Press, Share | Jul 16, 2020
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने परम पूजनीय संत आचार्य श्री पुरषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया श्री अमित शाह ने कहा कि समाज कल्याण के प्रति आचार्य श्री पुरषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी के विचार, शिक्षा, और निस्वार्थ योगदान का कोई समांतर नहीं आचार्य श्री पुरषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी का जीवन मूल्यों और विवेक से परिपूर्ण था और उन्होने स्वयं को पूर्ण रूप से मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था- श्री अमित शाह
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य श्री पुरषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वह एक श्रद्धेय संत थे जिन्होंने लाखों लोगों को आशीर्वाद व ज्ञान देकर उनके जीवन को एक नई दिशा दिखाई।
*********
अपने ट्वीट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण के प्रति आचार्य श्री पुरषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी के विचार, शिक्षा, और निस्वार्थ योगदान का कोई समांतर नहीं है।
*********
श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि आचार्य श्री पुरषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी का जीवन मूल्यों और विवेक से परिपूर्ण था और उन्होने स्वयं को पूर्ण रूप से मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।
*********
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि परम पूजनीय संत का निधन एक अपूर्णिय क्षति है। श्री अमित शाह ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते दुनियाभर मे उनके अनुयायियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
*********
आचार्य श्री पुरषोतमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज मणिनगर श्री स्वामीनारयाण गद्दी संस्थान के आध्यात्मिक प्रमुख थे। वे तपस्वी आचार्य वंशावली के पांचवे आचार्य और श्री स्वामीनारयाण गद्दी के मौजूदा आचार्य थे।
*********
Deeply saddened to learn about the demise of Acharya Shree Purushottampriyadasji Swamishree Maharaj ji. A revered saint who blessed and enlightened millions of lives. His divine teachings & selfless contribution towards the welfare of society has no parallels. — Amit Shah (@AmitShah) July 16, 2020
*********
Acharya Shree Purushottampriyadasji Swamishree Maharaj ji's life was full of values & wisdom, selflessly devoted to the greater cause of humanity. His passing away is an irreparable loss. My deepest condolences to his followers all across the globe. Om Shanti Shanti Shanti — Amit Shah (@AmitShah) July 16, 2020
*********