केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला को सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं दीं

Press | Aug 22, 2024

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला को सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं दीं


गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला जी ने भारत सरकार में एक अधिकारी के रूप में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान प्रोफेशनलिज़्म के उत्कृष्ट मानक तय किए हैं

विभिन्न पदों पर अपने विशाल अनुभव के साथ, भल्ला जी युवा अधिकारियों के लिए ज्ञान का एक अमूल्य स्रोत हैं


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला को आज सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं दीं।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला जी ने भारत सरकार में एक अधिकारी के रूप में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान प्रोफेशनलिज़्म के उत्कृष्ट मानक तय किए हैं। श्री शाह ने कहा कि विभिन्न पदों पर अपने विशाल अनुभव के साथ, भल्ला जी युवा अधिकारियों के लिए ज्ञान का एक अमूल्य स्रोत हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: