Press, Share | Sep 27, 2021
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (ABDM) का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया नागरिकों को स्वस्थ, सुरक्षित व सम्मानपूर्ण जीवन देने हेतु मोदी सरकार निरंतर कटिबद्ध आज 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (ABDM) का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ PM-JAY की सफलता के बाद अब 'ABDM' स्वस्थ भारत के संकल्प हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की संवेदनशीलता को दर्शाता है 'ABDM' डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम के अंतर्गत सूचना-साझा करने हेतु एक आसान ऑनलाइन मंच तैयार करेगा जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ एक क्लिक पर नागरिकों तक पहुँच सकेंगी
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (ABDM) का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकों को स्वस्थ, सुरक्षित व सम्मानपूर्ण जीवन देने हेतु मोदी सरकार निरंतर कटिबद्ध है। आज 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (ABDM) का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि PM-JAY की सफलता के बाद अब 'ABDM' स्वस्थ भारत के संकल्प हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की संवेदनशीलता को दर्शाता है। 'ABDM' डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम के अंतर्गत सूचना-साझा करने हेतु एक आसान ऑनलाइन मंच तैयार करेगा जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ एक क्लिक पर नागरिकों तक पहुँच सकेंगी। नागरिकों को स्वस्थ, सुरक्षित व सम्मानपूर्ण जीवन देने हेतु मोदी सरकार निरंतर कटिबद्ध है।
आज 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (ABDM) का शुभारंभ करने के लिए @narendramodi जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह देश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त व सुगम बनाने हेतु एक ऐतिहासिक पहल है। — Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2021
PM-JAY की सफलता के बाद अब 'ABDM' स्वस्थ भारत के संकल्प हेतु @narendramodi जी की संवेदनशीलता को दर्शाता है। 'ABDM' डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम के अंतर्गत सूचना-साझा करने हेतु एक आसान ऑनलाइन मंच तैयार करेगा जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ एक क्लिक पर नागरिकों तक पहुँच सकेंगी। — Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2021