Hon’ble Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah addressed massive Public Meeting Held in the Mannadipet Assembly Constituency, Puducherry

Press | Apr 06, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारापुडुचेरी के मन्नादिपेट विधानसभा में आयोजित जनसभा में दिए गए संबोधन के मुख्यबिंदु

खड़गे जी ने पुडुचेरीके बारे में कहा था कि यह छोटा क्षेत्र है, सीट 30 हो या 300 हो, भाजपा-NDA के लिए कोई भी क्षेत्र छोटा नहीं होता है

 

NDA दो-तिहाई बहुमतसे सरकार बनाकर पुडुचेरी को पूर्ण विकसित क्षेत्र बनाएगी

 

पुडुचेरी में एक तरफ़एकजुट NDA है, दूसरी तरफ़ चुनाव से पहले ही आपस में लड़ने वाला इंडी अलायंस है

 

नारायणसामी की सरकारने मेडिकल कॉलेज में पीजी और डिप्लोमा सीटें बेचीं, 15 हज़ार करोड़ के विकास फंड का घोटालाकिया

 

कांग्रेस-डीएमके सरकारमें पुडुचेरी में बेरोजगारी 47% पर पहुँच गई थी, जिसे NDA सरकार ने4.3% पर लाया है

 

पुडुचेरी में NDA सरकार बनने पर मछुआरों को ₹8000 सेबढ़ाकर ₹12000 और किसानों को ₹6000 से बढ़ाकर ₹9000 की राशि हर साल दी जाएगी

 

पुडुचेरी में NDA सरकार हर महिला किसान को एक दुधारू गायऔर 2 दुधारू बकरी देगी

 

NDA सरकार नेपुडुचेरी में लैपटॉप बनाने की फैक्ट्री लगाई है, आने वालेदिनों में पूरी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पुडुचेरी में बनेगा और इसे ब्लू इकॉनमी काकेंद्र बनाया जाएगा

 


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सोमवारको पुडुचेरी के मन्नादिपेट विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी9 अप्रैल को पुडुचेरी में होने वाले चुनाव राज्य के भविष्य के लिए अत्यंतमहत्त्वपूर्ण हैं और जनता को पूर्ण विश्वास के साथ नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें दूसरी बार एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभीसहयोगी दलों को समर्थन देकर दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाइए,हम पुडुचेरी को पूर्ण विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाने के लिएप्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए ने पहली पारी में कांग्रेस द्वारा छोड़ी गईगड्ढों को भरने का कमा किया,अब दूसरी पारी में सशक्त आधार पर तीव्र विकास की बहुमंजिला इमारत खड़ी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पाँच वर्ष पहले जब एनडीए यहाँ विजयी हुआ था,तब खरगे जी ने इसे छोटा क्षेत्र बताकर महत्त्व कम करने काप्रयास किया था। श्री शाह ने कहा कि सीटें तीस हों या तीन सौ,क्षेत्र का महत्त्व कम नहीं होता और भाजपा के लिए पुडुचेरीकिसी भी अन्य क्षेत्र से कम नहीं है, यह भारत का अभिन्न अंग है।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व मेंपुडुचेरी में जॉब फेयर के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने कहा कि जहाँ एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है,वहीं इंडी गठबंधन के दल आपसी संघर्ष में उलझे हुए हैं।उन्होंने कहा कि सीपीआई और सीपीआई (एम) पहले ही गठबंधन छोड़ चुके हैं और डीएमकेतथा कांग्रेस कई सीटों पर एक-दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं,जबकि एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर मैदान में खड़े हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती वीनारायणस्वामी सरकार के दौरान मेडिकल कॉलेजों में पीजी और डिप्लोमा सीटों की खुलेआमबिक्री हुई । उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस-डीएमके शासन में15,000 करोड़ रुपये के विकास निधि में घपला हुआ,जो पुडुचेरी के तीन वर्षों के बजट के बराबर है। उन्होंनेकहा कि उस समय बेरोजगारी दर 47 प्रतिशत तक पहुँच गई थी,जो एनडीए सरकार में घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है।

श्री अमित शाह ने कहा कि अभी दो दिन पहले राहुल गांधी ने पुडुचेरीमें पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भ्रामक बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकाऔर ईरान के युद्ध के कारण भारत में पेट्रोल के दाम बढ़कर 458 रुपये हो गए हैं औरडीजल के दाम बढ़कर 520 रुपये हो गए हैं मगर वो भारत में नहीं पाकिस्तान में हुएहैं।

पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल की किल्लत है, घर से काम करने की अनुमति दी गई है, मगर वैश्विक संकट के बावजूद भारत में में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केनेतृत्व में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और कीमतों को नियंत्रित रखा गयाहै।

श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पुडुचेरी मेंऔद्योगिक विकास को गति देने के लिए लैपटॉप निर्माण इकाई स्थापित की गई है,जो प्रतिवर्ष तीन लाख लैपटॉप का उत्पादन करेगी। उन्होंनेकहा कि इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए एनडीए सरकार पुडुचेरी में इंडस्ट्रियल कॉरिडोरका निर्माण करेगी, और इस क्षेत्र को ब्लू इकॉनमी का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए के घोषणापत्र में मछुआरों के लिएफिशरीज़ बैंक सहायता को 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का प्रावधान है। इसके साथ ही किसानों की सहायताराशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये तक ले जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा किलिंगारेड्डीपलयम और अरिनूर की मिलों का पुनर्विकास पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगाऔर प्रत्येक महिला किसान को एक दुधारू गाय तथा दो दुधारू बकरियां उपलब्ध कराईजाएंगी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जनता से आह्वान कियाकि यह चुनाव पुडुचेरी के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास के लिए निर्णायक साबितहोगा, इसलिए 9 अप्रैल को कमल के निशान पर बटनदबाकर एक बार फिर एनडीए सरकार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएँ और प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को सशक्त करें। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: