BJP NATIONAL PRESIDENT SHRI AMIT SHAH JI SPEECH IN GHAZIPUR, UNNAO AND AURAIYA (UTTAR PRADESH)

Press, Share | Apr 25, 2019

25 April 2019

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, उन्नाव और ओरैया में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से जगन्नाथपुरी और पूरे नार्थ-ईस्ट तक, हर जगह मोदी-मोदी की गूँज ही सुनाई देती है। मोदी-मोदी की जो आवाज सुनाई देती है वह देश की जनता का “फिर एक बार मोदी सरकार” का संकल्प है। इस बार 2014 से भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की विजय निश्चित है
*********
कांग्रेस और राहुल गाँधी ने अपने लिए तीन ‘G' बनाए हैं - ‘सोनिया गाँधी', ‘राहुल गाँधी' और ‘प्रियंका गाँधी', ये तीनों ‘G' देश को धोखा देने केवल अपने परिवार के लिए। भारतीय जनता पार्टी ने भी तीन ‘G' बनाए हैं - ‘ग्राम विकास', ‘गंगा माता की स्वच्छता' और ‘गौ-रक्षा'
*********
दिल्ली में एक ‘टुकड़ा-टुकड़ा गैंग’ बना है जिसे राहुल गाँधी-मायावती-अखिलेश यादव का समर्थन है। जेएनयू में देशद्रोही तत्व “भारत तेरे टुकड़े होंगे” के नारे लगाते हैं और राहुल गाँधी इसके समर्थन में खड़े होकर कहते हैं - यह अभिव्यक्ति की आजादी है। क्या भारत माता के टुकड़े करना अभिव्यक्ति की आजादी है या देशद्रोह?
*********
कांग्रेस सीमा पर देश की सुरक्षा में लगे जवानों को मिले विशेषाधिकार AFSPA (अफस्पा) और देशद्रोह का कानून ख़त्म करना चाहती है लेकिन राहुल गाँधी जितना भी जोर है लगा लें, जब तक भारतीय जनता पार्टी की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार है, भारत माता के टुकड़े करने वालों की जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी
*********
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के सहयोगी उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में अलग से प्रधानमंत्री होना चाहिए लेकिन राहुल गांधी उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर कुछ नहीं बोलते हैं, उन्हें लगता है अगर बोलेंगे तो वोट बैंक चला जाएगा। क्या एक देश में दो प्रधानमंत्री हो सकते हैं?
*********
राहुल गाँधी और उनके सहयोगी मित्र जो माने लेकिन जब तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के शरीर में जान है कश्मीर को भारत से कोई भी अलग नहीं कर सकता। कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा
*********
यूपी की जनता बुआ-भतीजा और राहुल गांधी को स्वीकार नहीं कर रही। चुनाव खत्म होते ही गठबंधन ख़त्म हो जाने वाला है। सपा-बसपा और कांग्रेस के समय में अपराधियों से प्रदेश की जनता त्रस्त थी लेकिन आज योगी जी के शासन में अपराधी समर्पण कर रहे हैं। अपराधियों को डर है कि कहीं एनकाउंटर न हो जाए
*********
एयर स्ट्राइक के बाद एक ओर देश में उत्साह का माहौल था तो दूसरी ओर राहुल गाँधी एंड कंपनी के कार्यालय में मातम छाया हुआ था। मैं राहुल गाँधी एंड कंपनी से पूछना चाहता हूँ कि पाकिस्तान के आतंकवादी मरे तो आपके चेहरे का नूर क्यों गायब हो गया?
*********
कांग्रेस और राहुल गाँधी की आतंकवाद पर जो भी नीति रहे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति है। यदि पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहाँ से गोला जाएगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। देश की सुरक्षा से हम समझौता नहीं कर सकते
*********
कांग्रेस ने 55 सालों तक शासन किया लेकिन पूर्वांचल के लिए कुछ भी नहीं किया। मोदी सरकार बनने के बाद पिछले 5 सालों से पूर्वांचल विकास के रास्ते पर अग्रसर है। जो गाजीपुर, उन्नाव और औरैया कांग्रेस के शासन काल में विकास से महरूम रहा, उस गाजीपुर, उन्नाव और औरैया में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है
*********
देश के 50 करोड़ गरीबों के जीवन के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कई कल्याणकारी योजनायें शुरू की हैं, जो किसी भी भेदभाव से ऊपर है
*********
केंद्र में पुनः मोदी सरकार का गठन होने पर किसानों को मिलने वाले कृषि ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा। इसके साथ ही छोटे-बड़े सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आजादी के बाद पहली बार किसानों को 60 साल की उम्र के बाद मोदी सरकार पेंशन देने की भी शुरुआत करने जा रही है
*********
13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने उत्तर प्रदेश को महज 3,30,000 करोड़ रुपये दिए थे जबकि 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने यूपी को विकास के लिए लगभग 10,27,323 करोड़ रुपये दिए हैं
*********
आजादी के 55 सालों में कांग्रेस की चार-चार पीढ़ियों की सरकारों ने देश के विकास के लिए जितना काम नहीं किया, उससे कहीं अधिक काम श्री मोदी जी ने केवल पांच वर्षों में कर के दिखा दिया है
*********
सपा सरकार आती है तो एक जाति का भला होता है, बसपा सरकार आती है तो दूसरी जाति का भला होता है, ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो पूरी उत्तर प्रदेश की जनता का भला करती है
*********
एक ओर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सभी दल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट हैं जो विकास के प्रति समर्पित है तो दूसरी ओर महामिलावट वाली राहुल गाँधी एंड कंपनी का ठगबंधन है जिसका दूर-दूर तक विकास से कोई नाता ही नहीं है, इन्होंने हमेशा केवल अपने परिवार का ही भला किया है
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, उन्नाव और ओरैया आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और प्रदेश की जनता से देश के विकास, देश की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए केंद्र में ‘फिर एक बार, मोदी सरकार' बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विगत चार महीनों से मैं पूरा देश घूमते हुए आज 258वीं लोक सभा सीट गाजीपुर आया हूँ। कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से जगन्नाथपुरी और पूरे नार्थ-ईस्ट तक, जहां भी मैं जाता हूँ, हर जगह मोदी-मोदी की गूँज ही सुनाई देती है। मोदी-मोदी की जो आवाज सुनाई देती है वह देश की जनता का “फिर एक बार मोदी सरकार” का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नारे किसी नेता के प्रति मोह में नहीं लग रहे बल्कि प्रधानमंत्री जी की अपार लोकप्रियता का कारण है कि पिछले 5 वर्षों में मोदी जी ने जिस प्रकार सफलतापूर्वक सरकार चलाई है, देश की जनता लंबे समय तक मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक शासन किया लेकिन पूर्वांचल के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। नरेन्द्र मोदी सरकार बनने के बाद पिछले 5 सालों से पूर्वांचल विकास के रास्ते पर अग्रसर है। जो गाजीपुर, उन्नाव और औरैया कांग्रेस के शासन काल में विकास से महरूम रहा, उस गाजीपुर, उन्नाव और औरैया में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।

श्री शाह ने देश के सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आने से पहले 10 सालों तक देश में यूपीए की सरकार थी, अपने वोट बैंक के लिए इन्होंने देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया था। पाकिस्तान परस्त आतंकी कांग्रेस की सरकारों में आये दिन देश में घूस जाते, बम धमाके करते और भाग जाते थे। देश में आतंकी आकर जवानों का सर काटकर ले जाते थे, लेकिन तब की कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। नरेन्द्र मोदी सरकार बनने के बाद जब उरी हमला हुआ तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों को हमने ठिकाने लगाने का काम किया। इसके बाद भी पाकिस्तान सुधरा नहीं और पुलवामा हमला किया जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए लेकिन तेरहवीं के दिन ही पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक करके बदला लेने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। एयर स्ट्राइक के बाद देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा। एयर स्ट्राइक के बाद एक ओर देश में उत्साह का माहौल था तो दूसरी ओर राहुल गाँधी एंड कंपनी के कार्यालय में मातम छाया हुआ था। मैं राहुल गाँधी एंड कंपनी से पूछना चाहता हूँ कि पाकिस्तान के आतंकवादी मरे तो आपके चेहरे का नूर क्यों गायब हो गया? राहुल गाँधी के गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं कि पाकिस्तान से बातचीत होना चाहिए, आतंकियों पर बम नहीं गिराना चाहिए लेकिन मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूँ कि जो देश हमारे 40 जवानों की जान ले ले, उनसे बात करनी चाहिए या बम गिराना चाहिए? कांग्रेस की आतंकवाद पर जो नीति रहे, राहुल गाँधी, आपकी पार्टी की पॉलिसी आपको मुबारक लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति है। यदि पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहाँ से गोला जाएगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। देश की सुरक्षा से हम समझौता नहीं कर सकते।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के सहयोगी उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में अलग से प्रधानमंत्री होना चाहिए लेकिन राहुल गांधी उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर कुछ नहीं बोलते हैं, उन्हें लगता है अगर बोलेंगे तो वोट बैंक चला जाएगा। क्या एक देश में दो प्रधानमंत्री हो सकते हैं? राहुल गाँधी और उनके सहयोगी मित्र जो माने लेकिन जब तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के शरीर में जान है कश्मीर को भारत से कोई भी अलग नहीं कर सकता। कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशद्रोही तत्वों पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में एक ‘टुकड़ा-टुकड़ा गैंग’ बना है जिसे राहुल गाँधी-मायावती-अखिलेश यादव का समर्थन प्राप्त है। जेएनयू में देशद्रोही तत्वों द्वारा “भारत तेरे टुकड़े होंगे” के नारे लगाए गए और राहुल गाँधी उन नारों के साथ खड़े होकर कहने लगे यह तो अभिव्यक्ति की आजादी है। क्या भारत माता के टुकड़े करना अभिव्यक्ति की आजादी है या देशद्रोह? कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कहती है कि देशद्रोह का कानून ख़त्म हो। आखिर किसके लिए? कांग्रेस सीमा पर देश की सुरक्षा में लगे जवानों को मिले विशेषाधिकार AFSPA (अफस्पा) और देशद्रोह का कानून ख़त्म करना चाहती है लेकिन राहुल गाँधी जितना भी जोर है लगा लें, जब तक भारतीय जनता पार्टी की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार है, भारत माता के टुकड़े करने वालों की जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी।

श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बुआ-भतीजा और राहुल गांधी को स्वीकार नहीं कर रही। चुनाव खत्म होते ही गठबंधन तार-तार होने वाला है। उन्होंने कहा कि जातिवादी पार्टी देश का भला नही कर सकती। प्रदेश की जनता 15 साल तक सपा-बसपा को देख चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के 50 करोड़ गरीबों के जीवन के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कई कल्याणकारी योजनायें शुरू की हैं, लेकिन मोदी सरकार ने कभी किसी की जाति नहीं पूछी। उन्होंने सपा-बसपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में अपराधियों से प्रदेश की जनता त्रस्त थी लेकिन आज योगी जी के शासन में अपराधी समर्पण कर रहे हैं। अपराधियों को डर है कि कहीं एनकाउंटर न हो जाए। योगी सरकार ने अपराधियों को सीधा करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का शासन लागू करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में पुनः मोदी सरकार का गठन होने पर अगले पांच साल में किसानों को मिलने वाले कृषि ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा। इसके साथ ही छोटे-बड़े सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आजादी के बाद पहली बार किसानों को 60 साल की उम्र के बाद मोदी सरकार पेंशन देने की भी शुरुआत करने जा रही है। छोटे व्यापारियों को भी भाजपा सरकार पेंशन देगी। जिन व्यापरियों का टर्नओवर 40 लाख तक का है उनका जीएसटी भी माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सबसे बड़ा काम हुआ भ्रष्टाचार को मिटाने का।

श्री शाह ने राहुल गाँधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गाँधी ने अपने लिए तीन ‘G' बनाए हैं - ‘सोनिया गाँधी', ‘राहुल गाँधी', और ‘प्रियंका गाँधी' - ये तीनों ‘G' देश को धोखा देने केवल अपने परिवार के लिए। भारतीय जनता पार्टी ने भी तीन ‘G' बनाए हैं - ‘ग्राम विकास', ‘गंगा माता की स्वच्छता' और ‘गौ-रक्षा'। उन्होंने कहा कि 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने उत्तर प्रदेश को महज 3,30,000 करोड़ रुपये दिए थे जबकि 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने यूपी को विकास के लिए लगभग 10,27,323 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री जी देश के 50 करोड़ गरीबों के कल्याण के लिए ढेर सारी योजनायें लेकर आये। मोदी सरकार आने के बाद पिछले 5 वर्षों में 7 करोड़ गरीबों के घर में मुफ्त में गैस कनेक्शन पहुंचाने, ढाई करोड़ गरीबों को घर देने, 8 करोड़ परिवारों के घर में शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान दिलाने, 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक खर्च देने, 2 करोड़ 35 लाख घरों में बिजली पहुंचाने और आतंकवाद से देश को सुरक्षित करने का काम हुआ है। आयुष्मान योजना के तहत अब तक लगभग 23 लाख 52 हजार गरीबों के ऑपरेशन मुफ्त में हुए हैं।

श्री शाह ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने किसानों का गेहूं-धान कभी नहीं खरीदा। योगी जी की सरकार ने डेढ़ गुना समर्थन मूल्य के साथ किसानों का गेहूं-धान खरीदने का काम किया है। उन्होंने कहा, भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल में ऐसी 133 योजनाएं लाई है, जो गरीबों और उत्तर प्रदेश के कल्याण के लिए हैं। सपा-बसपा वाले कभी ऐसी योजनाएं नहीं ला सकते हैं।

सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार आती है तो एक जाति का भला होता है, बसपा सरकार आती है तो दूसरी जाति का भला होता है, ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो पूरी उत्तर प्रदेश की जनता का भला करती है।

गाजीपुर में विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री शाह ने कहा कि गाजीपुर में आज भव्य रेल सेवायें उपलब्ध हैं, विस्तृत सड़क मार्ग हैं, आधुनिकतम हवाई अड्डा निर्माणाधीन है, मेडिकल कॉलेज की मंजूरी हो चुकी है, अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण हो चुका है और फल-सब्जी संग्रहण केंद्र भी खुल चुका है। निर्भय फंड के तहत गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी निगरानी केंद्र और शुद्ध पानी की व्यवस्था का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। गाजीपुर जनपद के 52,500 किसानों को ऋण से मुक्ति दिलाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गाजीपुर जनपद में 70,900 गरीबों को घर देने का काम किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लगभग 1 लाख नागरिकों को बीमा दिया गया, जनधन योजना के तहत 1 लाख से अधिक खाते खुले, फसल बीमा योजना का लाभ 1 लाख से अधिक किसानों को मिला, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 1,24,900 लोगों को लोन देने का काम किया गया। लगभग ढाई लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रूपये देने का काम किया गया, आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक गाजीपुर के अन्दर सिर्फ 5 माह में 40190 गरीबों के ऑपरेशन मुफ्त में हुए।

उन्नाव में विकास कार्यों की प्रगति पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्नाव में योगी सरकार ने लगभग 63 हजार किसानों का कृषि ऋण माफ किया है। लगभग 21,200 गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बने हैं, लगभग 65,000 लोगों को दो लाख की बीमा सुविधा मिली है जिसमें से 3,000 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर उनके परिवार को बीमा क्लेम भी मिल चुका है। मुद्रा योजना के तहत लगभग 75 हजार लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण मिला है और लगभग 01.78 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत फायदा पहुंचा है। इसके अतिरिक्त लगभग 50 हजार किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में केंद्र सरकार के सहयोग से पूर्वांचल रेल फैक्ट्री शुरू की जा रही है, लगभग 3700 करोड़ रुपये की लागत से डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है और लखनऊ-चित्रकूट के बीच एचएएल कारखाना स्थापित किया गया है।

औरैया में हो रहे विकास पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यहाँ पर लगभग 35,400 किसानों के कृषि ऋण माफ हुए हैं। लगभग 15,000 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने में सहायता मिली है। औरैया-इटावा में लगभग 65,000 गरीबों को दो लाख रुपये तक के बीमे की सुविधा मिली है। औरैया में लगभग 90 हजार गरीबों के बैंक अकाउंट खोले गए हैं। लगभग 70,000 लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से फायदा पहुंचा है। लगभग डेढ़ लाख माताओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है जिससे उन्हें लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है और लगभग 90 हजार लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण मिला है। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत औरैया के लगभग डेढ़ लाख किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये कृषि सहायता के रूप में मिलने की शुरुआत हुई है और लगभग डेढ़ लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी मिल रहा है।

श्री शाह ने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सभी दल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट हैं तो दूसरी ओर महामिलावट वाली राहुल गाँधी एंड कंपनी है। जब महागठबंधन के नेताओं से पूछा जाता है कि आपके प्रधानमंत्री के प्रत्याशी कौन हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता है। यह महामिलावट वाला जो गठबंधन है, उसे बहुमत मिला तो देश कैसे चलेगा? क्या ये लोग देश को सुरक्षित रख सकते हैं? ये लोग पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं क्या? उन्होंने उपस्थित जनसभा को जागरुक करते हुए कहा कि जाति-पाति का भेद भूल कर मतदान करें और श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: