी के प्रत्याशी श्री बाबू दिवाकरन सहित अन्य पदाधिकारी वनेतागण उपस्थित रहे।

श्री अमित शाह ने कहा कि 9 अप्रैल को होने वाला यहचुनाव एलडीएफ की सरकार बदलकर एनडीए की सरकार लाने का नहीं, बल्कि केरलम के भविष्य कोसुनिश्चित करने और उसे सुनहरा बनाने का चुनाव है। कई वर्षों तक केरलम की जनतायूडीएफ को हटाकर एलडीएफ को लाती रही है और एलडीएफ को हटाकर यूडीएफ को लाती रही है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफदोनों ने केवल भ्रष्टाचार किया है। केरलम को आगे बढ़ाने का कार्य केवल माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव है। भारत में सबसे पहलेकोई राज्य साक्षर बना तो वह केरलम था, यहां के युवा शिक्षित और बुद्धिमान हैं, लेकिन नौकरी के लिए गल्फदेशों और देश-दुनिया के अन्य हिस्सों में जाना पड़ता है। हम ऐसे केरलम की रचनाकरना चाहते हैं, जहां केरलम के युवाओं को अपने ही प्रदेश में शत-प्रतिशत रोजगार मिल सके। आजपूरी दुनिया में परिवर्तन हो रहा है, एलडीएफ- कम्युनिस्ट पार्टी पूरी दुनिया में समाप्त हो चुकी है और कांग्रेसके नेतृत्व वाली यूडीएफ पूरे देश में समाप्त हो रही है। पूरा देश आज माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। 

श्री शाह ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में केरलममें एनडीए को 14 प्रतिशत वोट मिले, 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 प्रतिशत और 2024 के लोकसभा चुनाव में 20 प्रतिशत वोट मिले और अब समय आ गया है कि केरलम में एनडीए की सरकार बने। आजएनडीए में एक नया साथी, ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी जुड़ी है। जब केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ ने लोगोंके काम करने के बजाय भ्रष्टाचार किया, तब उस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए श्री साबू ने ट्वेंटी-ट्वेंटीपार्टी बनाई। हम एनडीए में ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी का स्वागत करते हैं और आज यहाँके सभी भाइयों-बहनों से अपील है कि वे एनडीए के साथ जुड़कर समृद्ध केरलम केनिर्माण में योगदान दें। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 1760 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटीमिशन के तहत कोच्चि में 98 बड़ी योजनाओं के माध्यम से 2000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं देने का कार्य किया। कोच्चि मेट्रो फेज-2 के लिए भारत सरकार ने 275 करोड़ रुपये दिए और इसके साथ579 करोड़ रुपये के ऋण की गारंटी भी दी है। भारतीय जनता पार्टी की नीति स्पष्ट है, ‘जस्टिस टू ऑल, अपीजमेंट टू ननऔर इसी के तहत पूरे देश मेंकार्य किया जा रहा है। जब पीएफआई देश-विरोधी गतिविधियां चला रहा था, तब भारतीय जनता पार्टी कीसरकार ने एक ही दिन में देश भर के सभी पीएफआई कैडर को जेल की सलाखों के पीछे डालनेका काम किया। 

श्री शाह ने कहा कि भाजपा कीसरकार ही वक्फ अमेंडमेंट बिल लेकर आई। एर्नाकुलम में 600 क्रिश्चियन और हिंदूपरिवारों की 400 एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड द्वारा हड़प ली गई थी, लेकिन इसके लिए न तो एलडीएफने और न ही यूडीएफ ने आवाज उठाई। जब वक्फ अमेंडमेंट बिल संसद में चर्चा के लिए आया, तब इन 600 क्रिश्चियन परिवारों की भूमिके मुद्दे पर एलडीएफ और यूडीएफ एक शब्द भी नहीं बोले। एलडीएफ और यूडीएफ दोहरेचरित्र वाली पार्टियां हैं। देश भर में कांग्रेस और कम्युनिस्ट एक साथ चुनाव लड़तेहैं, जबकिकेरलम में एक-दूसरे का विरोध करते हैं। हाल ही में राहुल गांधी आए थे और राहुलगांधी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भाजपा को एक-दूसरे कीबी टीमबताते हैं, लेकिन इस बार केरलम मेंभाजपा और एनडीए हीए टीमबनकर उभरेगी, राहुल गांधी और पिनाराई विजयनबी टीमबनकर रह जाएंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में लाखोंस्टार्टअप शुरू हुए हैं, केरलम के मुख्यमंत्री ने भी एक स्टार्टअप शुरू किया है जिसका नाम हैनेम चेंज स्टार्टअप। माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी केंद्र से योजनाएं और धनराशि भेजते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री विजयन उनपर अपना नाम लगा कर उसका नाम बदल देते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी हर गरीब के लिए पांच किलो चावल भेजते हैं, लेकिन उसका श्रेय कम्युनिस्टपार्टी ले जाती है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी हर गरीब को घर देते हैं, कम्युनिस्ट पार्टी इसेलाइफ मिशनके नाम से अपने सिंबल के साथगरीबों को देती है। नेशनल हाईवे-66 का 100 प्रतिशत खर्च माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उठा रहे हैं, लेकिन उसपर पोस्टर केरलम केमुख्यमंत्री विजयन के लगा दिए जाते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत यशस्वीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 600 करोड़ रुपये भेजते हैं, लेकिन उसमें फोटो लगाने की जगह नहीं होने के कारण उसे बंद कर दिया जाता है।बिना काम किए यश और वोट प्राप्त करने की एलडीएफ की यह कारीगरी इस बार केरलम की जनतानहीं चलने देने वाली है। केरलम की जनता जानती है कि सारे काम माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने किए हैं। जिन्होंने सबरीमाला का सोना लूटा है, उन्हें जेल में डाला जानाचाहिए। न यूडीएफ उन्हें पकड़ेगी और न ही एलडीएफ उन्हें पकड़ेगी, लेकिन यदि केरलम में एनडीएकी सरकार बनती है, तो दो महीने के भीतर सोना चोरी करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डालदिया जाएगा।

श्री अमित शाह ने कहा किराहुल गांधी केरलम आकर कहते हैं कि पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। राहुल गांधी की बातइस अर्थ में सही है कि पेट्रोल के दाम बढ़े हैं और 460 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचगए हैं, लेकिन यह केरलम में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हुआ है। राहुल गांधी कोपाकिस्तान में तेल के बढ़ते दामों की चिंता है और वो केरलम में आकर कहते हैं किमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पाकिस्तान में दाम बढ़ा दिए। पूरेविश्व में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, कई जगह राशनिंग लागू हुई है, वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारीहुए हैं और छुट्टियां तक घोषित की गई हैं, लेकिन भारत में न तो ऐसीस्थिति है और न ही राशनिंग लागू है, बल्कि जरूरत के अनुसार पेट्रोल, डीजल और गैस, सब कुछ उपलब्ध है। यह यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी काप्रबंधन है। राहुल गांधी बिना सोचे समझे इस तरह के बयान देते हैं कि गल्फ देश भारतकी नीतियों से नाराज हों, गल्फ देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय काम कर रहे हैं, राहुल गांधी को उनके भविष्यकी चिंता करनी चाहिए और सोच समझ कर बयान देने चाहिए। हाल ही में भारत में एक एआईसमिट आयोजित की गई जिसमें विश्व भर से 80 देशों से एआई के एक्सपर्ट और 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए, लेकिन कांग्रेस केकार्यकर्ताओं ने अपने कपड़े उतारकर वहां विरोध किया। मोदी जी एआई समिट आयोजित करकेदेश के युवाओं के रोजगार के मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं और राहुल गांधी केकार्यकर्ता वहां जाकर देश का अपमान करते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके उन कपड़ेउतारने वालों को बब्बर शेर कहा, ऐसी निर्लज्जता पूरे विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि एनडीए ने निर्णय लिया है कि केरलम में सरकार बनते ही हर महिला के खाते में हरमहीने 2500 रुपये सहायता के रूप में भेजे जाएंगे। केरलम में पहला एम्स दो वर्षों केभीतर बनाकर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। सबरीमाला सोना चोरी के मामले में सीबीआईको जांच सौंपी जाएगी और 60 दिनों के भीतर वास्तविक दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।हर घर को हर महीने 20,000 लीटर तक पानी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, तिरुवनंतपुरम को आईटीइनोवेशन का हब बनाया जाएगा, कोल्लम को ब्लू इकॉनोमी का हब बनाया जाएगा। कोच्चि को हेल्थकेयर और मेडिकलका सेंटर बनाया जाएगा और कन्नूर को डिफेंस इनोवेशन का हब बनाने का कार्य किया जाएगा।9 अप्रैल कोहोने वाले चुनाव में भारतीय धर्म जन सेना का चुनाव चिन्ह नारियल का पेड़, ट्वेंटी-ट्वेंटी का चिन्हकटहल और भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। श्री अमित शाह ने इनतीनों चिन्हों पर प्रचंड मात्रा में मतदान कर केरलम में एनडीए की पहली सरकार बनाकरविकसित केरलम के स्वप्न को साकार करने की अपील की। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: