Press, Share | Apr 26, 2019
26 April 2019
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा जालौर, राजस्थान में आयोजित विशाल जन-सभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
देश के जन-जन ने केंद्र में ‘फिर एक बार, मोदी सरकार' लाने का निश्चय कर लिया है। देश के कोने-कोने में एक ही नारा गूँज रहा है - मोदी, मोदी, मोदी और यह नारा भारतवर्ष के जन-जन का नारा बन चुका है। यह केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के कारण नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व में 2014 से देश भर में चली आ रही भारत की सफलतम विकास यात्रा के कारण है
*********
लोक सभा चुनाव 2019 देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का चुनाव है, देश का सम्मान और बढ़ाने का चुनाव है, आतंकियों को सबक सिखाने का चुनाव और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का चुनाव है और ये सभी कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है
*********
पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी और सोनिया गाँधी की रिमोट कंट्रोल वाली कांग्रेस सरकार के बाद अब राहुल गाँधी भी वही नारा दोहरा रहे हैं कि गरीबों को न्याय दिलाएंगे। राहुल गाँधी, आपकी चार-चार पीढ़ियों ने देश में 55 वर्षों तक शासन किया, आप बताइये, आपके परिवार ने केवल और केवल नारा देने के अलावा गरीबों के लिए क्या किया?
*********
झूठ के बल पर गरीबी नहीं हटाई जा सकती, इसके लिए साफ़ नीयत, सही विकास के रास्ते की जरूरत होती है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विगत पांच वर्षों में कर के दिखाया है
*********
राहुल गाँधी, जालौर की जनता आपसे आपकी चार पीढ़ियों और 55 साल के काम काज का हिसाब मांग रही है, आप उसका जवाब तो दीजिये
*********
केंद्र में 10 वर्षों तक कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन की सरकार रही लेकिन 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने राजस्थान को विकास के लिए केवल 1,09,000 करोड़ रुपये दिए जबकि 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने राज्य को विकास के लिए 3,78,000 करोड़ रुपये की राशि दी
*********
हमारा संकल्प पत्र चुनावी घोषणापत्र नहीं है बल्कि यह भारत को महान बनाने का एक विजन डॉक्यूमेंट है
*********
केंद्र में पुनः मोदी सरकार का गठन होने पर देश भर के किसानों को ब्याज-मुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इतना ही नहीं, देश के सभी किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी। सभी छोटे दुकानदारों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और किसानों को 60 साल की उम्र के बाद से तीन हजार रुपये की प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी
*********
सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की पहचान पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र की बनाई ***************** पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर एयरस्ट्राइक से पूरे भारतवर्ष में ख़ुशी की लहर थी लेकिन दुनिया में केवल दो ही जगह ऐसे थे जहां मातम छाया हुआ था - एक तो पाकिस्तान और दूसरा राहुल गाँधी एंड कंपनी के कैंप में
*********
राहुल गाँधी के गुरु सैम पित्रोदा तो कहते हैं कि आपने आतंकियों पर एयरस्ट्राइक क्यों की? पाकिस्तान पर बम क्यों गिराया? सैम पित्रोदा जी, हमारे 40 जवानों की शहादत छोटी बात नहीं है, हम ऐसे नृशंस और घृणित काम करने वालों से कभी बातचीत नहीं कर सकते। यह मोदी सरकार है, न्यू इंडिया है जहां दुश्मनों की गोलियों का जवाब गोले से दिया जाता है, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है
*********
जम्मू-कश्मीर में राहुल गाँधी के साथी और नेशनल कांफ्रेंस के बड़े नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर में अलग से प्रधानमंत्री पद की मांग करते हैं और कांग्रेस चुपचाप बैठी रहती है। राहुल गाँधी ने आज तक इस पर अपनी राज्य स्पष्ट नहीं की है
*********
राहुल गाँधी, आप चाहे जितनी ताकत लगा लें लेकिन जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा, इसे भारत से कोई अलग नहीं कर सकता। वास्तव में कांग्रेसी देश की सुरक्षा की जगह अपने परिवार की सुरक्षा करने में लगे हुए हैं
*********
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जालौर में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित किया और दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कांग्रेस के भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कांग्रेस के ढुलमुल रवैय्ये पर उन्होंने जोरदार हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष का जालौर दौरा लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उनका 259वां लोक सभा क्षेत्र था।
जालौर की धरती को नमन करते हुए श्री शाह ने कहा कि यह मारवाड़ की धरती है जहां से व्यापारियों ने पूरी दुनिया में न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारतवर्ष की शान बढ़ाने का काम किया है। जालौर की धरती वीरों की धरती है, यह अपने शौर्य और पराक्रम के लिए जानी जाती है। भारत परमाणु सत्ता बना, उसका पोखरण में परीक्षण भी इसी धरती पर हुआ।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के कोने-कोने में, चारों दिशाओं में एक ही नारा गूँज रहा है - मोदी, मोदी, मोदी और यह नारा भारतवर्ष के जन-जन का नारा बन चुका है। यह केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के कारण नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व में 2014 से देश भर में चली आ रही भारत की सफलतम विकास यात्रा के कारण है। देश के जन-जन ने केंद्र में ‘फिर एक बार, मोदी सरकार' लाने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव 2019 देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का चुनाव है, देश का सम्मान और बढ़ाने का चुनाव है, आतंकियों को सबक सिखाने का चुनाव और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का चुनाव है और ये सभी कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।
राहुल गाँधी पर बरसते हुए श्री शाह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी और सोनिया गाँधी की रिमोट कंट्रोल वाली कांग्रेस सरकार के बाद अब राहुल गाँधी भी वही नारा दोहरा रहे हैं कि गरीबों को न्याय दिलाएंगे। राहुल गाँधी, आपकी चार-चार पीढ़ियों ने देश में 55 वर्षों तक शासन किया, आप बताइये, आपके परिवार ने केवल और केवल नारा देने के अलावा गरीबों के लिए क्या किया? झूठ के बल पर गरीबी नहीं हटाई जा सकती, इसके लिए साफ़ नीयत, सही विकास के रास्ते की जरूरत होती है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विगत पांच वर्षों में कर के दिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार आने के बाद पिछले 5 वर्षों में 7 करोड़ गरीबों के घर में मुफ्त में गैस कनेक्शन पहुंचाई गई, ढाई करोड़ गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराये गए, लगभग 9 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए, लगभग 2 करोड़ 35 लाख घरों में बिजली पहुंचाई गई और देश के 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य-लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक लगभग 24 लाख गरीब लाभान्वित हुए हैं।
जालौर में विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जालौर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की गई, बांद्रा से भगत की कोठी तक रेल सेवा शुरू की गई, स्थानीय विद्यालयों को डिजिटल लैब से सुसज्जित किया गया, दो कृषि मंडियां बनाई गई, सिरोही में पासपोर्ट केंद्र की शुरुआत हुई, आबू रोड रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ और बनास डेयरी के सहयोग से जालौर और सीहोर में डेयरी खोले गए। उन्होंने कहा कि जालौर में लगभग 1.18 लाख माताओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया, लगभग 198 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अपग्रेड किया गया और लगभग 50 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराये गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की विगत वसुंधरा सरकार ने नर्मदा नहर के तहत लगभग 380 करोड़ रूपये की योजना से जालौर के हर खेत तक पानी पहुंचाने का प्रबंध किया है। हमारी राज्य सरकार ने ही अकोली सिंचाई परियोजनाएं पूरी की। जालौर में दो महाविद्यालय खोले गये और मुख्यमंत्री जल स्वाबलंबन योजना के तहत 217 गाँवों में लगभग 13 हजार काम पूरे किये गए।
श्री शाह ने कहा कि राहुल गाँधी एंड कंपनी हमसे सवाल करते हैं कि मोदी जी ने पांच साल में राजस्थान के लिए क्या किया? अरे राहुल गाँधी जी, जालौर की जनता आपसे आपकी चार पीढ़ियों और 55 साल के काम काज का हिसाब मांग रही है, आप उसका जवाब तो दीजिये। क्यों आप 55 साल तक देश के गरीबों को न तो गैस उपलब्ध करा पाए, न शौचालय बनवा पाए, न बिजली पहुंचा पाए, न घर बनवा पाए और न ही खेतों तक सिंचाई की सुविधा ही उपलब्ध करवा पाए? उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 वर्षों तक कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन की सरकार रही लेकिन 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने राजस्थान को विकास के लिए केवल 1,09,000 करोड़ रुपये दिए जबकि 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने राज्य को विकास के लिए 3,78,000 करोड़ रुपये की राशि दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, युवा एवं महिलाओं के जीवन स्तर में उत्थान लाने के लिए लगभग 130 से अधिक योजनाओं की शुरुआत की।
लोक सभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र चुनावी घोषणापत्र नहीं है बल्कि यह भारत को महान बनाने का एक विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पुनः मोदी सरकार का गठन होने पर देश भर के किसानों को ब्याज-मुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इतना ही नहीं, देश के सभी किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी। सभी छोटे दुकानदारों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और किसानों को 60 साल की उम्र के बाद से तीन हजार रुपये की प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी। 40 लाख रुपये तक के टर्नओवर पर कोई जीएसटी और पांच लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों के लिए शिक्षा और रोजगार में 10% आरक्षण का प्रावधान किया है।
श्री शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की पहचान पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र की बनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर एयरस्ट्राइक से पूरे भारतवर्ष में ख़ुशी की लहर थी लेकिन दुनिया में केवल दो ही जगह ऐसे थे जहां मातम छाया हुआ था - एक तो पाकिस्तान और दूसरा राहुल गाँधी एंड कंपनी के कैंप में। राहुल गाँधी के गुरु सैम पित्रोदा तो कहते हैं कि आपने आतंकियों पर एयरस्ट्राइक क्यों की? पाकिस्तान पर बम क्यों गिराया? सैम पित्रोदा जी, हमारे 40 जवानों की शहादत छोटी बात नहीं है, हम ऐसे नृशंस और घृणित काम करने वालों से कभी बातचीत नहीं कर सकते। यह मोदी सरकार है, न्यू इंडिया है जहां दुश्मनों की गोलियों का जवाब गोले से दिया जाता है, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राहुल गाँधी के साथी और नेशनल कांफ्रेंस के बड़े नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर में अलग से प्रधानमंत्री पद की मांग करते हैं और कांग्रेस चुपचाप बैठी रहती है। राहुल गाँधी ने आज तक इस पर अपनी राज्य स्पष्ट नहीं की है। राहुल गाँधी, आप चाहे जितनी ताकत लगा लें लेकिन जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा, इसे भारत से कोई अलग नहीं कर सकता। वास्तव में कांग्रेसी देश की सुरक्षा की जगह अपने परिवार की सुरक्षा करने में लगे हुए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि राहुल गाँधी और कांग्रेस एंड कंपनी न तो देश को एक सक्षम सरकार दे सकते हैं और न ही एक मजबूत सरकार। इसलिए आप एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन करें।