Press | Jun 04, 2024
केंद्रीयगृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए को बहुमत मिलने पर देशकी जनता के प्रति आभार व्यक्त किया
मोदीजी के नेतृत्व में NDA को लगातार तीसरी बार सेवाका मौका देने के लिए जनता को नमन
लगातारतीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी केसाथ है
देशके लिए अपना जीवन खपा देने वाले मोदी जी में जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंबहै यह विजय
भाजपाको तीसरी बार मिली यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है
नयाभारत इस जनादेश के साथ विकास यात्रा को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है
केंद्रीयगृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमितशाह ने आज लोकसभा चुनाव परिणाम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केनेतृत्व में भाजपा - एनडीए को बहुमत मिलने पर देश की जनता के प्रति आभार व्यक्तकरते हुए फिर से लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के चुने जाने पर बधाई दी।
सोशलमीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए श्री शाह ने लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए को लगातार तीसरी बार सेवा का मौकादेने के लिए देश की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। लगातार तीसरी जीत ने यहस्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के साथ है।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री आगे लिखा कि एनडीए की यह विजय, देश के लिए अपना जीवन खपादेने वाले नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी में जन-जन के अटूटविश्वास का प्रतिबिंब है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “विकसित भारत”के विजन पर जनता-जनार्दन का विश्वासमत है। यह जन आशीर्वाद आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के बीते एक दशक के गरीब कल्याण,विरासतों के पुनरोत्थान, महिलाओं के स्वाभिमानऔर किसान कल्याण के कार्यों की सफलता का आशीष है। नया भारत इस जनादेश के साथ ‘विकासयात्रा’ को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है।
श्रीशाह ने कहा कि एनडीए की यह जीत, बीते 10सालों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस तरह देश के गरीबों,महिलाओं, पिछड़ों, वंचितोंऔर युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए पुरुषार्थ किया है, उसके लिए जनता का आशीर्वाद मिला है। इस जीत के लिए आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह विजय, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उस अविराम साधना का प्रतिफलहै, जो किसी भी कीमत पर रुकना नहीं जानती है। बीते 23 सालोंके सार्वजनिक जीवन में बिना एक दिन भी छुट्टी लिए, बिना अपनीपरवाह किये, दिन-रात केवल देश और देशवासियों के कल्याण केलिए प्रयासरत रहने का है, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मैराथन प्रयासकी यह जीत है।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा को तीसरी बार मिली यह जीत हमारेकार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। इस जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और देश के हर भू-भाग में मेहनत करने वाले सभीभाजपा कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूँ। श्री शाह ने कहा कि भाजपा के लिए उनकेकार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूँजी हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस परिश्रम से उत्तर सेदक्षिण और पूरब से पश्चिम तक गली-गली, घर-घरजाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए जनता का आशीर्वाद माँगा है,वह सचमुच सराहनीय है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को इस भगीरथ प्रयास केलिए मनपूर्वक शुभकामनाएँ देता हूँ।
Twitter Link:
· https://x.com/AmitShah/status/1797992324884222014
· https://x.com/AmitShah/status/1797992379917689130
· https://x.com/AmitShah/status/1797992435488100519
https://x.com/AmitShah/status/1797992542203719734