BEST WISHES BY BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH ON THE OCCASION OF DIWALI FESTIVAL AND GUJARATI NEW YEAR

Press, Share | Nov 06, 2018

Tuesday, 06 November 2018

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व एवं गुजराती नव वर्ष की अनंत शुभकामनाएं

सबका जीवन प्रगतिमय हो, भारत का विश्व में गौरव बढ़े, जन-जन का मन एक बने और सत्य सर्वत्र विजयी हो
*********
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी देशवासियों के जीवन में उमंग, उत्साह और आनंद का वास हो और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह भारत और भारतवासियों की मान-प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ी है, उसी तरह से नूतन वर्ष में सभी देशवासी अपने अथक परिश्रम से विश्व में भारत माता का गौरव बढ़ाएंगे
*********
विक्रम संवत 2075 का वर्ष देश का गौरव बढ़ाने वाला, नूतन ऊँचाइयों को प्राप्त करने वाला और विकास की नई क्षितिजों को पार करने वाला हो
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारीमहान भारतीय संस्कृति में दीपावली अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का पावन पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम इसी दिन दानव रावण का विनाश करके माँ सीता, अनुज लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ अयोध्या पधारे थे जिसके उपलक्ष्य में प्रजाजनों ने दीपों से पूरे नगर को सुसज्जित कर उनका स्वागत किया था। दीपावली का यह पावन पर्व इसी का महोत्सव है।

दीपावली के इस पावन पर्व पर ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों के जीवन में उमंग, उत्साह और आनंद का वास हो और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीपावली के पर्व की सभी देशवासियों को हृदय की गहराइयों से अनंत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह भारत और भारतवासियों की मान-प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ी है, उसी तरह से नूतन वर्ष में सभी देशवासी अपने अथक परिश्रम से विश्व में भारत माता का गौरव बढ़ाएंगे। चलिए, हम सब आने वाले समय में साथ मिल कर नूतन वर्ष में नूतन भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध बनें।

जन-जन का मन एक बने, सत्य का साक्षात्कार सबके जीवन में हो, आसुरी शक्तियां परास्त हो, सत्य सर्वत्र विजयी बने, प्रभु श्री राम सबको ऐसी शक्ति दें। राष्ट्र नए साल में सर्वांगीण उन्नति के पथ पर अग्रसर हो और सभी भारतवासी सुखी हों, इसकी मैं अंतःकरण से कामना करता हूँ। विक्रम संवत 2075 में नए साल का नूतन वर्षाभिनंदन!

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों के जीवन-स्तर को ऊपर उठाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 32 करोड़ जन-धन खाते खोले गए, लगभग पांच करोड़ गरीब माताओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया, 7.5 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया, 2 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, गरीबों के लिए दो करोड़ पक्के मकान बनाए गए, 13 करोड़ बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया और लगभग 13 करोड़ लोगों को मुद्रा बैंक योजना के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया।

भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में राज्य के हर गाँव में 24 घंटे बिजली, हर घर में गैस, हर घर में शौचालय, हर गाँव तक सड़क और पीने का पानी पहुंचा है। किसानों की आय को दुगुना करने के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागत मूल्य का डेढ़ गुना करने का निर्णय लिया है। साथ ही गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान भारत योजना भी लागू की गई है ताकि गरीबों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मिल सके। आज हम विश्व में सबसे तेज गति से विकास करने वाले राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित हुए हैं, यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और सवा सौ करोड़ देशवासियों के अथक परिश्रम का परिणाम है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: