Salient points of speech of Hon'ble HM & BJP President Shri Amit Shah adressing JanJagran Abhiyan on CAA in Bengaluru, Karnataka

Press, Share | Jan 18, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा हुबली, कर्नाटक में जन-जागरण अभियान के तहत नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित विशाल जन-सभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

हिंदुस्तान चाहता है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिले, उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते। आने वाले समय में देश की जनता ऐसी पार्टियों और ऐसे लोगों को माकूल जवाब देगी
*********
देश की जनता चाहती है कि ट्रिपल तलाक हटाकर मुस्लिम महिलाओं को समानता और बराबरी का हक़ मिले, धारा 370 और 35A ख़त्म होकर जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बने, देश पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए, अयोध्या में भगवान् श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो, टुकड़े-टुकड़े गैंग जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे लेकिन कुछ विपक्षी दल ऐसा नहीं चाहते
*********
देश 70 सालों से कई ऐसी समस्याओं से जूझ रहा था जो देश के विकास की राह में रोड़े बन रहे थे और ऐसे समस्याओं को छूने से भी सरकारें कतराती थीं लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान कर देश की प्रगति के द्वार खोले हैं
*********
कांग्रेस, जेडीएस, तृणमूल कांग्रेस, आप पार्टी, कम्युनिस्ट और कांग्रेस की कुछ अन्य सहयोगी पार्टियाँ मुसलमानों को डरा कर भ्रम फैला रही हैं कि CAA से मुसलमानों की नागरिकता छीन ली जायेगी जबकि CAA नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता लेने का नहीं
*********
मैं देश के मुसलमानों को कहना चाहता हूँ कि आपकी नागरिकता कोई नहीं छीन सकता। इस देश पर आपका उतना ही अधिकार है जितना हमारा। आप कांग्रेस एंड कंपनी के बहकावे में न आयें
*********
कांग्रेस, जेडीएस, तृणमूल, आप, कम्युनिस्ट, सपा, बसपा और राजद जैसी पार्टियों ने देश की जनता को गुमराह कर दंगे भड़काए। चार दिनों तक लोग सड़क पर प्रदर्शन करते रहे, पुलिस से भी उनकी भिड़ंत हुई, इसके लिए ये सभी विपक्षी पार्टियां ही जिम्मेदार हैं। इन्हें वोट बैंक की राजनीति की आदत पड़ चुकी है
*********
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल, प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना आजाद, आचार्य कृपलानी से लेकर मनमोहन सिंह सरीखे कांग्रेसी नेताओं ने पाकिस्तान-बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कही थी
*********
महात्मा गाँधी ने भी पाकिस्तान से आये पीड़ित हिंदू शरणार्थियों को भारत में बसाने एवं उन्हें नागरिकता देने की बात कही थी। आजादी के 70 सालों में कांग्रेस 50 वर्षों से अधिक समय तक सत्ता में रही लेकिन उसने शरणार्थियों को नागरिकता देने का अपना ही वादा पूरा नहीं किया
*********
2018 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पाक से आये शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने का वादा भी किया था। आज जब मोदी सरकार उन्हें नागरिकता दे रही है तो उन्हें परेशानी किस चीज की हो रही है?
*********
पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान से आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों में 70% से अधिक आबादी दलितों की है। मैं CAA का विरोध करने वाले लोगों से पूछना चाहता हूँ कि आप दलित शरणार्थियों का विरोध कर क्या प्राप्त करना चाहते हैं? जो CAA का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में दलित विरोधी हैं
*********
मैं ह्यूमन राइट्स के चैम्पियंस से भी सवाल पूछना चाहता हूँ कि आपका ह्यूमन राइट्स तब कहाँ चला गया जब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म की इन्तहां की गई और उन्हें विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा
*********
मैं दुनिया भर के ह्यूमन राइट्स के चैंपियन से सवाल करता हूँ कि करोड़ों शरणार्थी हिन्दुस्तान में जिस कष्ट के साथ जीवन जीने को मजबूर हो रहे थे तो क्यों आपको उनके मानवाधिकार की चिंता नहीं हुई? आप क्यों शरणार्थियों की बस्ती में जाकर उनके दर्द को नहीं देखते?
*********
केवल CAA ही नहीं, कांग्रेस हर राष्ट्रवादी मुद्दे का विरोध करती है चाहे वह धारा 370 का मामला हो, श्रीराम जन्मभूमि का विषय हो, ट्रिपल तलाक का मामला हो या फिर आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक हो। धारा 370 और 35A कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल थी जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सुधारा है
*********
धारा 370 का विरोध राहुल गाँधी भी करते हैं, इमरान खान भी करते हैं। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के सबूत राहुल गाँधी, केजरीवाल, ममता बनर्जी भी मांगते हैं, इमरान खान भी मांगते हैं। CAA पर भी इन नेताओं की राय इमरान खान से मिलती है। मुझे समझ में नहीं आता कि इमरान खान, कांग्रेस और इन नेताओं के बीच रिश्ता क्या है?
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों के जीवन-स्तर को ऊपर उठाने के लिए विगत छः वर्षों में भागीरथ प्रयास किया। हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक देश के हर गरीब के पास अपना पक्का मकान होगा और घर में बिजली, गैस और शौचालय होगा
*********

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज शनिवार को हुबली, कर्नाटक के नेहरू स्टेडियम में भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम जन-जागरण अभियान के तहत नागरिकता संशोधन कानून कानून को लेकर आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित किया और कांग्रेस, आप पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों पर जनता को गुमराह कर देश को हिंसा की आग में झुलसाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी एस येदियुरप्पा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नलिन कुमार कटील, कर्नाटक सरकार के मंत्रीगण एवं कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

श्री शाह ने कहा कि आज देश में दो तरह की विचारधाराएँ स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। भारतीय जनता पार्टी और देश का एक बड़ा वर्ग चाहती है कि धारा 370 और 35A ख़त्म होकर जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बने पर कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि ट्रिपल तलाक हटाकर मुस्लिम महिलाओं को समानता और बराबरी का हक़ मिले लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि देश पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान से आये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिले, उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले लेकिन कुछ विपक्षी दल ऐसा नहीं चाहते। देश की जनता चाहती है कि अयोध्या में भगवान् श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि देश को टुकड़े-टुकड़े करने का ख़्वाब पाले बैठे देशद्रोही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे लेकिन कुछ विपक्षी दल ऐसा नहीं चाहते। देश की जनता विपक्षी दलों के राष्ट्रविरोधी करतूतों को देख और समझ रही है। आने वाले समय में देश की जनता ऐसी पार्टियों और ऐसे लोगों को माकूल जवाब देगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश 70 सालों से कई ऐसी समस्याओं से जूझ रहा था जो देश के विकास की राह में रोड़े बन रहे थे और ऐसे समस्याओं को छूने से भी सरकारें कतराती थीं लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान कर देश की प्रगति के द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल, जेडीएस, आप पार्टी, सपा, बसपा और कम्युनिस्ट पार्टियां CAA पर देश की जनता को गुमराह कर देश को हिंसा की आग में झोंकने का पाप कर रही है क्योंकि उन्होंने वोट बैंक की राजनीति की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी कान खोल कर सुन लें, देश को धर्म के आधार पर विभाजित करने का पाप कांग्रेस पार्टी ने किया था। बंटवारे के बाद हुए नेहरू-लियाकत समझौते का पालन हिंदुस्तान ने तो किया, हमारे यहाँ तो अल्पसंख्यकों को बराबर का सम्मान मिला लेकिन पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर भीषण अत्याचार हुए। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी घट कर क्रमशः 4% से नीचे और 7% पर आ गई है। इसी तरह अफग़ानिस्तान में सिखों के साथ अत्याचार हुए। भगवान् बुद्ध की विशाल प्रतिमा को अफग़ानिस्तान में बम के गोले मारकर उड़ा दिया गया। राहुल गाँधी, ममता बनर्जी और अरविन्द केजरीवाल इसका जवाब दें कि इतने लोग कहाँ गए? या तो मार दिए गए, या फिर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया गया या फिर उन्हें उनके ही देश से भगा दिया गया। इन देशों से जो भी हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी भारत की शरण में आये हैं, उन्हें नागरिकता देना और सम्मान पूर्वक जिंदगी देना भारत की जिम्मेवारी है। मुझे ये समझ में नहीं आता कि हम तो पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता दे रहे हैं तो आखिर कांग्रेस, कम्युनिस्ट, ममता बनर्जी, केजरीवाल, जेडीएस, सपा और बसपा को इससे क्या समस्या हो रही है? उनको समस्या ये है कि उन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है।

श्री शाह ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल, प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना आज़ाद, आचार्य कृपलानी से लेकर मनमोहन सिंह सरीखे कांग्रेसी नेताओं ने पाकिस्तान-बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कही थी। आजादी के 70 सालों में कांग्रेस 50 वर्षों से अधिक समय तक सत्ता में रही लेकिन उसने शरणार्थियों को नागरिकता देने का अपना ही वादा पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं, महात्मा गाँधी ने भी पाकिस्तान से आये पीड़ित हिंदू शरणार्थियों को भारत में बसाने एवं उन्हें नागरिकता देने की बात कही थी। यदि कांग्रेस पार्टी महात्मा गाँधी की भी नहीं सुनेगी तो आखिर किसकी सुनेगी? 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पाक से आये शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने का वादा भी किया था। आज जब मोदी सरकार उन्हें नागरिकता दे रही है तो उन्हें परेशानी किस चीज की हो रही है? ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस को डर लग रहा है कि इससे उनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगी भ्रम फैलाती रहे, जनता को गुमराह करती रहे, दंगों को हवा देती रहे और हम चुप रहें, यह नहीं हो सकता। इसलिए हम देश की जनता को CAA पर जागृत करने के लिए व्यापक अभियान पर निकले हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, जेडीएस, तृणमूल कांग्रेस, आप पार्टी, कम्युनिस्ट और कांग्रेस की कुछ अन्य सहयोगी पार्टियों के द्वारा देश के अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों को डराने का काम किया जा रहा है। ये लोग भ्रम फैला रहे हैं कि CAA से मुसलमानों की नागरिकता छीन ली जायेगी। राहुल गाँधी सहित तमाम विपक्षी नेता पहले CAA कानून को पढ़ें, इसमें किसी की भी नागरिकता जाने का कहाँ जिक्र किया गया है? यदि इस कानून में कहीं भी किसी की भी नागरिकता छीनने का जिक्र किया गया है तो विपक्षी दल जगह और समय तय करें, हमारा कोई भी कार्यकर्ता उनसे बहस करने को तैयार है। मैं देश के अल्पसंख्यकों को और देश के मुसलमानों को कहना चाहता हूँ कि CAA नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता लेने का नहीं। आपकी नागरिकता कोई नहीं छीन सकता। इस देश पर आपका उतना ही अधिकार है जितना हमारा। आप कांग्रेस एंड कंपनी के बहकावे में न आयें। कांग्रेस, जेडीएस, तृणमूल कांग्रेस, आप पार्टी, कम्युनिस्ट, सपा, बसपा और राजद जैसी पार्टियों ने देश की जनता को गुमराह कर दंगे भड़काए। चार दिनों तक लोग सड़क पर प्रदर्शन करते रहे, पुलिस से भी उनकी भिड़ंत हुई, इसके लिए ये सभी विपक्षी पार्टियां ही जिम्मेदार हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान से आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों में 70% से अधिक आबादी दलितों की है। मैं CAA का विरोध करने वाले लोगों से पूछना चाहता हूँ कि आप दलित शरणार्थियों का विरोध कर क्या प्राप्त करना चाहते हैं? जो CAA का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में दलित विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि मैं ह्यूमन राइट्स के चैम्पियंस से भी सवाल पूछना चाहता हूँ कि आपका ह्यूमन राइट्स तब कहाँ चला गया जब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफग़ानिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म की इन्तहां की गई और उन्हें विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैं दुनिया भर के ह्यूमन राइट्स के चैंपियन से सवाल करता हूँ कि करोड़ों शरणार्थी हिन्दुस्तान में जिस कष्ट के साथ जीवन जीने को मजबूर हो रहे थे तो क्यों आपको उनके मानवाधिकार की चिंता नहीं हुई? आप क्यों शरणार्थियों की बस्ती में जाकर उनके दर्द को नहीं देखते?

श्री शाह ने कहा कि केवल CAA ही नहीं, कांग्रेस हर राष्ट्रवादी मुद्दे का विरोध करती है चाहे वह धारा 370 का मामला हो, श्रीराम जन्मभूमि का विषय हो, ट्रिपल तलाक का मामला हो या फिर आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक हो। धारा 370 और 35A कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल थी जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सुधारा है। एक बात और - धारा 370 का विरोध राहुल गाँधी भी करते हैं, इमरान खान भी करते हैं। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के सबूत राहुल गाँधी, केजरीवाल, ममता बनर्जी भी मांगते हैं, इमरान खान भी मांगते हैं। CAA पर भी इन नेताओं की राय इमरान खान से मिलती है। मुझे समझ में नहीं आता कि इमरान खान, कांग्रेस और इन नेताओं के बीच रिश्ता क्या है? राहुल गाँधी के बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के खिलाफ करता है। शर्म आनी चाहिए राहुल गाँधी को। इसी तरह जेएनयू में कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में खड़ी हो जाती है, राहुल गाँधी देशद्रोही नारे लगाने वालों के समर्थन में कहते हैं कि यह अभिव्यक्ति की आजादी है। राहुल गाँधी, हमें अपशब्द कहना है तो कहो लेकिन भारत माता के खिलाफ यदि किसी ने नारे लगाए तो उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों के जीवन-स्तर को ऊपर उठाने के लिए विगत छः वर्षों में भागीरथ प्रयास किया। हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक देश के हर गरीब के पास अपना पक्का मकान होगा और घर में बिजली, गैस और शौचालय होगा। अगले पांच वर्षों में हम हर घर में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का प्रबंध कर रहे हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर वर्ष मोदी सरकार 6,000 रुपये की सहायता दे रही है। मैं देश के विकास, देश की सुरक्षा और देश की संस्कृति के संरक्षण के लिए कर्नाटक की जनता से समर्थन मांगने आया हूँ और आप ने आज स्पष्ट कर दिया है कि आप CAA से लेकर विकास तक के सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ हैं। मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूँ कि आप देश में एक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल बनाएं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: