Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah inaugurated the Vedic Heritage Portal and Virtual Museum 'Kala Vaibhav' built by IGNCA in New Delhi today based on 64 arts

Share, Press | Mar 23, 2023

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में IGNCA द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल और 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम 'कला वैभव' का लोकार्पण किया


मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रन्थों व पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही है

इसी दिशा में आज IGNCA द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल का लोकार्पण किया, इससे युवा पीढ़ी वेदों व उपनिषदों के ज्ञान व परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी

साथ ही IGNCA के 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम 'कला वैभव' का भी लोकार्पण किया

इस म्यूजियम के माध्यम से दुनिया भारत की वास्तुकला, चित्र, नाट्य, संगीत आदि समस्त कलाओं से और अधिक परिचित होगी और विश्व को भारत की वैभवशाली संस्कृति का समृद्ध इतिहास जानने में सुविधा होगी

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में IGNCA द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल और 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम 'कला वैभव' का लोकार्पण किया।

अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रन्थों व पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही है। इसी दिशा में आज @ignca_delhi द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल का लोकार्पण किया। इससे युवा पीढ़ी वेदों व उपनिषदों के ज्ञान व परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी”।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि “साथ ही @ignca_delhi के 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम 'कला वैभव' का भी लोकार्पण किया। इस म्यूजियम के माध्यम से दुनिया भारत की वास्तुकला, चित्र, नाट्य, संगीत आदि समस्त कलाओं से और अधिक परिचित होगी और विश्व को भारत की वैभवशाली संस्कृति का समृद्ध इतिहास जानने में सुविधा होगी”।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: