Garib Kalyan is the topmost priority of the Modi government: Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah

Press | Jun 08, 2026

गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह


सरकार ने गरीब कल्याण के 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा


देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर रखी जा रही ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव

प्रविष्टि तिथि: 08 JUN 2026 12:55PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण के 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को अन्न योजना, PM आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, PM स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने #12YearsOfGaribKalyan में अन्न योजना, PM आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, PM स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है।

 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: