Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah extends Raising Day greetings to the courageous personnel of the Assam Rifles and their families

Press | Mar 24, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को 'स्थापना दिवस' की बधाई दी

वे पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों में हमारी सीमाओं की रक्षा कर अपनी वीरता और देशभक्ति का परिचय देते हैं

असम राइफल्स के जवान मानवीय सहायता के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास कायम करते हैं

राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले असम राइफल्स के वीर जवानों को नमन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को 'स्थापना दिवस' की बधाई दी।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को 'स्थापना दिवस' की बधाई। उन्होंने कहा कि वे पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं, अपनी वीरता और देशभक्ति का परिचय देते हुए मानवीय सहायता के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास भी कायम करते हैं। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले असम राइफल्स के वीर जवानों को नमन।

 

 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: