Press | Jun 18, 2023
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 सफल वर्ष पूरे होने केउपलक्ष्य में सिरसा, हरियाणा में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के गौरव को आसमान तक पहुँचाने का काम किया है। बीते 9 सालों में किसी भी मुद्दे पर भारतक्या बोलता है, पुरी दुनिया यह सुनना चाहती है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्षभारत के गौरव के 9 वर्ष हैं, भारत के उत्कर्ष के 9 वर्ष हैं।
हरियाणा के धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाड़ी - ये तीनों देश की शान हैं।
देश पर जब भी संकटआया, पंजाब-हरियाणा के वीरों ने दुश्मनों के सीने छलनीकर दिए। अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश को मिले मैडल में हर तीसरा खिलाड़ीहरियाणा का होता है। देश में कहीं भीअकाल पड़े तो पंजाब-हरियाणा से अनाज जाता है।
कांग्रेस की भूपेंद्रसिंह हुड्डा सरकार थ्री ‘D’ सरकार थी। थ्री डी का मतलब है - दरबारी की सरकार, दामादकी सरकार और डीलरों की सरकार। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने इन तीनों ‘D’ को समाप्तकिया है।
हमारे मुख्यमंत्रीश्री मनोहर लाल खट्टर पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं जबकि पहले जो मुख्यमंत्री होतेथे, वे सिर्फ रोहतक के मुख्यमंत्री होते थे।
भाजपा की डबलइंजन सरकार में हरियाणा देश का सबसे पहला किरोसिन मुक्तराज्य बना। हरियाणा देश का सबसे पहला पढ़ा-लिखा पंचायत वाला राज्य बना। देश का सबसेपहला ओडीएफ स्टेट भी हरियाणा ही बना। हरियाणा का विकास डर 2015 से 2023 तक 6 प्रतिशतसे भी अधिक रही है।
हरियाणा में हमारीसरकार में लगभग 22.5 बिलियन डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश हुआ है। 400 फॉर्च्यूनकंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में हैं। देश की लगभग 50 प्रतिशत गाड़ियां अकेले हरियाणामें बनती हैं।
चौधरी देवीलालजी ने हरियाणा के विकास के लिए ढेर सारे सपने देखे थे। किसी भी राजनीतिक दल ने उन सपनोंको पूरा नहीं किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उनके सपनों को साकारकिया है।
भूपेंद्र हुड्डाबताएं कि कांग्रेस के शासन में गेहूं और धान की कितनी सरकारी खरीदी हुई? सबसेअधिक खरीददारी मोदी सरकार में हुई। 2023-24 में अब तक 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुईहै जबकि पिछले साल धान की लगभग 385 लाख मीट्रिक टन खरीदी हुई। मौजूदा गेहूं खरीदी लगभग47 हजार करोड़ रुपये की हुई है।
आदरणीय प्रधानमंत्रीजी नशा मुक्त भारत के लिए कटिबद्ध हैं। हरियाणा में नशा के कारोबार को ख़त्म करने काअभियान शुरू हो गया है।
भाजपा की मनोहरलाल खट्टर सरकार भावांतर योजना लेकर आई। हुड्डा साहब 10 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्रीरहे किंतु वे भावांतर जैसी योजना नहीं ला पाये। बीते 9 वर्षों में हरियाणा देश में सबसे अधिक बासमती चावल निर्यातकरने वाला प्रदेश बना है।
आज पूरी दुनियारूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना के कारण मंदी के चपेट में हैं लेकिन प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी की आर्थिक नीतियों के कारण भारत में मंदी दस्तक नहीं दे पाई है। यहदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
आज भारत मोबाइलऔर स्टील उत्पादन में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने पूरी दुनिया में देश को गौरव दिलाया है।
महामहिम राष्ट्रपतिआदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने 22 एकड़ भूमि पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागतसे बनने वाली मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी है। सिरसा में मेगा फ़ूड पार्क बन रहा है।सिरसा में एक नए जल उपचार सयंत्र का निर्माण किया गया है। सौर उर्जा केन्द्र भी सिरसामें बन रहे हैं।
कांग्रेस की यूपीएसरकार ने 10 वर्षों में हरियाणा को टैक्स डिवोल्यूशन और ग्रांट इन एड के तहत कुल40 हजार करोड़ रुपये की राशि दी थी जबकि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसे बढ़ा कर लगभग1.30 लाख करोड़ रुपये कर दिया है जो कांग्रेस सरकार की तुलना में तीन गुने से भी अधिकहै।
हरियाणा में20 लाख किसानों को किसान समान निधि का लाभ मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत लगभग30 लाख लोगों के घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में आयुष्मान भारत केलाभार्थी 82 लाख हैं। लगभग 7.5 लाख शौचालय बने हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत75 हजार से ज्यादा घर बनाए गए हैं।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रविवार को श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 सफलवर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिरसा, हरियाणा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधितकिया और बीते 9 साल में देश की विकास यात्रा को उपलब्धियों भरा ऐतिहासिक करार दिया।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के गृह मंत्री श्रीअनिल विज, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के भाजपा प्रभारी श्री विप्लबदेब, प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंहचौटाला, सिरसा से भाजपा सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनजिंदरसिंह सिरसा, श्री सुभाष बराला सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद एवं विधायक उपस्थितथे।
श्री शाह ने कहाकि हरियाणा वीरों, खिलाड़ियों एवं किसानों कीभूमि है। धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाड़ी- ये तीनों देश की शान हैं।देश पर जब भी संकटआया, तब-तब पंजाब और हरियाणा के वीरों ने दुश्मनों के सीने छलनी कर दिए। जब भी अंतर्राष्ट्रीयखेल स्पर्धाओं में देश को मैडल मिलता है तो हर तीसरा खिलाड़ी हरियाणा का होता है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए बहुत कुछ किया है।देश में कहीं भी अकाल पड़े तो पंजाब और हरियाणासे अनाज वहां जाता है। पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतमाँ की अनन्य सेवा की है। हरियाणा की सभी सीटें मोदी जी की झोली में डाल कर उन्हेंदेश का प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं आज हरियाणाकी जनता को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देने आया हूँ।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेसकी यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचारचरम पर था लेकिन आज विपक्ष भी श्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोपनहीं लगा सकता। ऐसी पारदर्शी सरकार बीते 9 वर्षों से चल रही है। पहले आये दिन देशमें आतंकी घटनाएं होती रहती थी लेकिन कांग्रेस की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी।श्री नरेन्द्र मोदी सरकार में भी आतंकियों ने दुस्साहस करने की कोशिश की लेकिन इस बारकेंद्र में कांग्रेस की नहीं, मोदी जी की सरकार थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के बल पर देश के जांबाज जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइकऔर एयर स्ट्राइक करके दुश्मनों के डांट खट्टे कर दिए। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बीते 9 वर्षों में देश को सुरक्षित किया है।
श्री शाह ने कहाकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने देश के गौरव को आसमान तक ऊँचा उठाया है। बीते 9 सालों में किसी भी मुद्दे परभारत क्या बोलता है, पुरी दुनिया यह सुनना चाहती है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीचमें से हमारे प्रधानमंत्री जी देश के 20 हजार से अधिक छात्रों को सकुशल स्वदेश वापसलेकर आए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने गरीबों को नयी आशा दी है। गरीबों को करोड़ों घर दिए हैं और हर घर में बिजली, पानी,गैस, शौचालय, आयुष्मान कार्ड और मुफ्त राशन पहुंचाया है। 220 करोड़ डोज मुफ्त वैक्सीनदेकर देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षा कवच दिया है। कांग्रेस ने कोविड के समय भीतुच्छ राजनीति की और जनता को गुमराह किया।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्ष भारत के गौरव के 9 वर्ष हैं, भारत केउत्कर्ष के 9 वर्ष हैं। आज पूरी दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना के कारण मंदी केचपेट में हैं लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आर्थिक नीतियों केकारण भारत में मंदी दस्तक नहीं दे पाई है। यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज भारतमोबाइल और स्टील उत्पादन में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया में देश को गौरव दिलाया है। प्रधानमंत्रीजी अभी-अभी G-7 की बैठक के लिए जापान गए थे और उसके बाद पापुआ न्यू निगी और ऑस्ट्रेलियागये थे। हमारे प्रधानमंत्री जी से कोई औटोग्राफ माँगता है, तो कोई मिलने से समय माँगताहै तो कोई उनका पैर छूकर अभिवादन करता है। हमारे प्रधानमंत्री जी जहाँ जाते हैं, वहांमोदी-मोदी के नारे लगते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का यह सम्मान देश के 140 करोड़लोगों का सम्मान है, सिरसा और हरियाणा के लोगों का सम्मान है।
श्री शाह ने कहाकि हुड्डा साहब किसानों की बात करते हैं लेकिनआज मैं उन्हें चुनौती देने आया हूँ कि वे बताएं कि कांग्रेस के शासन काल में गेहूंऔर धान की कितनी सरकार खरीददारी हुई? आप उसका हिसाब दीजिये। किसी ने सबसे ज्यादागेहूं और चावल खरीदा है और सबसे ज्यादा दाम पर खरीदा है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी हैं। 2023-24 में अब तक लगभग 60 लाखमीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई है जबकि पिछले साल धान की लगभग 385 लाख मीट्रिक टन खरीदीहुई। मौजूदा गेहूं खरीदी लगभग 47 हजार करोड़ रुपये की हुई है। अब देश के हर किसानके बैंक खाते में सीधा पैसा जमा हो रहा है। बीच में कोई बिचौलिया नहीं है।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि देश में और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार कई वर्षों तकरही लेकिन किसी कांग्रेस सरकार ने किसानों के खाते में सालाना 6,000 रुपये नहीं भेजे।ये काम मोदी सरकार ने किया। भाजपा की मनोहरलाल खट्टर सरकार भावांतर योजना लेकर आई। हुड्डा साहब 10 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्रीरहे किंतु वे भावांतर जैसी योजना नहीं ला पाये। उन्होंने फसल परिवर्तन के लिए भीकोई काम नहीं किया। कांग्रेस की भूपेंद्र सिंहहुड्डा सरकार थ्री ‘D’ सरकार थी। थ्री डी का मतलब है - दरबारी की सरकार, दामाद की सरकारऔर डीलरों की सरकार। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने इन तीनों ‘D’ को समाप्त कियाहै। हमारे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं जबकिपहले जो मुख्यमंत्री होते थे, वे सिर्फ रोहतक के मुख्यमंत्री होते थे। मनोहर लालखट्टर जी ने श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सभी गरीब कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं कोजमीन पर उतारा है और पूरे हरियाणा का विकास किया है।
श्री शाह ने कहाकि बीते 9 वर्षों में हरियाणा देश में सबसेअधिक बासमती चावल निर्यात करने वाला प्रदेश बना है। हरियाणा देश का सबसे पहला किरोसिनमुक्त राज्य बना। हरियाणा देश का सबसे पहला पढ़ा-लिखा पंचायत वाला राज्य बना। देश कासबसे पहला ओडीएफ स्टेट भी हरियाणा ही बना। हरियाणा का विकास डर 2015 से 2023 तक 6 प्रतिशतसे भी अधिक रही है। डबल इंजन की सरकार में हरियाणा में हर क्षेत्र में काम हुआहै।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा में हमारीसरकार में लगभग 22.5 बिलियन डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश हुआ है। 400 फॉर्च्यूनकंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में हैं। देश की लगभग 50 प्रतिशत गाड़ियां अकेले हरियाणामें बनती हैं। चौधरी देवीलाल जी ने हरियाणा के विकास के लिए ढेर सारे सपने देखे थे।किसी भी राजनीतिक दल ने उन सपनों को पूरा नहीं किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने उनके सपनों को साकार किया है।
श्री शाह ने कहाकि हरियाणा में नशा के कारोबार को ख़त्म करनेका अभियान शुरू हो गया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी नशा मुक्त भारत के लिए कटिबद्ध हैं।किसानों को लगभग 15,013 करोड़ रुपये के फसल बीमा का क्लेम दिया गया है। महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मूजी ने 22 एकड़ भूमि पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मेडिकल कॉलेज कीआधारशिला रखी है। कई नए पुल बन रहे हैं। राजमार्ग बन रहे हैं। सिरसा में मेगा फ़ूड पार्क बन रहा है। सिरसा मेंएक नए जल उपचार सयंत्र का निर्माण किया गया है। सौर उर्जा केन्द्र भी सिरसा में बनरहे हैं। एक ही लोकसभा क्षेत्र में इतना सारा विकास हुआ है, इसका मुख्य कारण हैकि यहां की सांसद सुनीता दुग्गल जी काफी एक्टिव हैं।
कांग्रेस पर हमलाकरते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले हमेशा भूपेंद्र हुड्डा जी की बात करते हैं। मैं उनसे पूछता हूँकि जब केंद्र और राज्य, दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी, तब कांग्रेस ने हरियाणा कोक्या दिया?2004 से 2014 तककांग्रेस की यूपीए सरकार ने हरियाणा को टैक्स डिवोल्यूशन और ग्रांट इन एड के तहत कुल40 हजार करोड़ रुपये की राशि दी थी जबकि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसे बढ़ा कर लगभग1.30 लाख करोड़ रुपये कर दिया है जो कांग्रेस सरकार की तुलना में तीन गुने से भी अधिकहै।
श्री शाह ने कहाकि भाजपा सरकार ने हरियाणा में लगभग 1400 किमी नेशनल हाइवे बनाए। लगभग 20 हजार करोड़रुपये की राशि से आर्थिक गलियारे की योजना लागू की। लगभग 12150 करोड़ रुपये की निधिसे गुरुग्राम, पलवल सहित राज्य के नौ जिलों से गुजरने वाला एक्सप्रेस-वे बनाया। कुंडली-मानेसर-पलवलएक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हो चुका है। इसके साथ ही 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से10 लाख वाहन की प्रति वर्ष क्षमता रखने वाली मारुति का विस्तारीकरण हो रहा है। लगभग710 बेड वाला राष्ट्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया गया। 100 एकड़ भूमि पर श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय बनायागया। सोनीपत में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खोला गया। एनआईटी हरियाणा कीस्थापना कीगई।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा में 20लाख किसानों को पीएम किसान समान निधि का लाभ मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत लगभग30 लाख लोगों के घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में आयुष्मान भारत केलाभार्थी 82 लाख हैं। लगभग 7.5 लाख शौचालय बने हैं। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना केतहत लगभग 1.30 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो मुफ्त अनाज दिया जारहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 75 हजार से ज्यादा घर बनाए गए हैं।
श्री शाह ने कहाकि ये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन्होंने धारा 370 ख़त्म किया, ट्रिपलतलाक पर बैन लगाया और अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण कामार्ग प्रशस्त किया। हरियाणा की महान जनता ने लोक सभा की सभी सीटें भाजपा की झोली मेंडाल कर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद पर प्रतिष्ठितकिया। हरियाणा की जनता ने 2024 में भी माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरीबार देश का प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर लिया है।