Hon'ble Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah addressed massive public rallies in Sribhumi, Hailakandi and Cachar in Assam

Press | Apr 07, 2026

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा असम के श्रीभूमि, हैलाकांडी और कछार में आयोजित जनसभाओं में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु


 

कांग्रेसअध्यक्ष ने कहा कि गुजरात और जो प्रांत भाजपा का समर्थन करते हैं,वे अनपढ़ हैं,कांग्रेसियों को इस बात पर शर्म आनी चाहिए

 

मल्लिकार्जुनखड़गे ने कहा कि RSS औरभाजपा सांप हैं, इन्हेंमार देना चाहिए, यहलोकतंत्र की भाषा नहीं है

 

असमऔर त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ बंद हुई,बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने वाली है औरघुसपैठ रुकने वाली है

 

असममें भाजपा सरकार पहली कैबिनेट में यूसीसी लाएगी और इसके बाद किसी को चार शादी करनेकी अनुमति नहीं मिलेगी

 

पहले5 साल भाजपा ने असम में घुसपैठ रोकी, दूसरे5 साल में उन्हें चिन्हित किया और तीसरी बार में उन्हें चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे

 

दशकोंतक बोडो, बंगालीऔर असमिया को आपस में लड़ाकर कांग्रेस ने असम पर शासन किया और विकास को रोके रखा

 

मोदीजी ने असम की सांस्कृतिक पहचान ‘गमछा’ को पूरे विश्व में फैलाया,राहुल गांधी ने गमछा ओढ़ने से मना कर इसकाअपमान किया

 

केवलभाजपा ही है जो करीमगंज को श्रीभूमि कर सकती है,जिनकी जड़ें इटली में हों,उनको श्रीभूमि का मतलब क्या मालूम होगा

 

राहुलगांधी और ममता बनर्जी CAA सेशरणार्थियों को नागरिकता देने का विरोध करते हैं,लेकिन घुसपैठियों को बचाते हैं

 

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मंगलवार को असम के श्रीभूमि, हैलाकांडी औरकछार में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और असम की जनता से प्रचंड बहुमत केसाथ भाजपा और एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच परभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत पांडा जी, केंद्रीय मंत्रीश्री अजय टम्टा, लोकसभा सांसदश्री कृपानाथ मल्लाह, असम सरकार के पूर्व मंत्री श्री मानब चक्रवर्ती, पाथरकांडी से भाजपा प्रत्याशी श्री कृष्णेंदु पॉल, हैलाकांडी केभाजपा प्रत्याशी डॉ. मिलन दास, अल्गापुर से असम गण परिषद के प्रत्याशी श्री जाकिर हुसैन, लखीपुर से भाजपाप्रत्याशी श्री कौशिक राय और उधारबोंद से भाजपा प्रत्याशी श्री राजदीप ग्वाला सहितअन्य नेतागण उपस्थित रहे। 

श्री अमित शाहने कहा कि पाथरकांडी क्षेत्र का नाम ही बहुत मजबूत है, पाथर का अर्थ अटूट इच्छाशक्ति होता है और कांडी काअर्थ पहाड़ियों जैसा बुलंद हौसला होता है। जिस जनता में अटूट इच्छाशक्ति औरपहाड़ियों जैसा बुलंद हौसला हो, उसे कोई हरा नहीं सकता। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और सभी लोग भारतीयजनता पार्टी के प्रत्याशी श्री कृष्णेंदु को जिताने के लिए एकत्रित हुए हैं। श्रीकृष्णेंदु को वोट उन्हें विधायक बनाने के लिए नहीं देना है बल्कि पूरी बराक घाटीको घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए देना है। हमने घुसपैठियों को चिन्हित कर लियाहै और अब बारी उन्हें चुन-चुनकर देश के बाहर खदेड़ने की है। असम की जनता को यह तयकरना है कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी है, जो करीमगंज का नाम बदलकर 'श्रीभूमि' करती है और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है, जो घुसपैठियों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है।कांग्रेस पार्टी ने पूरे क्षेत्र को घुसपैठिया बहुल बना दिया है और पूरे असम को भीवैसा ही बनाना चाहती है। राहुल गांधी कान खोलकर सुन लें, उनकी तीन पुश्तें भी आ जाएंगी, फिर भी हम असमको घुसपैठियों से मुक्त करके रहेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र ने बहुत समय से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दियाहै। 1991 में 10 में से 9 सीटें दीं लेकिनइस बार रिकॉर्ड तोड़ना है और सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी को ही जितानी हैं।श्रीभूमि की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी को देनी हैं और पूरी दुनिया को यहबताना है कि इस भूमि का नाम करीमगंज नहीं, बल्कि 'श्रीभूमि' है। जिनकी जड़ें इटली में हों, उन्हें श्रीभूमि का अर्थ क्या मालूम पड़ेगा, यह तो भारत के लोग ही समझ सकते हैं। सिलचर विश्वविद्यालयमें में असमिया विभाग की स्थापना करने का काम किया गया और माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाली और असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का कार्यकिया है। जब भाजपा CAA की बात करती है तो कांग्रेस उसका विरोध करती है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि CAA लागू होते ही घुसपैठियों को जाना पड़ेगा। कांग्रेसपार्टी ने बहुत बड़े षड्यंत्र के साथ इस पूरे क्षेत्र को घुसपैठिया बहुल क्षेत्रबनाने का काम किया है।

श्री शाह ने कहाकि वोट बैंक की गंदी राजनीति के कारण 1950 केइमिग्रेंट्सएक्टको समाप्त करदिया गया था। श्री गोपीनाथ जी ने असम को बचाने के लिए 1950 मेंइमिग्रेंट्स एक्टलाया था, लेकिन कांग्रेसने 1983 में IMDT एक्ट पारित करघुसपैठियों को यहां शरण देने का काम किया। वेटलैंड, चारागाह, जंगल और बराक घाटी धीरे-धीरे घुसपैठियों से भरने लगे। धुबरी, बारपेटा, दरांग, मरिगांव, होजाई, नगांव औरगोलपारा जैसे सात जिले घुसपैठिया बहुल हो गए। कांग्रेस को जो करना था, उन्होंने करदिया, अब देश मेंआदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है, असम, बंगाल तथात्रिपुरा, तीनों में भाजपासरकार बनने के बाद न केवल घुसपैठ को रोका जाएगा, बल्कि घुसपैठियों को चुन-चुनकर देश के बाहर खदेड़ाजाएगा। घुसपैठिए, हमारे प्रदेश के युवाओं के रोजगार छीन रहे हैं, गरीबों के धान और चावल में हिस्सेदारी ले रहे हैं औरचाय बागान मजदूरों की मजदूरी छीन रहे हैं। इसे अब और सहा नहीं जाएगा और घुसपैठियोंको देश के बाहर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।

भाजपा के वरिष्ठनेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 1,50,000 बीघा जमीन को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम कियाहै और यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। हम इसको रोकेंगे औरजाति, माटी और भेटी केसंकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डॉ.भूपेन हजारिका कोभारत रत्नसे सम्मानित किया, वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि गाने-बजानेवालों को भारत रत्न दे दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को राहुलगांधी के साथ रहकर क्या हो गया है, जो वे भूपेन हजारिका को केवल गाना-बजाना करने वाला कह रहे हैं। भूपेनहजारिका भारतीय संस्कृति के सच्चे राजदूत हैं। 

श्री शाह ने कहाकि भाजपा सरकार ने सिलचर में सुभाष बाबू की प्रतिमा स्थापित की और करीमगंज का नामबदलकर श्री भूमि किया, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। गौरव गोगोई भी इसके विरोध में खड़े हैं, वे किसकी वकालतकर रहे हैंइस भूमि पर वहीनाम रहेंगे, जो हमारीसंस्कृति से जुड़े हैं और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने असम कीसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ गमोछा को पूरे विश्व में प्रसिद्ध कियाहै। 26 जनवरी कोराष्ट्रपति महोदया द्वारा राहुल गांधी को गमोछा पहनने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंनेउसे धारण नहीं किया। कांग्रेस की सरकारों ने लचित बरफुकन को भुला दिया था, मुख्यमंत्रीश्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनकी 400वीं जयंती दिल्ली में मनाकर उन्हें पूरे देश में सम्मान दिलाने का कार्यकिया। कांग्रेस की सरकारों ने असम में 700 से अधिक मदरसे बनाए, लेकिन एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी की सरकार ने मेडिकल कॉलेज तो बनाए ही और मदरसों को प्राथमिक स्कूलों मेंपरिवर्तित कर बच्चों को आधुनिक शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने तीन तलाक को समाप्त किया। कांग्रेसपार्टी इसका विरोध कर रही है। हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आने वाले हैं, उसका भी विरोधकिया जा रहा है, जबकि यूनिफॉर्मसिविल कोड का अर्थ है कि अब कोई चार शादी नहीं कर सकता। 

श्री अमित शाहने कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने हैं, तब से कांग्रेसियों के सार्वजनिक जीवन का स्तर नीचेगिरता चला गया। अभी दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कहा कि गुजरात और वोप्रदेश जो भाजपा का समर्थन करते हैं, वो अनपढ़ हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि जिस गुजरात ने दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाईपटेल, विक्रम साराभाई, महान टाटा औरमोदी जी जैसे नेता दिए, उसी गुजरात को अनपढ़ कहा जा रहा है। कांग्रेस ने एक नई व्याख्या गढ़ ली है किजो उनका समर्थन करेगा वही शिक्षित है और बाकी सभी अनपढ़ हैं। पूरे देश की जनताकांग्रेस को चुनाव के मैदान में जवाब देने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं किभाजपा और आरएसएस सांप हैं और इन्हें मार देना चाहिए। खड़गे जी, मंच पर चढ़करदेखिए, हजारों कीसंख्या में लोग खड़े हैं। यह लोकतंत्र की भाषा नहीं है, यह लोग संसद नहीं चलते देते हैं, एआई समिट मेंकपड़े उतारकर भारत के विरुद्ध प्रचार करते हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व मेंकांग्रेस, भारत कीलोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा हो गई है। आने वाली 9 तारीख को मतदान के दिन असम की जनता, कांग्रेस कोउत्तर देगी। कांग्रेस हमेशा से बराक वैली और असम के विरोध में रही है। 1962 में जब चीन आगेबढ़ा तो लड़ने के बजाय जवाहरलाल नेहरू ने पीछे हटने का रास्ता अपनाया। यह किसी कीपुश्तैनी जमीन नहीं है बल्कि भारत का अभिन्न हिस्सा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की एक इंच भूमि भी कोई नहीं हड़प सकता। 90 के दशक सेकांग्रेस ने इस क्षेत्र में हिंसा को बढ़ावा दिया, जिसके कारण बम धमाके, गोलीबारी, बंद, हिंसा और आंदोलनजैसी घटनाएं होती रहीं। इसमें हजारों युवा मारे गए और पुलिस की गोली का शिकार हुए।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आने के बाद नॉर्थ-ईस्ट में एक केबाद एक समझौते किए गए और युवाओं ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि अब बम धमाके नहीं होते, गोलीबारी नहीं होती और घुसपैठिए भी यहां के लोगों को परेशान नहीं कर पाते हैं। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने असम में शांति स्थापित करने काकाम किया है। आगे चलकर असम को देश के अन्य प्रदेशों की तरह एक विकसित राज्य बनानेका लक्ष्य है, जहां लाखों करोड़रुपये का निवेश आ रहा है, बोगीबील जैसे छह पुल बनाए गए हैं और हजारों किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गोंका निर्माण हुआ है।

श्री शाह ने कहाकिसिलचर के लोगोंको गुवाहाटी जाने की आवश्यकता कम करने के लिए वहां असम का सचिवालय स्थापित कियाजाएगा। इसके साथ ही श्रीभूमि में एम्स का नया केंद्र बनाया जाएगा औरगुवाहाटी-अगरतला वाया सिलचर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। डोलू में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का विकास भी किया जाएगा और प्रत्येक चाय बागान के श्रमिक को भूमि पट्टा देनेका कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जाएगा। हम हर बहन को ₹3,000 प्रतिमाह देंगे, असम में किसानों को किसान सम्मान की निधि बढ़ाकर ₹9,000 करेंगे और असमकी शांति को बरकरार रखेंगे।

भाजपा के वरिष्ठनेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के कई कारण हैं, आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश कोसुरक्षित और समृद्ध बनाया है। श्रीभूमि तथा बराक वैली को घुसपैठिया मुक्त बनानाहमारा लक्ष्य है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी पूरा नहीं कर सकती। असम की जनता से अपेक्षा है किवो कमल के निशान पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाकरअसम में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: