Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah addressed a press conference in Kolkata

Press | Apr 24, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित प्रेस वार्ता केमुख्य बिंदु


पश्चिम बंगाल के पहले चरण की152 सीटों में भाजपा 110 से ज्यादा सीटें जीत रही है और दूसरे चरण को मिलाकरप्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाली है

ममता दीदी, बंगाल का अगला CM बंगाली हीहोगा, लेकिन वह आपका भतीजा नहीं, भाजपा का कार्यकर्ताहोगा

पश्चिम बंगाल में TMC जाने वाली है और भाजपा आने वाली है; भय जाने वाला है, भरोसा आनेवाला है

भाजपा बंगाल में असम की तर्जपर एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाकर जमीन को घुसपैठियों से मुक्त कराएगी

पश्चिम बंगाल में बहुत लंबे समयके बाद शांतिपूर्ण चुनाव हुआ, इसके लिए चुनावआयोग, CAPF और पश्चिम बंगाल पुलिस का अभिनंदन करता हूँ

बंगाल में 4 मई को TMC का ‘भाइपोटैक्स’ बंद हो जाएगा

ओडिशा और बिहार में भाजपा सरकारहै, 4 तारीख के बाद अंग, बंग, कलिंग तीनोंजगह भाजपा सरकार होगी, जिससे पूरेपूरब में 'पूर्वोदय' को गति मिलेगी

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकारTMC के घोटालों की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटार्यड जजके नेतृत्व में कराएगी और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेगी

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रेस वार्ताको संबोधित करते हुए बंगाल चुनाव के पहले चरण में हुए अभूतपूर्व रिकॉर्ड मतदान केलिए पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद किया। श्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनताने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बदलाव के लिए वोट किया है और पहले चरण में भारतीय जनतापार्टी 152 सीटों में से 110 से अधिक सीटें जीतने जा रहीहै। साथ ही दूसरे चुनाव चरण को मिलाकर प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में पूर्ण रूप सेभारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 

श्री अमित शाह ने कहा कि कलबंगाल विधानसभा 2026 चुनाव के प्रथम चरण मेंमतदान के दौरान बंगाल की जनता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अभूतपूर्व उत्साह और जोशके साथ परिवर्तन के लिए वोट किया है। मतदान का जो प्रतिशत सामने आया है, वह देश के लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने वाला है।बंगाल के मतदाताओं नेभय से भरोसेकी यात्रा को बहुत अच्छे तरीके से शुरू किया है और दूसरे चरण के मतदाता भीइस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। चुनाव आयोग, सीएपीएफ, चुनाव आयोग के सहयोग में लगे पूरे तंत्र और बंगाल पुलिस को भी हृदयपूर्वकबहुत-बहुत अभिनन्दन कि बंगाल में बहुत लंबे समय बाद ऐसा चुनाव हुआ है जिसमें एक भीमृत्यु नहीं हुई है, जो अपने आप में अभूतपूर्वहै।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि हमारे पास जो फीडबैक आया है, उसमेंबंगाल की जनता ने अपना भविष्य पहले चरण में ही तय कर लिया है। कविगुरु रवीन्द्रनाथटैगोर, महान सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस की इस भूमि ने विकास को चुना है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विकास की जोयात्रा चल रही है, उसमें बंगाल के प्रथम चरण केमतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल भी उसमें जुड़ने जा रहा है। 16 जिलों की 152 सीटों पर 92.98% मतदान यह बताता है कि ममता बनर्जी जाने वाली हैं और भाजपा आने वाली है।बंगाल से भय जाने वाला है और भरोसा आने वाला है। हमने देर रात तक सभी विधानसभा केकार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी बंगाल की टीम द्वारा हुए मतदान का आकलनकिया है। भारतीय जनता पार्टी 152 सीटों मेंसे 110 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। इसका अर्थ यह है कि दूसरे चुनाव चरण कोमिलाकर प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकारबनने जा रही है। 

श्री शाह ने कहा कि 2016 के चुनाव में 1278 लोग घायल हुए थे, 2021 में 1681, 2023 के पंचायत चुनाव में 664 और 2024 के आम चुनाव में 761 लोग घायलहुए थे। इसके मुकाबले कल 30 से कम लोगघायल हुए, जो यह दर्शाता है कि व्यापक रूप से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआहै और मृत्यु का आंकड़ा शून्य रहा है। बंगाल में मतदान में हुई वृद्धि भारतीय जनतापार्टी की सरकार बनाने के लिए परिवर्तन का संकेत है, क्योंकिजिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और अन्य नेताओं की रैलियोंतथा रोड शो को व्यापक समर्थन मिला, वहीसमर्थन प्रथम चरण में बैलेट मशीन में भी दर्ज हुआ है। पहले एक बड़ी आशंका व्यक्तकी जा रही थी कि जनसमर्थन तो है, लेकिनक्या वह मतदान केंद्र तक पहुंचेगा? अब यहआशंका समाप्त हो गई है और हमें विश्वास है कि दूसरे चरण में और अधिक उत्साह के साथमतदान होगा। अब दूसरे चरण के मतदाताओं की यह जिम्मेदारी है कि इस परिवर्तन के दौरको आगे बढ़ाएं। 5 तारीख के बाद अंग, बंग और कलिंग तीनों क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी का शासन होगा, कमल का शासन होगा और यह पूरे पूर्वी भारत के लिए एक शुभ संकेत है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में कहाथा कि भारत माता की दोनों भुजाओं का समविकास होना चाहिए। पश्चिम के क्षेत्रों मेंविकास काफी अच्छा हुआ है, जबकि किसीन किसी कारण से पूर्व के क्षेत्र पिछड़े रह गए हैं। पूरा नॉर्थ ईस्ट, बंगाल, बिहार और ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी का शासन आने के बाद पूर्व के विकासकी जो शुरुआत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने की है अर्थात पूर्वोदयकी, उसकी गति और तीव्रता के साथ बढ़ेगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीअफवाह फैला रही हैं कि यदि बंगाल में भाजपा का शासन आया तो बाहरी लोग शासन करेंगे।हम स्पष्ट करते हैं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बांग्ला माध्यम में पढ़ा-लिखा और बांग्ला बोलने वाला होगा। बस वह ममताबनर्जी का भतीजा नहीं होगा, बल्किभारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होगा और अगली सरकार भी बंगाल के ही भाजपाकार्यकर्ताओं द्वारा बनाई जाएगी। 

श्री अमित शाह ने कहा किबंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बहुत बड़े मायने हैं और हमारी पहलीप्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें भयमुक्त करना होगा। जिसराज्य की महिला मुख्यमंत्री यह कहती हों कि 7 बजे केबाद महिलाओं को घर से निकलने की आवश्यकता नहीं है। 5 तारीख कोभाजपा सरकार बनने के बाद रात 1 बजे भीकोई किशोरी स्कूटी लेकर निकलेगी तो कोई गुंडा उसकी ओर आंख उठाकर नहीं देख पाएगा। भाजपाने आरजी कर की पीड़िता की माताजी और संदेशखाली की पीड़िता को प्रत्याशी बनाया गयाहै, जो टीएमसी के गुंडों की शिकार रही हैं। वे विधानसभा में बैठकर ऐसे गुंडोंके खिलाफ कठोर प्रशासनिक नियम बनाने का कार्य करेंगी। आने वाले समय में बड़ापरिवर्तन देखने को मिलेगा और महिला आरक्षण का विरोध करने पर बंगाल की मातृ शक्तिइस चुनाव में मुख्यमंत्री को जवाब देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि हम चुनाव में शेष बचे सभी क्षेत्रों के लोगों से भी कहना चाहते हैं कि भारतीयजनता पार्टी की सरकार बनने के बाद व्यापारियों से किसी प्रकार का भाईपो टैक्स नहींलिया जाएगा और सिंडिकेट व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाएगा। बंगाल में प्रशासन काराजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण एक नासूर बन चुका है, जिससेबंगाल की जनता को मुक्त कराया जाएगा। बंगाल में आधुनिक खेती के लिए पिछले 50 वर्षों से कोई संगठित प्रयास नहीं हुआ है। मां गंगा की कृपा से आने वालीउपजाऊ मिट्टी और पानी की उपलब्धता के आधार पर ही यहां के किसान खेती करते हैं, आने वाले समय में किसानों की खुशहाली के लिए परंपरागत फसलों पर बड़े रिसर्चसेंटर स्थापित किए जाएंगे। आलू, धान, मालदा के प्रसिद्ध आम और पान जैसी फसलों की खेती को वैज्ञानिक तरीके से आगेबढ़ाया जाएगा। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देनेका काम किया है, 32 से अधिक घोटालों के माध्यम से 10,000 करोड़रुपए से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पारदर्शी औरभ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी, साथ हीभ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। इन आरोपों की जांचसुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ीसजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोईभ्रष्टाचार करने का साहस न कर सके।

श्री शाह ने कहा कि हमनेबंगाल के मतदाताओं से परिवर्तन की अपील की है। परिवर्तन का अर्थ घुसपैठ मुक्तबंगाल बनाना है। इसका मतलब है, ऐसीसीमाएं सुनिश्चित करना जहां घुसपैठ न हो, भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन देना और तुष्टीकरण की राजनीति से बंगाल को पूरी तरह मुक्त करना।रंगदारी और सिंडिकेट राज को समाप्त करना, विकास कीतेज रफ्तार के लिए उद्योगों का स्वागत करना और इसके माध्यम से युवाओं के लिएरोजगार के अवसर बढ़ाना भी इस परिवर्तन का हिस्सा है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर औरनिवेश के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म नीतियां बनाकर उन्हें संसाधनों के साथ जमीनपर उतारा जाएगा। कानून का राज स्थापित किया जाएगा, सिंडिकेट राजसे जनता को और प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त किया जाएगा। हजारों हेक्टेयरभूमि घुसपैठियों के अनाधिकृत अतिक्रमण में है और असम की तर्ज पर बंगाल में भी बड़ेस्तर पर अभियान चलाकर इस भूमि को विकास के लिए मुक्त कराया जाएगा। धार्मिक उत्सवोंपर हमलों की जो परंपरा बन गई है, उसेसमाप्त किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रामनवमी, सरस्वतीपूजा और दुर्गा विसर्जन जैसे सभी धार्मिक आयोजनों पर कोई हमला न हो सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि हम बंगाल की जनता से इतना ही कहना चाहते हैं कि देश का एक बहुत बड़ा हिस्सामाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रासे जुड़ चुका है। जनता का प्यार, उत्साह औरभरोसा पूरे प्रचार अभियान के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ा है और हमारा मानना हैकि यही भरोसा वोट में परिवर्तित होकर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करेगा।श्री शाह ने पुनः दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे भयमुक्त होकर औरअपनी इच्छा के अनुसार मतदान करें। मतदान में किसी प्रकार की धांधली न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। हम लोगों से बंगाल केसुनहरे भविष्य के लिए मतदान करने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वानकरते हैं। हम पहले चरण के मतदाताओं और चुनाव आयोग के नेतृत्व में कार्य कर रहे सभीसुरक्षाकर्मियों का अभिनंदन एवं धन्यवाद करते हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: