Hon’ble Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah addressed a range of rallies at Siliguri, Salboni, Kulti, and Chandipur in poll-bound West Bengal

Press | Apr 21, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के कुर्सियांगकुल्टी, सालबोनीऔर चंडीपुर मेंआयोजित जनसभाओं में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु


 मोदी जी महिलाओं को 33% आरक्षणदेने का बिल लेकर आए, ममता दीदीने उसे गिराने का काम किया

 ममता दीदी, बंगाल की जनता की ओर से आपको ‘बाय-बाय’

 ममता सरकार अपनी किताबों मेंआज़ादी के नायक खुदीराम बोस जी को आतंकवादी बताती है

 TMC-कम्युनिस्टकी सरकारों ने गोरखा बहनों-भाइयों को झूठे केसों में फँसाया, भाजपा सरकार बनते ही 31 जुलाई से पहले सारे झूठे केस वापस लिए जाएँगे

 बंगाल में भाजपा सरकार हर वर्ष1 लाख युवाओं को नौकरी देगी

23 तारीख की सुबह भाजपा के लिएऐसा जनसैलाब उमड़ेगा कि 11 बजते-बजते TMC वाले नौ-दोग्यारह हो जाएँगे

 बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागरऔर हिंद महासागर तक, घुसपैठिए कहींनहीं बचेंगे

ममता के गुंडे 23 तारीख को घरपर ही रहें, वरना 4 मईको भाजपा सरकार आने पर पाताल से ढूँढकर भी सजा दी जाएगी

तुष्टीकरण में अंधी ममता सरकारने मदरसों और मुसलमानों को 5800 करोड़दिए, जबकि उत्तर बंगाल, आदिवासियोंऔर पहाड़ के लिए मात्र 2000 करोड़दिए

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह ने आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, कुल्टी, सालबोनी और चंडीपुर में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और तृणमूलकांग्रेस की सरकार में पश्चिम बंगाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा तथा घुसपैठ को लेकर ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की और प्रचंड बहुमतके साथ भाजपा की सरकार बनाने के आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लोकसभासांसद श्री राजू बिस्ता, गोरखाजनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्री बिमल गुरुंग, जीएनएलएफके अध्यक्ष श्री घीसिंग, कुर्सियांगसे प्रत्याशी श्री सोनम लामा, कालिम्पोंगसे प्रत्याशी श्री भरत छेत्री, दार्जिलिंगसे प्रत्याशी श्री नोमन राय, कुल्टी सेप्रत्याशी श्री अजय कुमार पोद्दार, सालबोनीसे प्रत्याशी श्री बिमान महतो और चांदीपुर से प्रत्याशी श्री पीयूष कांति दास सहितअन्य नेतागण उपस्थित रहे। 

श्री अमित शाह ने कहा किपूरे बंगाल में घूमते-घूमते आज मैं दार्जिलिंग पहुंचा हूं। इस बार बंगाल मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढानेवाली ममता बनर्जी के सत्ता से जाने का समय हो गया है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनतेही 6 माह में हर गोरखा के चेहरे पर संतोष वाली खुशी हो, ऐसासमाधान निकाला जाएगा। कांग्रेस और टीएमसी ने दार्जिलिंग के साथ भी अन्याय किया हैऔर देशभक्त गोरखा भाइयों के साथ भी अन्याय किया है। आज मैं वादा करके जा रहा हूंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही 6 माह केअंदर दशकों पुरानी गोरखा समस्या का समाधान गोरखाओं के हिसाब से किया जाएगा। यह कुर्सियांगकी भूमि ब्लास्ट फर्नेस की भूमि थी, जहां सेपूरे भारत और दुनिया भर में लोहा भेजा जाता था। ममता बनर्जी के कुशासन ने कुल्टीकी इन फर्नेसों को बंद करने का काम किया है। इस आयरन सिटी को फिर से आयरन सिटीबनाने का काम किया जाएगा। अवैध माइनिंग बंद कराई जाएगी। स्पंज आयरन की भट्टियों नेजो हवा में जहर घोला है, उसे बंदकिया जाएगा और यहां पर रोजगार देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।कुछ लोग चार शादी करते हैं और कुछ लोग एक ही शादी करते हैं। भाजपा सरकार बनने परबंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा और चार शादी पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कियाजाएगा। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि हम गोरखाओं को भी समझते हैं और उनकी समस्या को भी समझते हैं और इसीलिए भाजपा केअतिरिक्त कोई गोरखा समस्या का समाधान नहीं कर सकता। यह चुनाव पूरे बंगाल को टीएमसीके जुल्म से मुक्त करने का चुनाव है और एक प्रकार से उत्तरबंग और दार्जिलिंग कोवर्षों से हो रहे अन्याय से मुक्ति दिलाने का चुनाव है। उन्होंनेकहा कि TMC-कम्युनिस्ट की सरकारों ने गोरखा बहनों-भाइयों को झूठे केसों में फँसाया है।भाजपा सरकार बनते ही 31 जुलाई से पहले सारे झूठे केस वापस लिए जाएँगे। दार्जिलिंगऔर उत्तरबंग के साथ जो अन्याय हो रहा है, उसका पूराहिसाब भारतीय जनता पार्टी करेगी। यह चुनाव केवल भाजपा के प्रत्याशियों को जितानेका नहीं है, बल्कि दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर गंगा सागर तक और गंगा सागर से लेकरबंगाल की राजधानी कोलकाता तक माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का चुनाव है।ममता बनर्जी के राज में माताओं-बहनों पर अत्याचार हुआ, संदेशखालीकी घटना ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया है। माटीगाड़ा की निर्दोष बालिका का मामलाहो, बागडोगरा के पास चाय बागान में आदिवासी महिला के साथ उत्पीड़न का मामला हो, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज, साउथकोलकाता लॉ कॉलेज और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बलात्कार के मामले हों, हर बलात्कारी को चुन-चुन कर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम भारतीयजनता पार्टी करेगी। ममता बनर्जी कहती हैं कि महिलाएं रात को 7 बजे के बाद बाहर न निकलें। ममता बनर्जी स्वयं महिला हैं और उन्हें ऐसी बातकहने पर शर्म आनी चाहिए। बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद, आधी रात को भी महिलाओं पर कोई आंख ऊंची करके नहीं देख पाएगा। ममता बनर्जीके राज में सारी बहनें असुरक्षा का जीवन जी रही हैं और उन्हें सुरक्षा देने का कामभारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।

श्री शाह ने कहा कि बंगालमें जनजाति विकास, आदिवासियों, पहाड़ और उत्तरबंग के लिए ममता बनर्जी सरकार का कुल बजट केवल ₹2000 करोड़ है। दूसरी ओर मुसलमानों और मदरसों के लिए ममता सरकार का बजट ₹5,800 करोड़ है। एक ओर पूरा पहाड़, सभी गोरखा, सभी ट्राइबल और पूरा उत्तरबंग के लिए ₹2,000 करोड़ हैं, जबकि मुसलमानों के लिए ₹5,800 करोड़हैं। यह अन्याय अब ज्यादा समय तक चलने वाला नहीं है। गोरखाओं का एक महान इतिहासरहा है, मगर ममता बनर्जी ने गोरखाओं के इतिहास को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कियाहै। पहले सीपीएम, कांग्रेस और अब ममता बनर्जी, लेकिन अब समय आ गया है कि गोरखाओं के साथ हो रहे अन्याय का अंत किया जाए।चाहे हेलेन लेपचा हों, जंगबीर साप्कोटा हों यासंविधान सभा के सदस्य गोरखा महानुभाव अली बहादुर गुरुंग जी और डम्बर सिंह जी हों, इन सभी को न्याय नहीं मिला है। आज दार्जिलिंग को सुभाष घीसिंग के साथ हुएअन्याय का हिसाब कांग्रेस, कम्युनिस्टऔर ममता तीनों से करना है। इन लोगों ने पहाड़ियों को खून से रंगने का काम किया है, मगर भाजपा सरकार बनते ही इन सभी अन्याय का अंत माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किया जाएगा। गोरखा समस्या के समाधान के लिए मैंनेगृह मंत्री बनने के बाद 6 साल मेंतीन बार बैठकें बुलाई, मगर एक बार भी ममता बनर्जीका प्रतिनिधि नहीं आया। ममता बनर्जी दिल्ली नहीं आती हैं, इसलिएहमने एक इंटरलोक्यूटर नियुक्त कर उसे यहाँ भेजने का काम किया है। इंटरलोक्यूटर सभीगोरखा संगठनों और बंगाल सरकार के अधिकारियों से मिलता है और एक रिपोर्ट तैयार कररहा है तथा भाजपा की सरकार बनते ही गोरखाओं के मन के अनुसार समाधान किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि भाजपा ने चाय उद्योग के लिए अनेक कार्य किए हैं और पूरी योजना तैयार की है। चायबागानों को बेचा नहीं जाने दिया जाएगा और उन्हें पुनः पल्लवित करने का काम भारतीयजनता पार्टी की सरकार करेगी। हम बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओंको बाहर निकालेंगे। एसआईआर की प्रक्रिया में ममता बनर्जी और उनके अधिकारी ने कुछगोरखाओं के नाम भी काटे हैं, लेकिन ये सीटेंभाजपा की ही आने वाली हैं और चुनाव समाप्त होते ही प्रत्येक गोरखा का नाम वापसमतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है औरसिलीगुड़ी से लेकर वाराणसी तक बुलेट ट्रेन के माध्यम से गोरखा भाइयों को काशीविश्वनाथ तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। 717ए हाईवे, जो डुआर्स से बागराकोट और कलिम्पोंग से सिक्किम को जोड़ता है, उसे बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है तथा दार्जिलिंग के लिए एक वैकल्पिकहाईवे भी बनाया जा रहा है। बागडोगरा एयरपोर्ट को ₹3,000 करोड़ कीलागत से नया बनाया जा रहा है और दिसंबर 2027 से पहलेइसे भारत के टॉप एयरपोर्ट में से एक बनाने का लक्ष्य है। कुर्सियांग ईस्टर्नफॉरेस्ट रेंजर्स कॉलेज को आईआईएफएम देकर पूरे भारत का फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर बनायाजाएगा और यहां फॉरेस्ट से जुड़े एमबीए कोर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी-अभीमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 33% आरक्षणविधानसभा और लोकसभा में दे रहे थे, जिसका बिलगिराने का काम ममता बनर्जी और टीएमसी ने किया है। इनको देश की सुरक्षा का कोईसंज्ञान नहीं है और इन्हें घुसपैठिये ही दिखाई पड़ते हैं। ममता बनर्जी ने बंगाल केआलू को झारखण्ड और ओडिशा में जाते हुए बंद किया है, जिससे आलूकी खेती करने वाले सारे किसान तबाह हो गए। 5 तारीख केबाद बंगाल के किसानों का आलू झारखण्ड और ओडिशा जाएगा और उन्हें पूरा दाम मिलेगा।आलू के किसानों के लिए हर मंडल में कोल्ड स्टोरेज बनाने का काम भी भारतीय जनतापार्टी की सरकार करेगी। 

श्री अमित शाह ने कहा किदार्जिलिंग से लेकर सुंदरबन तक एक नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा। उत्तरबंगमें एम्स की आवश्यकता और भाजपा सरकार बनते ही उत्तर बंगाल में एक अलग एम्स स्थापितकिया जाएगा। उत्तर बंगाल में 500 बेड कासमर्पित कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर बंगाल में आईआईटी और आईआईएमस्थापित करने तथा गोरखा युवाओं के लिए एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का काम कियाजाएगा। एक ट्राइबल यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी और दार्जिलिंग को प्रमुख ईको-एडवेंचरऔर हेरिटेज टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। उत्तरबंग से एक-एक घुसपैठिए कोचुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा। उत्तर बंगाल में चार नए इंडस्ट्रियल टाउन बनाएजाएंगे और सभी सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन केभीतर 7वें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। पहाड़ सहित पूरे बंगाल की माताओं-बहनोंके बैंक खातों में हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच ₹3,000 जमा कराए जाएंगे। बेरोजगारयुवाओं को ₹3,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। चाय बागानों के भीतर स्कूल बनाए जाएंगे, श्रमिकों को उनकी भूमि का स्वामित्व और घर का पट्टा दिया जाएगा, तथा चाय बागान के मजदूरी मूल्य को 2 वर्षोंमें ₹500 से अधिक किया जाएगा। महिलाओं को 33 प्रतिशतआरक्षण दिया जाएगा और 5 तारीख सेमहिलाओं को बस में टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी, उनकायात्रा निःशुल्क किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक काइलाज निःशुल्क किया जाएगा। विधवाओं, वरिष्ठनागरिकों और दिव्यांगजनों को हर महीने ₹2,000 दिएजाएंगे और जूट मिलों को पुनर्जीवित करने का काम भी भारतीय जनता पार्टी करेगी।प्रत्येक गर्भवती माता को अपने बच्चे की देखभाल के लिए ₹21,000 देने काकार्य किया जाएगा। बंगाल उद्यम क्रेडिट कार्ड के माध्यम से युवाओं को व्यवसाय केलिए ₹10 लाख तक की सहायता भारतीय जनता पार्टी देगी। किसानों के लिए धान की एमएसपी ₹3,100 प्रति क्विंटल की जाएगी और किसान सम्मान निधि को ₹6,000 से बढ़ाकर₹9,000 करने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। पारदर्शी तरीके से, बिना खर्ची और बिना पर्ची के हर वर्ष 1 लाख युवाओंको नौकरी देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करेगी। बंद पड़ी हुई जूट मिलों को फिरसे चालू किया जाएगा। माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि टीएमसी सरकार ने घोटाले करने में कुछ भी बाकी नहीं रखा है। ममता बनर्जी नेकैश फॉर क्वेरीघोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, एसएससीघोटाला, नगरपालिका भर्ती घोटाला, गायतस्करी का घोटाला, राशन का घोटाला, मनरेगा का घोटाला और पीएम आवास का घोटाला किया। त्रिपुरा और असम में भारतीयजनता पार्टी की सरकार है और बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है। जैसे हीबंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, बाड़ केलिए जो भूमि ममता बनर्जी द्वारा नहीं दी जा रही है, उसे 45 दिनों के भीतर भाजपा का मुख्यमंत्री बीएसएफ को उपलब्ध कराएगा। देश की सरहदको इस प्रकार सुरक्षित किया जाएगा कि इंसान तो छोड़िए, परिंदा भीपर नहीं मार पाएगा। आपदा राहत के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीने पैसे भेजे, जिसे ममता बनर्जी के गुंडे खा गए हैं। ममता बनर्जी के गुंडों ने जो गरीबोंका पैसा खाया है, उसकी एक-एक पाई उनसे वापसलाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के लिए पक्का मकान भेजा, राशन भेजा, ये गुंडे खा रहे हैं। जिंदल स्टील के प्रोजेक्ट का वादा किया गया था, लेकिन यह प्रोजेक्ट केवल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हीपूरा कर सकते हैं। सालबनी की नदियों में से बालू निकाल लिया जाता है और कहा कि आपभाजपा सरकार बना दो, एक कंकड़ भी चुराने नहींदेंगे। बंगाल में लोगों को सिंडिकेट परेशान कर रहा है और ममता बनर्जी के गुंडों कात्रास है। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और सभी गुंडे कान खोलकर सुन लें कि 5 तारीख के बाद यदि बंगाल के किसी भी नागरिक को परेशान किया गया, तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बंगाल के लोगों को 23 तारीख को डरना नहीं है, टीएमसी केगुंडे भी यदि अपनी खैर चाहते हैं तो 23 तारीख कोपहाड़ के लोगों को हाथ न लगाएं, अन्यथा 4 तारीख के बाद उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। ममता बनर्जी यहअफवाह फैला रही हैं कि वर्तमान में चल रही जनकल्याण की योजनाओं को भारतीय जनतापार्टी बंद कर देगी, लेकिन हम स्पष्ट करते हैं किएक भी जनकल्याण योजना बंद नहीं होगी, बल्कि इनसभी योजनाओं को लागू करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। 

श्री शाह ने कहा कि खुदीराम बोससबसे कम आयु के शहीद हैं। बंगाल सरकार अपनी किताबों में खुदीराम बोस को आतंकवादी बतातीहै। ऐसे महान आज़ादी के सिपाही को आतंकवादी बताने वाली सरकार बंगाल मे नहीं रहनी चाहिए।आपको इस सरकार को बदलना है। अयोध्या में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने राम मंदिर बनाया। 550 साल सेराम मंदिर नहीं बनने दिया गया था। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2019 में राम मंदिर बनाया और जहाँ बाबरी मस्जिद थी, वहीं राममंदिर बना। ममता बनर्जी अपने चेले हुमायूँ कबीर से बंगाल में बाबरी मस्जिद बनानाचाहती हैं। यह बंगाल भारत में है और यहाँ पर बाबरी मस्जिद नहीं बनाने दिया जाएगा।ममता बनर्जी ने बंगाल के युवाओं की चिंता नहीं की और उन्हें केवल एक ही बंगाल केयुवा, भाईपो की चिंता है। चुनाव के बाद वे अपनी जगह भाईपो को बैठाने वाली हैं।ममता बनर्जी का यह सपना पूरा नहीं होगा और भाईपो कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा।ममता बनर्जी यह झूठ फैलाती हैं कि बंगाल में बाहर का मुख्यमंत्री आएगा, जबकि भाजपा से बंगाल का मुख्यमंत्री वही बनेगा जो बंगाल में पैदा हुआ हो, बंगाली में पढ़ा हुआ हो और बंगाली बोलने वाला होगा। यह चुनाव भाजपा के किसीकार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, बल्किपूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करने का चुनाव है। चुनाव आयोग ने सीएपीएफ कीव्यवस्था की है और ममता बनर्जी के गुंडे ध्यान से सुन लें, 23 तारीख कोमतदान में जरा भी खलल डाला या घर के बाहर निकलकर बाधा उत्पन्न की, तो 4 तारीख के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोरखा भाइयों पर सैकड़ों और हजारोंगलत मामले दर्ज किए गए हैं। 4 मई कोपरिणाम आएंगे, 5 मई को सरकार बनेगी और 31 जुलाई सेपहले गोरखा भाइयों पर दर्ज सभी मामलों को बंगाल सरकार वापस ले लेगी। इन मामलों केमाध्यम से गोरखा आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया है, लेकिनभाजपा सरकार इन सभी मामलों को वापस लेगी और ऐसा समाधान लाएगी जिससे आंदोलन कीआवश्यकता न पड़े। श्री अमित शाह ने लोगों से पहाड़ की तीनों सीटों और पूरे बंगालमें कमल के निशान पर बटन दबाने और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केनेतृत्व में बंगाल में कमल फूल की सरकार बनाने की अपील की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: